icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एटा पटाखा गोदाम पर बड़ी छापेमारी: FIR दर्ज, गोदाम सील

Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग... एटा में श्री श्याम पटाखा दुकान और गोदाम पर पुलिस और प्रशासन ने मारा छापा, पुलिस और प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ की गई छापेमारी, लंबे समय से इस पटाखा गोदाम की अनिमियता को लेकर लोग जिला प्रशासन से कर रहे थे शिकायत, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा गोदाम में 3 घंटे तक चली छापेमारी, छापेमारी के दौरान दुकान और गोदाम में पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से की जांच, जांच में पाई गई कई अनिमिकताएं, सुरक्षा मानकों को लेकर की जा रही थी अनदेखी, जिला प्रशासन ने संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर गोदाम में डाला ताला, नियमों की अनदेखी मिलने पर प्रशासन ने की कार्रवाई, प्रशासन की कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप, पटाखा माफिया के गोदाम पर ‘पत्रकार’ का बोर्ड और गले में प्रेस कार्ड के साथ हाथ में माइक आईडी, छापेमारी के बीच पहचान पर भी उठे बड़े सवाल, बड़ा सवाल ???ये इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाबजूद भी SDM सदर श्वेता सिंह मौके पर मीडियाकर्मियों को आखिर क्यों नहीं दी बाइट, बाइट की कोई आवश्यकता नहीं है डिटेल्स ले लीजिएगा आप थाने से - श्वेता सिंह, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के हरिवेदी इंटर कॉलेज स्थित श्री श्याम पटाखा गोदाम का पूरा मामला.
0
0
Report

चलती बोलेरो में किशोरी के साथ गैंगरेप: तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में किशोरी से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉपी खरीदने गई किशोरी को तीन किशोर बोलेरो में बैठाकर ले गए और चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में किशोरी के चाचा की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि किशोरी कॉपी खरीदने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान तीन किशोर उसे बोलेरो गाड़ी में बैठाकर ले गए। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि चलती बोलेरो में तीनों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद किशोरी के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मंझनपुर पुलिस ने तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामलों में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के साहिबगंज में SIR प्रक्रिया के फर्जी निवास प्रमाण पत्र पर FIR

Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज में SIR प्रक्रिया में फर्जी निवास प्रमाण पत्र मामले में प्रज्ञा केंद्र संचालक समेत 5 पर प्राथमिकी दर्ज. गांव में जांच करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार, उपयुक्त दीपक दुबे सहित अन्य पदाधिकारी | बरहरवा प्रखंड में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. दस्तावेज सत्यापन के दौरान इन प्रमाण पत्रों पर संदेह हुआ था. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को बरहरवा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया. उनके साथ जिले के उपायुक्त दीपक दुबे भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया. मिली जानकारी के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन के दौरान आहुतग्राम पंचायत के बूथ संख्या 55 के रबी शेख (26 वर्ष), पिंटू शेख (35 वर्ष), संटु शेख (33 वर्ष) और रुबेदा बीबी (64 वर्ष) के निवास प्रमाण पत्र पर संदेह हुआ. इसके बाद मामले की जांच को लेकर बरहरवा अंचल कार्यालय को पत्र लिखा गया. जाँच के दौरान चारों के निवास प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए. जांच में यह भी सामने आया कि गांव में प्रज्ञा के संचालक द्वारा फर्जी तरीके से यह प्रमाण पत्र बनाया गया था. सीएसपी संचालक सहित पांच लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्यवाही का आदेश सीईओ द्वारा दिया गया.
0
0
Report
Advertisement

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस प्रवक्ता का बड़ा आरोप: ओबीसी को छलावा बताया

Muzaffarpur, Bihar:केंद्र सरकार द्वारा लाए गए जातिगत जनगणना के प्रारूप को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम ने ओबीसी समाज के साथ छलावा करार दिया. शनिवार को मुजफ्फरपुर पहुंची चित्रा बाथम ने जिला कांग्रेस कार्यालय में केंद्र सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि सरकार के प्रारूप के 10वें कॉलम से स्पष्ट होता है कि मोदी सरकार जातिगत जनगणना से बचने का प्रयास कर रही है. चित्रा बाथम ने कहा कि इस विकल्प में जाति के लिए खुला विकल्प दिया गया है. इसमें कई जातियों की उपजातियां और गोत्र शामिल हैं. इससे जातियों की वास्तविक और सटीक गणना में कठिनाई होगी. उन्होंने कहा कि यदि सही आंकड़े सामने नहीं आएंगे तो सरकार संसाधनों और योजनाओं का उचित एवं न्यायपूर्ण बंटवारा भी नहीं कर पाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजनीतिक लाभ और वोट बैंक की राजनीति के लिए अपनी जाति को ओबीसी वर्ग से जोड़कर समाज को भ्रमित किया और अब एक बार फिर मुखौटे के पीछे छिपकर ओबीसी समाज को धोखा देने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं चिराग पासवान और जीतनराम मांझी मे आरक्षण को लेकर चल रहे टीका टिपण्णी पर चित्रा बाथम ने कहा कि दोनों बस स्वार्थ की राजनीती करते है. उनका सामाजिक न्याय सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिए रहा है. उन्हें अपने समाज की कोई चिंता नहीं है.
0
0
Report

बिहार के बगहा में गंडक नदी के जलस्तर पर निगरानी, नेपाल सीमा पर बचाव तैयारी तेज

Bagaha, Bihar:इंट्रा-नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर गंडक बराज से शनिवार को 1.29 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। नेपाल में हुई त्रासदी के दसवें दिन स्थिति काबू में है। सीमावर्ती नेपाल में बारिश की संभावना और बाढ़/कटाव के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। SDM चांदनी कुमारी और अधीक्षण अभियंता एम ए जिलानी ने स्थल निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को आवश्यक निर्देश दिए हैं ताकि जल स्तर की मॉनिटरिंग सही ढंग से हो सके। गंडक नदी की दिशा बदले से तटबंधों की 24 घंटे सतर्क निगरानी जारी है। मंगलपुर के hot spot में पहले कटाव रहा, अब स्थिति सामान्य हो सकती है लेकिन रातों-रात सतर्कता बरती जा रही है। राहत सामग्री का भारी स्टॉक रखा गया है ताकि बाढ़/कटाव जैसी स्थितियों में तत्काल नियंत्रण किया जा सके। नेपाल से नारायणी-गंडक नदी सामान्य होने का दावा किया गया है, पर तराई क्षेत्र में बारिश होने पर जलस्तर बढ़ने की स्थिति में दियारा के निचले इलाकों को खाली करवाने के निर्देश हैं। उप-जिलाधिकारी और सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर बांध की निगरानी और निरंतर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं ताकि बचाव कार्य तेज़ी से संचालित हो सके।
0
0
Report
Advertisement

झीरम कांड: NIA फैसले पर कांग्रेस ने बड़ा हमला, सच क्या है?

Begun, Rajasthan:झीरम कांड पर NIA कोर्ट के फैसले को लेकर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है.. PCC चीफ दीपक बैज प्रेसकांफ्रेन्स कर कहा कि इस फैसले से पीड़ित परिवार, बस्तर, छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस परिवार को न्याय नहीं मिला.. बैज ने झीरम कांड को महज नक्सली हमला नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक षडयंत्र और सुपारी किलिंग बताया.. उनका आरोप है कि राजनीतिक षडयंत्र के एंगल से जांच नहीं की गई और भाजपा सरकार के दौरान NIA की जांच का एंगल बदला गया.. बैज ने सवाल उठाया कि NIA ने करीब 200 नक्सलियों के शामिल होने की बात कही, 39 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ, लेकिन कार्रवाई महज 10 नक्सलियों पर हुई.. उन्होंने पूछा- क्या इतने बड़े नरसंहार के सिर्फ यही 10 लोग मास्टरमाइंड हो सकते हैं? कांग्रेस ने झीरम कांड में सरेंडर कर चुके बड़े नक्सलियों से पूछताछ नहीं होने पर भी सवाल उठाए हैं.. बैज ने आरोप लगाया कि बड़े नक्सलियों को बचाया गया और छोटे कैडर के नक्सलियों को मोहरा बनाया गया.. कांग्रेस ने अब तत्कालीन मुख्यमंत्री, तत्कालीन गृहमंत्री, तत्कालीन DGP और सरेंडर कर चुके बड़े नक्सलियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है.. बैज ने साफ कहा- कांग्रेस NIA की जांच और कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है और झीरम के पूरे राजनीतिक षडयंत्र का सच सामने आना चाहिए..
0
0
Report

सिकंदराराव के टिकरी खुर्द में सपा का विशाल जनसंवाद, सुमंत किशोर सिंह की भावुक अपील ने जीता लोगों का

Mohammad RajaMohammad RajaFollow19m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- विधानसभा क्षेत्र के गांव टिकरी खुर्द में शनिवार को समाजवादी पार्टी के युवा नेता ठाकुर सुमंत किशोर सिंह के नेतृत्व में एक विशाल जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने इसे एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। जनसंवाद में टिकरी खुर्द सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में नौजवान, किसान, शिक्षक, अधिवक्ता, प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह बघेल, पूर्व हाथरस जिलाध्यक्ष मनोज यादव, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य संजीव दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र जाटव, विधानसभा अध्यक्ष संजीव यादव, समाजसेवी यतेंद्र सहित क्षेत्र के अनेक प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्येंद्र पाल पुंडीर (कुठीला वाले) ने की, जबकि संचालन प्रसिद्ध कवि पंकज पांडा ने किया। वक्ताओं ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। मुख्य वक्ता ठाकुर सुमंत किशोर सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए दूर-दराज से आए सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। अपने संबोधन के अंत में सुमंत किशोर सिंह ने भावुक अपील करते हुए कहा, "मैं इस क्षेत्र की मिट्टी में पला-बढ़ा हूं और यहां के लोगों के सुख-दुख को अपना समझता हूं। यदि आप मुझे अपना सेवक मानकर एक अवसर देंगे तो मैं दिन-रात आपके बीच रहकर क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों की समस्याओं और आम जनता के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा। मेरा सपना है कि सिकंदराराऊ विधानसभा विकास, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश की पहचान बने।" उनकी इस भावुक अपील पर जनसभा में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समर्थन जताया। कार्यक्रम के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और जनसंवाद देर तक चर्चा का विषय बना रहा।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर नगर परिषद के फर्जी पट्टा गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगर परिषद में फर्जी पट्टे जारी करने के बहुचर्चित मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी पट्टे बनाने वाले 3 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मामले के मास्टरमाइंड सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से आधा दर्जन फर्जी पट्टे, लैपटॉप व अन्य सामग्री जब्त की है. डूंगरपुर एसपी ने बताया कि नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. निवासी वसुंधरा विहार बलवंत सिंह भाटी स्वयं के नाम का पट्टा जमा कराने परिषद कार्यालय आया था. जांच में सामने आया कि पट्टे पर आयुक्त व कनिष्ठ अभियंता के जाली हस्ताक्षर थे और न ही इसकी कोई रसीद जमा हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानधिकारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बलवंत सिंह ने आदर्श नगर निवासी राजु खराड़ी के माध्यम से पट्टा बनवाया था, जिसके बदले 1.50 लाख रुपये लिए गये थे. राजु खराड़ी ने अपने साथी वंदित वैरागी पूर्व संविदाकर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर और नरेश कोटेड के साथ मिलकर यह जाली दस्तावेज तैयार किए थे. मास्टरमाइंड वंदित वैरागी को पूर्व में लापरवाही के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था. उसने निकाले जाने से पहले ही कार्यालय से 30-35 येलो शीट पेपर, प्रारूप, नगर परिषद की सील, मोहरे और आयुक्त के नमूना हस्ताक्षर चुरा लिये थे. आरोपियों ने अब तक करीब 30 से अधिक भोले-भाले लोगों को पट्टे देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करना कबूल किया है. पुलिस ने आरोपी मास्टर माइंड वंदित वैरागी, उसके साथी राजु खराड़ी और नरेश कोटेड को गिरफ्तार कर किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
0
0
Report

बैतूल: शाहपुर पुलिस ने अवैध शराब के दो आरोपियों को गिरफ्तार

Betul, Madhya Pradesh:एंकर- बैतूल जिले में अवैध शराब के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर बरेठा-देशावाड़ी रोड की पुलिया के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब कुल 57.240 लीटर जिसकी कीमत करीब 29 हजार 60 रुपये बताई गई है, बरामद हुई। शराब परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने शराब के साथ बिना नंबर की हीरो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण नागरवार और रोहित उइके के रूप में हुई है। मामले में आकाश ठाकरे निवासी देशावाड़ी की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.
0
0
Report

बैतूल में देर रात से तेज बारिश, जलाशयों को भरने की उम्मीद बढ़ी

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में लगभग डेढ़ महीने बाद आज देर शाम हल्की तेज बारिश देखने को मिली है। पिछले एक महीने से रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम तो सुहाना बनाया,लेकिन बारिश का आंकड़ा अब भी काफी पीछे है। जिले में सामान्यतः करीब 1100 मिलीमीटर वर्षा होती है, जबकि इस साल अब तक केवल लगभग 600 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। यानी जिले को अभी भी करीब 500 मिलीमीटर बारिश की दरकार है। कम वर्षा के कारण बड़े जलाशय आधे खाली हैं और पूरे मानसून में बड़ी नदियों में बाढ़ जैसे हालात भी देखने को नहीं मिले। लगातार रिमझिम बारिश से सोयाबीन की फसल पीली पड़ने लगी है और जड़ों के गलने की शिकायतें सामने आ रही है,वहीं धान की फसल भी प्रभावित हुई है। हालांकि आज देर शाम हुई तेज बारिश ने किसानों और आम लोगों में नई उम्मीद जगा दी है। मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश जिले की बारिश की कमी पूरी कर जलाशयों को भर पाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top