icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

महराजगंज: बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के जनरेटर और सोलर पैनल के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Rakesh Kumar AgrahariRakesh Kumar AgrahariFollowJust now
Baisar, Uttar Pradesh:*महराजगंज: बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के जनरेटर और सोलर पैनल के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार* *बृजमनगंज, महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के कुशल निर्देशन में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का जनरेटर और सोलर पैनल बरामद किया है। *मामला क्या था?* वादी मुकदमा विनोद चौधरी पुत्र शिवपूजन चौधरी निवासी ग्राम बचगंगपुर टोला चरनपुर थाना बृजमनगंज ने थाने पर तहरीर दी थी कि उनकी निर्माणाधीन धर्मकांटा से 31.08.2026 की रात में एक अदद सोलर पैनल व एक अदद जनरेटर चोरी हो गया है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 216/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध 9.9.2026 को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर घेराबंदी कर नारायनपुर व राजनगर के बीच संजय यादव के ईंट भट्टे के बगल एक खाली सुनसान घर में छिपे अभियुक्तों को आज दिनांक 10.09.2026 की रात करीब 4.15 बजे चोरी के माल के साथ धर दबोचा। चोर चोरी के माल को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। *गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:* 1. अनूप अग्रहरी उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद अग्रहरी निवासी ग्राम बैसार टोला कचूरहा थाना बृजमनगंज उम्र 21 वर्ष 2. अजय कुमार पाल पुत्र योगेंद्र पाल निवासी ग्राम बैसार टोला कचूरहा थाना बृजमनगंज उम्र 24 वर्ष 3. रविकान्त यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी ग्राम बरगाहपुर टोला पालजोत थाना बृजमनगंज उम्र 19 वर्ष 4. मिथलेश यादव उर्फ नेता पुत्र अच्छेलाल यादव निवासी ग्राम बरडाड टोला शिवकोट थाना बृजमनगंज उम्र 21 वर्ष *बरामदगी:* 1. एक अदद जनरेटर 2. एक अदद सोलर पैनल पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। *गिरफ्तार करने वाली टीम:* उ0नि0 दीपक यादव, हे0का0 वेद प्रकाश यादव, का0 अखिलेश यादव, का0 सचिन यादव, का0 मंगल शंकर तिवारी।
0
0
Report

नीब करोरी धाम में बाबा लक्ष्मण दास महाराज की तपोभूमि और ट्रेन लीला

Noida, Uttar Pradesh:नीब करोरी धाम… जहां बाबा लक्ष्मण दास महाराज ने की तपस्या, ट्रेन रुकने की रहस्यमयी लीला से जुड़ी कहानी नीब करोरी धाम… एक ऐसी तपोभूमि, जहां बाबा लक्ष्मण दास महाराज की साधना की स्मृतियां आज भी जीवित हैं。 एक गुफा… एक हवन कुंड… भगवान हनुमान का विग्रह… और ट्रेन के अचानक रुकने की वो कहानी, जिसे भक्त आज भी बाबा की लीला के रूप में याद करते हैं。 नीबकरोरी धाम में बाबा नीब करोरी महाराज की स्मृतियों से जुड़ा एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है। फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम नीबकरोरी में स्थित यह धाम बाबा की साधना स्थली के रूप में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि बाबा लक्ष्मण दास महाराज ने यहाँ वर्षों तक तपस्या कर सिद्धि प्राप्त की थी। आज भी नीबकरोरी धाम में बाबा की साधना से जुड़ी निशानियां मौजूद हैं। धाम में मौजूद गुफा और हवन कुंड को वह स्थान माना जाता है, जहां बैठकर बाबा लक्ष्मण दास महाराज ने साधना की थी। मान्यता है कि बाबा ने अपने हाथों से गोबर मिश्रण से भगवान हनुमान का विग्रह बनाया था। धाम परिसर में वह पीपल का पेड़ भी मौजूद है, जिसके नीचे बैठकर बाबा तपस्या किया करते थे। बाबा की इसी तपोभूमि से जुड़ी है ट्रेन की एक रहस्यमयी कहानी। स्थानीय मान्यता के अनुसार एक दिन बाबा गुफा से गंगा स्नान के लिए निकले। गुफा से दो सौ मीटर दूर रेलवे लाइन पर फर्रुखाबाद की ओर जाती हुई ट्रेन दिखाई दी। कहा गया कि उस दिन बाबा ट्रेन से जाने की इच्छा तक थे और ट्रेन अचानक रुक गई। बाबा ट्रेन में सवार हो गए。 लेकिन टिकट चेक के दौरान उनके पास टिकट नहीं मिला। उनकेTrain से नीचे उतर दिया गया। बाबा रेलवे लाइन के पास स्थित एक बाग में बैठे। इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। रेलवे अधिकारियों ने भी काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। लोगों ने बताया कि बाबा को ट्रेन से उतार दिया गया। इसके बाद रेलवे अधिकारी बाबा के पास पहुंचे और उनसे क्षमा मांगी۔ स्थानीय मान्यता है कि बाबा के दोबारा ट्रेन में बैठने के बाद ट्रेन आगे बढ़ गई। श्रद्धालु इस घटना को बाबा की लीला के रूप में याद करते हैं। नीबकरोरी धाम में आज भी बाबा की साधना से जुड़ी निशानियों को देखने के लिए श्रद्धालु आते हैं। कोई बाबा की गुफा के दर्शन के लिए आता है, तो कोई हनुमान मंदिर में माथा टेककर मनोकामना मांगता है। गुफा, हवन कुंड, पीपल का पेड़ और हनुमान जी का विग्रह… श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र हैं। बाबा की साधना और उनसे जुड़ी लीलाओं की ये कहानियां नीबकरोरी धाम को पहचान देती हैं। आज भी श्रद्धालु बाबा लक्ष्मण दास महाराज की तपोभूमि के दर्शन करते हैं और उनकी स्मृतियों से जुड़े स्थानों पर आस्था के साथ शीश झुकाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज: बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के जनरेटर और सोलर पैनल के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Baisar, Uttar Pradesh:*महराजगंज: बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी के जनरेटर और सोलर पैनल के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार* *बृजमनगंज, महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के कुशल निर्देशन में अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का जनरेटर और सोलर पैनल बरामद किया है। *मामला क्या था?* वादी मुकदमा विनोद चौधरी पुत्र शिवपूजन चौधरी निवासी ग्राम बचगंगपुर टोला चरनपुर थाना बृजमनगंज ने थाने पर तहरीर दी थी कि उनकी निर्माणाधीन धर्मकांटा से 31.08.2026 की रात में एक अदद सोलर पैनल व एक अदद जनरेटर चोरी हो गया है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 216/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध 9.9.2026 को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर घेराबंदी कर नारायनपुर व राजनगर के बीच संजय यादव के ईंट भट्टे के बगल एक खाली सुनसान घर में छिपे अभियुक्तों को आज दिनांक 10.09.2026 की रात करीब 4.15 बजे चोरी के माल के साथ धर दबोचा। चोर चोरी के माल को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। *गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:* 1. अनूप अग्रहरी उर्फ छोटू पुत्र प्रमोद अग्रहरी निवासी ग्राम बैसार टोला कचूरहा थाना बृजमनगंज उम्र 21 वर्ष 2. अजय कुमार पाल पुत्र योगेंद्र पाल निवासी ग्राम बैसार टोला कचूरहा थाना बृजमनगंज उम्र 24 वर्ष 3. रविकान्त यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी ग्राम बरगाहपुर टोला पालजोत थाना बृजमनगंज उम्र 19 वर्ष 4. मिथलेश यादव उर्फ नेता पुत्र अच्छेलाल यादव निवासी ग्राम बरडाड टोला शिवकोट थाना बृजमनगंज उम्र 21 वर्ष *बरामदगी:* 1. एक अदद जनरेटर 2. एक अदद सोलर पैनल पुलिस ने बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। *गिरफ्तार करने वाली टीम:* उ0नि0 दीपक यादव, हे0का0 वेद प्रकाश यादव, का0 अखिलेश यादव, का0 सचिन यादव, का0 मंगल शंकर तिवारी।
0
0
Report

मेस में काम देखने वाले युवक के साथ केक काटना 6 पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी,सभी निलंबित जांच जारी

Amit SrivastavAmit SrivastavFollow6m ago
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज के नौतनवा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार परिसर स्थित पुरानी पुलिस चौकी का है,जिसमें एक युवक केक काटता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। पड़ताल में सामने आया कि वीडियो में नजर आने वाला युवक पहले अड्डा बाजार की पुरानी चौकी में प्राइवेट कर्मचारी के तौर पर मेस का काम देखता था। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के चलते उसकी गतिविधियां बढ़ने लगीं। इसी को देखते हुए चौकी प्रभारी की ओर से उसे चौकी से अलग कर दिया गया था। इसके बाद युवक के एक दोस्त ने पुलिसकर्मियों के साथ केक काटने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि बाद के समय में युवक राजनीतिक संगठनों से भी जुड़ गया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया और 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। हालांकि,वीडियो पुराना बताया जा रहा है और पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही निलंबित पुलिसकर्मियों की भूमिका और उन्हें मिलने वाली राहत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

कानपुर में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर नकली नोट छापने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ नकली नोट छापने वाले तीन शातिर गिरफ्तार पुलिस ने दो लाख से अधिक के नकली नोट किया बरामद –कलर प्रिंटर से 50, 100 और 500 रुपये के नकली नोट तैयार कर बाजार में खپا रहे थे आरोपी –गिरोह को नोट छापने के लिए कागज उपलब्ध करवाने वाले अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस कानपुर। कमिश्नरेट की अपराध शाखा और थाना रेलबाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े फर्जीवाड़ा गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल दो लाख चार हजार छह सौ पचास रुपये के जाली नोट, एक कलर प्रिंटर और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए हैं। यह पूरी कार्रवाई एडीसीपी क्राइम सुमित रामटेके के नेतृत्व में की गई अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर एसओजी और रेल बाजार थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने राम लीला ग्राउंड के पास घेराबंदी कर दबिश दी और तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोमिल गुप्ता निवासी जालौन, रोशन अली निवासी बलरामपुर हाल निवासी मूलगंज चौराहा कानपुर, और शेर सिंह निवासी उन्नाव हाल निवासी चकेरी कानपुर के रूप में हुई है पुलिस की शुरुआती पूछताछ और जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पिछले तीन-चार महीनों से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे। ये लोग कलर प्रिंटर की मदद से बाजार में खपाने के लिए पचास, एक सौ और पांच सौ रुपये के जाली नोट तैयार करते थे। यह गिरोह एक के बदले तीन के रेट पर अपने ग्राहकों को यह नकली मुद्रा बेचता था। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि ये लोग मुख्य रूप से छोटे-छोटे डिनोमिनेशन के नोट उन लोगों को देते थे जो कम पढ़े-लिखे या अनजान होते थे, ताकि वे आसानी से उन्हें झांसा देकर मौके से फरार हो सकें पुलिस की छानबीन में आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा ने बताया कि तीनों अपराधियों पर कुल मिलाकर लगभग पंद्रह पुराने मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि, ये मुकदमे सीधे तौर पर फेक करेंसी से जुड़े नहीं हैं, बल्कि इनमें मुख्य रूप से ट्रेनों में चोरी करने, जेब काटने और इस तरह के अन्य आपराधिक कृत्य शामिल हैं। ट्रेन या अन्य स्थानों पर चोरी के मामलों में लिप्त रहे इन बदमाशों ने आपस में मिलकर यह फर्जी नोट छापने का नया धंधा शुरू किया था पुलिस पूछताछ में गिरोह के अन्य सहयोगियों के नाम भी उजागर हुए हैं। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि इन आरोपियों को नोट छापने के लिए कागज उपलब्ध कराने और प्रिंट करने का तरीका सिखाने वाले अन्य सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं। ये सभी लोग कानपुर और आसपास के जिलों के ही रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना रेलबाजार में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की विधिक कार्रवाई की जा रही है बाइट-संकल्प शर्मा-संयुक्त पुलिस आयुक्त
0
0
Report
Advertisement

वराडसीम बैलपोळा महोत्सव: बारिश नहीं मिलने से किसान नाराज़

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव भुसावळ भुसावळ तालुक्यातील वराडसीम येथे साडेचारशे वर्षांची अनोखी बैलपोळा साजरा करण्याची परंपरा आजही कायम आहे. जिल्ह्यातील सर्वात मोठ्या आणि वैशिष्ट्यपूर्ण पोळ्यांपैकी एक म्हणून या सोहळ्याकडे पाहिले जाते. गावाच्या प्रवेशद्वारावर नारळाचे तोरण बांधून अडीच फुटांची खिडकी तयार केली जाते. या खिडकीतून मानाचा बैल उडी मारून पोळा फोडतो. कोणत्या शेतकऱ्याच्या बैलाला हा मान मिळणार, याची उत्सुकता ग्रामस्थ आणि शेतकऱ्यांमध्ये असते. सुमारे साडेचारशे वर्षांपूर्वी नारायण पाटील यांनी स्वखर्चाने गावाचा दरवाजा उभारल्याची परंपरा सांगितली जाते. पोळा फोडल्यानंतर बैलाच्या मालकाचा शाल आणि श्रीफळ देऊन सत्कार केला जातो. दरवर्षी हा पारंपरिक सण मोठ्या उत्साहात साजरा केला जातो. मात्र,यंदा पावसाने दांडी मारल्याने शेतकऱ्यांमध्ये नाराजीचे वातावरण आहे. पोळ्यानिमित्त गावात बैलांची मिरवणूक काढण्यात येत असून, सोहळ्यासाठी पोलिसांचा कडेकोट बंदोबस्त ठेवण्यात आला आहे.
0
0
Report

भिवंडी में गणेशोत्सव के मौके पर पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन के लिए रूट मार्च किया

Thane, Maharashtra:आगामी गणेशोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर भिवंडीत पोलिसांनी रूट मार्च काढत शक्ती प्रदर्शन केले. उत्सव शांततेत पार पडावा आणि नागरिकांमध्ये सुरक्षिततेची भावना निर्माण व्हावी यासाठी हा रूट मार्च काढण्यात आला. भिवंडी परिमंडळ-२ चे डीसीपी डॉ. पवन बनसोड यांच्या मार्गदर्शनाखाली निजामपूर आणि शहर पोलिसांनी संयुक्त रूट मार्च काढला. कॉटर गेट मशीद, मंगळ बाजार, मंडईपार नाका, बाजारपेठ, झेंडा नाका, शिवाजी महाराज चौक, कोंबडपाडा, म्हाडा कॉलनी, संगमपाडा आणि गणेश घाट या प्रमुख आणि संवेदनशील भागातून पोलिसांनी संचलन केले. गणेशोत्सव काळात कायदा व सुव्यवस्था राखण्यासाठी पोलीस सज्ज असल्याचा संदेश या माध्यमातून देण्यात आला.
0
0
Report
Advertisement

अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में 2026 नवप्रवेशी ओरिएंटेशन समारोह सम्पन्न

Ranchi, Jharkhand:अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके विश्वविद्यालयी जीवन की नई शुरुआत को दिशा देने के उद्देश्य से स्टूडेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कैंपस सुविधाओं, संस्थागत मूल्यों, छात्र गतिविधियों तथा विभिन्न सहयोगी प्रणालियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में डॉ. अतुल चौहान, चांसलर, अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सफलता के लिए तीन ‘सी’ Courage (साहस), Character (चरित्र) और Compassion (करुणा) को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, नैतिक मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अमिटी के विद्यार्थियों में भविष्य के नेतृत्वकर्ता बनने की व्यापक संभावनाएं हैं। यू. रामचंद्रन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अमिटी एजुकेशन ग्रुप ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि अमिटी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है, जहां आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार, परंपरा, मूल्य, नैतिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी महत्व दिया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अमिटी परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई देते हुए कहा कि एक ‘अमिटियन’ के रूप में अर्जित मूल्य और अनुभव उनके जीवनभर साथ रहेंगे। डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव, वाइस चांसलर, अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, करियर विकास, नैतिक मूल्यों और समग्र व्यक्तित्व निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी आवश्यक है। इस दिशा में इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट, फील्ड एक्सपोजर, प्रशिक्षण एवं विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। स्टूडेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 ने विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालयी जीवन की एक सकारात्मक और प्रेरणादायक शुरुआत सुनिश्चित की तथा उन्हें ज्ञान, कौशल, मूल्य और उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एमिटी यूनिवर्सिटी स्कॉलर स्टूडेंट के लिए स्कॉलरशिप योजना भी चल रही है जिसके जरिए कई स्टूडेंट्स को फ्री में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल रहा है जिससे स्टूडेंट्स काफी उत्साहित हैं।
0
0
Report

किराये के मकान में युवक का शव फांसी से लटका क्षेत्र में सनसनी

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में शहर के मदनगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किराये के मकान में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मकान से तेज बदबू फैलने के बाद आसपास के लोगों को घटना का पता चला। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर राजकीय वाईएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान सुमेर नगर निवासी प्रवीण चौहान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना करीब तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक किराये के मकान में अकेला रहता था। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मदनगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा में निकाय चुनाव के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा की दहाड़

Dholpur, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर सरमथुरा में पुलिस अलर्ट, डीएसपी के नेतृत्व में निकाला फ्लैग मार्च सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से सरमथुरा में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया।डीएसपी दुलीचंद गुर्जर के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। फ्लैग march के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने को लेकर पुलिस की मुस्तैदी का संदेश दिया गया।
0
0
Report

धौलपुर बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर समीक्षा

Dholpur, Rajasthan:सचिव रेखा यादव ने किया बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा धौलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सचिव रेखा यादव ने राजकीय बाल संप्रेषण एवं किशोर गृह धौलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संप्रेषण गृह में 13 विधि से संघर्षरत बालक, 2 देखरेख एवं संरक्षण वाले बालक और 2 शिशु उपस्थित मिले। सचिव रेखा यादव ने रालसा के निर्देशानुसार गृह में आवासीय व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वच्छता तथा बच्चों के पृथक्करण से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी लेने पर प्रभारी ने बताया कि संप्रेषण गृह में कुल 6 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिनमें से 2 सुरक्षाकर्मी प्रतिदिन 8-8 घंटे की ड्यूटी करते हैं। इस पर सचिव ने रालसा के निर्देशों के तहत परिसर میں सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव ने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, भोजन और दिनचर्या की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा तथा पुनर्वास सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया और अनुशासन बनाए रखने व भविष्य में अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिशुओं की साफ-सफाई और रोजाना कपड़े बदलने के भी निर्देश दिए।
0
0
Report

डीडवाना-लाडनूं नगर निकाय चुनाव: मतदान केंद्र पर हंगामा, धक्का-मुक्की के आरोप

Didwana, Rajasthan:एंकर डीडवाना-कुचामन के लाडनूं से नगर निकाय चुनाव के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। एक प्रत्याशी ने मतदान केंद्र पर उनके और उनके परिवार के साथ कथित तौर पर अभद्रता, धक्का-मुक्की और मारपीट के प्रयास के आरोप लगाए हैं। शिकायترض के अनुसार, 9 सितंबर को मतदान के दौरान करीब पौने पांच बजे कुछ लोगों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर कथित रूप से हंगामा किया और उनके समर्थकों व परिजनों के साथ बदसलूकी की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने मतदाता पहचान पत्र छीनने का प्रयास किया और मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की। मामलो को लेकर लाडनूं थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में कई लोगों के नाम भी दर्ज किए गए हैं। इस मामले के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top