icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
455001
ASAmit SharmaFollow25 Sept 2024, 09:38 am

तिरुपति में प्रसाद मलावट को लेकर वैश्य और हिंदू संगठनों ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

Dewas, Madhya Pradesh:

तिरुपति बालाजी मंदिर में बीते दिनों प्रसाद सामग्री में मिलावट का मामला सामने आया था, जिसके बाद पूरे देश में इस मामले को लेकर हिंदू समाज और साधु संतों ने नाराजगी जताई थी। वहीं देवास में भी हिंदू समाज और वैश्य समाज ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां नारेबाजी कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल ने बताया कि जिस तरह से इस पूरे मामले से हिंदू आस्था को ठेस पहुंची है, उसे लेकर वैश्य समाज के लोग और हिंदू संगठन के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं और ज्ञापन सौंपा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैहर के सरकारी स्कूल में धुरंधर मूवी दिखाने पर DEO ने नोटिश जारी

Maihar, Madhya Pradesh:Maihar (MP) मैहर में सरकारी स्कूल के बच्चो को दिखाई धुरंधर,DEO ने प्राचार्य को नोटिश जारी कर तीन दिन में मांगा जबाब एमपी के मैहर जिले के अमरपाटन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में धुरंधर मूवी छात्रों को दिखाने पर भड़के जिला शिक्षा अधिकारी... स्कूल के 11वी क्लास के बच्चो को दिखाई धुरंधर मूवी... जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को जारी नोटिश में छात्रों को मूवी दिखाने को अनुशासनहीनता बताई... जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य से तीन दिन में जबाब मांगा... नोटिश में साफ कहा गया जबाब संतोषजनक या जबाब न मिलने पर कार्यवाही की जाएगी...
0
0
Report
Advertisement

अभय वर्मा का निशाना: विपक्ष बेरोजगार, घपला आरोप पर तीखा जवाब

New Delhi, Delhi:विपक्ष के द्वारा विद्या वाहिनी योजना पर लगाए जा रहे आरोपों के जवाब में अरविंद केजरीवाल और भाजपा से MLA और प्रवक्ता अभय वर्मा ने कहा कि विपक्ष बेरोजगार है और उनके पास कोई काम नहीं बचा है। सौरभ भारद्वाज पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा गया कि चुनाव हारने के बाद वे बेरोजगार हो गए थे। बजट के दौरान मुख्यमंत्री ने साइकिल योजना के बारे में कहा था कि बजट February–March के बीच आता है, उसके बाद पूरी एक प्रक्रिया होती है—टेंडर और वितरण आदि की प्रक्रिया। अगस्त के महीने में बाँटने की तयारी थी, लेकिन घपला हो गया है जैसा आरोप है। प्रशासन और दिल्ली पुलिस अपना काम कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल पर कहा गया कि पेट्रोल-ई20 से गाड़ियाँ खराब होती हैं और उनके पास नेतागिरी करने का प्लेटफॉर्म नहीं मिल रहा, तो आप कुछ तो कहेंगे।
0
0
Report

CBFC ए सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म नाबालिगों को दिखाने पर स्कूल पर जिला प्रशासन सख्त

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन तहसील अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठहा में नाबालिग छात्रों को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा 'ए' (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सलोनी शर्मा ने विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय की विज्ञान संकाय की कक्षा 11वीं में लगी एलईडी स्क्रीन पर छात्रों को 'धुरंधर' फिल्म दिखाई गई थी। यह फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा 'ए' सर्टिफिकेट प्राप्त है, जिसे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है। गौरतलब है कि 2 अगस्त को विद्यालय में फिल्म दिखाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए थे। मामले की जानकारी कलेक्टर तक पहुंचने पर जांच के निर्देश दिए गए, जिसके बाद प्राचार्य को नोटिस जारी किया गया। डीईओ सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो संबंधित प्राचार्य के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा 'धुरंधर' फिल्म को 'ए' (Adults Only) प्रमाणपत्र दिया गया है, जिसके तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यह फिल्म दिखाने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में स्कूल परिसर में नाबालिग विद्यार्थियों को फिल्म दिखाए जाने का मामला शिक्षा विभाग के लिए गंभीर विषय बन गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top