473001
नानाखेड़ी में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, चालक की गई जान
Guna, Madhya Pradesh:नानाखेड़ी मंडी पुलिया के पास एक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई। अमन पुत्र हरी सिंह तड़के म्याना से शहर की ओर कार से आ रहा था। नानाखेड़ी पुलिया के पास उसकी तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक अमन की मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे युवक को निकालकर जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Elangovan का बयान: Akhilesh Yadav Bloc बैठक में अनुपस्थिति, यूपीआई मसला और मदुरै भीड़
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): TKS ELANGOVAN (DMK) ON AKHILESH YADAV'S ABSENCE FROM I.N.D.I.A. BLOC MEETING/ I.N.D.I.A. BLOC STABILITY/ UPI ISSUE/ TN CM VIJAY'S MADURAI VISIT CROWD MANAGEMENT0
0
Report
प्रयागराज हाइवे से संगम की राह आसान
Kanpur, Uttar Pradesh:*कानपुर-प्रयागराज हाईवे से पर्यटन को मिली रफ्तार, संगम की राह हुई आसान* कानपुर से प्रयागराज को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग अब पर्यटन की राह को भी आसान बना रहा है। बेहतर सड़क संपर्क से प्रयागराज के संगम, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों तक पहुंच सुविधाजनक हुई है। कानपुर और आसपास के जिलों से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण संपर्क कड़ी बन गया है। प्रयागराज में संगम के साथ कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। पर्व और विशेष आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में लोग कानपुर की ओर से प्रयागराज पहुंचते हैं। सड़क संपर्क बेहतर होने से परिवारों और पर्यटकों के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करना सुविधाजनक हो रहा है। पर्यटकों और यात्रियों की आवाजाही का असर हाईवे से जुड़े कस्बों और गांवों के स्थानीय कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है। रास्ते में पड़ने वाले होटल, ढाबे, चाय-नाश्ते की दुकानें और स्थानीय बाजार यात्रियों की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। इससे छोटे कारोबारियों के लिए ग्राहकों का दायरा बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल रही है।0
0
Report
दिल्ली में CWC बैठक: Indira भवन पहुंचें कांग्रेस नेता
Noida, Uttar Pradesh:CWC meeting at Indira Bhawan; leaders arrive; Harish Choudhary (Congress), Mukul Wasnik (Congress).0
0
Report
Advertisement
देवा ओवरब्रिज पर ट्रक ने सीमेंट कारोबारी के बेटे की मौत: परिजनों में कोहराम
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में सड़क हादसा, देवा ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से सीमेंट कारोबारी के बेटे की मौत -बाराबंकी शहर स्थित लखपेड़ाबाग मोहल्ले निवासी सतीश चंद्र वर्मा देवा रोड स्थित सूत मिल तिराहे पर सीमेंट का कारोबार करते हैं। उनका पुत्र शुभम सिंह वर्मा (32) देवा ओवरब्रिज से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। -सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
उत्तर प्रदेश टीम भगत सिंह जन्मदिन पर गगन दामामा बजियो नाटक बठिंडा में पेश
Bathinda, Punjab:ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਜਨਮਦਿਨ ਤੇ ਖੇਡਿਆ ਨਾਟਕ "ਗਗਨ ਦਾਮਾਮਾ ਬਜਿਓ" ਬਠਿੰਡਾ ਚ 15ਵਾਂ ਨਟੀਅਮ ਨੈਸ਼ਨਲ ਥਿਏਟਰ ਫੈਸਟੀਵਲ ਦੇ ਤੀਸਰੇ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ 15 ਦਿਨ ਚੱਲੇਗਾ ਇਹ 15 ਵਾਂ ਨਾਟਕ ਫੈਸਟਿਵਲ ਭਾਰਤ ਦੇ ਦਸ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸੂਬਿਆਂ ਤੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਭਾਸ਼ਾਵਾਂ ਚ ਨਾਟਕ ਟੀਮਾਂ ਹਿੱਸਾ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਬਲਵੰਤ ਗਾਰਗੀ ਆਡੀਟੋਰੀਅਮ ਵਿੱਚ ਪੰਦਰਵਾਂ ਨਾਟੀਅਮ ਨੈਸ਼ਨਲ ਥਿਏਟਰ ਫੈਸਟੀਵਲ ਸ਼ੁਰੂ ਜੋ ਪਿਛਲੇ 15 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਹਰ ਸਾਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਲਗਾਤਾਰ 15 ਦਿਨ ਚੱਲਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ 10 ਸੂਬਿਆਂ ਦੀਆਂ ਨਾਟਕ ਟੀਮਾਂ ਆਪਣੇ ਨਾਟਕ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਜਿੱਥੇ ਮਨੋਰੰਜਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਨਾਟਕ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਿੰਦਗੀ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਅਤੇ ਬਦਲਾ ਜਰੂਰ ਲਿਆਉਂਦੇ ਹਨ ਨਾਟੀਅਮ ਗਰੁੱਪ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਫੈਸਟੀਵਲ ਲਗਾਤਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅੱਜ ਫੈਸਟੀਵਲ ਦਾ ਤੀਸਰਾ ਨਾਟਕ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਗਗਨ ਦਮਾਮਾ ਬਜਿਓ ਜੋ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਜਨਮਦਿਨ ਤੇ ਖੇਡਿਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜਗੁਰੂ ਸੁਖਦੇਵ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਆਜ਼ਾਦ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਪਲੈਨਿੰਗਾਂ ਬਣਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਕਿਵੇਂ ਅੰਗਰੇਜ਼ਾਂ ਦੇ ਤਸੀਹੇ ਝੱਲੇ ਅਤੇ ਆਜ਼ਾਦੀ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਕਿਵੇਂ ਜੋੜਿਆ ਕਹਾਣੀ ਬਹੁਤ ਹੀ ਖੂਬਸੂਰਤ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਦਰਸਾਈ ਗਈ ਆਡੀਟੋਰੀਅਮ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਦਰਸ਼ਕ ਵੀ ਰੋਨ ਲਾ ਦਿੱਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਦੋ ਘੰਟੇ ਜਿੱਥੇ ਇਸ ਨਾਟਕ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਮਨੋਰੰਜਨ ਕੀਤਾ ਉਥੇ ਹੀ ਸਿੱਖਿਆ ਭਰਪੂਰ ਰਿਹਾ ਇਸ ਨਾਟਕ ਫੈਸਟੀਵਲ ਚ ਐਸਡੀਐਮ ਬਠਿੰਡਾ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਾਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪੁੱਜੇ। ਐਸਡੀਐਮ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਠਿੰਡੇ ਵਾਲੇ ਵਧਾਈ ਦੇ ਪਾਤਰ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਟਕਾਂ ਨਾਲ ਜਿੱਥੇ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਦਾ ਮਨੋਰੰਜਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਕੁਝ ਸਿੱਖਣ ਨੂੰ ਵੀ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਨਾਟਕ ਖੇਡਣ ਵਾਲੇ ਕਲਾਕਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਇਸ ਆਡੀਓ ਵਿੱਚ ਨਾਟਕ ਖਿੜ ਕੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਚੰਗਾ ਲੱਗਿਆ ਉਹ ਵੀ ਅੱਜ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮਦਿਨ ਉੱਪਰ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਹੀ ਨਾਟਕ ਖੇਡਿਆ ਦਰਸ਼ਕਾ ਨੇ ਬਹੁਤ ਪਿਆਰ ਦਿੱਤਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸੂਝਵਾਨ ਦਰਸ਼ਕ ਹਨ ਅਤੇ ਨਾਟਕ ਦੇਖਣ ਵਾਲੇ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਜਿੱਥੇ ਨਾਟਕ ਦੀ ਸਲਾਘਾ ਕੀਤੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਨਾਟਕ ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਵੀ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਕੀਤੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਟਕਾਂ ਰਾਹੀਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਚ ਬਦਲਾਅ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਬਹੁਤ ਕੁਝ ਸਿੱਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਨਾਟਕ ਸਾਡੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਹਨ ਜੋ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਿੰਦਗੀ ਵਿੱਚੋਂ ਹੀ ਨਿਕਲ ਕੇ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ0
0
Report
सुकुवां-ढुकुवां बांध में डूबे तीन युवक, शवों की पहचान शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी बबीना थाना क्षेत्र के सुकुवां-ढुकुवां बांध में तीन युवकों की लाश बरामद हुई है, बताया जा रहा है तीनों की मौत पानी में डूबने से हुई है, वहीं लाश मिलने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बांध के बाहरी हिस्से में पड़े तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाल कर उनकी शिनाख्त कराई जा रही है, बांध के पास एक बाइक खड़ी मिली है, और युवकों के कपड़े रखे मिले हैं, आशंका जताई जा रही है की नहाते वक्त युवकों की पानी में डूबने से मौत हुई होगी, फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
युवकों के स्टंट से बावली कुएं पर खतरनाक वीडियो वायरल
Amethi, Uttar Pradesh:युवकों पर चढ़ा रील बनाने का नशा, आए दिन युवकों के द्वारा खतरनाक स्टंट कर के रील करते है वायरल. बावली कुएं के ऊपर बाइक चला कर स्टंट करने का वीडियो हुआ वायरल. वायरल वीडियो में स्टंटबाज युवक जमीन से 15 फ़ीट ऊपर बावली कुएं की छत पर चला रहा है बाइक. स्टंट से आए दिन होती रहती हैं दुर्घटनाएं. अमेठी कोतवाली अंतर्गत रामनगर स्थित बावली कुएं का है मामला।0
0
Report
तीन दिन से बिजली गुल: 150 घरों में गर्मी से लोग परेशान, अनशन-रोड जाम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के माधौगढ़ नगर के चितौरा रोड पर पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण करीब 150 घरों के लोग भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि बिजली समस्या को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ से संपर्क किया गया था। उन्होंने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली न होने से पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में लगातार तीन दिन तक बिजली न आने से बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अनशन करेंगे और सड़क जाम करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही है। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।0
0
Report
बाराबंकी में सरयू का जलस्तर 70 सेमी ऊपर, ग्रामीण पलायन के लिए मजबूर
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में सरयू का रौद्र रूप, लाल निशान से 70 सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर, पलायन को मजबूर ग्रामीण नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के बाद सरयू नदी ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है और करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रामनगर, रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ और कटान की चपेट में हैं। हालात बिगड़ने पर ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। सबसे भयावह स्थिति हेतमापुर में है, जहां सरयू की तेज धार अब आबादी और धार्मिक स्थलों तक पहुंच गई है। बाबा नारायण दास महाराज की तपोस्थली स्थित मंदिर कटान के मुहाने पर पहुंच गया है। मंदिर को बचाने के लिए बाढ़ खंड और तहसील प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन तेज बहाव के सामने बचाव कार्य चुनौती बना हुआ है। हाल की रिपोर्टों के अनुसार हेतमापुर में नदी की कटान से कई मकान और एक पुरानी मस्जिद भी नदी में समा चुकी है। नदी के पानी ने पशु चिकित्सालय को भी घेर लिया है। ग्रामीणों को अब पशुओं के इलाज और सरकारी पशु चिकित्सा सेवाओं को लेकर चिंता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटान रोकने के लिए किए जा रहे इंतजाम तेज धारा के सामने टिक नहीं पा रहे हैं। कई जगह खेत और जमीन नदी में समा चुके हैं, जबकि प्रभावित परिवार सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। सुंदरनगर, बेलहारी, बलाईपुर, बाबापुरवा, ललपुरवा, कोड़री और सरसंडा समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। हजारों बीघा कृषि भूमि कटान की भेंट चढ़ने और करीब 50 घरों के प्रभावित होने से ग्रामीणों के सामने सुरक्षित आशियाने की चिंता खड़ी हो गई है। कई परिवार अपने मकान खुद तोड़कर ईंट और घरेलू सामान निकालने में जुटे हैं। सरयू का बढ़ता जलस्तर तपेसिपाह गांव के लिए भी संकट बढ़ा रहा है। गांव को बाढ़ के पानी ने चारों ओर से घेर लिया है। संजय सेतु से रेलवे ब्रिज तक कई पिलर पानी में डूबे हैं। नदी के बढ़ते तेवर से ग्रामीणों में दहशत है और कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थान तलाशने को मजबूर हैं। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि मंदिर और आबादी को बचाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और जिला प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है。0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में 308 पहियों वाले महा ट्रक की धूम, लोग सेल्फी के दीवाने
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी में बाहुबली ट्रक की एंट्री! 308 पहियों वाला विशालकाय महा-ट्रक पहुंचा वाराणसी। अद्भुत नजारा देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़. डाफी टोल प्लाजा पर रोका गया ट्रक! विशाल आकार के कारण सड़क के साइनबोर्ड और पोल हटाकर बनाया गया वैकल्पिक रास्ता. देखने के लिए लोगों में भारी कौतूहल! 100 किलोमीटर दूर से पहुंचे लोग, सड़क पर सेल्फी, वीडियो और रील्स बनाने की लगी होड़. 200 टन वजनी भारी-भरकम मशीन, बेल्जियम से आई है विशालकाय मशीन 200 टन से ज्यादा वजनी इंडस्ट्रियल बॉयलर/रिएक्टर वेसल को ले जा रहा है यह महा-ट्रेलर. चीनी मिल और एथेनॉल प्लांट में होगी तैनाती! उत्तर प्रदेश के लखीमपुर स्थित चीनी मिल में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए मंगाया गया है उपकरण. समुद्र से सड़क तक की महा-यात्रा! बेल्जियम से समुद्री रास्ते ओडिशा के पारादीप पोर्ट पहुंचा; फिर 5 महीने में ओडिशा, झारखंड, बिहार होते हुए पहुंचा यूपी. वाराणसी में सबसे बड़ी चुनौती! ट्रक की ऊंचाई और चौड़ाई के कारण रास्ते में पड़ने वाले 3 फुट ओवर ब्रिज के हिस्से अस्थायी रूप से हटाए जाएंगे. 24 घंटे में सिर्फ 8-10 किलोमीटर का सफर! भारी वजन, पुलों की लोड क्षमता, तीखे मोड़ और हाईटेंशन बिजली तारों के कारण बेहद धीमी गति से चल रहा काफिला. ट्रक ही बना कर्मचारियों का घर: 40 लोगों की क्रू टीम साथ! इंजीनियरों व ड्राइवरों का खाना-पीना और सोना ट्रक पर ही; 14 गाड़ियों का काफिला कर रहा एस्कॉर्ट. एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम रास्ते को क्लियर कराने और जाम से बचाने में लगातार जुटी. WKT - वायरल ट्रक को दिखाते हुए एवं इकट्ठा हुई भीड़ में लोगों से बातचीत करते हुए.0
0
Report
इटावा में रिटायर्ड दरोगा के साथ गैस एजेंसी दिखाकर 10 लाख ठगी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में फर्जी विज्ञापन दिखाकर गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर करीब 10 लाख की ठगी; न्यायालय के आदेश पर मुकदमा हुआ दर्ज पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. इटावा जनपद के थाना भरथना इलाके के अंतर्गत राजगंज मोहल्ले के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा श्रीकृष्ण तिवारी से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले में पीड़ित रिटायर्ड दरोगा ने न्यायालय के आदेश पर थाना भरथना में मुकदमा दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित के पास मौजूद जमीन को लेकर कुछ लोग उनके संपर्क में आए और फर्जी विज्ञापन दिखाकर गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर करीब 10 लाख रुपए ठगी कर लिए. एजेंसी नहीं मिली तो पीड़ित द्वारा कई बार संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं उठा और संतोषजनक जवाब नहीं मिला. जिसके बाद पीड़ित को लगा कि ठगी हो गई है. तभी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच में जुटी है. पीड़ित ने बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी जनवरी और जून के माह में होनी है जिससे रुपए वापस न मिलने से परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी. इटावा के एसएसपी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर एक मुकदमा थाना भरथना में पंजीकृत किया गया है. आरोपी द्वारा फर्जी विज्ञापन दिखाकर गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर करीब 10 लाख रुपए की ठगी के बारे में बताया गया. विवेचना की जा रही है. जो भी साक्ष्य आएंगे उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
मेरठ राज ज्वैलर्स: 400 ग्राम सोने की चोरी 48 घंटे में सुलझी, 2 गिरफ्तार
मेरठ: राज ज्वैलर्स में 400 ग्राम सोने की चोरी का 48 घंटे में खुलासा, पश्चिम बंगाल से 2 गिरफ्तार मेरठ। थाना सदर बाजार पुलिस ने राज ज्वैलर्स में हुई सोने की ज्वैलरी चोरी का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के हुगली से 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 382 ग्राम ज्वेलरी बरामद की है。 दरअसल 25 सितंबर की रात सदर बाजार क्षेत्र में राज ज्वैलर्स के द्वितीय तल का शटर और सरिया काटकर प्लास्टर और मोम में जड़ी करीब 400 ग्राम सोने की ज्वैलरी चोरी हो गई थी। पीड़ित एसके अजीजू की तहरीर पर थाना सदर बाजार पर मुकदमा दर्ज किया गया था。 SSP मेरठ के निर्देश पर SP सिटी और CO कैंट के पर्यवेक्षण में 3 टीमें गठित की गईं। टीमों ने सीसीटीवी, सर्विलांस और स्वॉट टीम की मदद से आरोपियों की पहचान की。 पूछताछ में आरोपी विश्वनाथ पाथर उर्फ छोटो और साहिल मंडल दोनों निवासी ग्राम कोलाबुकुर, थाना ताइकेस्वर, जनपद हुगली, पश्चिम बंगाल के रूप में सामने आए। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम हुगली पहुंची और मिर्जानगर गांव के पास से दोनों को दबोच लिया。 चोरी की साजिश कैसे रची - पूछताछ में विश्वनाथ ने बताया कि वह पहले मेरठ में राज ज्वैलर्स की बिल्डिंग में ही हैदर की दुकान पर सर्राफा कारीगर था, इसलिए उसे दुकान की पूरी जानकारी थी। पैसे की जरूरत के चलते उसने चोरी का प्लान बनाया और अपने गांव के साहिल को शामिल किया। 19 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर वह बंगाल चला गया था। 24 सितंबर को साहिल हैदराबाद से और विश्वनाथ बंगाल से दिल्ली में मिले और रात में मेरठ आकर वारदात को अंजाम दिया。 साहिल ताला काटने के लिए ब्लेड साथ लाया था। वारदात के समय विश्वनाथ बाहर निगरानी करता रहा और साहिल अंदर घुसा, सीसीटीवी उपकरण हटाया और ज्वैलरी चोरी कर ली। इसके बाद दोनों गाजियाबाद से कालका मेल पकड़कर बंगाल भाग गए और सोने का कुछ हिस्सा गला भी दिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 196.300 ग्राम और 185.800 ग्राम कुल 382.100 ग्राम सोने की ज्वैलरी बरामद की है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर मेरठ लाया गया है और आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में SUV गैंग गिरफ्तार: पांच जिलों में चोरी का खुलासा, 2 घायल
Azamgarh, Uttar Pradesh:एसयूवी से रेकी, रात में घरों में घुसकर मशीन से काटते थे ताले, पांच जिलों में चोरी का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर घायल, दो तमंचे, पांच कारतूस और 15,250 रुपये बरामद, दो की तलाश जारी। anchor तक जानकारी नहीं। साक्ष्यों के आधार पर तहबरपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास दो तमंचे, 5 खोखा व जिंदा कारतूस और 15,250 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरोह SUV खड़ी कर गांवों में रेकी कर चोरी करता था और रात में घरों के भीतर घुस कर ताले काटते थे। चोरी का माल बेचकर पैसा बांट लिया जाता था। आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और अंबेडकरनगर में भी घटनाएं सामने आईं। पहले भी 20 अगस्त को अहरौला और तहबरपुर में मुठभेड़ों में गिरोह के सदस्य गिरफ्तार हुए थे।0
0
Report
हैदराबाद में प्रकाश रेड्डी ने तेलंगाना के सीएम रेवंथ रेड्दी के राम-शिव बयान और राहुल गांधी के चुनाव आयोग वाले बयान पर प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): PRAKASH REDDY (BJP) ON TELANGANA CM REVANTH REDDY'S REMARKS ON LORD RAMA AND SHIVA/ RAHUL GANDHI'S COMMENTS ON ELECTION COMMISSION0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य और विनोद तावड़े की मुलाकात चुनाव रणनीति के लिए अहम
Noida, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की हुई मुलाकात... नई दिल्ली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और विनोद तावड़े की हुई मुलाकात... दोनों नेताओं के मुलाक़ात की तस्वीरें भी सोशल साइट्स के जरिए आईं सामने... राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा से पहले इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है...0
0
Report
Advertisement
