473001
गुना में रक्षाबंधन की खरीदारी कर रही महिला से हुई लूट
Guna, Madhya Pradesh:गुना जिले के चाचौड़ा बीनागंज थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन से एक दिन पहले मुरैला गांव से डाबरिया गांव जा रही सुमन गुर्जर के साथ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण और ₹5000 नगद लूट लिए। घटना के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे गुर्जर समाज में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोग 4 किलोमीटर पैदल चलकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में मदर डेयरी के दूध के दाम बढ़े: 2-4 रुपये प्रति लीटर वृद्धि
New Delhi, Delhi:दिल्ली में मदर डेयरी ने दूध की कीमतें 2 रुपये से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी। फुल क्रीम दूध 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर हो गया है, टोंड दूध (पाउच) 60 रुपये से 62 रुपये, डबल टोंड दूध 54 रुपये से 56 रुपये, गाय का दूध 62 रुपये से 65 रुपये, एनसीआर में टोंड खुला दूध 58 रुपये से 60 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लोग कहना है कि बढ़ती कीमतों से घरों में दूध लेने की मात्रा घट गई है, खाने-पीने के दाम बढ़ रहे हैं और आम जनता की जेब पर असर पड़ रहा है।0
0
Report
जालौन में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत: महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मोड़ से निकल रहे ट्रैक्टर में बाइक सवार ने मारी टक्कर, तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराते ही उछलकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल, राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को भिजवाया गया अस्पताल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के कुसमी-खरूसा गांव के पास का हादसा।0
0
Report
बिजनौर के जजी चौक का नाम न्याय चौक पड़ा; देवी की मूर्ति का लोकार्पण
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर का जजी चौक अब गुजरे जमाने की बात हुई।जजी चौक अब न्याय चौक हुआ। बिजनौर नगर पालिका बोर्ड ने जजी चौक का नाम बदल कर "न्याय चौक" किया। न्याय चौक पर लगाई गयी न्याय की देवी की मूर्ति का लोकार्पण आज पूर्व न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर बीरबल सिंह,बार अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष एस के बबली, भाजपा कार्यकर्ता बिजेंद्र चौधरी सहित तमाम वकील और सभासद रहे मौजूद。0
0
Report
Advertisement
मनेर के रेस्टोरेंट में शराबी युवकों ने तोड़फोड़, मारपीट से घायल दो परिवार
Danapur, Bihar:खबर मनेर से है, जहां पीरबाबा स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार देर रात नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। खाना परोसने में विवाद के बाद युवकों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और संचालक, उसकी पत्नी समेत चार लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। रेस्टोरेंट संचालक सुदामा प्रसाद वर्मा के मुताबिक, देर रात चार युवक खाना खाने पहुंचे थे। सभी नशे की हालत में थे। इनमें से एक युवक ने खुद को धर्मेंद्र यादव बताते हुए पुलिसकर्मी होने का दावा किया और खाना लगाने को कहा। आरोप है कि ऑर्डर लेने के दौरान ही युवक ने टेबल पलट दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची संचालक की पत्नी कुमारी वर्षा और भाई जयनंदन प्रसाद वर्मा के साथ भी मारपीट की गई। संचालक का आरोप है कि बाद में 20 से 25 की संख्या में पहुंचे युवकों ने रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि पीएमसीएच में इलाज के दौरान केस उठाने की धमकी दी गई। वहीं, एक जनप्रतिनिधि पर भी समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। इधर, मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपितों में एक युवक के बिहार पुलिस का सिपाही होने की बात भी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
राजद विधायक वीरेंद्र का शराबबंदी पर नया बयान, बिहार फेल बता दिया
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग शराबबंदी को लेकर राजद के विधायक के भाई वीरेंद्र ने एक बार फिर से शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहाँ है शराब बंदी को लेकर कहा हम लोगों ने नीतीश कुमार को उसे समय मना किया था लालू जी ने भी मना किया था शराबबंदी नहीं करने को लेकर। शराबबंदी सिर्फ कागज पर है, बिहार में शराबबंदी पूरी तरीके से फेल है शराब का खेप बिहार में बंगाल, छत्तीशगढ़, उतरप्रदेश, दिल्ली और नेपाल उड़ीसा से लाया जा रहा है। इस शराबबंदी से बिहार के पुलिस और कुछ सत्ताधारी नेता मालोमाल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा प्रधानमंत्री का स्वागत है बिहार में। लेकिन बिहार में प्रधानमंत्री का जितना स्वागत किया जाएगा उतना भी पैसा प्रधानमंत्री बिहार को नहीं दे पाएंगे। लेकिन घोषणा जरूर कर देंगे। देश के जनता को समझना चाहिए जिस ट्रंप को प्रधानमंत्री दोस्त बताते हैं वह ट्रंप प्रधानमंत्री के हाथ बढ़ाने से वह अपना हाथ हटा लेता है उसे कैसे अपना दोस्त बताते हैं। हमनें ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो सिर्फ जोकरई करता हो और गलत बयानी करता हो।0
0
Report
जयपुर को स्वच्छ शहर अवॉर्ड, फिर भी सड़कों पर कचरे की तस्वीर!
Jaipur, Rajasthan:दीपक गोयल फोनो बिगजयपुर-कल स्वच्छता का ताज... आज कचरे का राज! दिल्ली में अवॉर्ड की चमक,जयपुर में कचरे की झलक। स्वच्छता के सम्मान पर कचरे की तस्वीर भारी। देश की राजधानी में मिला सम्मान, प्रदेश की राजधानी में कचरे से परेशान जनता। कल जयपुर को मिला राजस्थान के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड। आज गुलाबीनगरी की सड़कों पर नजर आ रहे कचरे के ढेर। कल मंच पर स्वच्छता की चमक, आज सड़कों पर गंदगी की तस्वीर। मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक कचरे के ढेर। जगह-जगह जमा कचरे के बीच से गुजरने को मजबूर शहरवासी। जिस शहर को कल स्वच्छता का सम्मान मिला, आज उसी शहर में सफाई पर सवाल। पुरस्कार की चमक के बीच जमीनी हकीकत दिखा रही दूसरी तस्वीर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान का सम्मान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल दिल्ली में प्रदान किया था पुरस्कार。 मेयर सुनील कोठारी और आयुक्त ओम कसेरा ने ग्रहण किया था सम्मान। दिल्ली में स्वच्छता की ट्रॉफी, जयपुर की सड़कों पर कचरे की चुनौती। पुरस्कार मिलने के अगले ही दिन सफाई व्यवस्था का यह हाल क्यों? आखिर शहर की सड़कों से कब हटेंगे कचरे के ढेर?0
0
Report
Advertisement
कटनी ज्वैलर्स शोरूम चोरी: लाखों के आभूषण ले उड़े चोर, CCTV से पहचान
Katni, Madhya Pradesh:कटनी ब्रेकिंग - कटनी में ज्वैलर्स शोरूम को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी से मचा हड़कंप - किशना ज्वैलर्स के शोरूम में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर - लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हुए शातिर चोर - माधवनगर थाना क्षेत्र में स्थित है ज्वैलर्स का शोरूम - वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची - सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, कैमरों के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश तेज0
0
Report
मैनपुरी में जमीन के टुकड़े के कारण दो पक्ष भिड़े, फायरिंग से माहौल भयावह
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी नोट - घटना का लाइव वीडियो साथ है। मैनपुरी में जमीनी में हुई फायरिंग और चले ईंट पत्थर ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर आमने सामने भिड़े 2 पक्ष घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ईंट पत्थर के बाद अचानक हुई फायरिंग से मची अफरा तफरी pुलिस के पहुंचने से पूर्व दोनों पक्ष मौके से फरार pुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल थाना ओंछा क्षेत्र के नगला कंचन की घटना0
0
Report
कंबाइन से धान कटाई का रेट दोगुना होने से किसान परेशान, ग्राम प्रधान ने डीएम से लगाई गुहार
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिले में कंबाइन मशीन से धान की कटाई के बढ़ते रेट को लेकर किसानों की परेशानी अब जिला मुख्यालय तक पहुंच गई है। सोनवल गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र भारती ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को पत्र सौंपा और धान की कटाई का उचित रेट निर्धारित कराने की मांग की। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को बताया कि पिछले वर्ष कंबाइन मशीन से धान की फसल की कटाई का रेट करीब 3,000 रुपये प्रति एकड़ था। लेकिन इस साल कंबाइन मशीन संचालक किसानों से एक एकड़ धान की कटाई के लिए 6,000 रुपये तक वसूल रहे हैं। अचानक कटाई का रेट दोगुना हो जाने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही खेती में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर किसानों का काफी खर्च हो रहा है। ऐसे में धान की कटाई के लिए इतनी अधिक रकम देना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र भारती ने जिलाधिकारी से मांग की कि कंबाइन मशीन से धान की कटाई का न्यूनतम उचित रेट 3,500 से 4,000 रुपये प्रति एकड़ के बीच निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और मशीन संचालकों की मनमानी पर रोक लगाई जा सके। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ग्राम प्रधान को आश्वासन दिया कि इस मामले में सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाएगी और किसानों की सुविधा को देखते हुए कटाई का निश्चित रेट निर्धारित कराने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अभिषेक भारती, प्रदीप भारती, संदीप चौधरी, जयराम भारती, अमरनाथ यादव, सूरज चौधरी, निलेश भारती, छोटू खरवार, मनोज मौर्या सहित तमाम लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
खेतों में जलभराव से धान की फसल कटाई प्रभावित, किसानों ने डीएम से लगाई पानी निकलवाने की गुहार
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को गौनररिया बाबू सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। किसानों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को पत्र सौंपकर खेतों से पानी निकलवाने की मांग की। इस दौरान सत्येंद्र पटेल ने जिलाधिकारी को बताया कि गौनररिया बाबू, फुलवरिया, रमपुरवा, गिदहा, बरवा विद्यापति सहित आसपास के दर्जनों गांवों में धान की फसल पककर तैयार हो गई है। लेकिन नहर में पानी का बहाव बाधित होने के कारण खेतों में पानी का रिसाव हो रहा है। सिंचाई विभाग और रेलवे की ओर से रमपुरवा नहर के बहाव में रुकावट के चलते खेतों में पानी कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि खेतों में पानी भरा होने के कारण किसान अपनी तैयार धान की फसल की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सदर एसडीएम के आदेश के बावजूद खेतों से पानी निकालने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों ने जिलाधिकारी से मौके की जांच कराकर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि समय रहते धान की फसल काटी जा सके। इस पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मौके की जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान रामनरेश, किशोर, उपेंद्र कुमार, राम भरोसे, वीर बहादुर, जय किशन, देवेंद्र पाल, श्याम सुंदर, सरवन, अवध राज, बिहार, चिरकुट, सुशील कुमार सहित ग्रामसभा के तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
शामली: भैया दूज को आए बहन के घर आए भाई की ससुराल वालों ने की पीट-पीटकर हत्या
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में भैया दूज के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बहन से मिलने उसके ससुराल पहुंचे भाई की कथित तौर पर बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला शामली जनपद के कस्बा बनत का है। मुजफ्फरनगर जनपद के कमल नगर निवासी अंकुश पाल भैया दूज के अवसर पर आज दोपहर करीब 12 बजे अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल कस्बा बनत पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान बहन के पति, ससुर, देवर और उसके दोस्तों ने युवक के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि भैया दूज जैसे पवित्र त्योहार पर बहन से मिलने आए युवक के साथ आखिर ऐसा क्या विवाद हुआ, जो उसकी मौत का कारण बन गया? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। बाईट:- सुमित शुक्ला (ASP शामली)0
0
Report
मिर्जापुर: शराब की दुकान के पास विवाद के बाद पत्थर से सिर पर हमला, युवक की हत्या
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: शराब की दुकान के पास सिवान में विवाद के बाद पत्थर से सिर पर हमला कर युवक की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस मिर्ज़ापुर(यूपी): जिगना थाना क्षेत्र के दुबरहा गांव में बुधवार शाम एक युवक की पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसका शव शराब की दुकान के पास सिवान में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी गेंदालाल बिंद (45) पुत्र रामदास बिंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गेंदालाल बुधवार शाम घर से मैरिज लॉन की तरफ किसी काम से गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि पुरानी रंजिश में उनके सिर पर पत्थर से प्रहार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गेंदालाल अपने इकलौते बेटे राजकुमार (20) के साथ रहते थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच- पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजन मनोरमा देवी का आरोप है कि "जमीन हमारी संपत्ति है, हम जिसे चाहें उसे बेचें। जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कांग्रेस नाम का व्यक्ति दो दिनों से मृतक को अपनी गाड़ी में घुमा रहा था। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि गेंदा बिंद का शव सिवान में फेंका गया है। हम बिना चप्पल पहने अपने लड़के को लेकर शव की तलाश में निकले। जमीन नहीं देने को लेकर विवाद था। घटना से पहले रात आठ बजे से 11 बजे तक हमें गालियां भी दी गई थीं। इससे पहले हमारे पति की भी हत्या हो चुकी है।" वही इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि "गेंदा बिंद की मौत की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।" Byte- मनोरमा देवी मृतक के परिजन। Byte - राजकुमार मीना अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन।0
0
Report
Advertisement
संभल में प्रशासन का बड़ा एक्शन: बिना अनुमति के मस्जिद के नवनिर्माण पर चलेगा बुलडोजर*
Sambhal, Uttar Pradesh:LOCATION- SAMBHAL REPORTER- MAHENDRA SINGH MAURYA DATE- 12/11/2026 8126225705 *ब्रेकिंग न्यूज़ संभल* *संभल में प्रशासन का बड़ा एक्शन: बिना अनुमति के मस्जिद के नवनिर्माण पर चलेगा बुलडोजर* *ग्राम कुतुबपुर सकता में गाटा संख्या 57 पर बिना अनुमति चल रहा था निर्माण, वक्फ बोर्ड से भी नहीं ली गई कोई मंजूरी* *उपजिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर अवैध निर्माण हटाने के लिए राजस्व और पुलिस टीम गठित; आज (12 नवंबर) होगी कार्रवाई* Report) सम्भल जिले के असमोली विकास खंड अंतर्गत आने वाले ग्राम कुतुबपुर सकता में बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से कराए जा रहे मस्जिद के नवनिर्माण पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उपजिलाधिकारी सम्भल के आदेश पर आज (12 नवंबर 2026) मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। *क्या है पूरा मामला* कार्यालय उपजिलाधिकारी और तहसीलदार सम्भल से जारी दस्तावेजों के अनुसार, ग्राम कुतुबपुर सकता (तहसील व जनपद संभल) के गाटा संख्या 57 (रकबा 3.637 हेक्टेयर) के आंशिक भाग पर लगभग 130 से 150 वर्ग मीटर जमीन पर मस्जिद का नया निर्माण कराया जा रहा था। सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ / जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और उपजिलाधिकारी की जांच में यह बात सामने आई कि इस निर्माण के संबंध में उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ से कोई अनुमति प्राप्त नहीं की गई है। मामले की जांच के दौरान मस्जिद के मुतवल्ली (इरशाद पुत्र सत्तार अहमद) और अन्य संबंधित पक्ष कोई भी वैध अनुमति पत्र या आदेश प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। *प्रशासन ने कसी कमर* राजस्व और पुलिस टीम तैनात मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी सम्भल (विकास चन्द) ने गाटा संख्या 57 के आंशिक भाग पर किए गए इस अवैध निर्माण को नियमानुसार ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के अनुपालन में तहसीलदार सम्भल (वीरेन्द्र कुमार सिंह) ने नायब तहसीलदार (अरविंद कुमार) की अध्यक्षता में एक बड़ी राजस्व टीम का गठन किया है। इस टीम में 17 लेखपालों और कानूनगो को शामिल किया गया है। *आज होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई* जारी प्रशासनिक आदेश के मुताबिक, आज दिनांक 12.11.2026 को थानाध्यक्ष ऐंचौड़ा कंबोह की ओर से पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति के किए गए मस्जिद के नवनिर्माण को हटाने और ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।0
0
Report
अमेठी में 20 मीटर मार्ग बंद, ग्रामीणों ने 5 किमी दूरी तय कर अनशन शुरू किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी: सैकड़ों शिकायत के बावजूद भी नहीं मिला रास्ता, नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने पूरे परिवार के साथ बैठे अनशन पर, आरोप है विपक्षियों द्वारा रास्ता को अपना बता कर किया गया है अवरोध जिसके चलते हम लोगों को आने जाने में हो रही है दिक्कतें, 20 मीटर रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को 5 किलोमीटर की दूरी करना पड़ता है तय, जिससे प्रशासन के खिलाफ नाराज ग्रामीणों ने सुबह से गांव में ही शुरू किया अनशन, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जामो थाना क्षेत्र के बखत पांडे का पुरवा गांव का है मामला0
0
Report
मोबाइल से वीडियो बनाने के विरोध पर मारपीट, दो भाई घायल, एक का हाथ टूटा
Banka, Bihar:Anchor- मोबाइल से वीडियो बनाने का विरोध करना पड़ा महंगा, मारपीट में दो भाई घायल, एक का हाथ टूटा Vo- बांका अमरपुर थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में मोबाइल से वीडियो बनाने का विरोध करने पर दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों भाई जख्मी हो गए, जबकि एक का हाथ टूट गया। घायलों की पहचान रूपेश कुमार दास और उनके भाई राजवीर कुमार के रूप में हुई है। दोनों का प्राथमिक उपचार अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया। घायल राजवीर कुमार ने बताया कि वह गांव के दुर्गा स्थान के समीप खड़ा था। इसी दौरान मुन्ना दास और अजय दас मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच बचाव करने पहुंचे उनके भाई रूपेश कुमार दास पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनका एक हाथ टूट गया। राजवीर ने बताया कि घटना को लेकर अमरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी。0
0
Report
Advertisement
