473001
गुना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन
Guna, Madhya Pradesh:गुना में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव मनोहर मिरोठा ने बताया कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिले की पार्टी ने जज्जी बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। मिरोठा ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में रेल सेवाएं बहुत पिछड़ी हुई हैं और कई जिले रेल सेवा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि चल रही ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेनों में बदलकर उनका किराया चार गुना बढ़ा दिया गया है, जिससे आम लोगों की पहुंच से रेल यात्रा दूर हो गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम जन्मभूमि ट्रस्ट बैठक में नया महासचिव, कई नियुक्तियाँ तय
Noida, Uttar Pradesh:श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक ढांचे और मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के चयन के साथ ही लंबे समय से रिक्त पड़े दो अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरने पर भी निर्णय होने की संभावना है सूत्रों के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया महासचिव विश्व हिंदू परिषद का ही होगा, यह लगभग तय हो चुका है सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण और उसके बाद हुई जांच के मद्देनजर ट्रस्ट अब प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है इसी क्रम में नई कार्यप्रणाली, जवाबदेही बढ़ाने और वित्तीय निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत मंथन होगा राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद खाली पड़े पदों पर नए नामों की घोषणा की जाएगी इसके लिए बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई है पहले सत्र में दोपहर तीन बजे से खाली पदों के चयन पर मंथन होगा दूसरे सत्र में दोपहर चार बजे से बैठक में अन्य विषयों पर मंथन होगा नए महासचिव की नियुक्ति को ट्रस्ट के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर कई सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं बैठक में खाली पड़े दो अन्य पदों पर भी नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से रिक्त हुए पद पर उनके पुत्र राज परिवार के सदस्य व साहित्यकार यतींद्र मिश्र का भी चयन होने की पूरी संभावना है इसके अलावा ट्रस्ट में अयोध्या के किसी एक संत को भी स्थान दिया जा सकता है बताया जा रहा है कि बैठक में मंदिर के चढ़ावे की गणना, लेखा प्रणाली, बैंकिंग व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा कर्मचारियों की जिम्मेदारियों को लेकर नई व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी बैठक में राम मंदिर में नोटों की क/countिंग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी इसके अलावा एसआईटी जांच पर भी चर्चा होगी बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का अयोध्या आगमन शुरू हो चुका है मंगलवार की देर शाम युगपुरुष परमानंद व जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती अयोध्या पहुंच गए, जबकि कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि आज की सुबह 11 बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे वरिष्ठ अधिवक्ता के परासरण बैठक में ऑनलाइन जुड़ेंगे वहीं दूसरी तरफ विहिप के पदाधिकारियों की भी जुटान शुरू हो गई है विहिप के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, वरिष्ठ संरक्षक दिनेश चंद्र अयोध्या पहुंच चुके हैं0
0
Report
राजस्थान साइबर क्राइम ने 12.09 करोड़ ट्रेडिंग धोखधड़ी का खुलासा, दिव्या सिंह कुशवाहा गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान स्टेट साइबर क्राइम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12.09 करोड़ की ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग ठगी का किया बड़ा खुलासा मुंबई से फर्जी फाइनेंस कंपनी की महिला निदेशक को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैले साइबर नेटवर्क की जांच तेज राजस्थान पुलिस के साइबर क्राइम विंग ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर 12 करोड़ 9 लाख 65 हजार 512 रुपये की साइबर ठगी के बहुचर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोल्डन लीजेंड लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड (GLLFL) की निदेशक दिव्या सिंह कुशवाहा को मुंबई से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए उपयोग किए जा रहे वर्चुअल मर्चेंट खातों के संचालन में कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। प्रकरण में मुख्य आरोपी जयंता रॉय सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।स्टेट साइबर क्राइम पुलिस थाना जयपुर में 9 दिसंबर 2025 को दर्ज परिवाद में शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसे व्हाट्सएप के माध्यम से गोल्ड ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर www.kdeonegold.net नामक फर्जी वेबसाइट पर निवेश कराया गया और विभिन्न बैंक व वर्चुअल खातों में 12.09 करोड़ रुपये से अधिक जमा कराकर धोखाधड़ी की गई।साइबर अपराधियों ने पहले व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए अधिक लाभ का झांसा दिया। शुरुआत में वर्चुअल वॉलेट में काल्पनिक मुनाफा दिखाकर पीड़ित का विश्वास जीता गया और फिर लगातार अधिक निवेश करवाया गया। जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो आयकर, प्रोसेसिंग शुल्क, अकाउंट अनफ्रीज शुल्क तथा अन्य शुल्कों के नाम पर बार-बार अतिरिक्त रकम जमा करवाई गई। करोड़ों रुपये प्राप्त करने के बावजूद न तो निवेशित राशि लौटाई गई और न ही निकासी की अनुमति दी गई। जांच में सामने आया कि साइबर ठगी में प्रयुक्त वर्चुअल मर्चेंट खाता प्राइम इनफॉरमेशन टेक्नॉलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को उपलब्ध कराया गया था, जिसका संचालन गोल्डन लीजेंड लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड (GLLFL) के माध्यम से किया जा रहा था।जांच के दौरान ऑनबोर्डिंग, केवाईसी, ड्यू डिलिजेंस, रिस्क मॉनिटरिंग तथा फ्रॉड डिटेक्शन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। साथ ही संबंधित खातों के विरुद्ध राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (1930) पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज होना भी पाया गया। इस केस में पूर्व में आरोपी इकबाल अहमद के विरुद्ध चार्जशीट पेश की जा चुकी है । आगे की जांच में GLLFL के निदेशकों की भूमिका प्रमाणित होने पर साइबर थाना जयपुर की टीम ने मुंबई पहुंचकर कंपनी की निदेशक दिव्या सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया।0
0
Report
ऑपरेशन गरुड़ व्यूह फेज-2: किशोरपुरा पुलिस ने दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:ऑपरेशन गरुड़ व्यूह फेज-2 का बड़ा एक्शन: किशोरपुरा पुलिस ने दो बदमाशों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार कोटा शहर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई, आरोपियों के पास से एक जिंदा कारतूस और धारदार चाकू बरामद; आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज। कोटा। शहर में अपराधों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन गरुड़ व्यूह फेज-2" के तहत किशोरपुरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस कमिश्नर तेजस्वनी गौतम के कड़े निर्देशन और एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा के सुपरविजन में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध जिंदा कारतूस और एक धारदार चाकू बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कच्ची कॉम्प्लेक्स बस्ती के पीछे, साजिदेहड़ा निवासी आरिफ उर्फ काला (पुत्र अब्दुल शहूर) और साजिदेहड़ा नगर निवासी मोहम्मद नासिर उर्फ गाजा (नाजा) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आरिफ के खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट और नासिर के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हो सके।0
0
Report
Advertisement
जवाहर नगर में बुजुर्ग दंपती पर पत्थरबाजी, गाली-गलौज और धमकी का मामला
Kota, Rajasthan:जवाहर नगर में बुजुर्ग दंपती पर पड़ोसियों का आतंक, घर पर की पत्थरबाजी 66 वर्षीय बुजुर्ग ने एसपी कोटा को लिखा पत्र; पत्नी के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, सुरक्षा की लगाई गुहार。 कोटा (जवाहर नगर)。 शहर के जवाहर नगर इलाके में एक बुजुर्ग दंपती के साथ पड़ोसियों द्वारा अभद्रता और पत्थरबाजी करने का गंभीर मामला सामने आया है। क्षेत्र के 66 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक महेंद्र शर्मा ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कोटा सिटी को पत्र भेजकर पड़ोस में रहने वाले दो लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。 एसपी को दी गई शिकायत के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को पीड़ित के मकान की ऊपरी मंजिल पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसियों ने बिना किसी कारण के उनके घर पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जब इसका विरोध किया गया, तो आरोपियों ने महेंद्र शर्मा की 64 वर्षीय पत्नी और वहां काम कर रहे कारीगरों के साथ गाली-गलौज की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। गौरतलब है कि महेंद्र शर्मा अपनी बीमारी के इलाज के चलते फिलहाल दिल्ली में हैं और उनकी वृद्ध पत्नी घर पर अकेली रह रही हैं। इस घटना के बाद से बुजुर्ग महिला गहरी दहशत में हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले का तुरंत संज्ञान लेने, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की पुरजोर मांग की है।0
0
Report
कोटा की पॉलिश कॉलोनी में चोरों का धावा: CCTV फुटेज में कैद वारदात
Kota, Rajasthan:कोटा की पॉश कॉलोनी वल्लभ बाड़ी में चोरों का धावा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात रैकी के बाद एक मकान से उड़ाया सेनेटरी का सामान; गुमानपुरा पुलिस फुटेज के आधार पर कर रही है तलाश कोटा: शहर की पॉश कॉलोनी वल्लभ बाड़ी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात इलाके में घुसे अज्ञात चोरों ने पहले कई मकानों की रैकी की और फिर एक सुने मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने यहां से सेनेटरी का कीमती सामान चुराया और मौके से रफूचक्कर हो गए। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की संदिग्ध हरकतें और उनकी बाइक साफ नजर आ रही है। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत गुमानपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
NEET विरोध पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मोदी-शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Kota, Rajasthan:NEET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, फूंका पीएम का पुतला दिल्ली में छात्रों पर हुए बल प्रयोग के खिलाफ कोटा देहात में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग। कोटा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे NEET अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी (कोटा देहात) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र विरोध-प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया。 जिले के पिपल्दा विधानसभा क्षेत्र के इटावा नगर, रामगंजमंडी और सांगोद विधानसभा के बपावर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों पर की गई इस दमनकारी कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह विरोध-प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में चल रहे देशव्यापी अभियान का अहम हिस्सा है। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में युवाओं और छात्रों की आवाज़ को लाठियों के जोर पर नहीं दबाया जा सकता। कांग्रेस पार्टी न्याय, अधिकार और अपने सुरक्षित भविष्य की लड़ाई लड़ रहे देश के हर युवा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रदर्शन के अंत में छात्रों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की गई।0
0
Report
Advertisement
खंडहर से 6 फीट लंबा कोबरा: 5 साल की बच्ची बाल-बाल बची, रेस्क्यू
Kota, Rajasthan:खंडहर में छुपा 6 फीट लंबा कोबरा: 5 साल की मासूम बाल-बाल बची, मची अफरा-तफरी विवेकानंद नगर की घटना: ड्रम के पास छिपे सांप को स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर लाडपुरा के जंगलों में छोड़ा, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस कोटा। शहर के विवेकानंद नगर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खंडहर मकान में अचानक भारी-भरकम कोबरा सांप निकल आया। इस खंडहर मकान में एक मजदूर अपने परिवार और बच्चों के साथ निवास करता है। सांप मकान के अंदर रखे पानी के ड्रम के पीछे जाकर छिप गया था। घटना के दौरान मजदूर की 5 वर्षीय मासूम बालिका पानी के ड्रम के पास गई, तभी उसकी नजर वहां छिपे कोबरा पर पड़ी। फन फैलाए विशालकाय सांप को देखकर मासूम सहम गई और चीखने लगी। गनीमत यह रही कि कोबरा ने बालिका पर हमला नहीं किया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर सांप को भगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन असफलता हाथ लगी। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को दी गई। मौके पर पहुंचे गोविंद शर्मा ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ खतरनाक कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में स्नेक कैचर ने कोबरा को लाडपुरा के सुरक्षित जंगली इलाके में ले जाकर आजाद कर दिया। कोबरा के पकड़े जाने के बाद ही स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली।0
0
Report
जिला कलक्टर का कोटा केंद्रीय जेल निरीक्षण: लाइब्रेरी व रसोई व्यवस्था समेत सुधारों पर जोर
Kota, Rajasthan:लाइब्रेरी, किचन और भर्ती वार्ड की व्यवस्थाएं जांचीं; बंदियों से बातचीत कर जानी समस्याएं जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने मंगलवार को कोटा स्थित केन्द्रीय कारागृह का गहन निरीक्षण किया। कारागृह पहुंचने पर कलक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात उन्होंने अधीक्षक कक्ष में आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर कर आवश्यक सुझाव दर्ज किए。 निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने जेल की लाइब्रेरी, भर्ती वार्ड तथा रसोइघर (किचन) की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बंदीनों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। उपाधीक्षक रोहित कौशिक ने कारागृह में जारी सुधारात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि बंदियों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई और कैरी बैग निर्माण जैसे कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही, प्रति सोमवार 'जेलवाणी' के माध्यम से सामूहिक राष्ट्रगान एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को जेल मैनुअल के अनुसार नियमित निरीक्षण करने, रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखने और भोजन की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए अधिक से अधिक सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।0
0
Report
सीकर में AGTF-पुलिस ने 19 ठिकानों पर रेड कर 6 आरोपी हिरासत में लिए
Sikar, Rajasthan:सीकर: गैंगस्टर्स से जुड़े 20 से पूछताछ,6 आरोपियों को हिरासत में लिया सीकर में AGTF और पुलिस की 19 ठिकानों पर रेड सीकर में लगातार गैंगस्टर्स द्वारा हाई प्रोफाइल लोगों को मिल रही धमकियों के बीच AGTF और सीकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिन्होंने विदेश में बैठे गैंगस्टर्स को फॉलो करने वाले लोगों के 19 ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 20 लोगों से पूछताछ की गई। वहीं 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि आज सुबह से दोपहर तक यह ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें AGTF के 150 और सीकर पुलिस के 500 पुलिसकर्मी शामिल रहे। जिन्होंने 19 ठिकानों पर रेड करते हुए 20 लोगों से पूछताछ की। 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं एक मुकदमा भी दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो करते हैं या इंटरनेट पर उनके बारे में सर्च करते हैं। ऐसे लोगों पर भी सीकर पुलिस की टेक्निकल टीम लगातार निगरानी रख रही है। बता दें कि सीकर में हाल ही में कई प्रॉपर्टी कारोबारी सहित हाई प्रोफाइल लोगों को विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के द्वारा धमकियां दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस लगातार इन गैंग के लोकल गुर्गों पर नजर रख रही थी। ऐसे में AGTF के साथ मिलकर आज इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बाइट प्रवीण नायक नूनावत एसपी सीकर0
0
Report
Advertisement
दमोह में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस का विरोध तेज
Damoh, Madhya Pradesh:राहुल गांधी की गिरफ्तारी का दमोह में भी विरोध, भीगते हुए धरने पर बैठे रहे कांग्रेसी. जिले भर में देर रात तक कांग्रेसियों का प्रदर्शन देखने को मिला. जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी कलक्ट्रेट परिसर ने धरने पर बैठे तो ब्लॉक मुख्यालयों पर भी धरना देखने को मिले, पथरिया में तहसील कार्यालय के बाहर तो तेंदूखेड़ा और हटा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकताओं ने धरना दिया. कांग्रेसियों ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की निंदा की और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की.0
0
Report
23–27 जुलाई: आसमान में बदली बारिश, तेज हवाओं के साथ मौसम अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:22.07.2026 - आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बीच-बीच में बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। रात के समय कभी-कभी ज़मीन के पास तेज़ हवाएँ चल सकती हैं, जिनकी रफ़्तार 20-30 किमी/घंटा होगी और झोंके 40 किमी/घंटा तक पहुँच सकते हैं। 23.07.2026 - आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की एक-दो बार बौछारें पड़ सकती हैं और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह से दोपहर के बीच कभी-कभी ज़मीन के पास तेज़ हवाएँ (20-30 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 40 किमी/घंटा तक) चल सकती हैं। शाम से रात के दौरान कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश की एक और दौर हो सकता है。 24.07.2026 - सुबह से दोपहर के दौरान हल्की से हल्की बारिश。 25.07.2026 - आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह से लेकर दोपहर तक बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है。 26.07.2026 - आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे。 27.07.2026- आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में शातिर दोपहिया चोर गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिलें और हथियार बरामद
Noida, Uttar Pradesh:शातिर वाहन चोर गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा की थाना इकोटेक प्रथम पुलिस ने एक शातिर दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें और एक अवैध हथियार बरामद किया गया है。 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर बुलंदशहर निवासी जसवंत उर्फ भोला पुत्र ओमवीर सिंह को मंगलवार को निर्माणाधीन तिराहा, ग्राम लुक्सर के पास से पकड़ा। यह आरोपी दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था。 बाइट संतोष कुमार एडीसीपी ग्रेटर नोएडा थाना इकोटेक प्रथम प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि जसवंत उर्फ भोला एक शातिर चोर है। वह नो-पार्किंग या सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। उसके पास एक मास्टर चाबी थी, जिससे वह कुछ ही सेकंड में मोटरसाइकिल का लॉक खोल लेता था。 चोरी करने के बाद वह मोटरसाइकिल को किसी ऐसी जगह छिपा देता था जहां लोगों की आवाजाही कम हो। बाद में वह इन मोटरसाइकिलों को देहात क्षेत्रों में कम दामों पर बेच देता था। आरोपी मुख्य रूप से स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था, क्योंकि उनका लॉक तोड़ना आसान होता था। पूछताछ में सामने आया कि वह हरियाणा से चोरी की मोटरसाइकिलें लाकर यहां देहात क्षेत्र में बेचता था और यहां की मोटरसाइकिलें अन्य जगहों पर बेच देता था। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में संसद भवन के पास भारी बैरिकेडिंग, सुरक्षा चाकचौबंद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: संसद भवन के पास कई सड़कों पर, जिसमें रफी मार्ग भी शामिल है, भारी बैरिकेडिंग की गई है।0
0
Report
भिवंडी महापालिका में रईस शेख के बयान पर भाजपा-कांग्रेस की तीखी बहस
Thane, Maharashtra:ब्रेकिंग.. भिवंडी महासभेत राडा | आमदार रईस शेख यांच्या विधानावरून भाजपा-काँग्रेस आमने-सामने.. ॲकर... भिवंडी महानगरपालिकेच्या महासभेत आज आमदार रईस शेख यांच्या विधानाचा निषेध करताना भाजपा आणि काँग्रेस नगरसेवकांमध्ये जोरदार वादावादी आणि घोषणाबाजी झाली. महासभेचे कामकाज काही काळासाठी विस्कळीत झाले. VO 1 - महासभेत पालिकेच्या आर्थिक उत्पन्न वाढीवर चर्चा सुरू असताना भाजपा नगरसेवक अँड. वैभव भोईर यांनी विषय मांडला. त्यांनी सांगितले की, समाजवादी पक्षाचे आमदार रईस शेख यांनी नुकत्याच झालेल्या विधानसभेच्या पावसाळी अधिवेशनात भिवंडी महानगरपालिकेत गेल्या 10 वर्षात 700 कोटी रुपयांचा भ्रष्टाचार झाल्याचा आरोप केला. यामुळे जाणीवपूर्वक भिवंडी शहराची आणि महानगरपालिका सभागृहाची नाचक्की करण्याचा प्रयत्न केला जात आहे, असा आरोप भोईर यांनी केला. VO 2 - भोईर म्हणाले की, भिवंडी पालिकेच्या खर्चाचे नियमित लेखापरीक्षण केंद्र आणि राज्य सरकारकडून होते. त्यामुळेच केंद्र सरकारने 15 व्या वित्त आयोगातून भिवंडी पालिकेला 156 कोटी रुपये दिले आहेत. हे नमूद करत त्यांनी आमदार रईस शेख यांचा जोरदार निषेध केला. VO 3 - भोईर यांच्या या विधानावर काँग्रेस नगरसेवकांनी तीव्र आक्षेप घेतला. आमदारांविरोधात निषेध नाही. अशा घोषणा देत त्यांनी सभागृहात गोंधळ घातला. दोन्ही बाजूंनी घोषणाबाजी झाल्याने काही वेळ सभागृहाचे कामकाज थांबले. सध्या महासभेत तणावाचं वातावरण आहे. आमदार रईस शेख या आरोपांवर काय उत्तर देतात याकडे सर्वांचं लक्ष आहे. बाईट - अँड. वैभव भोईर भाजपा नगरसेवक बाईट - प्रशांत लाड काँग्रेस नगरसेवक0
0
Report
मुरबाड पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर तार चोर गैंग को गिरफ्तार किया; 12 केस सुलझे
Thane, Maharashtra:मुरबाड पुलिस ने ट्रान्सफॉर्मर फोड़कर उसके तांब्याची तार चोरणाऱ्या आंतरजिल्हा टोळीला अटक केली आहे. या कारवाईत 7 आरोपी आणि 1 विधिसंघर्षित बालकाला ताब्यात घेऊन ठाणे ग्रामीण आणि रायगड जिल्ह्यातील एकूण 12 गुन्हे उघडकीस आले आहेत. संगम गावच्या हद्दीत 17 जुलै 2026 पूर्वी रोडलगतच्या ट्रान्सफॉर्मरमधील तांब्याची तार अज्ञात चोरट्यांनी चोरून नेली होती. याबाबत वरिष्ठ तंत्रज्ञ रविंद्र घुडे यांनी मुरबाड पोलीस ठाण्यात तक्रार दिली होती. गोपनीय माहितीच्या आधारे पोलिसांनी सापळा रचून सुनील पवार आणि प्रशांत वाघ यांना तांब्याच्या तारांसह पकडले. त्यांच्याकडे चौकशी आणि मोबाईलचे तांत्रिक विश्लेषण केल्यानंतर पोलिसांनी मुख्य आरोपी नरेश मोरे, सुरज पारधी यांच्यासह किसन कुमार, निशांत सिंग आणि राज यादव यांनाही अटक केली. या गुन्ह्यात एका विधिसंघर्षित बालकाचाही सहभाग निष्पन्न झाला आहे. आरोपींच्या चौकशीत त्यांनी मुरबाड, कल्याण तालुका, शहापूर, वाशिंद, कसारा, किन्हवली, टोकावडे पोलीस ठाण्यातील 10 गुन्हे आणि रायगडमधील नेरळ व खालापूरमधील 2 गुन्हे केल्याची कबुली दिली. पोलिसांनी चोरीचा सर्व मुद्देमाल आणि गुन्ह्यात वापरलेली 1 मालवाहू गाडी व 4 मोटारसायकली जप्त केल्या आहेत. ही संपूर्ण कारवाई पोलीस अधीक्षक डॉ. विनयकुमार राठोड यांच्या मार्गदर्शनाखाली मुरबाड पोलीस ठाण्याच्या पथकाने केली. या टोळीच्या अटकेने ग्रामीण भागातील वीज चोरी आणि ट्रान्सफॉर्मर फोडण्याच्या घटनांना आळा बसणार आहे.0
0
Report
Advertisement
