473001
गुना के सानई गांव में बुनियादी सुविधाओं का संकट
Guna, Madhya Pradesh:गुना जिले के कुंभराज तहसील के सानई गांव में बुनियादी सुविधाओं का घातक संकट बना हुआ है। आजादी के 78 साल बाद भी गांव के लोग विकास की बाट जोह रहे हैं। गांव में शव यात्रा के लिए कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है और श्मशान घाट तक सड़क न होने के कारण बरसात के दौरान ग्रामीण परेशान होते हैं। प्रशासन और शासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AAP चंडीगढ़ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ग्यानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:AAP Chandigarh holds protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar.0
0
Report
IAS प्रकाश राजपुरोहित बने EC के डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर, पांच साल का कार्यकाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।राजस्थान कैडर के IAS प्रकाश राजपुरोहित को बड़ी जिम्मेदारी। प्रकाश राजपुरोहित बने भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त。 2010 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं प्रकाश राजपुरोहित。 भारत निर्वाचन आयोग में डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर पद पर नियुक्ति。 पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी नियुक्ति。 8 अप्रैल 2030 तक रहेगा संयुक्त पांच वर्षीय कार्यकाल。 अगले आदेश तक या निर्धारित अवधि तक रहेंगे पद पर, जो भी पहले हो。 IAS संजय कुमार की जगह लेंगे प्रकाश राजपुरोहित。0
0
Report
बलरामपुर में योगी बोले—अखिलेश भी लड़ें तो मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार
Noida, Uttar Pradesh:बलरामपुर में योगी ने कहा अखिलेश भी लड़े तो मैं भी अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार, एक बार आमने सामने का मुकाबला हो जाए कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी की बाइट0
0
Report
Advertisement
मदन राठौड़ का अशोक गहलोत पर तीखा हमला, राहुल गांधी पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार बोले- गहलोत की समाज में छवि हो रही धूमिल नितिन नवीन की सलाह पर गहलोत की प्रतिक्रिया को बताया गैर-जरूरी बोले- निर्वाचन आयोग के सामने शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है कांग्रेस कांग्रेस पर लगाया भ्रम फैलाने और सुर्खियों में रहने के लिए नौटंकी करने का आरोप राहुल गांधी के व्यवहार पर भी मदन राठौड़ ने उठाए सवाल बोले- गहलोत अपने नेता राहुल गांधी को मर्यादा में रहने की सलाह दें कांग्रेस सांसद से जुड़े मामले में सख्त सजा की मांग मदन राठौड़ बोले- ऐसी घटनाएं भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को करते हैं धूमिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का अशोक गहलोत पर तीखा हमला नितिन नवीन के बयान पर गहलोत की प्रतिक्रिया को बताया गैर-जरूरी, राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद से जुड़े मामले को लेकर भी उठाए सवाल मदन राठौड़ बोले- गहलोत की समाज में बनी छवि हो रही धूमिल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सलाह पर अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया को बताया अनुचित बोले- निर्वाचन आयोग से मिलने के लिए कांग्रेस को उचित प्रक्रिया अपनानी चाहिए थी निर्वाचन आयोग के सामने 300-400 लोगों को ले जाने का कोई प्रावधान नहीं, निर्धारित संख्या में प्रतिनिधिमंडल जाकर अपनी बात रखे कांग्रेस कभी 240 तो कभी 400 लोगों को ले जाने की बात करती है, आयोग के सामने शक्ति प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं मदन राठौड़ का आरोप- कांग्रेस को वास्तव में कोई शिकायत नहीं करनी, केवल जनता और मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए कर रही है नौटंकी बोले- कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है, निर्वाचन आयोग के सामने अपनी बात रखने की उचित प्रक्रिया होती है राहुल गांधी पर भी मदन राठौड़ ने साधा निशाना बोले- अशोक गहलोत अपने नेता राहुल गांधी के व्यवहार पर क्यों नहीं बोलते? महिला पुलिसकर्मी के साथ राहुल गांधी के व्यवहार पर उठाए सवाल, बोले- ऐसे व्यवहार से लोकतंत्र शर्मसार होता है मदन राठौड़ बोले- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद सम्मानजनक, इस पद पर बैठे व्यक्ति को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए gहलोत को राहुल गांधी को मर्यादा में रहने की सलाह देनी चाहिए कांग्रेस सांसद से जुड़े मामले पर भी घेरा जेएनयू में प्रोफेसर रहे कांग्रेस सांसद से जुड़े कथित मामले का किया जिक्र आरोप- छात्राओं से अंक बढ़ाने के बदले उनकी अस्मिता की मांग करना बेहद निंदनीय मदन राठौड़ बोले- ऐसे गंभीर मामले में केवल निलंबन पर्याप्त नहीं, दोष सिद्ध होने पर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए गहलोत से सवाल- कांग्रेस सांसद से जुड़े मामले पर चुप्पी क्यों? भाजपा नेता का आरोप- राजनीतिक नेतृत्व अपने नेताओं के खिलाफ बोलने से बच रहा है मदन राठौड़ बोले- ऐसी घटनाएं भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को धूमिल करती हैं0
0
Report
बहेड़ी पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहेड़ी पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाकिर पुत्र जफर के रूप में हुई है। वह बरेली जनपद के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ले का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्मैक की बिक्री के माध्यम से अपना जीवनयापन करने की बात स्वीकार की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मादक पदार्थों से संबंधित मामले के साथ जुआ अधिनियम और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जनप्रतिनिधियों ने दिव्यांगों को किया उपकरण वितरण
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नौगढ़ ब्लाक परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद जगदंबिका पाल व सदर विधायक श्याम धनी राही समेत क्षेत्रीय नेता वह विभागीय अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में लोग शामिल हुए ।जिसमें दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व उपकरण वितरण किए गए इसके अलावा सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेले का भी आयोजन किया गया था जिसमें एक युवती को वी-मार्ट में रोजगार दिलवाया गया।0
0
Report
Advertisement
वरदा पुलिस ने डूंगरपुर में चाकू लूट की वारदात का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर रीडिंग से जुड़ी खबरें: राहगीरों से चाकू की नोक पर लूट की वारदात पर्दाफाश, 3 गिरफ्तारी; ईको गाड़ी भी जब्त। डूंगरपुर जिले के वरदा थाने के थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राव ने बताया कि सागवाड़ा पुनर्वास कॉलोनी निवासी यमन दवे ने वरदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 2 सितम्बर 2026 की रात करीब 11:30 बजे यमन और उनका साथी पंकज सागवाड़ा जाने के लिए डूंगरपुर बस स्टैंड के पास माथुगामडा मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की ईको गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी चालक ने सवारी बैठाने की बात कही, जिस पर यमन और पंकज गाड़ी में सवार हो गए। डोजा मोड़ के पास चालक ने गाड़ी को मुख्य हाईवे से हटाकर दोवड़ा रोड की तरफ सुनसान इलाके में ले जाकर रोक दिया। गाड़ी रुकते ही चालकों व उसमें सवार बदमाशों ने चाकू निकालकर मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर यमन और पंकज से उनके महंगे मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और नकद राशि लूटकर फरार हो गए। थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह राव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की। सूचना के आधार पर आंतरी बस स्टैंड पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध ईको गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने गाड़ी तेज गति से भगा दी। पुलिस टीम ने प्राइवेट वाहन से पीछा किया। पाडला गोकलिया मोड़ के पास आरोपी गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भागे, जिन्हें पुलिस टीम ने काफी मशक्कत और पीछा करने के बाद दबोच लिया। पुलिस ने वागद्री निवासी अरविन्द कुमार कनिपा, कल्याणपुर उदयपुर निवासी ललित उर्फ लाला और सुभाष उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल लूटे गए माल-मशरूका मोबाइल, नकदी व दस्तावेजकी बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद जिले की अन्य लूट व चोरी की वारदातों का भी पर्दाफाश हो सकता है। बाइट - देवेंद्र सिंह राव थानाधिकारी वरदा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: वास्तविक सामग्री नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जनगणना मानदेय बैंक गलती: 50 कर्मियों के खाते में 10,800 रुपये अधिक
Siwan, Bihar:महाराजगंज, सीवान में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण मानदेय भुगतान में बैंक की लिपिकीय गलती का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक, महाराजगंज की ओर से 50 प्रगणकों के खाते में निर्धारित 1,200 रुपये की जगह 12,000 रुपये भेज दिए गए। यानी प्रत्येक कर्मी के खाते में 10,800 रुपये अतिरिक्त भुगतान हो गया। इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय की ओर से अतिरिक्त राशि वापस करने का निर्देश जारी किया गया था। हालांकि, अब संबंधित कर्मियों ने अतिरिक्त राशि लौटा दी है और निर्धारित 1,200 रुपये का मानदेय अपने पास रखा है। मामला महाराजगंज के पंजाब नेशनल बैंक का है। दरअसल, जनगणना 2027 के प्रशिक्षण मानदेय भुगतान में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से लिपिकीय भूल के कारण 50 प्रगणकों के खाते में प्रशिक्षण मानदेय के रूप में 1,200 रुपये की जगह 12,000 रुपये भेज दिए गए थे। यानी प्रत्येक प्रगणक के खाते में 10,800 रुपये अतिरिक्त पहुंच गए थे। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से सभी 50 प्रगणकों को दो दिनों के अंदर अतिरिक्त राशि प्रखंड नाजिर, महाराजगंज के पास जमा करने का निर्देश दिया गया था। आदेश में राशि वापस नहीं करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। अब इस मामले में संबंधित कर्मियों ने 1,200 रुपये का निर्धारित मानदेय अपने पास रखते हुए बाकी 10,800 रुपये की अतिरिक्त राशि वापस कर दी है। वहीं इस मामले में अधिकारी और कर्मी कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ बच रहे है।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में चढ़ावा-चंदा-दान चोरों से निपटने के लिए PDA प्रहरी ही काफी: अखिलेश
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफ़ी है। चोरों को क्लीन चिट देनेवाले हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध, पानी का पानी तो हुआ नहीं, इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या? और बाक़ी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी जिन्होंने सरेआम दुखी माँ का अपमान करते हुए अहंकारियों को देखा है। अपने इंटर्नल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नही कि अयोध्या में आपकी तरफ़ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं।0
0
Report
दिल्ली सियासत पर पवन खेड़ा का बयान; राहुल गांधी पर भाजपा हमला
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): PAWAN KHERA (CONGRESS LEADER) ON DELHI SITUATION / BJP’S ATTACK ON RAHUL GANDHI / RAHUL GANDHI’S TWEET / CHHATRON KI GOONJ0
0
Report
हनुमानगढ़ में महाराजा अग्रसेन जयंती कल धूमधाम से मनाई जाएगी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर हिसारिया मार्केट के पास पकौड़ों का लंगर लगाया गया। लोगों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया। जयंती के अवसर पर कल प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महाराजा अग्रसेन वाटिका पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। आयोजकों की ओर से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, समाज सेवा और आपसी सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
डीडवाना में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत ने 2,207 मामलों में 79,43,733 रुपये निस्तारित किए
Didwana, Rajasthan:राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीडवाना के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा के मार्गदर्शन में कचहरी परिसर में वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की देखरेख प्राधिकरण के सचिव विकास ऐचरा द्वारा की गई। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय सुलभ कराने और आमजन को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से डीडवाना न्यायक्षेत्र में 12 बेंचों का गठन किया गया था। लोक अदालत में बेंच अध्यक्ष के रूप में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनोरमा मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र सिंह, सचिव विकास ऐचरा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा डीडवाना बार संघ के अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों तथा विभिन्न विभागों (बिजली, प्रशासनिक, बीमा एवं बैंक) के अधिकारियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। न्यायालय में लंबित 2207 प्रकरणों में से आपसी राजीनामा के जरिए 1655 मामलों का सफल निस्तारण किया गया तथा 79,43,733 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। विभिन्न विभागों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर दर्ज 5337 प्रकरणों में से 913 मामलों का समाधान निकला। डीडवाना-कुचामन जिले के राजस्व से संबंधित लंबित (13,923) और प्री-लिटिगेशन स्तर के (17,146) प्रकरणों का भी निस्तारण हुआ। लोक अदालत के दौरान पारिवारिक और वैवाहिक विवादों में विशेष طور पर आपसी समझाइश कराई गई, जिससे कई परिवारों को दोबारा बंधने और अपने रिश्ते सुधारने का अवसर मिला। सचिव विकास ऐचरा ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य केवल मुकदमों का निपटारा नहीं, बल्कि पक्षकारों के बीच के मूल विवाद को हमेशा के लिए समाप्त करना है। समझौते के आधार पर मामलों के निस्तारित होने से इनमें अपील की गुंजाइश नहीं रहती, जिससे पक्षकारों का बहुमूल्य समय और धन दोनों बचते हैं तथा नियमानुसार कोर्ट फीस भी रिफंड हो जाती है। डीडवाना के नया जिला होने के बावजूद आमजन की तरफ से इस लोक अदालत में मिला अभूतपूर्व सहयोग इसकी बड़ी सफलता को दर्शाता है।0
0
Report
सुपौल पुलिस ने 65 किलो गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया
Bihar:सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई; वाहन जांच के क्रम में 65 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार. सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक स्कोर्पियो और बाईक से करीब 65 किलो गांजा बरामद किया है, इस दौरान मौके से तीन तस्कर को गिरफ्तार भी किया है. बताया गया है कि स्कोर्पियो पर सवार तस्कर दो वाहनों को ठोकर मारकर भाग रहे थे; इसी दरम्यान उसके स्कोर्पियो के नीचे एक बाईक फंस गया, जिसके चलते स्कोर्पियो पर सवार तस्कर पकडे गए. यह घटना भीमपुर थाना क्षेत्र की है. जहां भीमपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान में दो अलग-अलग कार्रवाई में तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है और 65 किलो गांजा बरामद किया है. इस दौरान तस्करों द्वारा उपयोग में लाये गए एक स्कोर्पियो और एक बाईक को जब्त भी किया गया है. दोनों मामलों को लेकर त्रिवेणीगंज SDPO दिलीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि भीमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक से गांजा ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा, जिसके बाद उनकी तलाशी के दौरान उनके पास से 12 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से तस्कर का बाइक जब्त कर लिया है; गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छातापुर के लालगंज तिलाठी निवासी रमण कुमार झा और दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. वहीं दूसरे मामले में एक स्कोर्पियो वाहन चेकिंग के दौरान भागने के क्रम में दो बाईक को ठोकर मार दिया गया; बताया जाता है कि भागने के क्रम में एक बाइक तस्कर के स्कॉर्पियो के चेसिस में फंस गई. इसके कारण स्कोर्पियो आगे नहीं बढ़ सकी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने स्कोर्पियो की जांच की तो उसपर 53 किलो गांजा लदा हुआ था जिसे बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने स्कोर्पियो को जब्त कर उसमें सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम सहरसा जिले के खोजड़ी निवासी आदर्श कुमार बताया गया है. इस तरह दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 65 किलो गांजा बरामद किया है, एक स्कोर्पियो और एक बाईक जब्त किया है और तीन तस्कर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.0
0
Report
पंचायती चुनाव से जुड़ी प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला: नामांकन फॉर्म के नियम स्पष्ट
Dholpur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव को लेकर बसेड़ी में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन बसेड़ी, धौलपुर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी के आदेशों की पालना में पंचायत समिति सभागार बसेड़ी में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला तहसीलदार कमल पचौरी एवं नायब तहसीलदार चरणसिंह के सान्निध्य में आयोजित हुई। इसमें बूथ स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स रघुराज सिंह, बृजकिशोर, धर्मेंद्र सिंह और हरेन्द्र सिंह ने उपस्थित पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों को नाम निर्देशन पत्र सही तरीके से भरने, उसके साथ संलग्न किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों, शपथ पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य औपचारिकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ट्रेनर्स ने बताया कि फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए सभी कॉलम सावधानी से भरें और समय पर दस्तावेज जमा करें। इस दौरान प्रत्याशियों द्वारा पूछे गए सवालों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के कार्मिक पीतमसिंह जादौन, अतुल गोयल, शुभम गोयल, विपुल गर्ग सहित बड़ी संख्या में पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
