473001
गुना में आरक्षण बचाओ मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Guna, Madhya Pradesh:गुना जिले में आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। अहिरवार समाज संघ के जिला अध्यक्ष कन्हैयाराम अहिरवार ने ज्ञापन का वाचन किया। हजारों लोगों ने शहर के विभिन्न मार्गों से प्रदर्शन करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने संविधान की रक्षा के नारे लगाए और आंदोलन में भाग लिया। भारत बंद के इस विरोध प्रदर्शन को विभिन्न वर्गों का समर्थन मिला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहादुरगढ़ नगर परिषद ने 20 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त किया, विरोध जारी
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में पालिका रोल के 20 सफाई कर्मचारियों को किया बर्खास्त ठेकेदार के 19 कर्मचारियों को भी काम से हटाया नोटिस के बाद नगर परिषद ने की सख्त कार्यवाही रात के अंधेरे में फिर हुआ सफाई अभियान का विरोध कर्मचारियों ने जेसीबी पर चढ़कर रोका सफाई अभियान शहर में लगे कूड़े के ढेरों को हटाने के लिए रात में प्रशासन चला रहा था सफाई अभियान सरकार की सख्त कार्यवाही के बाद भी जारी है सफाई कर्मियों की हड़ताल हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का आज 35 वां दिन है। सरकार दावा कर रही कि उन्होंने हड़ताली कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगों को पूरा कर दिया है और कर्मचारियों को 60 साल तक सेवा सुरक्षा की गारंटी भी दे दी है। बावजूद इसके हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी काम पर नही लौट रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने सख्ती भी दिखानी शुरू कर दी है। नोटिस के बाद भी काम पर नही लौटने वाले सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त करना शुरू कर रखा है। इसी कड़ी में बहादुरगढ़ नगर परिषद ने भी पालिका रोल के 20 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। ठेकेदार ने भी 19 कर्मचारियों को निकाल दिया है। सरकार की इस सख्ती का असर भी हड़ताल को नही तोड़ पा रहा है। रात के अंधेरे में शहर की सड़कों और गलियों में जमा कूड़े की सफाई के लिए निकले प्रशासनिक अमले को फिर से विरोध का सामना करना पड़ा है। कूड़े के ढेर और जेसीबी के बीच सफाई कर्मचारी खड़े हो गए । जेसीबी पर चढ़कर कूड़ा उठान को रोका गया। पुलिस की सख्ती के बाद कुछ जगहों से कूड़ा उठाया भी गया लेकिन उसका असर बेहद सीमित है। क्योंकि शहर का चप्पा चप्पा कूड़े के ढेरों से अटा पड़ा है, हर गली मोहल्ले और घर में लोग बिमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हाॅस्पिटल्स में वायरल के मरीजों की भी भरमार हो रही है।0
0
Report
दुमका में डायन बिसाही के आरोप पर बुजुर्ग महिला की हत्या, छह महिला गिरफ्तार
Dumka, Jharkhand:दुमका तालझारी थाना क्षेत्र के नेमानीपाथर गांव में डायन-बिसाही के आरोप में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो 80 वर्षीय ढेंगी मुर्मू की मौत हो चुकी थी, जबकि उनकी बेटी सूरजमुनी हांसदा घायल मिली। घायल महिला के फर्दबयान के आधार पर तालझारी थाना में कांड संख्या 52/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ झारखंड प्रिवेंशन ऑफ विच (डायन) प्रैक्टिसेज एक्ट, 2001 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जरमुंडी एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले के उद्भेदन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी करते हुए छह महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में तीन-चार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी शेष है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वही परिजनों ने डायन बिसाही बोलकर हत्या कर देने की बात कह रहे है। गाँव में कुछ दिन पहले बीमार से एक ग्रामीण की मौत हो गईं थी जिसका डायन बिसाही का आरोप वृद्ध महिला पर लगाया गया और उसे मार दिया।0
0
Report
संजय राउत का बयान: अमृता फडणवीस FIR पर टिप्पणी, कर्नाटक ED छापे से राजनीतिक भूचाल
Noida, Uttar Pradesh:NAGPUR (MAHARASHTRA): SANJAY RAUT (SHIV SENA (UBT) LEADER) ON AMRUTA FADNAVIS, FIR AGAINST MALLIKARJUN KHARGE AND ED RAIDS IN KARNATAKA नागपुर, महाराष्ट्र: शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' मामले में हल्द्वानी पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने पर कहा, "यह अच्छी बात है। मैंने सुना था कि यह लोग राहुल गांधी को ही आरोपी बना रहे हैं। जनता का जो दबाव बना, तो जिसने भी यह सामाजिक विघटन का काम किया है, उसके खिलाफ अगर FIR दर्ज हुई है तो यह अच्छा है..."0
0
Report
Advertisement
झारखंड के एसआईआर पर BJP का निशाना, संथाल में प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में हो रहे एसआईआर को लेकर बीजेपी ने झामुमो और कांग्रेस को घेरा, प्रशासनिक अधिकारियों को राज्य सरकार का पोलिंग एजेंट बता संथाल में तुष्टिकरण की राजनीति कर बांग्लादेशी वोटर का नाम जुड़वाने का लगाया आरोप तो विरोधी के तेवर हुए तल्ख झारखंड में जारी एसआईआर की प्रक्रिया के बीच बीजेपी ने झामुमो और कांग्रेस पर साधा निशाना, संथाल परगना ने प्रशासनिक अधिकारियों पर राज्य सरकार के पोलिंग एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए बंग्लादेशी घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल करवाने का आरोप लगाया तो विरोधी हुए आक्रामक। भारतीय जनता पार्टी में राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में वैसे पदाधिकारी हैं जो झारखंड सरकार के निर्देश पर बांग्लादेश और घुसपैठियों का नाम नहीं काटने दे रहे हैं। अधिकारी सरकार का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं और चाहते हैं कि यह सरकार हमेशा रहे ताकि वह लूट का राज चलते रहें।0
0
Report
रanchi में RDSS शिफ्टिंग से शहर के कई हिस्सों में बिजली कटौती आज
Ranchi, Jharkhand:रांची में आज बिजली कटौती को लेकर बड़ी खबर है। RDSS और यूटिलिटी शिफ्टिंग के काम के चलते शहर और आसपास के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। तुपुदана के हटिया फीडर में नंगे तारों को केबल में बदलने और डाली काटने का काम होगा, जिसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं अपर हटिया इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एकता नगर, अपर हटिया, नीचे हटिया और ओबरिया रोड समेत आसपास के इलाकों में इसका असर पड़ेगा। इधर ओरमांझी के विकास फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी, जिससे विकास बाजार और आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा। वहीं मानसरोवर नगर और कटहल मोड़ में RDSS के तहत LT reconductoring कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।0
0
Report
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कार्यालय पर जनता की शिकायतें सुनेंगे
Noida, Uttar Pradesh:RAEBARELI (UTTAR PRADESH): CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI TO HEAR PUBLIC GRIEVANCES AT PARTY OFFICE/PUBLIC GATHERED AT OFFICE/VISUALS0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ के पांच नगरपालिकाओं में आज प्रथम चरण का मतदान शुरू
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़: पांच नगरपालिकाओं में आज मतदान शुरू, 1.45 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग हनुमानगढ़ जिले की पांच नगरपालिकाओं नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी और रावतसर में नगर निकाय चुनाव का प्रथम चरण बुधवार को सुबह 7 बजे शुरू हो गया। मतदान सायं 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना मताधिकार जरूर प्रयोग करें。 उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि प्रथम चरण में इन पांच नगर निकायों के कुल 170 वार्डों के लिए 176 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 1,45,152 पंजीकृत मतदाता अपने वोट डालेंगे। सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण और निर्धारित समय पर शुरू हो गया। नगरपालिकावार स्थिति के अनुसार भादरा में 40 वार्डों के लिए 40 मुख्य और एक सहायक सहित कुल 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहाँ 33,940 मतदाता मतदान करेंगे। नोहर में 40 वार्डों के लिए 40 मुख्य और 4 सहायक केंद्र मिलाकर 44 मतदान केंद्र हैं, जहां 41,604 मतदाता पंजीकृत हैं। संगरिया के 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र हैं और यहां 27,575 मतदाता वोट डालेंगे। रावतसर में 35 वार्डों के लिए एक सहायक केंद्र सहित कुल 36 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां 31,676 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। टिब्बी नगरपालिका के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10,357 मतदाता मतदान करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचें और शांतिपूर्वक मतदान करें। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया सुचारू चल रही है और कोई शिकायत सामने नहीं आई है。0
0
Report
खंडेला, सीकर में शांतिपूर्ण मतदान: 40 वार्डों के लिए 116 प्रत्याशी ईवीएम में कैद
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर निकाय चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी मतदाता शहर के भविष्य की तकदीर लिख रहे हैं 40 वार्डों के लिए 116 प्रत्याशी का भाग्य ईवीएम में कैद हो रहा है शहर में 29829 मतदाता पंजीकृत लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी के लिए उत्साह0
0
Report
सीकर के 10 नगर निकायों में प्रथम चरण मतदान शुरू, मतदाता इंतजार
Sikar, Rajasthan:सीकर की 10 नगर निकायों में प्रथम चरण का मतदान शुरू, 1230 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज सीकर जिले की 10 नगर निकायों में आज प्रथम चरण के तहत मतदान शुरू हो गया है। नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़, रींगस, खाटूश्यामजी, दांता, पलसाना, लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर नगर निकाय क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। प्रथम चरण में कुल 1230 प्रत्याशियों की हार-जीत के लिए करीब 3 लाख 6 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में प्रथम चरण के मतदान के लिए 383 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर नगर परिषद चुनाव में आज मतदान का उत्साह
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर फतेहपुर सीकर आनंद पारीक फतेहपुर सीकर फतेहपुर, नगर परिषद चुनाव को लेकर फतेहपुर मे आज मतदाताओ मे उत्साह नजर आ रहा है। शहर के 55 वार्डो मे 79 बूथो पर मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रो पर मतदाताओ की कतार लगी हुई नजर आने लगी है। मतदान केन्द्रो पर पुलिस जाप्ता भी तैनात है वही अधिकारी भी मतदान केंद्रो पर निगरानी रखे हुए। नगर परिषद चुनाव मे 188 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे है0
0
Report
मनोज पांडे ने वोटर लिस्ट सुधार पर आरोप लगाए
Noida, Uttar Pradesh:रांची, झारखंड: वोटर लिस्ट में सुधार पर JMM प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, मुझे लगता है कि इन लोगों को हेमंत फोबिया हो गया है। ये लोग जिस मानसिक अवस्था में हैं थोड़ी इलाज की आवश्यकता है। निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम है उसकी निगरानी निर्वाचन आयोग करता है; हम खुद आरोप लगाते हैं कि SIR के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सरकार एजेंडा चला रही है, अल्पसंख्योंकों, आदिवासियों के वोट काटे जा रहे हैं। इसमें राज्य सरकार की क्या भूमिका है? इस प्रकार की बातें करना मूर्खतापूर्ण है।0
0
Report
राजसमंद वार्ड 22 की मशीन में तकनीकी खराबी, निर्दलीय प्रत्याशी के विरोध से मतदान बाधित
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद नाथद्वारा नगरपालिका के वार्ड संख्या 22 की मशीन में तकनीकी ख़राबी निर्दलीय प्रत्याशी कर रहे हैं विरोध, मशीन से वोट के बाद नहीं आ रही है आवाज सुबह से दो बार मशीन को किया ठीक फिर भी नहीं काम कर रही है मतदान केन्द्र पर लम्बी क़तार लगी, परेशान हो रहे है मतदाता0
0
Report
Advertisement
कोसी जलस्तर बढ़ने से चौसा-आलमनगर में बाढ़ का खतरा, राहत अभियान तेज
Madanpur, Bihar:कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि ने मधेपुरा जिले के चौसा और आलमनगर प्रखंड के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों के आसपास पानी फैलने लगा है। निचला इलाकों में पानी पहुंचने से आवागमन प्रभावित होने के साथ ही लोगों के सामने मवेशियों के लिए चारा जुटाने की समस्या भी खड़ी हो गई है। चौसा प्रखंड के कियर टोला स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पानी प्रवेश कर जाने के कारण विद्यालय का संचालन बंद कर दिया गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालय के शिक्षक और छात्रों को पास के दूसरे विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में नावों का परिचालन शुरू कराया है। चौसा प्रखंड में 16 निजी और 3 सरकारी नावों का परिचालन कराया जा रहा है। वहीं, आलमनगर प्रखंड में 36 स्थानों पर निजी नावों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मोटरबोट और एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि निचले इलाकों में पानी फैलने के कारण कुछ मार्ग प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई शुरू करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की भी तैयारी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से प्रकाश, पानी और शौचालय की व्यवस्था कराई गई है, लेकिन अब सबसे बड़ी जरूरत पशु चारा और राहत सामग्री की है। पानी बढ़ने के कारण ग्रामीण अपने मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए ऊंचे स्थानों पर ले जाने लगे हैं। वहीं, कई परिवार भी अपने सामान और आशियाने को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में जुटे हैं। ग्रामीणों के बीच सबसे अधिक चिंता मवेशियों को लेकर है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती बन सकता है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों में पर्याप्त मात्रा में पशु चारा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। इधर, कोसी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहने पर आने वाले दिनों में निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है। इससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव की तैयारियां पूरी हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
दिल्ली भवन ढह मामले में आरोपी महेश गुप्ता अदालत में पेश होंगे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI BUILDING COLLAPSE ACCUSED MAHESH GUPTA TO PRODUCE IN COURT/VISUALS FROM RK PURAM POLICE STATION0
0
Report
नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव: मतदान जारी, 49 बूथ
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में मतदाताओं में खासा उत्साह नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान शुरू। 40 वार्डो में 147 प्रत्याशी चुनावी मैदान में 46888 मतदाता करगे मताधिकार का प्रयोग जिनमें 24500 पुरुष और 22388 महिलाएं शामिल। सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान। मतदान को लेकर नीमकाथाना में बनाए गए हैं 49 पोलिंग बूथ। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर लगाया गया है पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता।0
0
Report
Advertisement
