icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र स्थगित: विपक्ष पर हंगामे के बीच मंत्री बोले

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का बयान यूसीसी को लेकर बोले बेढ़म एक कानून के तहत प्रदेश के लोगों की सुरक्षा हो, अधिकार मिले विपक्ष के रवैये की निंदा की विपक्ष जनता के मुद्दे रखना चाहता था तो सदन में हंगामा क्यों किया कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस का काम सदन की कार्यवाही को बाधित करना है CJP के लोगों के साथ हुई मारपीट को लेकर बोले बेढ़म कहा- अगर वो स्कूल चेक करने गए थे तो उसकी प्रक्रिया है गांव के सरपंच या कलेक्टर से कहते वो कांग्रेस के ही लोग हैं, दूसरा मुखौटा पहनकर शांति भंग करना चाहते हैं मैंने जानकारी मांगी है, जो भी न्यायोचित होगा, वो करेंगे राहुल गांधी दिल्ली में एफआईआर करवाने के लिए गए हैं, झारखंड क्यों नहीं जाते?
0
0
Report

स्काउट्स से अनुशासन और जिम्मेदारी का विकास, शिक्षा विभाग ने शुरू की पहल

Ambala, Haryana:स्कूली छात्रों में अनुशासन, जिम्मेदारी और कमिटमेंट की भावना विकसित करने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने स्काउट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने का फैसला लिया है. इसे लेकर स्कूल प्रिंसिपलों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं और छात्रों को स्काउट्स से जुड़ने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है. जिला शिक्षा विभाग की इस पहल को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा खुद स्काउट्स की ड्रेस पहनकर जिला शिक्षा विभाग कार्यालय पहुंचे.स्कूली छात्रों में अनुशासन और प्रतिबद्धता की भावना विकसित करने के लिए स्काउट्स को बढ़ावा देने का फैसला किया गया है. इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि वे छात्रों को स्काउट्स के प्रति जागरूक कर सकें. जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने खुद स्काउट्स की ड्रेस पहनकर विभाग के कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे शिक्षक और छात्र इससे प्रेरणा ले सकें. उनका कहना है कि किसी भी पहल को दूसरों पर लागू करने से पहले उसे खुद अपनाना जरूरी है. सुधीर कालड़ा ने बताया विभाग का उद्देश्य स्काउट्स के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, जिम्मेदारी और समाज के प्रति सेवा भाव को मजबूत करना है. स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट्स गतिविधियों से जोड़ें और उन्हें इसके फायदे के बारे में जागरूक करें. उन्होंने बताया अंबाला छावनी स्थित स्काउट्स एंड गाइड ट्रेनिंग सेंटर में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके जरिये प्रिंसिपलों और शिक्षकों की गंभीरता सुनिश्चित की जा रही है. सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी. शिक्षा विभाग की इस पहल से स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और अनुशासन पर भी फोकस बढ़ने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि जिले के स्कूलों में स्काउट्स गतिविधियों को लेकर छात्रों की भागीदारी कितनी बढ़ती है। यानी शिक्षा विभाग का संदेश साफ है अनुशासन और जिम्मेदारी की शुरुआत खुद से होगी, तभी छात्रों को भी बेहतर दिशा मिल सकेगी।
0
0
Report

बहादुरगढ़ में चार बदमाश गिरफ्तार; उत्पात, अपहरण और आगजनी का सख्त संदेश

Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ शहर में आतंक मचाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार। पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस। शहर थाने से लेकर बाजार तक पुलिस कस्टडी में पैदल घुमाया बदमाशो को दो दिन पहले बदमाशों ने दो युवकों का अपहरण कर की थी पिटाई। पिटाई के वीडियो भी किये थे वायरल। पीड़ित के घर के दरवाजे पर भी बदमाशों ने लगाई थी आग। डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा दोषियों पर सख्त कार्यवाही जारी। चार को कर लिया गिरफ्तार, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस करीबन 10 बदमाशों ने रात में जमकर किया था उत्पात। पीडितों को नंगा कर पीटा और गलत काम भी किया था।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र स्थगित, कांग्रेस के हंगामे से सियासी बवाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर Rvishnusharma राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का बयान कांग्रेस का नंगा खेल, अलोकतांत्रिक व्यवहार और मर्यादाओं के विपरीत उनका आचरण आज सामने आया है स्पीकर के कक्ष में विपक्ष की मौजूदगी में यह तय हुआ कि सदन चलाएंगे कांग्रेस ने नाटक किया, कल भी गेट खुला था, आज भी खुला हुआ है कांग्रेस तुष्टीकरण से ग्रसित है कांग्रेस को वंदे मातरम् नहीं गाना था, इसलिए कांग्रेस ने हंगामा किया एक समुदाय विशेष को खुश करने के लिए कांग्रेस ने वॉकआउट किया यूसीसी अब सदन की प्रॉपर्टी है, आचार संहिता के बाद फिर से सदन आहूत होगा और सभी बिल पास होंगे
0
0
Report

Hanumangarh में ग्रामीणों ने जेईएन अमनदीप सिंह की कार्यशैली के विरोध में धरना

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले में ग्रामीण क्षेत्र डबली वास पेमा में विद्युत विभाग के जेईएन अमनदीप सिंह की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजलीघर पर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जेईएन द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। साथ ही, संतोषजनक जवाब देने के बजाय ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई विद्युत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। स्वीकृत हो चुके ट्रांसफार्मर अब तक नहीं लगवाए गए हैं। वहीं, 11 हजार केवी सिंगल लाइन के कई पोल टूटे हुए हैं, जिन्हें बदलवाने की मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार विभागीय अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। करीब छह घंटे चले धरने के बाद दोपहर 3 बजे विद्युत विभाग की ओर से ग्रामीणों को पांच दिन में सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में नाबालिग ने ग्रैंड विटारा से होंडा सिटी पीछे से टक्कर मारी; FIR

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में नाबालिग ने चलाई कार, पीछे से दूसरी कार में मारी टक्कर; पुलिस ने दर्ज की FIR नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में नाबालिग द्वारा कार चलाने का मामला सामने आया है। एक नाबालिग चालक ने ग्रैंड विटारा कार से होंडा सिटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित कुमार शिवम के मुताबिक, वह 19 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:30 बजे अपनी होंडा सिटी कार (UP16DN5698) से परिवार और 13 महीने के बच्चे के साथ सेक्टर-119 की सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही सफेद रंग की ग्रैंड विटारा (UP16DR0999) ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से होंडा सिटी के पिछले हिस्से में काफी नुकसान हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के समय ग्रैंड विटारा को 14 वर्षीय नाबालिग युवक चला रहा था। वही पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में ग्रैंड विटारा ने होंडा सिटी में पीछे से टक्कर मारी थी। वाहन नाबालिग चालक चला रहा था। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।पुलिस ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-113 में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह जिसमें खूब बहस चल रही है। पुलिस के सामने नाबालिग की मां ने कथित तौर पर बताया कि उस दिन उनका ड्राइवर उपलब्ध नहीं था, इसलिए उन्होंने कार की चाबी दे दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

बुरारी SDM कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं का तेज विरोध, आरोपों की जांच की मांग

New Delhi, Delhi:बुराड़ी SDM ऑफिस के बाहर आज अधिवक्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। एक अधिवक्ता ने SDM पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्द कहने और धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। नाराज अधिवक्ताओं ने SDM पर कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की है। हालांकि, आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी SDM ऑफिस की हैं... जहाँ बड़ी संख्या में अधिवक्ताएं एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आएं। नारेबाजी के बीच अधिवक्ताओं ने SDM के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और इस्तीफा देने की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। दरअसल, अधिवक्ता रामवीर चौहान का आरोप है कि वह झड़ाड़ा इलाके में मिलन विहार पुस्ते के पास एक जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर बुराड़ी SDM जगत भूषण कपिल से मुलाकात करने पहुंचे थे। अधिवक्ता के मुताबिक, जिस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था, उस पर पहले से स्टे है। उनका दावा है कि यह इलाका हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद OZONE क्षेत्र में घोषित किया गया है। इसी मामले में निर्माण कार्य को लेकर शिकायत करने वह SDM कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान SDM और अधिवक्ता के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद SDM ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। अधिवक्ता रामवीर चौहान के इन आरोपों के बाद मामला गरमा गया और बड़ी संख्या में अधिवक्ताएं SDM ऑफिस के बाहर पहुंच गए। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता ने SDM पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से जुड़े गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका दावा है कि OZONE क्षेत्र में कई निर्माणों पर कार्रवाई हुई है, लेकिन इसी क्षेत्र में कथित तौर पर नया निर्माण कार्य जारी था। फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अधिवक्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में SDM कार्यालय में अधिवक्ता के साथ अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल हुआ? इन तमाम सवालों का जवाब जांच के बाद ही साफ होगा। वहीं, प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ता SDM के खिलाफ कार्रवाई और इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आरोपों की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है और SDM पक्ष का बयान भी सामने आना बाकी है.
0
0
Report
Advertisement

नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए धरना, 25 अगस्त को प्रदर्शन

Nuh, Haryana:एसआईआर के नोटिस का जवाब दें कार्यकर्ता, 25 अगस्त को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पर होगा धरना: आफताब अहमद नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने शुक्रवार को अपने नूंह निवास पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की गई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर के तहत मिले नोटिसों का संबंधित दस्तावेजों के साथ जवाब देने की अपील की। साथ ही नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर आगामी 25 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आफताब अहमद ने कहा कि पूरे हरियाणा में एसआईआर का कार्य चल रहा है। जिन लोगों ने एसआईआर के दौरान फॉर्म भरे थे और उनमें किसी प्रकार की कमी रह गई थी, उन्हें अब नोटिस प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने नोटिस का संबंधित कागजात लगाकर जवाब दें तथा अपने गांव और परिवार के लोगों के भी फार्म भरवाएं, ताकि किसी की वोट के साथ छेड़छाड़ न हो सके। विधायक ने कहा कि नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की बिगड़ती स्थिति को लेकर वह लंबे समय से विधानसभा से लेकर उच्च अधिकारियों तक आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं तथा मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। मेडिकल कॉलेज अब महज रेफर सेंटर बनकर रह गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा। आफताब अहमद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर 25 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हुआ था और उस समय यहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने सरकार से मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को तत्काल दुरुस्त करने और पर्याप्त चिकित्सक व दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की।
0
0
Report

द्वारका में किसानों का विरोध: सूखा घोषित करने की मांग

Dwarka, Gujarat:દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લામાં આ વર્ષે વરસાદની ભારે घट નોંધાતા ખેડૂતોની મુશ્કેલીઓમાં સતત વધારો થઈ રહ્યો રહ્યો છે. આ પરિસ્થિતિ વચ્ચે જિલ્લા કોંગ્રેસની આગેવાનીમાં મોટી સંખ્યામાં ખેડૂતોએ કલેક્ટર કચેરી ખાતે એકઠા થઈને અનોખી રીતે સરકાર સામે વિરોધ પ્રદર્શન કર્યું હતું. વિરોધ દરમિયાન ખેડૂતો અને આગેવાનોએ ભગવાન દ્વારકાધીશની છબી રાખી પૂજા-અર્ચના કરી હતી અને જિલ્લાને તાત્કાલિક દુષ્કાળગ્રસ્ત જાહેર કરવાની માંગ ઊંચારી હતી. ખેડૂતો અને કોંગ્રેસના જણાવ્યા અનુસાર, चालु वर्षे દ્વારકા જિલ્લામાં માત્ર 6 ટકા જેટલો જ વરસાદ નોંધાયો છે. જેના કારણે 94 ટકા જેટલીuat માત્ર વરસાદી ઘટ વર્તાઈ રહી છે. આ કપરી સ્થિતિને કારણે ખેતીના પાકને વ્યાપક નુકસાન તો થયું જ છે. સાથે સાથે મૂંગા પશુધન માટે પણ ગંભીર કટોકટી સર્જાઈ છે. વરસાદની ઘટને કારણે નદી-નાળા, ચેકડેમ અને કુવાઓમાં ભૂગર્ભ જળસ્તર પણ ચિંતાજનક રીતે નીચે જતા રહ્યા છે. વિરોધ પ્રદર્શન દરમિયાન કોંગ્રેસના અગ્રણી નેતા પાલ આંબલિયાએ सरकार સામે આક્રમક સવાલો ઉંડાવ્યા હતા કે જ્યારે ખેડૂતોની સમસ્યાઓ માટે બધું જ ભગવાન દ્વારકાધીશ પર છોડી દેવાનુ હોય તો કૃષિમંત્રીએ પોતાના પદમાંથી રાજીનામું આપી દેવું જોઈએ. તેમણે સરકારને ટકોર કરી હતી કે ખેડૂતોના ડેમો માટે 'સૌની યોજના' દ્વારા ભરી嫌વમાં આવે, ભગવાન દ્વારકાધીશ નહીં. કોંગ્રેસે આક્ષેપ કર્યો હતો કે વર્ષ 2019 થી જિલ્લાની ડેમો 'સૌની યોજના'થી ભરવાની યોજના હોય તો પણ 2019 થી 2026 સુધીના લાંબા સમયગાળામાં એક વખત પણ આ યોજના થી ડેમો ભરાયા નથી. કોંગ્રેસ અને ખેડૂતો દ્વારા કલેક્ટર સમક્ષ રજૂ કરાયેલી મુખ્ય માંગણીઓમાં જિલ્લાના સૂકા ડેમોને 'સૌની યોજના' થી ભરવા, Grazing Centerો, પાક ધિરાણ તથા વીજ બિલ માફ કરવાની માંગો સામેલ છે. અંતે, જિલ્લા કલેક્ટરને લેખિત આવેદનપત્ર પાઠવીને સ્પષ્ટ ચીમકી આપવામાં આવી હતી કે જો સરકાર દ્વારા તાત્કાલિક દૃષ્ઠિક પ્રસ્તુતિ ન મળી, તો આગામી દિવસોમાં આંદોલનને વધુ ઉગ્ર બનાવવામાં આવશે.
0
0
Report

बिना छत के कमरे में गिरा जंगली जानवर वन विभाग ने सुरक्षित किया ग्राम करसा में छत व

RKRamendr KumarFollow7m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:बिना छत के कमरे में गिरा जंगली जानवर वन विभाग ने सुरक्षित किया ग्राम करसा में छत विहीन मकान में जंगली जानवर के गिरकर फंस जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मकान में फंसने के कारण जंगली जानवर बाहर नहीं निकल पा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद बिसवां रेंज की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद जंगली जानवर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत और सावधानी के बाद टीम ने जंगली जानवर को सकुशल मकान से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और सभी की निगाहें वन विभाग की टीम पर टिकी रहीं। जंगली जानवर के सुरक्षित निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम में बिसवां रेंज के डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह चौहान अभय प्रताप सिंह सुलतान अहमद मोहन समेत वन विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम की तत्परता और सूझबूझ से जंगली जानवर को सुरक्षित बचा लिया गया। वन विभाग की कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की।
0
0
Report
Advertisement

त्रियुगीनारायण क्षेत्र में डीएम ने स्थलीय निरीक्षण से सुविधाओं के विकास पर जोर दिया

Routhiya, Uttarakhand:त्रियुगीनारायण क्षेत्र के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मार्ग, मंदिर परिसर और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया, वहीं ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। वीओ- जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने त्रियुगीनारायण क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सोनप्रयाग से त्रियुगीनारायण तक सड़क मार्ग का जायजा लेते हुए मार्ग को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। त्रियुगीनारायण मंदिर परिसर में डीएम ने श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, पार्किंग, हेलीपैड और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास की संभावनाओंका निरीक्षण किया। साथ ही सुलभ शौचालय में स्वच्छता और पानी की व्यवस्था देखी तथा नए शौचालय निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने महिलाओं को फूलों की खेती से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण, पॉलीहाउस, स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की तैनाती और इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग रखी। डीएम ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने त्रियुगीनारायण को पंवालीकांठा और गंगोत्री क्षेत्र से जोड़ने के साथ बेहतर कनेक्टिविटी, पार्किंग और हेलीपैड जैसी सुविधाएं विकसित करने की मांग भी रखी। डीएम ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के साथ स्थानीय लोगों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर आजीविका के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद सोनप्रयाग में डीएम ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कॉम्पेक्टर प्लांट और घोड़े-खच्चरों के ठहरने की सुविधा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के व्यवस्थित निस्तारण, परिसर की नियमित सफाई और पशुओं के लिए चारा-पानी व स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

खरसिया में गर्ग फर्नीचर से चार साल की लकड़ी जब्त, दुकान सील

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने खरसिया के हमालपारा स्थित गर्ग फर्नीचर में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साल की लकड़ी जब्त किए हैं। कार्रवाई शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की गई। वन विभाग के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि गर्ग फर्नीचर में देर रात लकड़ी लाई गई है। जांच के दौरान चार नग साल के लट्ठे मिले। संचालक भीम प्रकाश अग्रवाल से लकड़ी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद वन विभाग ने फर्नीचर दुकान, गोदाम और आरामिल को सील कर दिया। मौके पर लकड़ी के दस्तावेज और स्टॉक की जाँच जारी है। संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। खरसिया वन विभाग की रेंजर लीला पटेल ने बताया कि जब्त साल की लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में वन विभाग द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top