473001
MP में कलेक्टर डॉ. सिंह ने किया आनंद आश्रम का निरीक्षण
Guna, Madhya Pradesh:गुना के कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने सेवा भारती आनंद आश्रम वरिष्ठजन सेवा केंद्र, कैंट गुना का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को स्वयं भोजन परोसा और उनके स्वास्थ्य एवं मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आश्रम को आवश्यक सामग्री दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने अपनी ओर से मिठाई और फल भी वितरित किए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खुलेआम अवैध शराब बिक्री के आरोप में नरेश राम गिरफ्तार, 31 विदेशी शराब व 24 बीयर बरामद
Hazaribagh, Jharkhand:पुलिस क सफलता हाथ लगी है , सूचना मिली थी की दुकान में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है इस दौरान किया छापेमारी दल के द्वारा ग्राम पबरा प्रखंड कटकमसांडी अंतर्गत नरेश राम की दुकान में छापेमारी की गई के क्रम में पुलिस ने खदेड़कर नरेश राम को पकड़ा ताकि छापेमारी दल द्वारा नरेश राम की दुकान की तलाशी ली गई तलाशी के क्रम में दुकान पर अवैध रूप से बिना अनुज्ञापित के विदेशी शराब बरामद किया गया है l गिरफ्तार नरेश राम से पूछताछ किए जाने पर उनके द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया इस प्रकार बिना किसी कागजात के अवैध तरीके से विदेशी शराब बेचे जाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक विरासत में भेज दिया गया है उनके पास से 31 पीस विदेशी शराब और 24 पीस बीयर बरामद किया गया हैl0
0
Report
तुकाराम मुंढे की कृत्रिम रंगबंदी से मिठाई विक्रेता खुश, नैसर्गिक रंग की मांग बढ़ी
Thane, Maharashtra:भिवंडी महापालिका आयुक्त तुकाराम मुंढे यांनी कृत्रिम रंग वापरून बनवलेल्या खाद्यपदार्थांवर बंदी घातली आहे. या निर्णयाचे भिवंडीतील मिठाई विक्रेत्यांनी स्वागत केले असून अनेकांनी मिठाईतील कृत्रिम रंग वापरणे बंद केले आहे. गणेशोत्सव जवळ आल्याने मिठाईच्या दुकांमध्ये गर्दी वाढली आहे. पेढे, बुंदी, लाडू, जिलेबी, चमचम, रसगुल्ला यांना मोठी मागणी आहे.0
0
Report
गाजियाबाद में 25 हजार इनामी बदमाश हाजी सलमान खान गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम और अपराध शाखा ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी हाजी सलमान खान को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी लोनी थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। 2 सितंबर को लोनी निवासी सुमित सूद ने हाजी सलमान खान समेत अन्य आरोपियों और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, लूटपाट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। 4 सितंबर को लोनी बॉर्डर थाने में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा के इस्तेमाल के मामले में भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 सितंबर को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सलमान लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था और राजस्थान के बूंदी से चित्तौड़गढ़ की ओर जाते समय पकड़ा गया। उसके कब्जे से तीन मल्टीमीडिया आईफोन और 7 हजार रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। शॉटस0
0
Report
Advertisement
सपा ने छात्रसभा ड्रेस रंग बदला, अखिलेश दलित राजनीति पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- सपा ने छात्रसभा की ड्रेस का रंग बदला है, अखिलेश कहीं ना कहीं दलित राजनीति पर फोकस कर रहे हैं..बाइट- बीजेपी प्रवक्ता अवनीश त्यागी की बाइट।0
0
Report
धौलपुर निकाय चुनाव: 1200 जवानों के साथ सुरक्षित मतदान की तैयारी
Dholpur, Rajasthan:निकाय चुनाव 2026प्रथम चरण के लिए धौलपुर पुलिस के पुख्ता इंतजाम, 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा धौलपुर में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने व्यापक और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में करीब 1200 police अधिकारी और जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसमें जिला पुलिस के साथ आरएसी, करौली पुलिस के जवान और होमगार्ड शामिल हैं। कुल 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 6 पुलिस उप अधीक्षक, 14 निरीक्षक और 16 उप निरीक्षक सहित 1155 अधिकारी और जवान चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। प्रथम चरण में 9 सितंबर 2026 को जिले की चार निकायों - धौलपुर नगर परिषद, राजाखेड़ा नगरपालिका, मनियां नगरपालिका और सैंपऊ नगरपालिका के कुल 135 वार्डों के 176 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। हर बूथ पर 2 जवान तैनात: जिला पुलिस ने सभी 176 मतदान केंद्रों पर 2-2 पुलिस जवानों की तैनाती की है। ये जवान मतदान दल के साथ समन्वय रखते हुए मतदान सामग्री और केंद्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स: चारों निकाय क्षेत्रों में चिन्हित 48 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान भवनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर 1-4 के अतिरिक्त पुलिस जाप्ते की तैनाती की गई है, जिसमें 2 पुलिसकर्मी सशस्त्र रहेंगे। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी और लगातार भ्रमण की व्यवस्था रहेगी। सीनियर अधिकारियों की निगरानी: चुनाव व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिले में 4 सीनियर सुपरवाइजरी अधिकारी और चारों निकाय क्षेत्रों में कुल 14 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक सुपरवाइजरी अधिकारी को 4 पुलिसकर्मियों का जाप्ता दिया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और आचार संहिता के पालन पर नजर रखेंगे। 26 मोबाइल पार्टियां रहेंगी सक्रिय: शांतिपूर्ण मतदान के लिए चारों निकाय क्षेत्रों में 26 पुलिस मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक पार्टी में 1-4 का जाप्ता है। ये पार्टियां लगातार भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करेंगी। मतदान केंद्रों के बाहर अनधिकृत भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा कानून-व्यवस्था की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस जाप्ता भी तैयार रखा गया है और जिला मुख्यालय पर एसपी रिजर्व के रूप में अतिरिक्त बल मुस्तैद है। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. और एसपी विकास सांगवान ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जवानों को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के मतदान करें और किसी भी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 9530411842 या 9530411843 पर दें0
0
Report
ग्वालियर: उपभोक्ता भंडार दुकानों से 7 लाख से अधिक का अनाज गबन, FIR दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देशन में शासकीय प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की दुकानों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन दुकानों पर गरीबों के लिए कंट्रोल के जरिए लगभग दो हजार किलो गेहूं और अन्य सामग्री को खुर्द-बुर्द करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर में सरकारी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की दुकानों (कंट्रोल) पर गरीबों और आम जनता को दिए जाने वाले अनाज की कालाबाजारी करने के आरोप लगते रहे हैं और इसके चलते प्रशासन कार्रवाई भी करता है लेकिन कालाबाजारी करने वालों का साथ देने वाले नहीं आते। ताजा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के सेवानगर और लोिहा मंडी इलाके में स्थित दो दुकानों का है जो पिछले काफ़ी दिनों से आम लोगों को दिए जाने वाले अनाज को गायब कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी मनोरमा कौशिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लोहमंडी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार और दीपक प्राथमिक उपभोक्ता भंडार नामक कंट्रोल के संचालक अयान खत्री और राहुल खत्री ने 7 लाख से ज्यादा रुपए के अनाज का गबन किया है। जिसकी एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
Kotputli में देवनारायण मंदिर के पास अज्ञात युवक का शव मिला; पुलिस जांच
Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI रिपोर्टर - AMIT YADAV @amitktp888 लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--कोटपूतली.......दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवनारायण मंदिर के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही DYSP मदन मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटर) टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। DYSP मदन मीणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के घर-घर मिठाई वितरण पर बवाल
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh जिले के भादरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 31 में उस समय भारी तनाव उत्पन्न हो गया, जब भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल गोयल मंगलवार को चुनाव प्रचार बंद होने के बाद डूर टू डोर वोट माँगने के दौरान बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ वोट की अपील के साथ घर-घर मिठाई के डब्बे वितरित कर रहे थे। इस पर विरोधी पक्ष ने एतराज जताया और हालात हाथापाई तक पहुँच गईं। सूचना पर भादरा पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर दोनों पक्ष को अलग-अलग किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अजय ढील ने SDM को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। प्रत्याशी का पर्चा निरस्त करने की मांग की गई है।0
0
Report
डिंडौरी: 101 वर्षीय बाबा रामसेवक दास लापता, जांच और खोज जारी
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के मड़ियारास गांव स्थित हनुमान घाट आश्रम से 101 वर्षीय बाबा रामसेवक दास लापता हो गए हैं। बाबा पिछले 33 वर्षों से आश्रम में रहकर साधना कर रहे थे। आश्रम के पास नर्मदा किनारे उनकी छड़ी मिलने के बाद नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस, SDRF, गोताखोर और ग्रामीण तलाश में जुटे हैं। नर्मदा नदी में संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक बाबा का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस नदी किनारे और आसपास के इलाकों में भी लगातार खोजबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के निकाय चुनाव के लिए 46 हजार से अधिक जवान, दो चरणों में सुरक्षा मजबूत
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव के दोनों चरणों में मतदान को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस मुख्यालय की ओर से दोनों चरणों के लिए अलग-अलग विशेष फोर्स तैनात की गई है। पहले चरण में 46 हजार से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी शांतिपूर्ण चुनाव का जिम्मा संभालेंगे। राजस्थान में निकाय चुनाव दो चरणों में होने जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। पहले चरण के मतदान के लिए प्रदेशभर में 46 हजार 648 जवानों और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जा रहा है। वहीं, दूसरे चरण के मतदान के दौरान 54 हजार 533 जवानों और अधिकारियों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।इसके साथ ही आरएसी की 75 कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए क्यूआरटी और ईआरटी की टीमें भी मैदान में रहेंगी। डीआईजी कानून व्यवस्था अरशद अली के अनुसार संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर पोलिंग बूथ पर 2 सुरक्षा जवान, 1 पुलिसकर्मी और 1 होमगार्ड तैनात। हर 10 वार्ड पर एक सीनियर अधिकारी और जाब्ता उपलब्ध रहेगा। पालिका, जिला और रेंज स्तर पर अलग-अलग रिजर्व फोर्स तैयार। पहले चरण में 46 हजार 648 सुरक्षा कर्मी किए गए हैं तैनात। 588 सुपरवाइजरी ऑफिसर लगाए गए हैं। 729 मोबाइल QRT भी रखेगी लगातार निगराणी। RAC की 75 कंपनियां भी संभालेंगी सुरक्षा का जिम्मा। हर चौथे पोलिंग बूथ पर 1_4 का जाब्ता रहेगा। करीब 25% बूथ संवेदनशील, अति संवेदनशील श्रेणी में माने गए हैं। इसके अलावा नगर पालिका, जिले और रेंज में रिजर्व पुलिस फोर्स रहेगी। दूसरे फेज में कुल 54,533 जवानों और अधिकारियों की फोर्स तैनात। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि दोनों चरणों के मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पुलिस की सुरक्षा जद में रहेगा। किसी भी क्षेत्र से अगर अप्रिय घटना की सूचना मिलती है, तो पुलिस तत्काल एक्शन लेगी।0
0
Report
नरसिंहपुर जेल में मेडिकल कैंप से बंदियों को एक ही जगह इलाज मिलने लगा
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर केंद्रीय जेल में बंदियों की सेहत को लेकर बड़ा हेल्थ ऑपरेशन चलाया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया, जहां जबलपुर की स्वास्थ्य फाउंडेशन के चिकित्सकों ने भी मोर्चा संभाला। दिल की बीमारी हो या किडनी की समस्या, आंखों की परेशानी हो या दूसरी गंभीर बीमारियां—हर मरीज बंदी की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बारीकी से जांच की। शिविर की सबसे खास बात यह रही कि जरूरत पड़ने पर डेंटल और नेत्र संबंधी बेसिक सर्जरी की संभावना भी तलाशी गई। यानी केंद्रीय जेल के भीतर इलाज की ऐसी व्यवस्था, जहां बंदियों को एक ही जगह विशेषज्ञ जांच, परामर्श और आगे के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की गई。0
0
Report
खजुराहो में एक ही रात में मंदिर और SBI ATM पर चोरी की कोशिश
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में एक ही रात में दो जगहों पर चोरी की कोशिश की गई है। चोर ने भगवान मतंगेश्वर महादेव मंदिर और SBI के ATM को निशाना बनाया। पहली घटना मतंगेश्वर महादेव मंदिर की है जो पुरातत्व विभाग के अधीन है। यहां सुबह करीब 4 बजे एक चोर मंदिर की दीवार फांदकर पीछे से अंदर घुसा और शिवलिंग के पास रखी दानपेटी का ताला तोड़ने लगा। उसने सब्बल से लोहे की दानपेटी में तोड़फोड़ की। इसी दौरान मंदिर का गार्ड सुबह मंदिर का ताला खोलने पहुंचा और उसने चुपके से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जैसे ही गार्ड ने ताला खोला, चोर घबरा कर पीछे से कूद कर भाग गया और चोरी का सामान वहीं छोड़ गया। चोर दानपेटी से पैसे बाहर निकाल चुका था जिन्हें वापस दानपेटी में डाल दिया गया है। दूसरी कोशिश खजुराहो के गोल मार्केट स्थित SBI के ATM में की गई, जहां भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर चोर वहां से भी भाग गया।0
0
Report
Advertisement
चोपन में अदालत के आदेश के बाद आरोपी के घर पर नोटिस और मुनादी जारी
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र में न्यायालय के आदेश के बाद चोपन पुलिस ने वांछित अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। धारा 82 और 83 BNSS के तहत पुलिस टीम अभियुक्त के घर पहुंची, लेकिन मौके पर अभियुक्त नहीं मिला और मकान पर ताला बंद मिला। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में घर के मुख्य दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराकर अभियुक्त को न्यायालय के सामने उपस्थित होने की सार्वजनिक उद्घोषणा की। VO: मामला चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव का है, जहां न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम वांछित अभियुक्त संत कुमार तिवारी के घर पहुंची। अभियुक्त संत कुमार तिवारी के खिलाफ मुकदमा संख्या 372/19 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है और न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी आदेश जारी किया गया है। पुलिस टीम जब अभियुक्त के घर पहुंची तो वह मौके पर मौजूद नहीं मिला और मकान पर ताला बंद पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद दो गवाहों की मौजूदगी में मकान के मुख्य दरवाजे पर न्यायालय के आदेश से संबंधित नोटिस चस्पा किया। साथ ही मुनादी कराते हुए सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा की गई और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की जानकारी दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब अभियुक्त पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन का दबाव बढ़ गया है。0
0
Report
रायबरेली-आमेठी में कांग्रेस का 2027 यूपी फॉर्मेशन टेस्ट
Raebareli, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद भले न हुआ हो लेकिन कांग्रेस अमेठी-रायबरेली में 2027 के लिए बिसातें बिछने लगी हैं... राहुल गांधी दो दिन के रायबरेली दौरे पर हैं... और बीजेपी को चौतरफा घेर रहे हैं रायबरेली और अमेठी में भले ही कांग्रेस मजबूत हो... लेकिन 2027 में लड़ाई पूरे उत्तर प्रदेश की है... ऐसे में सवाल ये है कि क्या राहुल गांधी रायबरेली से बाहर निकलकर कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में फिर से खड़ा कर पाएंगे0
0
Report
बाराबंकी में 11 करोड़ लागत से चार निबंधन कार्यालय, सदर दफ्तर का लोकार्पण
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: बाराबंकी में 11 करोड़ की लागत से बन रहे 4 निबंधन कार्यालय, मंत्री रवींद्र जायसवाल ने सदर दफ्तर का किया लोकार्पण बाराबंकी में स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने मंगलवार को जिले में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार निबंधन कार्यालयों की श्रृंखला में नवनिर्मित सदर निबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के 104 रजिस्ट्री कार्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। नवनिर्मित सदर निबंधन कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। पूरी तरह वातानुकूलित कार्यालय में क्रेता-विक्रेताओं के लिए वेटिंग रूम, आधुनिक रिकॉर्ड रूम समेत नागरिकों की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बाराबंकी को लखनऊ का विस्तार बताते हुए कहा कि पूर्व की अखिलेश सरकार के दौरान प्रदेश में 15-16 लाख दस्तावेज पंजीकृत होते थे, जबकि भाजपा सरकार में यह संख्या बढ़कर 55 लाख से अधिक हो गई है। रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका अध्ययन कर व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा। सांसद इमरान मसूद के बयान पर मंत्री ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए दोनों दलों पर तुष्टिकरण और ठगी की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार निबंधन व्यवस्था को पारदर्शी, आधुनिक और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। बाइट: रवींद्र जायसवाल, स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उप्र。0
0
Report
Advertisement
