आरोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पेट्रोल पंप लूट के मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Guna, Madhya Pradesh:आरोन थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक से 7 लाख की लूट और गल्ला व्यापारी से 17 लाख रुपये लूट के असफल प्रयास के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन सनसनीखेज घटनाओं के सूत्रधार दो मुख्य कुख्यात आरोपियों सहित तीन को गिरफ्तार कर करीब 5 लाख रुपये का माल बरामद किया है। बरामद सामान में लूट के 1,00,500 रुपये, 3 मोटरसाइकिलें और 315 बोर का एक कट्टा मय जिंदा राउंड शामिल है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
