455001
देवास में वकील के कार्यालय में चोरी, 51 हजार रुपये और हार्ड डिस्क गायब
Dewas, Madhya Pradesh:देवास शहर के एबी रोड स्थित वकील नीतिन कुमार गौर के निजी कार्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ऑफिस में रखे 51 हजार रुपये नगद और डीवीआर में लगी हार्ड डिस्क चुरा ली। बुधवार सुबह वकील को चोरी की जानकारी मिली जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा कि ऑफिस का सामान अस्त-व्यस्त था। वकील ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। वकील नीतिन कुमार गौर ने बताया कि उन्हें सुबह 7 बजे चाय वाले से चोरी की सूचना मिली थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी ने खड़गे के दलित समाज पर भाजपा के हमले को खारिज किया
Jamtara, Jharkhand:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े मंदिर/शुद्धिकरण विवाद पर झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खड़गे दलित समाज से आते हैं और इसी वजह से उन्हें अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। उनका आरोप है कि भाजपा ने राजनीतिक मर्यादा की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। यह बयान उस विवाद के बाद आया है जिसमें उत्तराखंड के हल्द्वानी में खड़गे की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण" कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। बाइट (इरफान अंसारी का बयान): मल्लिकार्जुन खड़गे जी दलित समाज से आते हैं। यही कारण है कि भाजपा के लोग उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। अब यह बर्दाश्त से बाहर है। देश में दलितों और वंचित समाज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा。0
0
Report
PM मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा पर राजनीतिक मर्यादा और माफी की मांग
Noida, Uttar Pradesh:माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जिस तरह की अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग आपने किया, वह किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकता。 राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मर्यादा, भाषा और लोकतांत्रिक संस्कारों से समझौता नहीं किया जा सकता। देश आपसे अमर्यादित आचरण के लिए सार्वजनिक माफी की अपेक्षा करता है。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में पिस्तौल के दम पर 80 हजार रुपये की लूट, बदमाश फरार
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में पिस्तौल के दम पर 80 हजार रुपये की लूट हो गई... बदमाश साइबर कैफे में घुसे, हथियार निकाला और कैश लूटकर फरार हो गए... दिनदहाड़े लूट की वारदात से ये भी साफ दिख रहा है कि बदमाशों में पुलिस का कितना खौफ बचा है? अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इनको पकड़ पाती है?0
0
Report
Advertisement
श्रवण कुमार का तेजस्वी पर तंज: शराबबंदी से बिहार में बदलाव, विपक्ष पर हमला
Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शुक्रवार को नालंदा पहुंचे, जहां दीपनगर में आयोजित दो दिवसीय बिहार राज्य रग्बी फुटबॉल तकनीकी सेमिनार और जेपी बीएड कॉलेज आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में श्रवण कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव पार्ट टाइमर नेता हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठने का मौका दिया है, इसलिए वह पार्ट टाइम काम कर रहे हैं। अगर जनता उन्हें सरकार बनाने का मौका देती तो पूरे समय जनता की सेवा और विकास कार्यों के लिए समय देना पड़ता। बिहार में शराबबंदी को लेकर सामने आए सर्वे पर मंत्री ने कहा कि सर्वे सही है या गलत, यह उन्हें नहीं पता, लेकिन शराबबंदी के बाद जमीन पर जो बदलाव दिखाई दे रहे हैं, उसे कोई झुठला नहीं सकता। उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक बदलाव आया है और महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा में भी कमी आई है। श्रवण कुमार ने कहा कि आज के छात्र-छात्राएं भी बिहार में शराबबंदी के पक्ष में हैं। हालांकि उन्होंने बदलते दौर में बढ़ रहे नशे के दूसरे रूपों पर चिंता जताते हुए कहा कि अब सुख नशा समेत अन्य नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।0
0
Report
विभाजन विभीषिका दिवस पर कैंडल मार्च से भारत की एकता का संकल्प
Chapra, Bihar:विभाजन विभीषिका दिवस पर कैंडल मार्च, भारत की एकता के लिए लिया संकल्प, विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर आजादी की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। भारत विभाजन के दौरान हुई त्रासदी और उसमें जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कैंडल मार्च का नेतृत्व सदर एसडीएम नितेश कुमार ने किया। इसमें स्काउट एवं गाइड के बच्चों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर सदर एसडीएम नितेश कुमार ने कहा कि विभाजन की विभीषिका के दर्द को याद करने और उस त्रासदी के प्रति शोक व्यक्त करने के उद्देश्य से कैंडल मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को भारत विभाजन के उस दर्द को हमेशा याद रखना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि यह अवसर प्रत्येक भारतीय को देश की एकता और अखंडता के प्रति संकल्पित होने का संदेश देता है। कैंडल मार्च के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया।0
0
Report
नवसारी में कॉरपोरेटर बेटे का डीजे कार्यक्रम बना ट्रैफिक जाम, जांच हुई
Navsari, Gujarat:BREAKING, NAVSARI نوٹ : بلاک ٹی شرٹ میں کارپوریٹر کا بیٹا نوگزاری:_NAVSARi میں کلیکٹر کے اعلانِ عامہ کی خلاف ورزی کرتے ہوئے دیر رات تک کانفڑد DJ بجانے والے کارپوريٹر کے بیٹے کے خلاف ٹاؤن پولیس کی کارروائی گणपत کی प्रतिमा لاتے وقت عوامی راستے پر طویل وقت تک گاڑیاں روک کر ٹریفک جام کرنے اور دھواں پرَدوشن پھیلانے کے باعث کارروائی عوامی راستے پر بجلیاں بجانے کے ساتھ غیر کام کے راستے پر رُکنے کی وجہ سے ایمبولینس بھی ٹریفک میں پھنس گئی تھی ٹاؤن PI کی. ڈی. ناکم کی ٹیم نے پیٹرولنگ کے دوران چھاپہ مارا BNS - 2023 کی دفعات، गुजरात پولیس ایکٹ اور دھواں پرَدوشن کنٹرول قانون کے تحت مقدمہ درج ہوا DJ संचालक پرتيک کیرن راٹھوڑ اور DJ مانگوانا راونا نویساری नगर पालिका کے کارپوریٹر کے بیٹے مایور نارےش کہار کے خلاف کارروائی پولیس نے لیپٹاپ، ایمپلیفائر، مکسَر اور 8 اسپیکرز سمیت کل 93,700 روپئے کا موڈام مال قبضے میں لیا0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के सिरोही में कॉपर-लेड-जिंक के नए खनिज भंडार, एक्सप्लोरेशन तेज
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में कॉपर, लैड और जिंक के नए भंडारों की खोज, जल्द शुरू होगा एक्सप्लोरेशन-खनन कार्य - सीएम भजनलाल शर्मा का नए खनिजों की खोज पर जोर, इसे लेकर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने की तैयारी - ACS अपर्णा अरोरा कर रही नियमित मॉनिटरिंग, RSMM बढ़ाएगा नए खनिजों का एक्सप्लोरेशन जयपुर। राजस्थान के सिरोही जिले में नए खनिजों के भंडार होने के संकेत मिले हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी नए खनिज खोज के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। डेरी-बसंतगढ़ पॉलिमेटेलिक बेल्ट में तांबा, शीशा, जस्ता और कुछ अन्य खनिज के भण्डार होने की संभावना है। इसे लेकर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो स्वयं खान मंत्री भी हैं, उनके दिशा-निर्देशों के अनुसरण में खान विभाग ने आबुरोड के डेरी, बंसतगढ़ व आसपास के क्षेत्र में खनिज खोज का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। अति महत्वपूर्ण खनिज कॉपर, लेड, जिंक और एसोसिएटेड खनिजों के भण्डार की विपुल संभावनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र में विस्तृत खोज एवं खनन शुरू कराने की कार्ययोजना तैयार की जा रही हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस अपर्णा अरोरा ने इस संबंध में आरएसएमएम, खान विभाग और जीएमआरआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश में खनिजों की खोज और खनन कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में देशभर में पहले स्थान पर है। क्रिटिकल रेयर अर्थ एलिमेंट्स का एक्सप्लोरेशन लाइसेंस जारी करने के मामले में भी राजस्थान देश का पहला प्रदेश बन गया है। खनिज भंडार में विशेष क्या ? - सदर्न देहली फोल्ड पॉलिमेटेलिक बेल्ट अम्बाजी-डेरी-बसंतगढ़ का इलाका है महत्वपूर्ण - इन खनिजों की विपुल संभावनायुक्त है ये पूरा बेल्ट - अब तक के एक्सप्लोरेशन परिणामों के डेटा विशेषज्ञ संस्थाओं से विश्लेषण कराए जाएंगे - ACS माइंस अपर्णा अरोरा ने आरएसएमएम को दिए निर्देश - एक्सप्लोरमेन्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट की सहायता लेने के निर्देश दिए - इस बेल्ट में कॉपर के साथ ही लेड-जिंक व एसोसिएटेड खनिजों के भण्डार - इन खनिजों के संभावित भण्डारों के आकलन और उसके एक्सप्लोरमेन्ट... - एवं खनन से देश और प्रदेश की इकोनॉमी को बूस्टअप मिल सकेगा - भूमिगत खनन तकनीक से इस क्षेत्र में खनन कार्य होगा - अंबाजी के आसपास गुजरात सरकार द्वारा पहले से ही खनन परियोजनाएं चलाई जा रही - एसीएस अरोरा ने RSMM को खनिज उत्पादन बढ़ाने और कार्यों में विविधता लाने के निर्देश दिए गujarati सरकार की राय, एक्सप्लोरेशन और खनन साथ-साथ शुरू करें गुजरात मिनरल रिसर्च एण्ड इंडस्ट्रीयल कंसलटेंसी के मुख्यकार्यकारी अधिकारी डॉ. डीके सिंहा ने भी प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि अंबाजी-डेरी-बसंत गढ़ क्षेत्र में खनिज खोज की आधुनिकतम तकनीकों से आगे एक्सप्लोररेशन कर खनिज भण्डारों और उनकी गुणवत्ता की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इलेक्ट्रोमेग्नेटिक सर्वे आदि तकनीक का उपयोग कर अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने उपलब्ध डेटा का विश्लेषण कराकर डेरी माइंस में खनन और एक्सप्लोररेशन दोनों कार्य एक साथ शुरू करने का सुझाव दिया। आरएसएमएम के प्रबंध निदेशक पी. रमेश ने बताया कि डेरी-बसंतगढ़ ब्लॉक में कॉपर, लेड-जिंक व अन्य खनिजों के संकेत को देखते हुए आरएसएमएम इस क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ाएगा। आरएसएमएम के पास उपलब्ध डेटा का साझा कर विशेषज्ञ संस्थाओं से विश्लेषण कराया जाएगा, ताकि महत्वपूर्ण खनिजों का खनन कार्य आरंभ किया जा सके।0
0
Report
ह Hulasipurā में पत्थर गैंगसा हादसे में कोक सिंह की दर्दनाक मौत
Dholpur, Rajasthan:हुलासीपुरा में पत्थर ब्लॉक दबने से मजदूर कोक सिंह की दर्दनाक मौत, 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया बाड़ी। बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 11 बी पर सरमथुरा रोड स्थित हुलासीपुरा गांव के पास एक पत्थर गैंगसा यूनिट में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पत्थर के दो ब्लॉकों के बीच दबने से कोयला गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर कोक सिंह पुत्र भोरू लाल कोली की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोक सिंह पिछले कई सालों से हुलासीपुरा के पास स्थित इस पत्थर गैंगसा पर मजदूरी करता था। वह अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मशीन की सहायता से पत्थर के भारी भरकम ब्लॉक लोड कर रहा था। इसी दौरान लोडिंग के वक्त ट्रॉली अचानक पीछे की ओर सरक गई। ट्रॉली के पीछे पहले से एक पत्थर ब्लॉक रखा हुआ था। पीछे सरकती ट्रॉली और पीछे रखे ब्लॉक के बीच में कोक सिंह फंस गया और दोनों ब्लॉकों के बीच बुरी तरह दब गया। घटना के वक्त मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने शोर मचाया और आनन-फानन में उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाड़ी के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पुत्र मुन्नालाल की रिपोर्ट पर बाड़ी सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाने के एएसआई विशाल सिंह ने बताया कि परिजनों और गैंगसा मालिक की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोक सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा 6 बच्चे हैं। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि 4 बच्चे अभी स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह से कोक सिंह पर ही थी। वह जैसे-तैसे मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। अब घर के इकलौते कमाने वाले के चले जाने से परिवार पर दोहरा संकट आ गया है। एक ओर पिता का साया उठ गया है तो दूसरी ओर आर्थिक तंगी ने परिवार को घेर लिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में गैंगसा पर सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है कि हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।0
0
Report
नोएडा में पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के सामने दी जान
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे कूदकर दी जान नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय अमृत शर्मा ने कथित तौर पर अपने पिता राजीव शर्मा पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद किशोर सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पहुंचा और मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच शुरू हुई। इसी दौरान अमृत के चाचा अरुण शर्मा ने बताया कि उनके भाई राजीव शर्मा से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अमृत की जेब से मिले दो मोबाइल फोन और घर की चाबी के आधार पर पुलिस टीम गढ़ी चौखंडी स्थित घर पहुंची। घर का दरवाजा बंद था और अंदर से दुर्गंध आ रही थी। दरवाजा खोलने पर कमरे में राजीव शर्मा का खून से सना शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार, शव पर कुल्हाड़ी से वार किए जाने के निशान थे। मौके से एक कुल्हाड़ी और अमृत के खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है。 जांच में सामने आया कि राजीव शर्मा और उनकी पत्नी का करीब 12 साल पहले तलाक हो चुका था और पिता-पुत्र अकेले रहते थे। पुलिस के मुताबिक, अमृत को स्कूल नहीं भेजा जाता था और बाहर जाने पर उसे कमरे में बंद कर दिया जाता था। इसी को लेकर पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद रहता था। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है。0
0
Report
Advertisement
रायबरेली–कानपुर हाईवे पर डंपर भिड़ंत, चालक और क्लीनर घायल; पुलिस जांच
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-कानपुर हाईवे पर मधुकरपुर के पास तेज रफ्तार दो डंपर आपस में टकरा गए। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डंपर बांदा से गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहा था। इसी दौरान मधुकरपुर के पास दोनों डंपरों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल चालक और क्लीनर फतेहपुर जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद डंपर चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल में जुटी है।0
0
Report
जीरो टॉलरेंस के साथ जलपाईगुड़ी में दो तृणमूल नेताओं की गिरफ्तारी
Jalpaiguri, West Bengal:মুখ্যমন্ত্রীর ‘জিরো টলারেন্স’ অ্যাকশন! তোলাবাজির অভিযোগে জলপাইগুড়ি জেলার ধূপগুড়িতে গ্রেফতার ২ তৃণমূল নেতা। রাজ্যে রাজনৈতিক পটপরিবর্তনের পর মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারীর ‘জিরো টলারেন্স’ নীতিকে হাতিয়ার করে বড়সড় পদক্ষেপ ধূপগুড়ি থানার পুলিশ। বিভিন্ন দুর্নীতির অভিযোগের ভিত্তিতে এবার গ্রেফতার করা হলো ধূপগুড়ির দুই তৃণমূল নেতাকে। পুলিশ সূত্রে খবর, ধৃতদের নাম শুভ দে সরকার ধূপগুড়ি ব্লক যুব তৃণমূল সভাপতী এবং তারাশঙ্কর চক্রবর্তী ধূপগুড়ি টাউন তৃণমূল কোর কমিটির সদস্য পদে ছিলেন।এদিন ধূপগুড়ি পৌরসভা চত্বরে সাদা পোশাকের পুলিশ মোতায়েন করা হয়েছিল। দীর্ঘক্ষণ ওত পেতে থাকার পর, পৌরসভা ডিউটি শেষ হতেই শুভদী সরকারকে গ্রেফতার করে থানায় নিয়ে যাওয়া হয়। শুভদী সরকার ধুপগুড়ি পৌরসভার ক্যাজুয়াল স্যার হিসাবে কাজ করতেন। অন্যদিকে, ধূপগুড়ি বিডিও অফিস সংলগ্ন এলাকা থেকে গ্রেফতার করা হয় তারাশঙ্কর চক্রবর্তীকে। এই জোড়া গ্রেফতারির ঘটনায় এলাকায় তীব্র রাজনৈতিক আলোড়ন সৃষ্টি হয়েছে। তবে কোন অভিযোগের ভিত্তিতে এই দুই তৃণমূল নেতাকে গ্রেফতার করলো পুলিশ তা এখনো পরিষ্কার নয়। রাজনৈতিক মহলের দাবী পুরনো কোন ঘটনা এই গ্রেপ্তারির সঙ্গে কারণ হতে পারে।0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हिन्दू महासभा की तिरंगा यात्रा शुरू, शहीदों को समर्पित
Bareilly, Uttar Pradesh:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हिन्दू महासभा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, यात्रा किला हनुमान मंदिर प्रारम्भ होकर बड़ा बाजार होते हुए कुतुबखाना पहुंची और कोतवाली पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ, इस मौके पर तिरंगा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ, हिन्दू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने बताया कि ये तिरंगा यात्रा देश पर जान न्योछावर करने वाले शहीदों को समर्पित है बाइट पंकज पाठक, मंडल अध्यक्ष, हिन्दू महासभा0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में वकील के घर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, नाबालिग समेत 2 ग्राहक गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में वकील के मकान में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, ACP कैंट की रेड में नाबालिग समेत युवतियां और 2 ग्राहक गिरफ्तार• वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का किया सनसनीखेज भंडाफोड़। • एसीपी कैंट की विशेष टीम ने पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर यह सफल ऑपरेशन चलाया। • जिस मकान में यह अवैध धंधा चल रहा था, वह एक स्थानीय वकील का बताया जा रहा है। • पुलिस की त्वरित और गोपनीय छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया और आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला। • पुलिस ने मौके से एक नाबालिग लड़की समेत अन्य युवतियों को सुरक्षित अपनी कस्टडी में लिया है। • इस अवैध देह व्यापार के खेल में संलिप्त पाए गए 2 ग्राहकों को भी मौके पर रंगे हाथों दबोचा। • छापेमारी के दौरान कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। • पुलिस अब यह गहराई से जांच कर रही है कि क्या वकील को इस गैरकानूनी गतिविधि की पूरी जानकारी थी। • इस पूरे सेक्स रैकेट के नेटवर्क को संचालित करने वाले मुख्य सरगना और दलालों की तलाश तेज कर दी गई है। • हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से कैंट थाने में अलग-अलग बिन्दुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। • आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। • पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही अन्य खुलासे होंगे।0
0
Report
हिंडोली में 8 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
Jaipur, Rajasthan:हिंडोली में करीब 8 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया, जबकि पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। बस स्टैंड, नंदी गौशाला, मॉडर्न शौचालय सहित कई कार्यों का लोकार्पण तथा बारहद्वारी रिनोवेशन समेत अन्य कार्यों का शिलान्यास हुआ। मंत्री नागर ने राज्य सरकार की विकास प्रतिबद्धता दोहराई। इसके बाद भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें बाइक व चौपहिया वाहनों पर तिरंगा लेकर कार्यकर्ता और कस्बेवासी शामिल हुए।0
0
Report
दिनदहाड़े रिवॉल्वर की नोक पर लूट: जोल बडूही-जोल रोड पर महिलाओं से सोने की चेन छीनी
Una, Himachal Pradesh:जिला ऊना के जोल बडूही-जोल सड़क पर नीलकंठ मंदिर के समीप दिनदहाड़े रिवॉल्वर की नोक पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो बाइक सवार युवकों ने एक कार को रोककर उसमें सवार महिलाओं को निशाना बनाया और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पीड़िता कविता शर्मा अपने परिवार के साथ जालंधर से अपनी रिश्तेदारी में जोल गाँव जा रहा थी। कार में सभी महिलाएं सवार थीं और एक युवती वाहन चला रही थी। सूत्रों के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले आरोपियों ने एक अन्य वाहन में सवार महिला को भी निशाना बनाने का प्रयास किया था, लेकिन सड़क पर अधिक आवाजाही होने के कारण वे अपने इरादों में सफल नहीं हो सके। बताय जा रहा है कि आरोपियों ने महिलाओं से भरी कार को देखकर उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर पहुंचकर उन्होंने कार चालाक को रुकने का इशारा किया। जैसे ही गाड़ी रुकी, एक युवक ने रिवॉल्वर महिला की कनपटी पर तान दी और सभी गहने उतारने को कहा। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बेटी को गोली मारने की धमकी दे डाली। बेटी की सुरक्षा को लेकर घबराई महिला ने अपने गले से सोने की चेन उतारकर उन्हें दे दी। चेन लेकर दोनों बाइक सवार बडूही की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिले से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस पूरी सतर्कता के साथ मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है और विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
