473001
गुना में छत के ऊपर से निकली हाई टेंशन विद्युत लाइन से युवक को लगा करंट, युवक गंभीर घायल
Guna, Madhya Pradesh:गुना चाचौड़ा के बीनागंज थाना चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में एक युवक छत पर कपड़ा उठाने गया था। बरसात के मौसम में गीला होने के कारण छत पर मौजूद हाई टेंशन विद्युत लाइन से करंट लग गया। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया और उसे बीनागंज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बूंदी जिला अस्पताल में व्यापारी की मौत पर धरना जारी
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान व्यापारी की मौत के बाद मंगलवार रात हंगामा हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद व्यापारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद व्यापारियों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे से व्यापारी धरने पर बैठे हैं और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। मामला जिला कलेक्टर तक पहुंचा। सूचना पर उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, तहसीलदार जितेन कुमार दिनकर, पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी और कोतवाली थाना अधिकारी रमेश आर्य मौके पर पहुंचे और गुस्साए व्यापारियों से समझाइश का प्रयास किया।0
0
Report
हाथीपाटा चौक पर वैगनआर कार में आग, जान बचाते लोग बाहर निकले
Noida, Uttar Pradesh:कोटड़ी भीलवाड़ा हाथीपाटा चौराहे पर वैगनआर कार में लगी आग भीलवाड़ा से कोटड़ी श्याम दर्शन के लिए आ रही थे देखते ही देखते आग की लपटों में घिरी कार आग लगने से पहले कार सवार लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी कोटडी थाना क्षेत्र की है घटना0
0
Report
महाकाल मंदिर अतिथि गृह में महिला श्रद्धालु से विवाद, गार्ड पर मारपीट के आरोप
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर अतिथि गृह में महिला श्रद्धालु से विवाद, मारपीट के आरोप दिल्ली की श्रद्धालु ने गार्ड पर मारपीट और मोबाइल छीनने का लगाया आरोप, मंदिर प्रशासन ने आरोपों को बताया तथ्यहीन उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के पं. सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला अतिथि गृह में दिल्ली की एक महिला श्रद्धालु के साथ विवाद का मामला सामने आया है। महिला श्रद्धालु प्रेरणा गर्ग ने घटना का वीडियो जारी कर सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। वहीं, महाकाल मंदिर प्रशासन ने महिला के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए विवाद की अलग वजह बताई है। प्रेरणा गर्ग के अनुसार, वह 16 सितंबर को अपनी बेटी के साथ धर्मशाला पहुंची थीं। उन्होंने कर्मचारियों से कमरे की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी। कर्मचारियों ने कमरा खाली नहीं होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने चेक आउट या बुकिंग कैंसिल होने पर कमरा मिलने की संभावना के बारे में पूछा, लेकिन कर्मचारियों ने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि इसके बाद वह धर्मशाला परिसर में बैठकर ऑनलाइन दूसरा होटल तलाश रही थीं। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें परिसर से बाहर जाने के लिए कहा। महिला के मुताबिक, इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गार्ड ने उनके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर खींचे और वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल भी छीन लिया। महिला ने अपनी बेटी के साथ भी बदसलूकी का आरोप लगाया है। वहीं, महाकाल मंदिर प्रशासन ने महिला के आरोपों को तथ्यहीन बताया है। उनका कहना है कि महिला अतिथि गृह में ही रुकी हुई थीं और चेक आउट के समय उन्होंने कर्मचारियों से विवाद किया। प्रशासन के मुताबिक, महिला सोशल मीडिया इंफ्युएंजर हैं और उन्होंने विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी किया। दोनों पक्षों की ओर से घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं। मामले में सामने आए वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल इस पूरे मामले की जाँच पुलिस कर रही है...0
0
Report
Advertisement
लाल चौक शांति-एकता रैली: कश्मीर आतंकमुक्त, पर्यटन बढ़ाने का आह्वान
Chaka, ऐतिहासिक लाल चौक पर लहराये सैकड़ों तिरंगे: आचार्य श्री जितेंद्रप्रियदासजी स्वामी महाराज ने पहली बार शांति और एकता रैली की अगुवाई की; दुनिया से आतंकवाद-मुक्त कश्मीर देखने और पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर पहली बार शांति और एकता रैली आयोजित की गई। इसमें अहमदाबाद (गुजरात) के मणिनगर श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान के आचार्य श्री जितेंद्रप्रियदासजी स्वामी महाराज ने दुनिया भर के लोगों और अपने अनुयायियों से अपील की कि वे कश्मीर आएं और जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा दें। स्वामी जी के साथ, देश के विभिन्न राज्यों से 650 से अधिक साधुओं और लोगों ने मशहूर लाल चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया। पूरा लाल चौक तिरंगों और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। रैली के दौरान घंटा घर पर राष्ट्रगान भी बजाया गया। स्वामी जी ने कहा कि इसका मकसद देश भर में शांति और एकता का संदेश देना और दुनिया भर के लोगों को यह बताना है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अब यह आतंकवाद-मुक्त और शांतिपूर्ण है। स्वामी जी ने अपने अनुयायियों और दुनिया भर के अन्य लोगों से जम्मू-कश्मीर आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, मैं यहां आया हूं, अब दुनिया भर के लोग भी यहां आएंगे। उन्होंने कश्मीर के लोगों को भी आशीर्वाद दिया। क्लॉक टॉवर पर अपने अनुयायियों, पर्यटकों और आम लोगों को संबोधित करने के बाद, सैकड़ों लोगों की एक रैली लाल चौक से गुज़री, जिसमें लोगों ने सैकड़ों तिरंगे लहराए और देशभक्ति के नारे लगाए। बीजेपी युवा नेता एजाज अहमद भी थे। उन्होंने बताया कि स्वामी जी टैगोर हॉल में आयोजित किताब के विमोचन कार्यक्रम के लिए यहां आए थे और हमने उनसे यहां आकर लोगों से कश्मीर आने की अपील करने का अनुरोध किया था। क्लॉक टॉवर पर अपने अनुयायियों, पर्यटकों और आम लोगों को संबोधित करते हुए रैली लाल चौक से गुज़री। स्वामी जी पिछले 3 दिनों से कश्मीर में हैं और सोनमर्ग, ज़ीरो पॉइंट, गुलमर्ग घूम चुके हैं; कल वे पहलगाम जाएंगे और फिर कटरा और जम्मू जाएंगे; कुल 10 दिन जम्मू-कश्मीर में बिताएंगे।0
0
Report
जगदलपुर के मेस में कीड़े: नर्सिंग छात्राओं ने जताया आक्रोश
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के महारानी अस्पताल परिसर में चल रहे शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में इन दिनों पढ़ाई से ज्यादा चर्चा छात्राओं की थाली की हो रही है, वजह है मेस का खाना... और उस खाने में बार-बार मिल रहे कीड़े, यहां 260 से ज्यादा छात्राएं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, छात्राओं का कहना है कि कभी दाल में कीड़ा मिलता है, कभी सब्जी में कभी चावल कच्चे मिलते हैं, और शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ, आक्रोशित छात्राओं ने मंगलवार शाम एक बार फिर अपना विरोध दर्ज कराया इस दौरान NSUI के पदाधिकारी भी छात्राओं का साथ देने पहुंच गए, छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार मेस संचालक की शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है, उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और अब उन्हें एग्जाम के बाद व्यवस्था सुधारने की बात कही जा रही है, विवाद के बीच प्रिंसिपल ने अगले दो दिनों में मेस संचालक को बदलने की बात कही।0
0
Report
रीवा के अस्पताल में रक्तदान विवाद: जाति के आधार पर इनकार का आरोप
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। संजय गांधी अस्पताल में एक मरीज के लिए रक्तदान को लेकर विवाद सामने आया है। मरीज के परिजनों और रक्तदाता ने आरोप लगाया है कि जाति का हवाला देकर ब्लड लेने से इनकार किया गया, जबकि अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. लोकेन्द्र त्रिपाठी ने इन आरोपों को निराधार बताया है। दरअसल सीधी जिले से बैजनाथ वैश अपनी भांजी के इलाज के लिए रीवा पहुंचे थे। मरीज के लिए ब्लड की जरूरत बताई गई, जिसके बाद परिवार के एक सदस्य ने रक्तदान की कोशिश की, लेकिन उसकी उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण उसका ब्लड नहीं लिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह परिवार के परिचित जीतेंद्र पांडेय ब्लड डोनेट करने पहुंचे। डोनर और मरीज के परिजनों का आरोप है कि उनसे कहा गया कि मरीज वैश समाज से है, इसलिए पांडेय का खून नहीं चढ़ाया जा सकता और मरीज की जाति वाला डोनर लाया जाए। वहीं इस आरोप पर संजय गांधी अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. लोकेन्द्र त्रिपाठी ने सफाई देते हुए कहा कि ब्लड बैंक में जाति या धर्म के आधार पर रक्त लेने से इनकार नहीं किया जाता। उनके मुताबिक मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच कराई गई, जिसमें संबंधित डोनर की काउंसलिंग के दौरान हाई रिस्क पाया गया, जिसके चलते उसका रक्त नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि एक अन्य परिजन को हर्निया की समस्या थी।0
0
Report
Advertisement
AAP नेता जोबन रंधावा ने फतेहगढ़ चूडियाँ में डोर-टू-डोर प्रचार शुरू किया
Batala, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਪਲੈਨਿੰਗ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜੋਬਨ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘਣੀਏ ਕੇ ਬਾਂਗਰ ਵਿੱਚ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਗਾਜ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜੋਬਨ ਰੰਧਾਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਤਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸੰਪਰਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਾਂ ਪਰ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਹੁਕਮ ਆਇਆ ਸੀ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਅੱਜ ਤੋਂ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਆਗਾਜ਼ ਕਰ ਦੋ ਅਸੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਕਰ ਰਹੇ ਆ ਉੱਥੇ ਨਵੀਂ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਵੀ ਭਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਸਾਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਵਾਹ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਲੋਕ ਸਾਡੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ ਤੋਂ ਖੁਸ਼ ਨੇ ਅਸੀਂ ਮਾਨ ਦੇ ਫਾਇਦੇ ਵੀ ਗਿਣਾ ਰਹੇ ਹਾਂ te ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਚੀਜ਼ ਦੱਸ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕਿ ਜੇਕਰ ਤੁਸੀਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਨਹੀਂ ਪਾਓਗੇ ਤੇ ਉਸਦਾ ਕੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਵੇਗਾ ਸਾਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੜਾ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ0
0
Report
बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर-फ्री बिजली योजना के साथ अनुदान बढ़ाया, बिल घटेंगे
Siwan, Bihar:एंकर सूरज की रोशनी से अब घर की बिजली का खर्च कम करने की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार की सब्सिडी के साथ अब राज्य सरकार भी अतिरिक्त अनुदान देगी।जिसको लेकर सीवान जिला प्रशासन के द्वारा सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़हरिया विधायक इन्द्रदेव सिंह, जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान जीविका समूह के साथ एमओयू भी किया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा सके।मुख्यमंत्री ने राज्य के 25 हजार लाभार्थियों को अतिरिक्त राज्य अनुदान की राशि हस्तांतरित की है।नई व्यवस्था के तहत 1 किलोवाट के रूफटॉप सोलर प्लांट पर कुल 40 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 80 हजार रुपये, जबकि 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक की संयुक्त वित्तीय सहायता मिल सकती है।सरकार का मकसद ज्यादा से ज्यादा परिवारों को अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे घरेलू बिजली बिल में कमी आने के साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।वहीं, जरूरत से ज्यादा बिजली बनने पर नियामकीय प्रावधानों के तहत उसे ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ लेने का अवसर भी उपभोक्ताओं को मिल सकता है।0
0
Report
कुराली नगर परिषद कार्यालय में 100 फीट ऊँचा तिरंगा उद्घाटन, शहीदों की याद ताजा
Kurali, Punjab:ਕੁਰਾਲੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦਫਤਰ ਚ 100 ਫੁੱਟ ਉੱਚੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਝੰਡਾ ਤਿਰੰਗੇ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅੱਜ ਸ਼ਹਿਰ ਕੁਰਾਲੀ ਦੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦਫਤਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗੋਲਡੀ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਹਾਦਰ ਸਿੰਘ ਓਕੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਰੂਪ ਦੇ ਵਿੱਚ 100 ਫੁੱਟ ਉੱਚੇ ਤਿਰੰਗੇ ਝੰਡੇ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਇਸ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਝੰਡੇ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਖੂਬਸੂਰਤੀ ਵਧੇਗੀ ਉਥੇ ਹੀ ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੇ ਉਹ ਸ਼ਹੀਦ ਯਾਦ ਆਉਣਗੇ ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਬਦੌਲਤ ਅੱਜ ਇਹ ਤਿਰੰਗਾ ਸ਼ਾਨੋ ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਲਹਿਰਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ के एलवल में दुकान के बाहर दो पक्षों की मारपीट वीडियो वायरल
Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर दुकान के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना CCTV में हुई कैद, दिनदहाड़े भिड़ते दिखे लोग का वीडियो वायरल। आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एलवल मोहल्ले की घटना है। वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा कि एक पक्ष में एक युवक और युवती हैं, जिन्हें आपस में भाई-बहन बताया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष में टेंट हाउस संचालक और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की बात सामने आ रही है। दूसरे पक्ष के व्यक्ति को भाई-बहन का चाचा बताया जा रहा है। हालांकि, इन रिश्तों और विवाद की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से दिनदहाड़े दुकान के बाहर खुलेआम मारपीट हुई, उससे आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल है। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला लोगों के बीच पहुंच गया। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि खुलेआम हुई इस मारपीट के मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। क्या दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है और क्या पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, यह पुलिस की ओर से स्पष्ट किया जाना बाकी है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले की चर्चा तेज है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
यूपी मंत्री अंसारी से उलेमाओं पर तंज: मुस्लिम महिलाओं की शिक्षा पर जोर
Ballia, Uttar Pradesh:यूपी सरकार के मंत्री अंसारी ने सहारनपुर के देवबंदी उलेमा पर कसा तंज, इस्लाम में मुस्लिम बहनों की तालीम पर बात होनी चाहिए। इस्लाम में सबसे ज्यादा आजादी मुस्लिम बहनों को दी गई है। मौलानाओं से अपील है कि हम अपनी बहनों को अच्छी तालीम दें ताकि वे नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन कर सकें। इस्लाम में जो बहने हैं उन्हें कैसे आगे बढ़ाएं, उनकी शिक्षा पर चर्चा होनी चाहिए। बाइट— दानिश आजाद अंसारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, यूपी सरकार0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के गामा-2 गेट-1 बंदी पर दुकानदारों का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा सेक्टर गामा-2 में गेट नंबर-1 बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार शाम सेक्टरवासियों और मार्केट के दुकानदारों ने अनोखा प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क पर बैठकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी को सद्बुद्धि मिलने की कामना की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ महीने से गेट बंद होने के कारण जी-ब्लॉक के लोगों और मार्केट के व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। सेक्टरवासियों और दुकानदारों का आरोप है कि आरडब्ल्यूए की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और गेट के सौंदर्यीकरण के नाम पर मार्केट के दुकानदारों से मासिक चंदा मांगा गया था। कुछ दुकानदारों ने चंदा देने से इनकार किया तो इसके बाद गेट नंबर-1 को बंद कर दिया गया। लोगों का कहना है कि गेट से सबसे अधिक आवाजाही होती है। इसके बंद होने से मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। जी-ब्लॉक के निवासियों का कहना है कि रात के समय गेट बंद होने से उन्हें काफी परेशानी होती है। आरोप है कि कई बार लोगों को दीवार फांदकर घर जाने की स्थिति तक बन जाती है। वहीं गेट नंबर-2 को मुख्य प्रवेश द्वार बना दिया गया है। लोगों की मांग है कि रात में भी गेट नंबर-1 खोला जाए, ताकि आवाजाही सामान्य हो सके। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गेट बंद करने की शिकायत पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। विनीता सिंह ने कहा कि गेट बंद होने से रोजाना लोगों को परेशानी हो रही है। नरेश कुमार ने कहा कि किसी भी विवाद का असर आम लोगों की आवाजाही पर नहीं पड़ना चाहिए। पंकज गुप्ता ने कहा कि मार्केट का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
500 साल पुरानी डोल ग्यारस परंपरा: कृष्ण पालकी से नगर भ्रमण
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के उदयपुरा में 500 वर्षो से चल रही परम्परा आज भी अनवरत जारी है। डोल ग्यारस की यह परम्परा रायसेन जिले के उदयपुरा, सिलवानी, रायसेन, बेगमगंज, गैरतगंज सहित सम्पूर्ण जिले में मनाई जाती है। भगवान श्रीकृष्ण पालकी (विमान) में बैठकर नगर भ्रमण पर भक्तों को आर्शीवाद देने निकलते हैं, जहाँ श्रीकृष्ण के साथ बलराम, माता यशोदा और रुक्मणी भी पालकी में बैठकर घाट पूजन को जाती हैं। इस विमान यात्रा में नृत्यांगना नृत्य करती जाती है और भजन मंडलियाँ भजन गाते जाती हैं। अखाड़े में हैरतअंगेज करतव दर्शाए जाते हैं, विमान में भगवान को कांधा दिया जाता है और महिला-पुरुष बच्चे विमान के नीचे से निकलते हैं। परम्परा में श्रीराम जानकी बड़े मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण विमान में बैठकर नगर में भ्रमण करते हैं और भक्तों को दर्शन देते हैं। नगर के मुख्य मार्गों से निकलकर जल विहार करते हैं। रास्ते भर भक्त विमान के नीचे से निकलकर अपना सौभाग्य मानते हैं। रास्ते भर नृत्यांगना नृत्य करते हुए जाते हैं, भक्तों की टोलियाँ भजन गाते जाती हैं। सेकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे विमान के नीचे से निकलते हैं। विमान के नीचे से निकलने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं—ऐसी भक्तों की मान्यता रहती है।0
0
Report
दौसा जिला नगर निकाय उपाध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस ने आठ, भाजपा तीन में सिमटी
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा नगर निकाय उप प्रमुखों का चुनाव सम्पन्न जिले की ग्यारह निकायों में हुए चुनाव आठ पर कांग्रेस ओर तीन पर भाजपा के बने उपाध्यक्ष दौसा नगर परिषद से कांग्रेस की सुनीता सैनी बनी उपसभापति लालसोट में कांग्रेस के बृजमोहन सैनी,रामगढ़ पचवारा में कांग्रेस के मोहनलाल सोनी,मंडावरी में कांग्रेस की रेणु गुप्ता बांदीकुई में कांग्रेस के अशोक काठ बसवा से कांग्रेस की शकुन्तला सोडिया महवा भाजपा की उर्मिला मीणा निर्विरोध,लवाण कांग्रेस के महावीर सिंह,भांडारेज में भाजपा के अंकित टेलर,सिकराय में भाजपा के फतह सिंह राजपूत,मंडावर में कांग्रेस के भूपेश गोयल दौसा जिले की ग्यारह नगर निकायों में उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न हुए जिसमें कांग्रेस को आठ निकायों में जीत मिली तो भाजपा को तीन निकायों में ही संतोष करना पड़ा दौसा नगर परिषद में कांग्रेस की सुनीता सैनी उपसभापति बनी तो वही लालसोट में कांग्रेस के बृजमोहन सैनी रामगढ़ पचवारा में कांग्रेस के मोहनलाल सोनी उपाध्यक्ष बने तो मंडावरी में कांग्रेस की रेनू गुप्ता काबिज हुई महवा में भाजपा की उर्मिला मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुई तो मंडावर में कांग्रेस के भूपेश गोयल विजयी रहे सिकराय में भाजपा के फतेह सिंह राजपूत और भांडारेज में भाजपा के अंकित टेलर उपाध्यक्ष बने लवाण में कांग्रेस के महावीर सिंह ने कब्जा किया बांदीकुई में कांग्रेस के अशोक काठ और बसवा में शकुंतला सोडीया ने जीता हासिल की दौसा जिले में पांच विधानसभा में से चार विधायक भाजपा के हैं और एक कांग्रेस का लेकिन उसके बावजूद भी नगर निकायों में भाजपा को बड़ी शिकस्त मिली इसकी क्या वजह रही यह तो पार्टी का मंथन का विषय है लेकिन इन निकाय चुनाव में दौसा जिले में भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा0
0
Report
श्रावस्ती में 11 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म: तीन टीमें आरोपी की तलाश में
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती – 11 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात, आरोपी की तलाश में 3 टीमें भिनगा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय नाबालिग शौच के लिए गई थी. आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. शिकायत मिलते ही भिनगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है, ताकि मामले से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें. वहीं, आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं. पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं.0
0
Report
Advertisement
