icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव आज: भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर हरी सिंह ढिल्लों बनाम सपा के दानिश आजाद

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान आज हो रहा है, बरेली मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा ने डॉक्टर हरी सिंह ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया है जहाँ समाजवादी पार्टी ने दानिश आजाद को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है. बरेली मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 17 उम्मीदवार है जिसमें 15 निर्दलीय हैं हमारे संवाददाता ने ग्राउंड जीरो पर जाकर शिक्षक एमएलसी चुनाव का जायजा लिया तो पाया ज्यादातर मतदाता पुरानी पेंशन बहाल के मुद्दे को अपने में लेकर मतदान कर रहे थे. इसी बीच जिलाधिकारी अविनाश सिंह बूथ पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया, जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आज स्कूलों की छुट्टी की गई है वहीं उन्होंने अपील की कि मतदाता ज्यादा से ज्यादा तादाद में आकर अपना मत का प्रयोग करें. आपको बता दें कि बरेली में कुल मतदाताओं की संख्या 6743 है सुबह मतदान में कुछ नरम मतदान नजर आया था लेकिन कुछ देर बाद मतदान केंद्र पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया, सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम को 4:00 बजे तक मतदान होना है
0
0
Report

महराजगंज में शिक्षक MLC मतदान शुरू, 11 केंद्रों पर 3572 मतदाता

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिले के 11 मतदान केंद्रों पर कुल 3572 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जिले को 4 जोन और 11 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की मुस्तैदी के बीच शिक्षक मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। वहीं मतदान करने पहुंचे शिक्षक मतदाताओं के बीच पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों के अधिकारों और सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान शिक्षक मतदाताओं ने बताया कि उन्होंने अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करते समय शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को ध्यान में रखा है। शिक्षकों का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली के साथ तथा शिक्षकों की सुरक्षा जैसे मुद्दे उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। शिक्षक मतदाताओं ने उम्मीद जताई कि उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि विधान परिषद में शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और उनके हितों की लड़ाई लड़ेंगे।
0
0
Report

प्रणिती शिंदे के पोस्ट के विरोध में ईश्वरपुर में डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sangli, Maharashtra:स्लग - खासदार प्रणिती शिंदे विरोधात टिप्पणी केल्याप्रकरणी ईश्वरपूर मध्ये एका विरोधात गुन्हा दाखल.. अँकर - सोलापूरच्या काँग्रेस खासदार प्रणिती शिंदे यांच्या विरोधात सोशल मिडियावर टिप्पणी प्रकरणी सांगलीच्या ईश्वरपूर पोलीस ठाण्यामध्ये एका डॉक्टर विरोधात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.कासेगावचे डॉक्टर संजय शेळके यांच्या विरोधात काँग्रेस प्रदेश सरचिटणीस ऍडव्होकेट मनीषा रोटे यांनी त्याप्रमाणे फिर्याद दाखल केली होती.१५ ऑक्टोबर रोजी खासदार प्राणिती शिंदे यांनी फेसबुकवर भाजप विरोधात पोस्ट केली होती,याप्रकाशी सचिन शेळके याने महिलांच्या विनयभंग करणारे ,आपत्ती जनक व अश्लील शिवीगाळ करणारी कमेंट केली होती,याप्रकरणी ईश्वरपूर पोलीस ठाण्यामध्ये डॉक्टर सचिन शेळके यांच्या विरोधात काँग्रेस नेत्या ऍडव्हकेट मनीषा रोटे यांनी केलेला तक्रारीवरून गुन्हा दाखल झाला आहे.
0
0
Report
Advertisement

औरैया चोरी के इरादे से घर में घुसे अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम और महिला की हत्या की

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollowJust now
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बिधूना कोतवाली पुलिस को ग्राम बंथरा में चोरी और मर्डर की सूचना प्राप्त हुई , घटना की जानकारी मिलते ही बिधूना कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई , घर के अंदर महिला का शव बरामद हुआ और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था , प्रथम दृष्टया घटना चोरी के दौरान महिला के जाग जाने के उपरांत विरोध करने पर अज्ञात चोरों के द्वारा महिला को मौत के घाट उतार कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिधूना कोतवाली पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , फील्ड यूनिट ने घर के अंदर बिखरे पड़े सामानों और अलमारियों आदि स्थानों से फिंगर प्रिंट आदि एकत्रित किया । मृतिका के पारिवारिक ससुर सतपाल सिंह निवासी बंथरा ने बताया कि हम लोग सो रहे थे , रात में अज्ञात आदमी आये चढ़कर मार दिया , घटना लगभग 12 से 1 बजे के बीच हुई होगी ,जानकारी सुबह तब हुई जब 6:00 बजे के बाद मेरी बिटिया गई थी तसला मांगने , कई बार आवाज दी लेकिन जब न ही गेट खुला और न ही कोई निकला , तब बिटिया छत से होकर गई तब गेट खोल जाकर अंदर देखा तब घटना की जानकारी हुआ , तब तक भीड़ लग गई। अंदर मृतक मेरी बहू पड़ी है ,मृतिका भूरी देवी पति अनंत पाल सिंह। हम तो दरवाजे पर बैठे थे आए भागकर देखा खत्म हो गई थी। पुलिस को सूचना दी है पुलिस आ गई है। बाइट - मृतिका के ससुर सतपाल सोनू सिंह पुत्र महिपाल सिंह बंथरा ने बताया कि हमारी चाची के घर पर उनका मर्डर किया गया है। सामान उनका सब बिखरा पड़ा हुआ है। सुबह हमारे मोहल्ले से लड़की गई थी तसला मांगने के लिए तो गेट खटखटाया , गेट अंदर से लॉक था हमारी बहन है बगल में वह छत से जाकर देखा तो उनका मुंह बंद था बंधी हुई थी , तो हमारे भाभी के लड़के ने उनको धोती छोरकर देखा तो वह मृत पड़ी हुई थी। उनका मर्डर किया गया है। घटना सुबह की हैं। बक्से के ताले वाले सब तोड़ दिए हैं। समान सभी बिखरा पड़ा हुआ है। पुलिस को सूचना दी थी पुलिस मौके पर आ गई है यह हमारी चाची हैं और हम इनके परिवार के हैं। सोनू मृतिका का भतीजा
0
0
Report

बेगूसराय में दरभंगा स्नातक-शिक्षक सीट पर सुबह से मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Begusarai, Bihar:बेगूसराय के दिनकर भवन में दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता दिनकर भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी दौरान दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह भी अपना मतदान करने के लिए पहुंचे थे। जहां मतदान करने के बाद जी मीडिया से बात करने के दौरान प्रत्याशी सर्वेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र पर काफी भरोसा है और जनता विकास के नाम पर मतदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जीत एकदम सुनिश्चित है उन्होंने साफ तौर से कहा है कि कर्म का फल जरुर अच्छे तरीके से मिलता है मुझे कर्म पर भरोसा है। आपको बताते चले कि सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की आवाजाही जारी है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद नजर आ रही है। आपको बता दें कि दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बेगूसराय जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 29 हजार 205 मतदाता, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 2 हजार 47 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदाताओं के लिए सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। फिलहाल, सुबह से ही मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी किस स्तर तक पहुंचती है।
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में ताला तोड़ कर चोरों ने 8–10 लाख के सोने-चांदी पर हाथ साफ किया

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के देवरिया मोहल्ले का है जहां राजद के पूर्व विधायक सुदय यादव के ठीक बगल में स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यह घर एक पोस्टमास्टर दिलीप कुमार का था, जो किराए पर रहते हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर भारी रोष है। पीड़ित पोस्टमास्टर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर किराए पर रहते हैं, जबकि मकान मालिक बाहर नौकरी करते हैं। दुर्गा पूजा की छुट्टियों के दौरान सप्तमी के दिन पीड़ित पोस्टमास्टर पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव गए हुए थे। जब छुट्टियां खत्म होने के बाद आज परिवार वापस लौटा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सभी कमरों के ताले भी टूटे हुए थे और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी और बक्से तोड़कर तकरीबन 8 से 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े, गैस सिलेंडर, टीवी और अन्य सामान समेट ले गए। इसके साथ ही चोरों ने मकान मालिक के कमरे से भी पीतल के बर्तन सहित कई कीमती सामान पार कर दिए। इसी घटना के बाद देवरिया मोहल्ले के निवासियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में रात की गश्त न के बराबर है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। लोग पहले भी इसी मोहल्ले में चोरी की घटनाओं की जानकारी दे चुके हैं लेकिन प्रशासन ने कोई सुराग नहीं दिया है। इधर घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और अज्ञात चोरों की पहचान एवं सामान की बरामदगी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। बहरहाल शहर के रिहायशी इलाकों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने त्योहारों के मौसम में आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि नगर थाने की पुलिस इस गिरोह का कब तक पर्दाफाश कर पाती है।
0
0
Report

मेरठ-सहारनपुर खंड एमएलसी चुनाव: वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों पर भड़के भाजपा विधायक अमित अग्रवाल, जिला प्

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow5m ago
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 ​मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए चल रहे मतदान के दौरान प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। वोट डालने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मतदाता सूची (Voter List) में भारी खामियां मिलने पर कड़ा ऐतराज जताया और जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया। ​विधायक अमित अग्रवाल ने बताया कि मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट की स्थिति बेहद खराब है। एक ही मोहल्ले और कॉलोनी के मतदाताओं के वोट 10 से 12 किलोमीटर दूर अलग-अलग मतदान केंद्रों पर बांट दिए गए हैं। विधायक ने उदाहरण देते हुए कहा कि वर्धमान अकादमी, राधा गार्डन मतदान केंद्र पर कसेरू बक्सर, मीनाक्षीपुरम, डिफेंस कॉलोनी और राधा गार्डन जैसी एक ही क्षेत्र की कॉलोनियों के वोट 17 अलग-अलग जगहों पर बिखरे हुए हैं। माछरा और शोभापुर तक के लोगों के वोट दूर-दूर डाले गए हैं, जिससे मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ​विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह पूरी तरह से कंप्यूटर फीडिंग की लापरवाही और गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके खुद के परिवार में छह लोगों ने फॉर्म भरे थे, लेकिन सूची में सिर्फ 3-4 वोट ही आए हैं। अमित अग्रवाल ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि चुनाव निपटने के बाद इस तरह की गड़बड़ी करने वाले लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ​उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस एमएलसी चुनाव को सभी राजनीतिक दलों के लिए एक कड़े इम्तिहान के रूप में देखा जा रहा है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच माना जा रहा है। ऐसे में सत्ताधारी दल के ही विधायक द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था और वोटर लिस्ट पर सवाल उठाए जाने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बाइट –अमित अग्रवाल भाजपा विधायक कैंट विधानसभा
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू

Parsa Somali, Uttar Pradesh:एंकर: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जिले के 11 मतदान केंद्रों पर कुल 3572 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जिले को 4 जोन और 11 सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की मुस्तैदी के बीच शिक्षक मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। वहीं मतदान करने पहुंचे शिक्षक मतदाताओं के बीच पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों के अधिकारों और सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान शिक्षक मतदाताओं ने बताया कि उन्होंने अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करते समय शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को ध्यान में रखा है। शिक्षकों का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली के साथ तथा शिक्षकों की सुरक्षा जैसे मुद्दे उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। शिक्षक मतदाताओं ने उम्मीद जताई कि उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि विधान परिषद में शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे और उनके हितों की लड़ाई लड़ेंगे। वॉक थ्रू ऑन एमएलसी चुनाव
0
0
Report

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र का मामला

Sachin Kumar GondSachin Kumar GondFollow5m ago
Ranipur, Uttar Pradesh:यूपी/​बस्ती: घर में तोड़फोड़, सामान चोरी और जमीन पर कब्जे की नीयत से दबंगई, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार ​बस्ती। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पीड़ित के पैतृक मकान की बाउण्ड्री तोड़कर चोरी करने और जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया है। पीड़ित ने इस संबंध में जिलाधिकारी बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। ​ग्राम व पोस्ट शंकरपुर (सोनहा थाना) के निवासी कुमार गौरव श्रीवास्तव पुत्र परमानन्द श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनका पैतृक मकान शंकरपुर गांव में है, जिसके पीछे ग्राम समाज के गड्ढे की जमीन स्थित है। रोजगार के सिलसिले में वह कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता चौराहे पर स्थित मकान में रहते हैं और गांव में उनका कभी-कभार आना-जाना होता है। ​पीड़ित के अनुसार, जब वह 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3:00 बजे अपने गांव शंकरपुर गए, तो उन्होंने देखा कि गांव के फतेह (पुत्र तकदीर खान) तथा कासीम व सद्दीक (पुत्रगण अज्ञात) उनके घर के पीछे की बाउण्ड्री तोड़कर गड्ढे व पीड़ित की जमीन में मिट्टी पाट रहे थे। ​घर का ताला तोड़कर सामान किया गायब ​जब पीड़ित ने घर के अंदर जाकर देखा, तो कमरे के दरवाजे का ताला और खिड़की का दरवाजा टूटा हुआ मिला। कमरे में रखा तख्ता, पुराना बर्तन, बक्सा, पुरानी टीवी तथा बाउंड्री के अंदर लगा नल गायब था। ​112 नंबर पुलिस ने रुकवाया काम ​पूछताछ करने पर आरोपी आक्रोशित हो गए, जिसके बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस टीम ने मिट्टी पाटने का काम तत्काल रुकवाया और पीड़ित को थाने पर जाने की सलाह दी। ​पीड़ित कुमार गौरव श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि ग्राम समाज के सार्वजनिक गड्ढे और उनकी निजी जमीन पर जबरन अवैध कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
0
0
Report

लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप

Rajan SinghRajan SinghFollow9m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:

लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। 

 

बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह

0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में स्नातक और शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन को लेकर मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए उच्चाधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। खास बात यह है कि पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्नातक खंड के 21 और शिक्षक खंड के 13 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। VO: सोनभद्र में स्नातक और शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही उच्चाधिकारी लगातार भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराना है। स्नातक निर्वाचन की बात करें तो सोनभद्र में कुल 16 हजार 850 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 10 हजार 556 पुरुष और 6 हजार 256 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची से 38 नाम हटाए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में कुल 1 हजार 741 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 हजार 315 पुरुष और 423 महिला मतदाता शामिल हैं। शिक्षक मतदाता सूची से भी तीन नाम हटाए गए हैं। स्नातक खंड के 21 और शिक्षक खंड के 13 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने पहचान पत्र के साथ पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। खासकर पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा मतदाताओं का कहना है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। फिलहाल, सोनभद्र में स्नातक और शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अब सभी की निगाहें मतदान प्रतिशत और मतदाताओं की भागीदारी पर टिकी हैं।
0
0
Report

भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सिद्धार्थनगर में जीत का भरोसा जताया

Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर -सिद्धार्थनगर में गोरखपुर फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान जारी है। भाजपा प्रत्यासी ध्रुव कुमार त्रिपाठी अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर में मतदान केंद्र पहुंचे और अपनी जीत का भरोसा जताया। उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं में भाजपा के पक्ष में मतदान को लेकर उत्साह है। वहीं, उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाने और आगे भी उनसे समाधान के लिए काम करने की बात कही ।गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत 17 जिलों में मतदान हो रहा है। चुनाव मैदान में कुल 17 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के ध्रुवचंद त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के संजयन त्रिपाठी के बीच माना जा रहा है। सिद्धार्थनगर जिले में कुल 2787 मतदाता आठ मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 21 पोलिंग पार्टियां लगाई हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी अपने गृह जनपद के मतदान केंद्र पहुँचे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक श्यामधनी राही भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारों को भाजपा के पक्ष में उत्साह का संकेत बताया और अपनी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि विधान परिषद सदस्य रहते हुए उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाया और सरकार के सामने रखा। कुछ समस्याएं अभी भी बाकी हैं, जिन्हें जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास किया जाएगा। बाइट – ध्रुव कुमार त्रिपाठी, भाजपा एमएलसी प्रत्याशी फिलहाल, गोरखपुर फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एमएलसी चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो रही है। भाजपा प्रत्याशी ने जीत का भरोसा जताया है, लेकिन अंतिम तस्वीर मतगणना के बाद ही साफ होगी.
0
0
Report

मेरठ के वसूली बदमाश दरोगा-सिपाही निलंबित, 4.72 लाख रुपये ऑनलाइन ठगी में आरोपी

मेरठ के वसूली बाज़ दरोगा और सिपाही सस्पेंड मेरठ में नॉएडा के फर्नीचर कारोबारी से पुलिसकर्मियों पर 4.72 लाख रुपये वसूलने का आरोप। आरोप है कि साइबर क्राइम में बैंक खाते के इस्तेमाल की बात कहकर कारोबारी शाहिद चौधरी का खाता फ्रीज कराया गया और उसे अनफ्रीज कराने के नाम पर ऑनलाइन रकम ली गई। दो सोफे अधिकारियों को गिफ्ट देने के नाम पर भी कारोबारी से 72 हजार रुपये ऑनलाइन लेने का आरोप है। मामले में मुजफ्फरनगर में तैनात सब इंस्पेक्टर आरिफ अली को निलंबित किया जा चुका है। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अंकित सागर और कांस्टेबल नीरज पर भी आरोप लगाए गए हैं और दोनों सस्पेंड हुए। थाने के सामने साइबर कैफे चलाने वाले शादाब राव की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है। आरोप है कि खाते को फ्रीज और अनफ्रीज करने से जुड़े ईमेल उसके साइबर कैफे से किए गए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top