473001
गांधी जयंती पर मानव उत्थान सेवा समिति का स्वच्छता अभियान, स्वतंत्रता पार्क में जागरूकता बढ़ाई
Guna, Madhya Pradesh:गांधी जयंती के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति ने सदगुरु देव सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से स्वतंत्रता पार्क में सफाई अभियान आयोजित किया। समिति के सदस्यों ने महात्मा गिरधारी नंद जी और रघुवीर सिंह यादव के मार्गदर्शन में स्वच्छता के महत्व को बताया और समाज को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया। इस आयोजन में सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और लोगों से अपने घरों की सफाई करने की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयप्रभा ग्राम में चल रही नौ दिवसीय कथा के चौथे दिन राम जन्मोत्सव का प्रसंग
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)। जयप्रभा ग्राम स्थित चिन्मय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा व्यास राजन जी महाराज ने भगवान राम के जन्मोत्सव का अद्भुत प्रसंग सुनाया। महाराज श्री ने राम जन्म प्रसंग की ऐसी व्याख्या की कि श्रोता भावविभोर हो उठे। महाराज श्री ने कहा कि प्रभु के अवतरण पर अवध के हर घर में बधाई बजने और मंगलाचार गाए जाने लगे। नगरवासी और संतजन वेद मंत्रों का उच्चारण करते हैं, बंदीजन विरुदावली गाते हैं, और खुशी में अन्न, धन, गाय व उपहार लुटाए जाते हैं। योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, अयोध्या धाम से राजकुमार दास जी महराज, भाजपा से विधायक विनय द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, विधायक प्रेम नारायण पांडे, संत छोटेबाबा आदि मौजूद रहे।0
0
Report
मिर्जापुर बेटी की शादी के लिए खेत गिरवी रखा, बारात से चार दिन पहले दूल्हा लापता
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: बेटी की शादी के लिए पिता ने खेत तक गिरवी रख दिया, तिलक में दो लाख रुपये भी दिए, लेकिन बारात आने से चार दिन पहले दूल्हे के लापता होने की सूचना ने परिवार को संकट में डाल दिया। मामला विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरी पाठक गांव का है। लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।0
0
Report
चिरैयाकोट में बैग छीनकर भाग रहे 2 युवक पकड़े गए! ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा
Bheryaghar, Uttar Pradesh:मऊ के चिरैयाकोट में ग्रामीणों की सतर्कता से बैग छीनकर भाग रहे दो युवक पकड़े गए! 🚨 बताया जा रहा है कि चाय चुस्की के पास मिठाई खरीदने के लिए रुकी महिला का बैग लेकर दो युवक भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पीछा किया और बरहल पुलिया के पास दोनों को पकड़ लिया। लोगों की तत्परता से महिला का बैग सुरक्षित बच गया।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: हरहुआ फ्लाई ओवर पर दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर, मचा हड़कंप
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी | हरहुआ: हरहुआ पुलिस चौकी के पास फ्लाई ओवर के ऊपर पिलर नंबर 62 के आसपास दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर हड़कंप मच गया। —-क्या हुआ? बताया जा रहा है कि फ्लाई ओवर पर दो वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद फ्लाई ओवर पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। —-पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही हरहुआ पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल टक्कर कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
जिला अस्पताल लोहिया का लखीमपुर खीरी से आई SRM टीम ने किया निरीक्षण
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने के लिए लखीमपुर खीरी से SRM टीम शनिवार सुबह को पहुंची है टीम ने पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड इमरजेंसी कक्ष एवं रक्त अव्यव पृथकरण इकाई, सिटी स्कैन, हेल्थ एटीएम आदि का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में दिसंबर माह में एक्सपायर होने वाली दवाओं को इस्तेमाल से हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर जगमोहन शर्मा महिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर धीर सिंह एवं अन्य अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा0
0
Report
भोजपुर पुलिस ने किया नशा तस्कर को गिरफ्तार
Bhojpur, Uttar Pradesh:थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन प्रहार" के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान अवैध डोडा पोस्त की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद ।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में फिर बढ़ी कॉलर आईडी लगे 'कबरा' हाथी की दहशत, सलका मार्ग बंद; थर्मल ड्रोन में कैद हुई लोकेश
Ambikapur, Chhattisgarh:अंबिकापुर के उदयपुर वन परिक्षेत्र में सैटेलाइट कॉलर आईडी लगाकर छोड़े गए 'कबरा' हाथी ने एक बार फिर इलाके में दहशत बढ़ा दी है। जंगल में उसकी सक्रियता और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सलका मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है और हाल ही में थर्मल ड्रोन कैमरे में हाथी की सटीक लोकेशन कैद हुई है। कॉलर आईडी व ड्रोन के माध्यम से मिल रहे इनपुट के आधार पर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। Radio-collared 'Kabra' elephant sparks panic again in Udaipur; Salka route closed as thermal drone tracks movement0
0
Report
परशुरामपुरी में नगर पालिका के कर्मचारियों ने घर-घर जाकर स्व जन गणना के लिए किया प्रेरित
Parashurampuri, Uttar Pradesh:परशुरामपुरी में स्व-जनगणना को लेकर चला जागरूकता अभियान *परशुरामपुरी-शाहजहाँपुर।* नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आएं उपाध्याय व कर्मचारियों ने नगर में जनगणना के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने शनिवार सुबह 10 बजे से विभिन्न मोहल्लों, तिराहों, चौराहों और घर-घर जाकर लोगों को स्व-जनगणना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अभियान 21 से 30 तारीख तक चलेगा। सभी लोग ऑनलाइन जनगणना स्वयं कर दें, ताकि समय बचे और सही जानकारी दर्ज हो सके।0
0
Report
फिरोजाबाद पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अजीत को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने से हुआ घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया0
0
Report
Advertisement
एमएसएमई को बढ़ावा देने की पहल, सेंट्रल बैंक ने उद्यमियों को सौंपे ऋण स्वीकृति पत्र
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर की ओर से सिविल लाइंस स्थित मरचेंट चैंबर हॉल में मेगा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बैंकिंग सुविधाओं और वित्तीय सहायता से जोड़कर उनके व्यवसाय को नई गति प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक पी. महादेवन, मुख्य अतिथि एवं सिग्मा मेटल्स के प्रबंध निदेशक नवीन जैन तथा क्षेत्रीय प्रमुख अनिल अग्निहोत्री सहित शहर के अनेक उद्यमी, गणमान्य नागरिक और बैंक के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक की विभिन्न एमएसएमई ऋण योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं और उद्यमियों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उद्यमियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को सुना गया। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने कारोबार के विस्तार और विकास के लिए आर्थिक सहयोग मिल सके। बैंक के महाप्रबंधक पी. महादेवन ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उद्यमियों की जरूरतों को समझते हुए उन्हें बेहतर बैंकिंग सेवाएं और समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बैंक इस क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।0
0
Report
फिरोजाबाद दुल्हन ने शादी से किया इंकार दोनों पक्ष पहुंचे थाने
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद देवोत्थान एकादशी पर गोपाल मैरिज होम में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब जयमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाना उत्तर तक पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और मामले को सुलझाने में जुटी रहीजानकारी के अनुसार, एटा निवासी कन्या पक्ष अपनी बेटी की शादी करने के लिए फिरोजाबाद आया था। दूल्हा आकाश निवासी बौद्ध आश्रम के पास, थाना उत्तर, फिरोजाबाद का बताया गया है। शुक्रवार रात गोपाल मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्हा और दुल्हन कमरे में पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के कैमरामैन फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने कैमरामैनों को कमरे से बाहर कर दिया और एक अन्य युवती को कमरे के अंदर बुला लिया। आरोप है कि दूल्हा करीब आधे घंटे तक उस युवती के साथ कमरे में रहा और उसके साथ फोटो खिंचवाता रहा। दुल्हन को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने दूल्हे के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करते ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। देखते ही देखते मैरिज होम में हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों पक्ष थाना उत्तर पहुंच गए।0
0
Report
Anant Bala Nar (MLA, Jogeshwari (e) Mumbai), Shivsena (UBT) preasent in Konkani Malvani Jatroutsav.
Mumbai, Maharashtra:Anant Bala Nar (MLA), Jogeshwari (E) assembly constituency, Mumbai Maharashtra, Shiv Sena (UBT) present in Konkani Malvani Jatroutsav continuous celebatrations at Shyaam nagar talav, near Shyaamnagar police station, Jogeshwari (east), Mumbai, Maharashtra, Bharat(India)🇮🇳, also shrimati Lona Rawat, nagar sevika, Jogeshwari east, Mumbai and Shivsena (UBT) party many respected member's, kaaryakarta's , Maharashtra police authorities, peoples present, many types of programs have arranged for entertainment of peoples.0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में ज्वेलरी शोरूम से लाखों का सोना चोरी, 65 ग्राम सोने के सिक्के लेकर फरार हुआ चोर
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। डासना गेट स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में एक शातिर चोर ने देखते ही देखते लाखों रुपये के सोने पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकान में मौजूद लोगों की नजर हटते ही आरोपी 65 ग्राम सोने के सिक्के लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों में चिंता का माहौल है।0
0
Report
*"‼️जनपद लखनऊ में प्रधानमंत्री, भारत सरकार के कार्यक्रम के दृष्टिगत किये गयें यातायात के मे बदलाव
Lucknow, Uttar Pradesh:*"‼️जनपद लखनऊ में प्रधानमंत्री, भारत सरकार के कार्यक्रम के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबंध के संबंध में संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था महोदय, बबलू कुमार द्वारा दी गयी बाइट। ‼️👆🏻"*0
0
Report
डभरा नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग,,,,
Upani, Chhattisgarh:जिले के डभरा नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगा है। मामला छुहीपाली वार्ड क्रमांक 7 का है, जहां 27 लाख रुपये से अधिक की लागत से बन रही सीसी सड़क की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नगरवासी भागीरथी बरेठ ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत स्टीमेट के मुताबिक नहीं कराया जा रहा है। कहीं सड़क की मोटाई कम होने का आरोप है, तो कहीं निर्धारित मापदंडों के विपरीत गिट्टी का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। हैरानी की बात तो यह है कि निर्माण स्थल पर न तो स्वीकृति संबंधी सूचना बोर्ड लगाया गया है और न ही सड़क निर्माण के बाद नियमानुसार तराई किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के सीएमओ और इंजीनियर पर निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाते हुए ठेकेदार और अधिकारियों की कथित मिलीभगत पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं लगातार विरोध के बावजूद नगर प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में डभरा नगर पंचायत सीएमओ का कहना है कि फिलहाल निर्माण कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी खामियां सामने आएंगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जांच में निर्माण की गुणवत्ता की असलियत सामने आती है या फिर 27 लाख रुपये की यह सड़क सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच सवाल बनकर रह जाती है।0
0
Report
Advertisement
