icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटनी के कैमोर भट्ठों में मजदूरों को 12-14 घंटे काम, सिर्फ 400 रुपये दिहाड़ी

Katni, Madhya Pradesh:कटनी के कैमोर में मौत के भट्टे - 14 घंटे काम, 400 रुपये मजदूरी, न मास्क न सुरक्षा एंकर कटनी जिले की औद्योगिक नगरी कैमोर से लगे ग्राम देवसरी-मेहगांव में सालों से चल रहे चूना भट्ठों में मजदूरों के शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मजदूरों से 12 से 14 घंटे काम लिया जा रहा है और बदले में सिर्फ 400 रुपये दिहाड़ी दी जा रही है। 8 घंटे से ज्यादा काम लेना और कलेक्टर रेट से कम मजदूरी देना श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है। महिला-पुरुष मजदूर नंगे पैर, बिना मास्क, ग्लव्स और हेलमेट के सिर पर तसला रखकर कोयला और चूना-पत्थर भट्ठे में झोंक रहे हैं। भट्ठे से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस सीधे उनके फेफड़ों में जा रही है। न मेडिकल कैंप, न इलाज की व्यवस्था। मजदूरों के मुताबिक ये भट्ठा कटनी निवासी पप्पू कुशवाहा का है। सीएम हेल्पलाइन 41002625 पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। भट्ठा घनी आबादी के बीच चल रहा है। दिन-रात निकलने वाले जहरीले धुएं से गांव में टीबी और सांस की बीमारियों से कई मौतें हो चुकी हैं। जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती है। मजदूरों का आरोप है कि भट्ठा संचालक ने आदिवासियों की जमीन पर कब्जा भी कर रखा है और हफ्ते में शराब के नाम पर मजदूरी से जबरन वसूली भी की जाती है। श्रमिक संगठन और प्रशासन मूकदर्शक बने हैं। वी ओ 3 इस पर प्रदूषण अधिकारी सुधांशु तिवारी ने कहा कि मास्क, ग्लव्स, हेलमेट और बूट देना अनिवार्य है, नियम विरुद्ध मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस हादसे में आठ की मौत, 17 घायल

Kota, Rajasthan:कोटा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेवर बस हादसा हुआ। एक्सप्रेसवे से Approximately 15 फीट नीचे नाले में गिरने से घटनास्थल पर आठ लोगों की मौत हुई और 17 यात्री घायल हो गए। घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज और एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है; उन्हें CPR दिया गया और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र के कराड़िया टोल के पास घटित हुई। सभी यात्री भोपाल से राजस्थान के चार दिवसीय दौरे पर थे और खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। ड्राइवर को नींद की झपकी आना इस हादसे की संभावित वजह बताई जा रही है, हालांकि अभी विस्तृत जांच जारी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अस्पताल पहुंचे और घायल यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी तथा सड़क सुरक्षा पर अध्ययन और ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधार कराने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीण एसपी और चिकित्सा विभाग के सदस्य मौके पर पहुंचे; रेस्क्यू में स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग मिला। अब इसकी विस्तृत जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। रिपोर्ट के अनुसार मृतकों के नाम आने वाले थे, जिनमें वैष्णवी, त्रिशा, अरुणा, कृष्णा, अनीता, ड्राइवर और ओम सूर्यवंशी शामिल थे।
0
0
Report
Advertisement

सरकंडा जोन के कार्यालय में पुराने मीटर बेतरतीब रखे, उपभोक्ता परेशान

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने और व्यवस्था सुधारने के दावे तो करता है, लेकिन बिलासपुर के सरकंडा जोन स्थित सहायक यंत्री कार्यालय की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहाँ बिजली संबंधी काम कराने पहुंच रहे उपभोक्ताओं को कार्यालय परिसर में रखे पुराने बिजली मीटरों के बेतरतीब भंडारण के बीच से गुजरना पड़ रहा है। अव्यवस्थित तरीके से पड़े मीटरों के कारण परिसर की व्यवस्था प्रभावित हो रही है, तो वहीं गंदगी और दुर्गंध की समस्या को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में बिजली संबंधी काम कराने आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में दिखाई दे रही अव्यवस्था बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद पुराने मीटरों को हटाया जाना विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है, लेकिन सवाल यह है कि निकाले गए मीटरों को इस तरह बेतरतीब ढंग से परिसर में क्यों रखा गया है? क्या इनके सुरक्षित भंडारण और समय पर निपटान की कोई उचित व्यवस्था नहीं है? कार्यालय परिसर में पुराने मीटरों का ढेर न केवल अव्यवस्था का कारण बन रहा है, बल्कि साफ-सफाई और उपभोक्ताओं की सुविधा पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि विभाग इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है या फिर उपभोक्ता इसी तरह परेशान होते रहेंगे。
0
0
Report

कुबेरपुर में ट्रैक्टर भिड़ंत से महिला की मौत, चक्का जाम और प्रशासनिक कार्रवाई

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुबेरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, दरअसल कुबेरपुर निवासी चन्द्रवती जायसवाल दुर्गा पूजा से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रही थीं, तभी क्रेशर में जा रहे पत्थर लोड एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बैढ़न-ओडगी मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है और मौके पर प्रशासन के पहुंचने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिना लीज के अवैध रूप से पत्थर की खुदाई कर क्रेशर चलाया जा रहा था, जिसे तुरंत बंद कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ग्रामीणों के अनुसार कुबेरपुर चौक में पूर्व में भी कई एक्सीडेंट हो चुके हैं और ट्रैक्टर ड्राइवर द्वारा बहुत तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की शिकायत कई बार क्रेशर संचालक से की गई थी, लेकिन इसके बाद भी गाड़ी की स्पीड में कोई सुधार नहीं किया गया जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ, वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करा लिया गया है और फिलहाल चालक फरार बताया जा रहा है, पुलिस ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के संबंध में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से बात हुई है तथा चक्का जाम की स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है और जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा,
0
0
Report
Advertisement

AAP ने रूपनगर में अवैध खनन बंद होने का दावा; मुख्यमंत्री चन्नी पर आरोप

Rupnagar, Punjab:ਰੋਪੜ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਇੰਚਾਰਜ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਗੜੀ ਵੱਲੋਂ ਰੂਪਨਗਰ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੜੀ ਵੱਲੋਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਰੂਪ ਨਗਰ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗਦਾ ਜੋ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਮਹਿਜ ਇੱਕ ਡਰਾਮਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀ ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿਸ ਦਿਨ ਤੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਉਸ ਦਿਨ ਤੋਂ ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦਾ ਕੰਮ ਬਿਲਕੁਲ ਬੰਦ ਹੈ ਇਸ ਉੱਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਸਵਾਲ ਪੁੱਛਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਲਗਭਗ ਸਾਢੇ ਚਾਰ ਸਾਲ ਜਿਹੜੀ ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸੀ ਉਸ ਦਾ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਕੌਣ ਹੈ ਅਤੇ ਕੀ ਉਸ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵेਗੀ ਤਾਂ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਗੜੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਬਾਰੇ ਮੈਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੈ ਪ੍ਰੰਤੂ ਮੇਰੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਬਿਲਕੁਲ ਬੰਦ ਹੈ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਗੜੀ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਸਵਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਰੋਪੜ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਹਾਂ ਅਤੇ ਇਹ ਨਜਾਇਜ਼ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦਾ ਧੰਦਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਮਿਲੀ ਭੁਗਤ ਨਾਲ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ Jasvir Singh garhi
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में दरोगा परिजनों ने शव के साथ DM कार्यालय घेरा

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत में एक दरोगा पर शव ले जा रहे परिजनों से अभरदाता का आरोप लगा है। इसके बाद परिजनों ने डीएम कार्यालय का घेराव कर दिया। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के कुरैया गांव के 20 वर्षीय गजेंद्र वर्मा कल से गायब थे। देर रात उनका शव गांव के बाहर लिपटिस के पेड़ पर लटका मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आज पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में परिजनों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर डीएम से मिलने की कोशिश की। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिजनों से अप शब्द कहे और मृतक के सगे भाई-भाभी को छोड़कर शव लेकर गांव चले गए। इसके बाद परिजन डीएम कार्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर सदर कोतवाल और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे, परिजनों को समझाया और जांच का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में आत्महत्या का मामला लगता है, फिर भी सभी पहलुओं पर जांच हो रही है। एसपी का बयान है कि परिजन रोड जाम करना चाहते थे, दरोगा ने मना किया, इसी से विवाद बढ़ा। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
0
0
Report

BSF और डेरा बाबा नानक पुलिस ने तलवंडी के खेतों से भारी मात्रा में heroin और अफीम बरामद

Batala, Punjab:बीएसएफ की 200 बटालियन और डेरा बाबा नानक पुलिस के संयुक्त खोज ऑपरेशन के दौरान पिंड तलवंडी हिंदू किसानों के खेतों से 3 किलोग्राम 100 ग्राम से अधिक heroin और 1 किलोग्राम से अधिक अफीम बरामद की गई है. एसएचओ आशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा के साथ लगे गांवों के भीतर घुसपैठ जारी थी और BSF की 200 बटालियन ने सूचना दी कि पिंड तलवंडी हिंदू किसानों के खेतों में एक पैकट रखा हुआ था जिसे खोलने पर उससे तीन किलोग्राम 20 ग्राम heroin और एक किलोग्राम 220 ग्राम अफीम बरामद हुई. उन्होंने यह भी कहा कि यह नशे की खेप पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए भारत के सीमा क्षेत्र में भेजी गई थी और समय समय पर BSF और पंजाब पुलिस पाकिस्तान की नापाक गतिविधियों को नाकाम कर रहे हैं. डी. dera बाबा नानक थाना क्षेत्र के अनपसात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जा सके.
0
0
Report

सरमथुरा में मां कालरात्रि की पूजा, भक्तों ने मां दुर्गा का आशीर्वाद मांगा

Dholpur, Rajasthan:शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन शनिवार को सरमथुरा कस्बे सहित पूरे उपखंड क्षेत्र में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि को पुष्प, चुनरी और प्रसад अर्पित कर पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों के भय और संकटों को दूर करने वाली देवी हैं। उनका स्वरूप भले ही उग्र है, लेकिन वे अपने भक्तों का सदैव कल्याण करती हैं। इसी कारण उन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से मां कालरात्रि की आराधना करने वाले भक्तों को माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा की प्रार्थना की।
0
0
Report
Advertisement

शिर्डी में ATM धोखाधड़ी: युवती के कार्ड से 3000 रुपये गायब

Shirdi, Maharashtra:शिर्डीत ATM फसवणुकीचा धक्कादायक प्रकार.. ATM मध्ये मदतीचा बहाणा , तरुणीला ३ हजारांचा गंडा.. दोन भामट्यांनी तरुणीचे ATM कार्ड बदलल्याचा आरोप... बँक ऑफ बडोदाच्या ATM मधील प्रकाराने खळबळ... ‘आईचे पैसे कट झाले, जरा चेक करून घे’ म्हणत तरुणीचा विश्वास संपादन... काही वेळातच तरुणीच्या खात्यातून ३ हजार रुपये गायब.. دوnhा भामट्यांचा संशयास्पद कारनामा CCTV कॅमेऱ्यात कैद.. ATM मध्ये नागरिकांना मदतीच्या बहाण्याने लक्ष्य केल्याचा संशय... खात्यातून पैसे कट झाल्याने तरुणीच्या लक्षात आला प्रकार , आणि कार्डही अदलाबदली झाल्याचं घरी गेल्यावर समजलं... तरुणीची शिर्डी पोलिसांत तक्रार दाखल , शिर्डी पोलिसांकडून तपास सुरू... ATM मध्ये पैसे काढताना सावधान , अनोळखी व्यक्तीला कार्ड देऊ नका...
0
0
Report

बेमेतरा पटवारियों की तीन सूत्री मांगों पर आंदोलन जारी; राजस्व कार्य ठप

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. बेमेतरा के जय स्तम्भ चौक में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के पटवारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. पटवारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.. बेमेतरा जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होते ही राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज पर असर पड़ना शुरू हो गया है. और जमीन के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में पटवारियों की अहम भूमिका होती है। ऐसे में हड़ताल लंबी चली, तो अपने जरूरी जमीन संबंधी काम कराने वाले लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वही पटवारी संघ का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय होने तक वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पटवारियों की तीन सूत्रीय मांगों पर शासन कब तक फैसला लेगा? क्या सरकार और पटवारी संघ के बीच बातचीत से कोई समाधान निकलेगा, या फिर आम जनता को राजस्व संबंधी कामों के लिए और इंतजार करना पड़ेगा फिलहाल बेमेतरा में पटवारियों का आंदोलन जारी है और सभी की नजरें शासन के अगले कदम पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि मांगों पर सहमति कब बनती है और आम जनता को राहत कब मिलती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top