देवास में अज्ञात बीमारी का कहर, 3 की गई जान, 90% लोग बीमार
Dewas, Madhya Pradesh:देवास मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम शादीखेड़ा में एक अज्ञात बीमारी ने हड़कंप मचा दिया है। बीते कुछ दिनों में इस बीमारी से तीन लोगों की जीन जा चुकी है और गांव के करीब 90% लोग बीमार हैं। गांववालों का कहना है कि यह बीमारी डेंगू बुखार जैसी लग रही है। 5 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। गांव में गंदगी और नालियों में जमा गंदा पानी मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।इस बीमारी के कारण गांववाले अपनी जमा पूंजी इलाज में खर्च कर चुके हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
