473001
गुना में भाजपा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Guna, Madhya Pradesh:गुना में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बापू पार्क और शास्त्री पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि यह आयोजन सेवा पखवाड़ा के तहत किया गया। इस वर्ष गांधी जी की 154वीं जयंती मनाई जा रही है, जिनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिहरी में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, डॉक्टरों की अटैचमेंट से सेवाएं प्रभावित
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे है, मामला दर असल जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से डॉक्टरों को जिला मुख्यालय सीएमओ ऑफिस में अटैच करने का है जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में लोगो को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है, वही जिला अस्पताल बौराडी के 3 डॉक्टरों को भी सीएमओ ऑफिस अटैच किया गया है वही मूल तैनाती वाले कई डॉक्टर भी दूसरी जगहों पर अटैच है जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है, मामले में सीएमओ डॉ रामप्रकाश का कहना है कि जरूरत के अनुरूप ही डॉक्टरों की तैनाती की गई है और सीएमओ ऑफिस में भी काम ज्यादा होने के चलते भी अटैच किया गया है।0
0
Report
मेरठ में आंगनवाड़ी कर्मचारी मानदेय 8 से 12 हजार, योगी सरकार का बड़ा फैसला
मेरठ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मानदेय 8 से बढ़कर 12 हजार होने पर जताया योगी सरकार का आभार उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार किए जाने के बाद जमीनी स्तर पर खुशी देखी जा रही है। मेरठ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। एक आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब घर पर 10 हजार की गड्डी के साथ 2 हजार एक्स्ट्रा भी आएंगे, जो पहले कभी नहीं हो पाता था। बहुत ज्यादा खुशी है, 8 से 12 हमारा मानदेय हो गया है। एक 10 हजार की गड्डी भी हम पूरे महीने पर अपने घर पर नहीं ला पाते थे, अब 10 हजार आएंगे और 2 हजार एक्स्ट्रा भी होंगे उसके ऊपर तो बहुत ही ज्यादा खुशी है कि हमारा मानदेय 12 हजार हुआ। और हमें सरकार से उम्मीद है अगली बार जब सरकार आएगी तो हमारा मानदेय 20 के पार करेगी। हमारे लिए सरकार ने सोचा बहुत ही अच्छा किया क्योंकि हमारे काम बहुत ही ज्यादा हैं। और कल रात से बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है कि सरकार ने हमारे लिए सोचा, जो कहा वो करके दिखाया। योगी सरकार के लिए बहुत खुशी है कि उन्होंने हमसे किया वादा पूरा किया। हम सभी में बहुत ही ज्यादा हर्षोल्लास है, आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है। कल तो हम प्रोग्राम देखने गए थे, आज हम सब पार्टी करने वाले हैं कि हमारा मानदेय 12 हजार हुआ। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि काम के बोझ के हिसाब से मानदेय बढ़ना जरूरी था और योगी सरकार ने उनका वादा पूरा किया है। अब उन्हें उम्मीद है कि अगली बार ये मानदेय 20 हजार के पार पहुंचेगा।0
0
Report
महेंद्र भट्ट ने 2027 के लिए भाजपा की हैट्रिक व बूथ मजबूत पर जोर दिया
Noida, Uttar Pradesh:हलद्वानी: उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर कहा, "...2027 के चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका के विषय पर चर्चा होगी। हर बूथ पर हमारा संगठन मजबूत हो, उस दिशा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन हमें प्राप्त होगा। भाजपा उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तत्पर है। हमने अपने सभी कार्यकर्ताओं को समयबद्ध तरीके के कार्यक्रम दिए हुए हैं और उन कार्यक्रमों के आधार पर पार्टी 2027 में हैट्रिक बनाएगी..." उन्होंने बनभूलपुरा रेलवे ज़मीन पर कब्ज़े के मामले में आज आने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा, "न्यायालय का जो भी फैसला होता है, हम उसका सम्मान करते हैं। सभी को न्यायालय के फैसले का इंतजार है..." उन्होंने हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद पर कहा, "इसको किसी राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए...कांग्रेस समाज को बांटना चाहती है इसलिए कांग्रेस ने इसे जो जातिगत स्वरूप देने का प्रयास किया है, जनता उसे नकारेगी और जनता भाजपा के साथ खड़ी है..."0
0
Report
Advertisement
चूरू के सुजानगढ़ के मतदान केंद्र पर हंगामा, पुलिस ने स्थिति शांत कराई
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़ के वार्ड नंबर 2 के मतदान केंद्र पर हंगामा मतदान केंद्र में अनावश्यक रूप से रुकने के आरोप से मचा विवाद निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी प्रजापत ने व्यक्ति पर वोटरों को इशारा करने का लगाया आरोप हंगामे की सूचना पर पुलिस जाप्ता तुरंत पहुंचा, भीड़ को मौके से हटाया, पुलिस ने लोगों को समझाकर कराया शांत, स्थिति रही नियंत्रण में पुलिस के अनुसार लाइन होने से एक व्यक्ति को वोट डालने में अधिक समय लगा, इसके अलावा कुछ नहीं0
0
Report
शाहनवाज हुसैन के बयान: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस मुद्दा बना रही है
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद पर कहा, "संसद में जेपी नड्डा जी ने इस घटना की निंदा की थी और कहा था कि जिसने भी यह हरकत की है, वो सही नहीं है। इसमें भाजपा के कोई भी कार्यकर्ता शामिल नहीं हैं लेकिन कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है..."0
0
Report
बिहार में शराब तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कदम, मदन सहनी से खास बातचीत
Patna, Bihar:हाल के दिनों में ट्रेन से शराब तस्करी के कई मामले सामने आए हैं लेकिन अब भी ज्यादातर मामला पकड़ में नहीं आ रहा है. शराब तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए निषेध विभाग लगातार सख्त कदम उठा रही है और इसको लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर कई अहम निर्णय लिए गए हैं जिसका परिणाम अब दिखना शुरू होगा. इस मामले पर विभाग के मंत्री मदन सहनी से खास बातचीत की गई. वन टू वन विद मदन सहनी, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
मंत्रालय के सामने धरना दे रहे विधायक अभय मिश्रा हिरासत में; पोस्टर उखाड़े गए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया पुलिस ने कांग्रेस विधायक को जबरन उठाया मंत्रालय के सामने धरना दे रहे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने जबरन हटाया मंत्रालय के सामने रेलिंग पर लगे पोस्टर बैनर पुलिसकर्मियों ने उखाड़े रीवा संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा मौत मामले में दे रहे थे धरना कल्पना मिश्रा मामले में दोषियों पर कार्रवाई और न्याय की कर रहे थे मांग0
0
Report
बेगूं नगर पालिका क्षेत्र में 35 वार्डों के लिए मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 22.20% वोटिंग
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर पालिका क्षेत्र में आज 35 वार्डों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान में सुबह 10 बजे तक 22.20 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है। कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें भी नजर आईं। वहीं चुनावी माहौल के बीच प्रत्याशी भी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। कुछ वार्डों में प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं के पैर छूकर भी वोट देने का आग्रह किया जा रहा है। फिलहाल मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
पूर्व विधायक सुरेंद्र जाड़ावत ने EVM खामियों और पुलिस हस्तक्षेप के आरोप लगाए
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ नगर परिषद चुनाव में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने वार्ड नंबर 14 में लाइन में लगकर मतदान किया। मतदान के बाद जाड़ावत ने कई मतदान केंद्रों पर EVM मशीनों में खराबी और पुलिस हस्तक्षेप की शिकायतें सामने आने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कई जगह मशीनें एक से सवा घंटे तक चालू नहीं हो पाईं। जाड़ावत ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर पुलिस बिना वजह आधार कार्ड चेक कर रही है, जिससे मतदान का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान की अपील की। साथ ही कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रशासन को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष चुनाव कराना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
नाथद्वारा में 22वें बूथ पर EVM खराबी, मतदान केंद्र प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:EVM ख़राबी वाले मतदान केंद्र से राजसमंद जिले की नाथद्वारा नगर पालिका के वार्ड में 22 में बूथ पर EVM खराब0
0
Report
नोएडा: साइबर ठगों ने छह लोगों से 43 लाख की ठगी
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA पैसा लगाओ, मुनाफा बढ़ाओ के चक्कर में 6 लोगों ने गंवाए 43 लाख। साइबर ठगों ने पहले खाते में मुनाफा भेजकर जीता भरोसा। इसके बाद पीड़ितों से बड़ी रकम का निवेश कराया गया। निवेश के नाम पर अलग-अलग लोगों से लाखों रुपये की ठगी। सदरपुर निवासी से 9.79 लाख रुपये की ठगी हुई। शिवम साहनी से 6.69 लाख और मुकेश सिंह से 7.50 लाख ठगे। सेक्टर-9 निवासी से 6.51 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि ठग सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क करते थे।0
0
Report
नोएडा में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ी; ICU में एक महिला भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा । स्वाइन फ्लू के मरीजों में लगातार बढ़ोतरी पिछले 24 घंटों में 25 नए मरीज मिले । स्वाइन फ्लू की एक महिला मरीज को ICU में भर्ती किया गया जिले में अब तक 313 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई 215 मरीज ठीक हो चुके हैं और 98 का इलाज जारी है0
0
Report
Advertisement
भाजपा यूपी में किलेबंदी मजबूत करने के लिए नितिन नवीन और बीएल संतोष के दौरे
Noida, Uttar Pradesh:सियासी किलेबंदी में जुटी भाजपा, नितिन नवीन और बीएल संतोष के हाथों में कमान उत्तर प्रदेश भाजपा उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए बड़े नेताओं के दौरे आयोजित कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लखनऊ पहुंचकर हारी हुई सीटों की समीक्षा करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब छह महीने से भी कम का समय बचा है। फरवरी-मार्च 2027 में संभावित यूपी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। संगठन की नींव मजबूत करने के साथ ही भाजपा चुनावी सीढ़ियां तेजी से चढ़ने लगी है। पांच और छह सितंबर को प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे के बाद अब 12 से 13 सितंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ और 10 और 11 सितम्बर को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लखनऊ पहुंचकर यूपी को मथेंगे। बीएल संतोष की मुख्यमंत्री एवं दोनों उप मुख्यमंत्रियों से मुलाकात संभावित है राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष लखनऊ दौरे पर 10 और 11 सितंबर को आने वाले हैं इस दौरान वे भाजपा के संगठन स्तर पर चुनावी तैयारियों को तेज करेंगे संगठन के मोर्चे पर तैयारियों की जानकारी लेंगे विशेष रूप से मीडिया और सोशल मीडिया को लेकर बात करने की तैयारी है दरअसल, विपक्षी दलों ने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाई है ऐसे में बीएल संतोष सोशल मीडिया पर विपक्षी हमलों का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे यूपी में भाजपा ने चुनावी अभियान के आगाज की तैयारी कर ली है।नितिन नवीन के जरिये सत्ता का सूरज एक बार फिर पश्चिम से खिलाने की तैयारी है तो दूसरी तरफ सियासी जमीन पर बीएल संतोष जैसे सूरमाओं के उतरने के साथ भाजपा के लिए माहौल तैयार होगा।0
0
Report
भागलपुर में बाढ़ से बड़े हिस्से प्रभावित, राहत शिविर और नावों के साथ बचाव जारी
Naya Chak, Bihar:एंकर- भागलपुर में बाढ़ ने बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। जिले में अब तक 93 हजार 693 परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि प्रभावित आबादी 3 लाख 87 हजार 600 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि कल रात से गंगा स्थिर होने के बाद घटने के क्रम में है। भागलपुर शहरी क्षेत्र में 34.60 मीटर पर बह रही है खतरे के निशान से अभी भी 92 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सुल्तानगंज से कहलगांव तक अब घटने के क्रम में गंगा है। इधर गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन ने राहत के लिए 7 राहत शिविर संचालित किए हैं, जहां करीब 20 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के लिए 90 नावों का परिचालन किया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों के बीच 7 हजार 25 पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा चुका है। वहीं जिले में 91 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं, जिनमें अकेले नाथनगर में 43 सामुदायिक रसोई शामिल हैं। इन रसोइयों के माध्यम से 1 लाख 92 हजार 266 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। बाढ़ प्रभावित 12 अंचलों में आईसीडीएस विभाग ने 2 हजार 420 गर्भवती और 1 हजार 786 धात्री महिलाओं को चिन्हित किया है। इनके लिए विशेष सहायता और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ के बढ़ते संकट के बीच जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है। प्रभावित लोगों से अपील की गई है कि जरूरत पड़ने पर प्रशासन से संपर्क करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।0
0
Report
सीएम अब्दुल्ला ने राजस्व विभाग के अधूरे प्रोजेक्ट्स तेज करने के संकेत दिए
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omar Abdullah chaired a meeting at the Civil Secretariat, to review the progress of languishing projects under the Revenue Department across Jammu & Kashmir, with emphasis on expediting their completion and resolving bottlenecks contributing to delays.0
0
Report
Advertisement
