473001
गुना में अडानी समूह 3500 करोड़ का निवेश करेगा
Guna, Madhya Pradesh:गुना और शिवपुरी में अडानी समूह द्वारा 3500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिसमें गुना जिले में 1000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस घोषणा पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्वालियर इंडस्ट्री समिट में अडानी समूह के प्रतिनिधियों ने गुना लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भागलपुर में महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमला: पुलिस कार्रवाई की मांग
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पानी टंकी के पास की है। पीड़िता स्वाति कुमारी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रवि कुमार ने पहले उसके साथ गला दबाकर जानलेवा हमला किया और जब उसकी गोतनी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी उसे पैर पकड़कर घसीटते हुए सड़क तक ले गया। आरोप है कि सड़क पर रखे कुदाल से भी हमला करने का प्रयास किया गया। हालांकि आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को बचा लिया। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला के साथ मारपीट और उसे सड़क की ओर घसीटने की पूरी घटना दिखाई दे रही है। पीड़िता के मुताबिक पूरी घटना 7 अगस्त की दोपहर की है। उनका कहना है कि वह अपने घर में दीवार बनवा रही थीं, इसी दौरान रवि कुमार ने पहले दीवार गिरा दी। इसके बाद विष्णु देव मोदी और इंद्रदेव मोदी पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया। इसी दौरान रवि कुमार के पहुंचने और महिला पर हमला करने की बात सामने आई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर स्वाति कुमारी ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव को आवेदन दिया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से वह लगातार थाने और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं वरीय पुलिस अधिकारी ने पीड़िता को मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब सवाल यह है कि 7 अगस्त को हुई इस घटना के बाद आखिर अब तक पुलिस कार्रवाई किस स्तर तक पहुंची है। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
बेगूं में खेत पर करंट लगने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम होगा
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना सामरिया ग्राम पंचायत के तीखी का खेड़ा गांव की है। यहां निवासी भेरू गुर्जर कुएं पर मोटर चलाने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे तत्काल बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक का शव बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।0
0
Report
परवन नदी में डूबे युवक की तलाश जारी, SDRF टीम खोज में जुटी
Baran, Rajasthan:नहाते समय परवन नदी में डूबा युवक, युवक की तलाश में जुटी SDRF टीम, दोस्तो के साथ नदी में नहाने गया था युवक बारां जिले के अंता में दोस्तो के साथ परवन नदी में नहाने गए 25 वर्षीय युवक के पानी में डूबने का संदिग्ध मामला सामने आया है, वहीं SDRF टीम सहित नगर पालिका सांगोद की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए युवक की तलाश की जा रही है। थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि सोरसन की झोपड़ियां निवासी 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र रमेशचंद ओड नामक युवक अपने दोस्तों के साथ आसन गाँव के पास परवन नदी में नहाने गया था जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण पानी में डूब गया जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। दूसरी ओर 6 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है जिसके कारण युवक के परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन 3.0 से किसानों को मिली पारदर्शिता
Ballia, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम 3.0 का गाइडलाइन जारी कर दिया है। इस प्रोग्राम के जरिए जमीन से जुड़े अलग-अलग रिकॉर्ड को GIS आधारित डिजिटल सिस्टम जोड़ना है साथ ही हर जमीन की पहचान के लिए 14 अंकों का यूनिक नंबर देने की व्यवस्था भी की जा रही है। इस कार्यक्रम का मकसद शहर से लेकर गांव तक की जमीन से जुड़े रिकॉर्ड नक्शे और रजिस्ट्रेशन की जानकारी को डिजिटल तरीके से जोड़ना है। सरकार के इस कदम का बलिया के किसानों ने स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के बाद से जमीन के कागजात को लेकर सरकारी दफ्तरों में लगातार चक्कर लगाते रहे हैं। वहीं सरकारी सिस्टम में बैठे लोग गरीब किसानों और लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनका आर्थिक शोषण भी करते हैं। सरकार द्वारा जमीनों का डिजिटलीकरण کرنے से किसान सहित आम आदमी राहत महसूस करेगा और स्पष्ट और पारदर्शिता के साथ नए दौर में आधुनिक तरीके से अपनी जानकारी को प्राप्त करेगा।0
0
Report
CRS की प्रारम्भिक रिपोर्ट से बिलासपुर ट्रेन हादसे में चालक-परिचालक जिम्मेदारी तय
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। नवम्बर 2025 में बिलासपुर-गतौरा रेलखंड के लालखदान के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे की सीआरएस जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर रेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। कोरबा से बिलासपुर आ रही लोकल मेमू ट्रेन अप लाइन पर खड़ी कोयला लोडेड मालगाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में 14 से अधिक यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए थे। टक्कर में मेमू का ब्रेक यान और पीछे के दो यात्री कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे। हादसे में मेमू के चालक विद्याभासगर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं सहायक परिचालक रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेल मंत्रालय ने हादसे की जांच रेलवे सेफ्टी कमिश्नर बीके मिश्रा को सौंपी थी। सीआरएस ने करीब डेढ़ महीने तक जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। प्रारम्भिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक को हादसे के लिए जिम्मेदार माना गया है। रिपोर्ट के आधार पर महिला परिचालक को रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई की गई है। वहीं चालक की हादसे में मौत होने के कारण उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया चल रही है। सीआरएस की अंतिम रिपोर्ट अभी जोन और डिविजन स्तर पर उपलब्ध नहीं हो सकी है।0
0
Report
डाला में 55 वर्षीय ओम प्रकाश चौरसिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के डाला में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लगड़ा मोड़ पर अधेड़ का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी क्षेत्र के लगड़ा मोड़ में 55 वर्षीय ओम प्रकाश चौरसिया का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव पर नजर पड़ते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की और परिजनों से पूछताछ की। घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में गार्ड ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम भेजा गया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: गार्ड ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा मिला पुलिस कर्मी, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने पुलिसकर्मी को मृत घोषित किया, हार्ट अटैक से पुलिस कर्मी की मौत की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने राठ थाने पहुंच कर दिवंगत पुलिस कर्मी को दी श्रद्धांजलि, पूर्व में थाना क्षेत्र के चिल्ली गाँव में हुए हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा में लगी थी मुख्य आरक्षी की ड्यूटी, राठ कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
गाजीपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत ने 71 पारिवारिक वादों का सफल निस्तारण; 11 दंपतियों ने फिर साथ रहने का लिया फैसला
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर कुटुम्ब न्यायालय ने रचा कीर्तिमान, लोक अदालत में 71 पारिवारिक वादों का निस्तारण 11 बिछड़े दम्पतियों के बीच सुलह, फिर साथ रहने का लिया फैसला न्यायालय में पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाकर जताई खुशी 11 जोड़ों ने साथ मिलकर बांटी मिठाई, न्यायालय परिसर में दिखा खुशी का माहौल भरण-पोषण के 35 मामलों में महिलाओं को बकाया धनराशि का भुगतान कराया गया प्रधान न्यायाधीश श्री शैलोज चंद्रा की मौजूदगी में हुआ मामलों का सफल निस्तारण दो महीने में 200 से अधिक मामले मीडिएशन सेंटर भेजे गए, सिर्फ 5 में हुआ समझौता प्रधान न्यायाधीश की अपील—पारिवारिक विवादों को सुलह-समझौते से खत्म करें, लोक अदालत अपनाएं गाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने कई परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 71 पारिवारिक वादों का सफल निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैलोज चंद्रा की अध्यक्षता में हुई कार्रवाई में कई वर्षों से चल रहे पारिवारिक विवादों का समाधान हुआ। सबसे बड़ी राहत भरण-पोषण से जुड़े 35 मामलों में मिली। इन मामलों में पीड़ित महिलाओं को उनके बकाया भरण-पोषण की सम्पूर्ण धनराशि मौके पर ही दिलाई गई, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली। वहीं लोक अदालत की सबसे भावुक और सुखद तस्वीर 11 बिछड़े दम्पतियों के दोबारा एक होने की रही। न्यायालय में पति-पत्नी ने आपसी विवाद खत्म कर साथ रहने का फैसला लिया। इसके बाद सभी 11 जोड़ों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रधान न्यायाधीश शैलोज चंद्रा ने बताया कि पिछले दो महीनों में सुलह-समझौते के लिए 200 से अधिक मामले मीडिएशन सेंटर भेजे गए, लेकिन इनमें से सिर्फ 5 मामले ही सफलतापूर्वक समझौते तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अगर मीडिएशन के जरिए अधिक मामलों में समझौता होता, तो लोक अदालत में निस्तारित मामलों की संख्या और भी बढ़ सकती थी। कुटुम्ब न्यायालय ने आम लोगों से अपील की है कि पारिवारिक विवादों को लंबा खींचने के बजाय आपसी सुलह और समझौते से खत्म करने की कोशिश करें। लोक अदालत परिवारों को जोड़ने और विवादों को खत्म करने का एक प्रभावी माध्यम है।0
0
Report
कौशांबी में लापता दो स्कूली छात्राएं मंदिर परिसर में मिलीं
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:स्कूल के लिए निकलीं दो छात्राएं लापता, मंदिर में मिली साइकिल-ड्रेस कौशांबी ज़िले में दो स्कूली छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। सुबह दोनों छात्राएं स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने तलाश शुरू की तो बैरमपुर-महेवाघाट मार्ग स्थित हरभजन बाबा मंदिर परिसर में दोनों की साइकिल और स्कूली ड्रेस मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्राओं की तलाश के लिए दो टीमें गठित की हैं। मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र का है। सुबह कक्षा आठ में पढ़ने वाली दो सहेलियां एक ही साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बैरमपुर-महेवाघाट मार्ग स्थित हरभजन बाबा मंदिर में पूजा-पाठ और साफ-सफाई के लिए पहुंचे पुजारी को मंदिर परिसर में एक साइकिल और स्कूली ड्रेस दिखाई दी। संदेह होने पर पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के विद्यालयों से संपर्क किया गया तो प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने साइकिल और ड्रेस के आधार पर दोनों छात्राओं की पहचान की। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी साइकिल और स्कूली ड्रेस से दोनों छात्राओं की पहचान की है। पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाकों में पूछताछ की। दुकानदारों ने बताया कि दोनों छात्राएं एक ही साइकिल से महेवाघाट की ओर जाती हुई दिखाई दी थीं। इसके बाद पुलिस ने संभावित स्थानों पर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। दोनों छात्राओं के अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं और ग्रामीण भी उनके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। छात्राओं की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों छात्राओं को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
ओमप्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर दौरे में अखिलेश पर भारी हमला
Ambad, Maharashtra:एंकर-कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर दौरे पर सपा और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है. आजम खान के मुकदमों को लेकर राजभर ने कहा कि आजम खान को फंसाने वाले खुद अखिलेश यादव हैं. जौहर यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि सपा सरकार में सरकारी जमीन और धन का इस्तेमाल हुआ, लेकिन जमीन विश्वविद्यालय के नाम क्यों नहीं कराई गई. वक्फ संपत्तियों को लेकर भी राजभर ने सपा और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में वक्फ और सरकारी जमीनें बेहद कम कीमत पर लीज पर दी गईं और बाद में उन पर होटल, मॉल और दुकानें बनाकर व्यावसायिक इस्तेमाल किया गया. मंत्रियों और अधिकारियों के विवाद पर राजभर ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को कार्रवाई से बचाया नहीं जा सकता. लखनऊ के प्रेरणा स्थल में जलभराव को लेकर अखिलेश यादव के भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी राजभर ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भारी बारिश और नालों पर अवैध कब्जों के चलते जलभराव हुआ, साथ ही तंज कसा—बिहार और नेपाल की बाढ़ के लिए भी क्या अखिलेश यादव भाजपा को जिम्मेदार ठहराएंगे? वहीं, आगामी चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर की अकबरपुर, टांडा, जलालपुर और आलापुर सीटों पर सपा हारेगी. गोरखपुर मंडल की 29 सीटों पर सपा का खाता नहीं खुलेगा, जबकि वाराणसी मंडल की 28 सीटों में सपा अधिकतम चार सीटों तक सिमट जाएगी. मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए राजभर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब दंगे में लोग मारे जा रहे थे, तब सैफई में नाच देखा जा रहा था.0
0
Report
रणथम्भौर में त्रिनेत्र गणेश के लक्खी मेले का आगाज, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था तैयार
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में जन-जन के आराध्य देव रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश का तीन दिवसीय लक्खी मेले का आज से विधिवत रूप से आगाज हो गया है। रणथंभौर में हालही में हुई बारिश से छतिग्रस्त हुवे त्रिनेत्र गणेश मार्ग को वन प्रशासन द्वारा दिन रात कड़ी मेहनत के बाद त्रिनेत्र गणेश दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया गया और बारिश की चेतावनी ओर रणथंभौर में टाईगर मूवमेंट के बीच श्रद्धालुओं की आस्था को देखते hुवे प्रशासन एंव मन्दिर ट्रस्ट द्वारा आज से मेले का शुभारंभ कर दिया गया । वही मेला शुरू होने के साथ ही श्रद्धालुओं का मेले में आने का सिलसिला जारी हो गया है । बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिनेत्र गणेश दर्शनों के लिए रणथंभौर पहुंच रहे है ,वही श्रधालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ,वन विभाग और मन्दिर ट्रस्ट पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है । त्रिनेत्र गणेश मेले को लेकर रणथंभौर से पेस है एक खास रिपोर्ट ...0
0
Report
सुजानगढ़ में वृद्ध महिला हत्या-लूट: 5 दिन में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ में वृद्ध महिला की हत्या व लूट का 5 दिन में खुलासा किरायेदार पंजाब नेशनल बैंक का सफाई कर्मचारी निकला हत्यारा, गिरफ्तार कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश मृतका की चाकू से गला रेतकर की थी हत्या 150 सीसीटीवी कैमरों और 2000 संदिग्धों की फुटेज खंगालने के बाद मिली पुलिस को बड़ी कामयाबी सुजानगढ़ | सुजानगढ़ में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास अपने मकान में अकेली रह रही 78 वर्षीय वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या और गहने लूटने के सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने महज 5 दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतका के ही मकान में किराए पर संचालित पंजाब नेशनल बैंक के सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भारी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने महिला की हत्या कर गहने लूटने की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. ने बताया कि 7 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक मकान में महिला अचेत पड़ी है। सूचना पर पुलिस अधिकारी जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे, जहां गणपति निवास निवासी पुखराज चौरड़िया उर्फ सुधा (78) पत्नी रणजीतसिंह चौरड़िया का शव मिला। अज्ञात बदमाश ने गला काटकर उनकी हत्या कर दी थी और शरीर पर पहने हुए सारे जेवरात लूट कर फरार हो गया था। घटनास्थल पर एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और एमओबी टीमों को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए तथा परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सुजानगढ़ थानाधिकारी मुकेश कुमार व सदर थानाधिकारी मुकुट बिहारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल व्यस्त बाजार में होने के कारण आरोपी की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस टीम ने सुजानगढ़ कस्बे और आसपास के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 2000 लोगों की गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण किया। इसके अलावा मोबाइल टावरों के बीटीएस डाटा, 50 से अधिक नंबरों की कॉल डिटेल (सीडीआर), स्थानीय दुकानदारों व सुनारों से पूछताछ के आधार पर संदिग्ध की कड़ियां जोड़ी गईं। तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध दीपक कुमार (33) पुत्र राजकुमार वाल्मीकि निवासी इंदिरा कॉलोनी, चूरू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का राजफाश हो गया। आरोपी वर्ष 2021 से मृतका के मकान में किराए पर संचालित पीएनबी बैंक में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था। नियमित आने-जाने के कारण उसकी वृद्धा से अच्छी जान-पहचान थी। आरोपी पर काफी कर्ज था, जिसे उतारने के लिए उसने 3-4 दिन पहले ही लूट और हत्या की योजना बनाई थी। घटना के दिन उसने घर में घुसकर रसोई में उपयोग होने वाले चाकू से ही वृद्धा का गला रेत दिया और गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे लूटे गए जेवरात की बरामदگی और इस वारदात में किसी अन्य की संलिप्तता को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इससे पहले एसपी ने वारदात स्थल पर पहुंच कर मौका देखा तथा मृतका के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। बाइट निश्चय प्रसाद एम, पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के दुर्जनपुरा में तेज अंधड़ के साथ बारिश, खरीफ फसलें लाभान्वित
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के नवलगढ़ के दुर्जनपुरा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज अंधड़ और हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया। बारिश से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम में बदलाव के बाद आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ समय तक हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया। बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। किसानों के अनुसार, इस बारिश से ग्वार, बाजरा सहित अन्य खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। बारिश से फसलों को आवश्यक नमी मिलेगी, जिससे किसानों को राहत मिली है। वहीं, बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस हुई और मौसम सुहावना हो गया। उमस से परेशान लोगों ने भी राहत की सांस ली।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के गंगरार में पर्यूषण पर्व: तप के महत्व पर धर्मसभा
Begun, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार के वर्धमान स्थानक भवन में पर्यूषण पर्व के चौथे दिन धर्मसभा का आयोजन हुआ। स्वाध्यायी राजेश कुमार बोहरा ने प्रवचन में कहा कि तप जीवन का श्रृंगार है। उन्होंने बाह्य और आंतरिक तप के महत्व के साथ नवकारसी और आयंबिल तप की महत्ता बताई। कहा कि तप से संचित कर्मों की निर्जरा होती है और आत्मशक्ति बढ़ती है। स्वाध्यायी भगवत सिंह कांवड़िया ने अंतगडदसांग सूत्र के प्रसंगों का वर्णन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन प्रस्तुत किए और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। भगवान आदिनाथ की पूजा-अर्चना और नवकार महामंत्र जाप के साथ महिला श्राविकाओं ने एक जैसी चुंदड़ी ओढ़कर उपवास का संकल्प लिया।0
0
Report
शामली में लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी होने के दावे के साथ धमकी देने वाली आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में 26 अगस्त को हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले की खबर टीवी चैनल और अखबारों में प्रकाशित होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अखिल भारतीय जाट महासभा के युवा जिला अध्यक्ष मुकुल चौधरी की वीडियो वायरल होने पर यूट्यूब संचालक व मुकुल चौधरी को राजस्थान की रहने वाली बिंदु देवी पत्नी नंदूजी निवासी जयपुर द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। स्थानीय नेता और यूट्यूब पर की तारीख पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस व साइबर क्राइम की संयुक्त कार्रवाई से राजस्थान से बिंदुदेवी पुत्री नंदजी निवासी जयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पाया कि उक्त महिला 12 साल पहले अपने पति के साथ जयपुर आई थी और 8 साल पहले तलाक लेकर लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़कर खुद को उसका पति मानने लगी थी। उसने अपने हाथ पर बिश्नोई का टैटू बनवाया हुआ है और गले में उनके नाम का हार पहना हुआ है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने कहा कि स्थानीय नेता और यू ट्यूब शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी हुई है; आरोपी ने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई से कभी मिली नहीं और न कभी बात की, बस उसे अपना पति मानती है।0
0
Report
Advertisement
