455001
देवास जिले के सोनकच्छ के किसानों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है
Dewas, Madhya Pradesh:सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पटाड़िया ताज के किसान अपनी जान जोखिम में डालकर नदी को पार करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किसान सिंगल तार पर चलकर अपने खेतों तक पहुंचने के लिए मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार शासन, प्रशासन और स्थानीय नेताओं को अपनी समस्याओं से अवगत कराया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीकर बाजार रोड पर वन-वे से जाम में राहत, स्पाइक बैरियर से प्रवेश नियंत्रित
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर के प्रमुख बाजार रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से आमजन को राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू करने की पहल की है। शहर के बाजार रोड पर ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत सड़क पर स्पाइक बैरियर लगाए गए हैं, जिससे गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर रोक लगेगी और यातायात सुचारू हो सकेगा। बीती रात एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह और यातायात प्रभारी मनोज भाटीवाड़ ने बाजार रोड पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान फतेहपुरी गेट के पास चौपड़ के समीप सुभाष चौक गणेश मंदिर से बाजार रोड पर आने वाले वाहनों के कारण लगने वाले जाम और टेंपो की अवैध पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। यातायात पुलिस के अनुसार दूसरे चरण में घंटाघर से सूरजपोल गेट मार्ग पर भी स्पाइक बैरियर लगाए जाएंगे। इससे सालासर स्टैंड की ओर से आने वाले वाहनों को निर्धारित दिशा में ही आगे बढ़ना होगा। वाहन चालक तहसील रोड की ओर से व्यवस्था के अनुसार बाजार रोड में प्रवेश कर सकेंगे। नई व्यवस्था लागू होने से बाजार में आने वाले लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर स्कूल बसों, टेंपो और गणेश मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। पुलिस का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में यातायात को व्यवस्थित करना और अनावश्यक भीड़भाड़ को कम करना है。0
0
Report
प्रतापगढ़ में घर के बाहर खेल रहे मासूम को टेंपो ने कुचला, मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे मासूम बालक को एक टेंपो ने उसकी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालक को पुलिस की 112 टीम जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक आयुष पुत्र राहुल थोरी, निवासी चतरिया खेड़ी के रूप में पहचान किया गया। बताया जा रहा है कि आयुष घर के बाहर खेल रहा था; इसी दौरान एक टेंपो ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और घायल बालक को जिला अस्पताल लेकर आई। चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। बालक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्थ के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
बीकानेर में संजय भाटिया का भव्य स्वागत, भाजपा के सक्रिय कार्यक्रम तय
Bikaner, Rajasthan:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया रहे मौजूद वही का दौराम सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, आत्माराम तरड़, श्याम सिंह हाडला, अशोक प्रजापत, सुरेंद्र सिंह शेखावत, कमल गहलोत, रघुवीर प्रजापत, प्रकाश मेघवाल, अंकित तंवर, अशोक मारु, हरिकांत शर्मा सहित कई नेताओं ने की अगवानी संजय भाटिया के दौरे को लेकर भाजपा संगठन में सक्रियता, विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों पर रहेगा फोकस0
0
Report
Advertisement
दीपावली से पहले नगरपालिका बैठक में सड़कों, बिजली और पानी के मुद्दे उभरे
Jalore, Rajasthan:नगरपालिका की पहली बैठक में वार्डों की समस्याएं उठीं, दीपावली से पहले सुधार के निर्देश पालिका बोर्ड की पहली साधारण बैठक विकास भवन में हुई आयोजित, अध्यक्ष मनोज गुप्ता बोले- दल, जाति और धर्म से ऊपर उठकर होगा विकास, विधायक डॉ. समरजीतसिंह राठौड़ ने बाइपास और बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाया, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, सफाई, सीवरेज और पेयजल समस्याओं पर चर्चा, पार्षदों ने मास्टर प्लान में संशोधन और लंबित पट्टे जारी करने की मांग रखी। भीनमाल नगरपालिका बोर्ड की पहली साधारण बैठक बुधवार को विकास भवन में पालिकाध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विधायक डॉ. समरजीतसिंह राठौड़ मुख्य अतिथि रहे। उपाध्यक्ष मफी देवी और तहसीलदार रूपाराम सोलंकी की मौजूदगी में शहर की सड़कों, बिजली, पानी, सफाई, सीवरेज और लंबित पट्टों सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सभी पार्षद दल, जाति और धर्म से ऊपर उठकर शहर के विकास को प्राथमिकता दें। सभी वार्डों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों का रोडमैप तैयार किया जाएगा। विधायक ने शहर के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने बाइपास को यातायात की बड़ी जरूरत बताते हुए करीब दो किलोमीटर के प्रस्तावित रास्ते का जिक्र किया। बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने दीपावली से पहले व्यवस्थाएं सुधारने और कॉलोनियों में उगी बबूल की झाड़ियों को हटाने की जरूरत बताई। वार्ड 21 के पार्षद बागाराम ने मास्टर प्लान में संशोधन की मांग रखी। उन्होंने कहा कि वार्ड का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा मास्टर प्लान में शामिल होने से नट और बंजारा बस्ती में बजट स्वीकृत होने के बावजूद विकास कार्य अटके हैं। पार्षद प्रवीण दवे ने क्षतिग्रस्त बिजली पोल बदलने की मांग की, जबकि मुस्ताक अली ने वार्ड 31 में सफाईकर्मी नहीं पहुंचने, सीवरेज कार्य से सड़कें टूटने और पाइपलाइन लीकेज की समस्या उठाई। ईओ रवि कुमार खन्ना ने सफाईकर्मी भेजने का आश्वासन दिया। सीवरेज एजेंसी को नोटिस जारी करने और समाधान नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात भी कही गई। बैठक में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर पालिकाध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी के एईएन को दीपावली से पहले पैचवर्क करवाने के निर्देश दिए। वार्ड 17 की पार्षद सुधा माथुर ने विभिन्न कॉलोनियों में सड़क, नाली, रोड लाइट और बबूल की झाड़ियों की समस्याएं रखीं। जसवंतपुरा रेलवे फाटक की सड़क और क्रॉसिंग की मरम्मत, क्षेत्र को मास्टर प्लान के डूब क्षेत्र से बाहर करने तथा गायत्री नगर नाम देने की मांग भी उठाई गई। वार्ड 22 के पार्षद पंकज ने पेयजल समस्या और पट्टे जारी नहीं होने का मुद्दा रखा। अन्य पार्षदों ने भी अपने वार्डों की समस्याएं बताईं। बैठक के दौरान विधायक ने पार्षदों को निर्धारित प्रोटोकॉल और अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी।0
0
Report
रत्नागिरी में कर्ज के लोभ में वृद्ध महिला की हत्या; 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. कर्ज फेडण्यासाठी दागिन्यांच्या लोभातून वृद्धेचा खून; रत्नागिरीत १२ तासांत आरोपी गजाआड.. रत्नागिरीतील वेरळली येथे स्वतःचे कर्ज फेडण्यासाठी एका वृद्ध महिलेचा तोंड-नाक दाबून निर्ऒृणी खून केल्याची धक्कादायक घटना समोर आली आहे.. महिलेचे दागिने खासगी बँकेत गहाण ठेवून त्यावर लाखो रुपयांचे कर्ज काढल्याची कबुली आरोपी प्रमोद प्रकाश खेडेकर याने दिली आहे.. घटनेचे गांभीर्य ओळखून पोलिसांनी अत्यंत वेगाने तपास करत अवघ्या १२ तासांच्या आत आरोपीला बेड्या ठोकल्या आहेत..0
0
Report
दिल्ली में AQI 242-253: प्रदूषण गंभीर, ग्रेप-1 लागू, स्मोक गन का उपयोग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। आज दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक 242 से 253 है। ये POOR क्वालिटी में आती है। ग्रेप 1 लागू होते ही दिल्ली के अलग अलग इलाकों में स्मोक गन का इस्तेमाल किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
यवतमाल में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का एक्शन; पांच नावें डुबोईं
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ जिल्ह्यात नियम डावलून बेसुमार रेती उपसा सुरू आहे, याप्रकरणी प्रशासनाने बाभुळगाव तालुक्यातील आष्टारामपूर रेतीघाटावर छापा मारला. यावेळी , खणीकर्म व आपत्ती व्यवस्थापन पथकाला रेतीउपसा करणाऱ्या पाच बोटी आढळल्या, या पाचही बोटी उध्वस्त करण्यात आल्याय त्यांनी इंजिने ब्लास्ट करून त्या निकामी करण्यात आल्याने रेती तस्करांना दणका बसला. यापूर्वीही स्वतः जिल्हाधिकारीांनी कारवाई करून देखील रेतीची तस्करी मात्र थांबलेली नाही, त्यामुळे या कारवाईने देखील रेतीची तस्करी होणार नाही याबाबत साशंकता व्यक्त होत आहे. उध्वस्त करण्यात आलेल्या या बोटी जिल्ह्याच्या सीमेलगत नदीकाठावर नेऊन ठेवल्याची माहिती पथकाला मिळाली. त्यानंतर पोलीस प्रशासन, खनिकर्म विभाग, तहसील कार्यालय पुलगाव आणि तहसील कार्यालय देवळी यांच्या संयुक्त विद्यमाने पाच बोटींची इंजिने ब्लास्ट करून ती निकामी करण्यात आली.0
0
Report
महराजगंज दुर्गा विसर्जन में मारपीट; ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, पुलिस ने शांत कराया
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिलाओं के बीच डांस करने से मना करने पर विवाद हुआ और दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों के साथ गांव के कुछ मनबढ़ों ने मारपीट की। घटना से नाराज ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। जानकरी के मुताबिक महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में बीती रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद के बाद हंगामा खड़ा हो गया। दुर्गा पूजा कमेटी के मुताबिक महिलाओं के बीच डांस करने से मना करने पर गांव के कुछ युवक गोलबंद होकर पहुंचे और कमेटी के लोगो के साथ मारपीट की। इस दौरान सिर में चोट लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
क्रांतिकारी किसान यूनियन ने अवैध कब्जे के खिलाफ रास्ता खुलवाने की मांग की
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग स्टोरी। हरिआयु कलां से हरीगढ़ जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जे का मामले को लेकर क्रांतिकारी किसान यूनियन ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अवैध कब्जे को छुड़वाने की मांग, संबंधित पंचायत अधिकारी की ओर से कब्जा कार्रवाही के पुरा होने पर कार्रवाई करने का आश्वासन। गांव हरिआयु कलां के खेतों को जाने वाले रास्ते पर कथित अवैध कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर क्रांतिकारी किसान यूनियन (बुट्टर) ब्लॉक पातड़ां ने पीड़ित किसानों के समर्थन में BDPO कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किसान यूनियन बुट्टर के प्रदेश संयोजक हरभजन सिंह बुट्टर ने बताया कि गांव हरिआयु कलां से हरीगढ़ जाने वाला रास्ता लंबे समय से बंद पड़ा है। इसके कारण इस रास्ते से जुड़े खेतों के किसान बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, बलकार सिंह और गुरजंट सिंह को अपने खेतों में आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसान लंबे समय से खेतों तक जाने के लिए रास्ता खुलवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कथित अवैध कब्जा हटाने के मामले में टालमटोल कर रहा है। किसानों द्वारा संगठन के ध्यान में मामला लाने के बाद रास्ता खुलवाने के लिए कई बार प्रयास किए गए। रास्ते की दो बार निशानदेही होने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। इससे परेशान होकर ग्रामीणों और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को BDPO कार्यालय का घेराव कर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस संबंधी पंचायत अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि सहमति के अनुसार पंचायत की ओर से पूरे रास्ते की करवाई गई निशानदेही के आधार पर कब्जा हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी करवाने का प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सोलापूर में नकली गावठी पिस्तौल बेचने वाला गिरफ्तार, दो पिस्तौल समेत माल जप्त
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - गावठी पिस्तुलची विक्री करणाऱ्या आरोपीला शहर पोलिसांनी ठोकल्या बेड्या, आरोपीकडून दोन गावठी पिस्तुल जप्त. सोलापूर शहरात बनावट गावठी पिस्तूल विकणाऱ्या आरोपीला सोलापूर शहर पोलीस आले ठोकल्या बेड्या. आरोपीकडून दोन देशी बनावटीचे गावठी पिस्तूल, चार जिवंत काडतुसे, एक मोटार सायकल असा एक लाख 22 हजारांचा मुद्देमाल जप्त. गावठी पिस्तुलची विक्री करणाऱ्यांच्या विरोधात पोलीस आयुक्त एम. राजकुमार ॲक्शन मोडवर. एमआयडीसी पोलीस ठाण्याच्या गुन्हे प्रकटीकरण पथकाची कारवाई.0
0
Report
प्रतापगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के फार्महाउस से 90 कारतूस बरामद, एक गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अखेपुर में हिस्ट्रीशीटर इंतकाब उर्फ मौलाना के फार्म हाउस से 12 बोर बंदूक के 90 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में हिस्ट्रीशीटर के पुत्र शोयल खान को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में थानाधिकारी शंभुसिंह की टीम और डीएसटी ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अखेपुर निवासी इंतकाब उर्फ मौलाना पुत्र पीरशेद खान के कब्रिस्तान के पास स्थित फार्म पर उसके पुत्र शोयल खान ने अवैध रूप से 12 बोर बंदूक के कारतूस रखे हैं। सूचना पर प्रतापगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जाप्ते को देखकर फार्म हाउस से एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेरा देकर पकड़ लिया गया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम शोयल खान पुत्र इंतकाब खान पठान, निवासी अखेपुर बताया। भागने का कारण पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने फार्म हाउस की तलाशी ली। एक पेड़ के नीचे तिरपाल पड़ा मिला, जिसे हटाने पर उसके नीचे कागज के चार बॉक्स दिखे। इन्हें बाहर निकालकर देखा गया तो दो बॉक्स में 12 बोर बंदूक के छर्रेदार 25-25 यानी कुल 50 कारतूस और दो बॉक्स में 20-20 यानी कुल 40 कारतूस मिले। इस तरह कुल 90 कारतूस जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी शोयल खान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना प्रतापगढ़ में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से अवैध कारतूसों के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पिता इंतकाब उर्फ मौलाना थाना प्रतापगढ़ का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स और अवैध मादक पदार्थ के कई प्रकरण दर्ज हैं。0
0
Report
प्रतापगढ़ पंचायत चुनाव से पहले प्रशासन ने अति संवेदनशील केंद्रों का गहन निरीक्षण किया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायत राज आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण और भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर धमोत्तर ब्लॉक के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, तहसीलदार मदन सालवी और धमोत्तर थानाधिकारी ने खोरिया, नारायण खेड़ा, चमलावदा, थड़ा, रठांजना और बरडिया के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित कार्मिकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए。0
0
Report
Advertisement
रायबरेली: तेज ट्रक पलटकर आग लगने से चालक और क्लीनर की जान बची
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक पुलिया से टकराकर पलटा टक्कर के बाद ट्रक में लगी भीषण आग ट्रक चालक और क्लीनर ने बचाई जान शीशा तोड़कर ट्रक से बाहर कूदकर निकले दोनों आग में जलकर पूरी तरह राख हुआ ट्रक गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
आरा में रामकुमार सिंह हत्या: चार गिरफ्तार, जमीन घोटाला के पीछे पुलिस की तेजी
Mumbai, Maharashtra:कहते हैं कि कानून के हाथ बड़े लम्बे होते हैं आप लाख अपराध करो लेकिन एक ना एक दिन उसका खुल्लासा होकर ही रहता है। जी हां हम बात कर रहे हैं आरा शहर के चर्चित पूर्व कस्टम अधिकारी क्षत्रिय कल्याण संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह की हत्या में भोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित चंदन सिंह सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें नगर थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव निवासी चंदन सिंह, उसी थाने के बिंद टोली निवासी अभिषेक यादव और नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग कॉलोनी निवासी टीपू कुमार शामिल हैं। टीपू कुमार सरकारी अमीन है और फिलहाल किसी जिले में कार्यरत है। इनमें चंदन सिंह और अभिषेक यादव को कोलकाता एयरपोर्ट, जबकि टीपू कुमार को आरा से गिरफ्तार किया गया है। इधर, छापेमारी के दौरान चंदन सिंह के घर से एक पिस्टल बरामद किया गया है। उसकी जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अबतक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि हत्या को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गयी थी। जिसमें पुलिस के सीनियर पदाधिकारी भी शामिल थे। टीम की ओर से तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कोलकाता एयरपोर्ट से चंदन सिंह और अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर टीपू कुमार को आरा से पकड़ा गया। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे कनकपुरी मोहल्ले में मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए घर से निकल रहे क्षत्रिय कल्याण संघ के अध्यक्ष सह पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कार निकालने के बाद गैराज में ताला बंद करने के दौरान घात लगाए बाइक सवार बदमाशों की ओर से उन्हें सात से आठ गोलियां मारी गयी थी। इस मामले में पूर्व अधिकारी के बेटे अमित कुमार उर्फ गोल्डी के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसमें चंदन सिंह, मुफस्सिल के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम कल्याण यादव और राजस्व कर्मचारी विष्णु देव सिंह सहित 14 लोगों को नामजद किया गया है। चंदन सिंह सहित अन्य लोगों पर गोली मारने, जबकि इंस्पेक्टर राम कल्याण एवं राजस्व कर्मचारी विष्णु देव सिंह सहित अन्य लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। एसपी ने बताया कि जमीन विवाद में प्लानिंग के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। उसके तहत 20-25 रोज पहले ही चंदन सिंह और अन्य आरोपितों ने अपने खाते से सारे पैसे निकाल लिए और पत्नी को ट्रांसफर कर दिये गए थे। पत्नी सहित अन्य परिजनों को बाहर भेज दिया गया था। पुलिस से बचने के लिए नया सिम कार्ड और नया मोबाइल लिया गया था। नया खाता भी खुलवाया गया था। एसपी ने बताया कि हत्या के बाद चंदन सिंह और अभिषेक यादव पहले सिलिंगुडि गए। वहां से गंगटोक होते पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे। वहां से दोनों हवाई मार्ग के जरिए बेंगलुरु जाने वाले थे। तभी एयरपोर्ट पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के दौरान अपना नाम गलत बता रहा था। इसके पहले वह सिलीगुड़ि गया था। होटल में रुकने के दौरान भी वह गलत नाम लिखवा रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अबतक के अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि रामकुमार सिंह की बडकी सिंगही स्थित जमीन पर 2006 से ही स्वामित्व था। 2020 में उन्होंने उस जमीन पर चहारदिवारी भी कराई थी। विपक्षी पार्टी द्वारा 2025 में पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर उक्त जमीन के आधार पर अलग अलग लोगों को जमीन बेची गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कई ऐसे लोगों का संगठित गिरोह हैं, जो जमीन के ओरिजिनल कागज की हेराफेरी कर कब्जा जमाने के फिराक में लगे रहते हैं। ऐसे भू माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उन पर प्लान बनाकर एक्शन लिया जाएगा, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो सके। बहुचर्चित रामकुमार सिंह हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। इस संबंध में एसपी ने बताया कि जितने लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनके विरुद्ध जल्द से जल्द न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा और न्यायालय से स्पीड ट्रायल चलाने का अनुरोध किया जाएगा ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। बाइट- अवधेश दीक्षित(एस पी भोजपुर)0
0
Report
बैतूल: चोरी-लूट के तीन मामलों का खुलासा, निगरानी बदमाश सुभाष राठौर गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के झल्लार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी और लूट के तीन मामलों का खुलासा करते हुए निगरानी बदमाश सुभाष राठौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर स्कूल से चोरी की गई गैस टंकियां,बर्तन,लूटा गया मंगलसूत्र और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये है, जबकि वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी जब्त की गई है। आरोपी का एक अन्य साथी अभी फरार है,जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
