icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चुनाव निष्पक्षता के लिए तैयारी: ईवीएम सुरक्षा और मॉक पोल पर जोर

Kota, Rajasthan:kota. 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया और राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक जुगल किशोर मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण बैठक ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निगम के 100 वार्ड तीन विधानसभा क्षेत्रों में फैले हुए हैं, ऐसे में यह चुनाव प्रशासन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण निष्पक्षता और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में मतदान सामग्री, ईवीएम की सुरक्षा और तकनीकी खराबी की स्थिति में एसओपी के अनुसार कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जरूरत पड़ने पर ही रिजर्व ईवीएम का उपयोग किया जाए। मतदान से एक घंटे पहले उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक पोल कराया जाएगा। वहीं बूथ के 100 मीटर के दायरे में आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।
0
0
Report

आचार संहिता के दौरान किशनगढ़ में बैनर हटाते समय 18 वर्षीय वासु गुर्जर घायल

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार्ड नंबर 42 में आचार संहिता की पालना के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शाम 6 बजे प्रचार थमने के बाद चुनावी बैनर हटाए जा रहे थे। इसी दौरान बैनर हटाते समय 18 वर्षीय वासु गुर्जर अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगते ही युवक अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
0
0
Report
Advertisement

बालेसर में मतदान के शक पर दो पक्षों की भिड़ंत, पुलिस ने मतदान शांत कराया

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर दुर्गावता ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 23 और 25 महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से दूर सड़क पर दो तीन दूसरे वार्ड के मतदाता पहुंचे। तो वहां खड़े लोगों को शक हुआ कि शायद फर्जी मतदान करने के लिए आए। तो वहां पर दोनों गुट के लोग आपस में उलझ गए। इतने में पास ही खड़ी पुलिस वहां पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को वहां से भगा दिया। इसके बाद सांय को साढ़े तीन बजे के आसपास बालेसर के जूनावास में बीएसएनएल ऑफिस के पास स्थित स्कूल में वार्ड संख्या 1, 16, 17, 18, 19 नंबर वार्ड के मतदान केंद्र पर दो पक्षों में हुई झड़प, फर्जी मतदान का शक होने पर दोनों पक्षों में धक्का मुक्की, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने दोनों पक्षों के लोगों को भगाया। इसके बाद बालेसर पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह उज्ज्वल और थाना प्रभारी भंवर लाल जेवलिया मौके पर पहुंचे एवं जाब्ते की सहायता से दोनो पक्षों के लोगो को वहां से भगाकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से प्रारम्भ करवाया।
0
0
Report

जयपुर निकाय चुनाव: मतदान कर्मियों को अगला दिन ब्रेक; ड्यूटी खत्म, यात्रा भत्ता नहीं

Jaipur, Rajasthan:जयपुरनिकाय चुनाव-मतदानकर्मियों को बड़ी राहत。 चुनाव ड्यूटी के बाद कर्मचारियों को मिला ‘अगले दिन का ब्रेक’。 मतदान पूरा होते ही कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी खत्म。 मतदान सामग्री जमा कराते ही माने जाएंगे कार्यमुक्त。 देर रात तक सामग्री जमा कराने के बाद अगले दिन नहीं करनी होगी ड्यूटी。 दूसरे दिन अपने विभाग में उपस्थिति देने की जरूरत नहीं。 इस दिन मतदानकर्मियों को नहीं मिलेगा कोई यात्रा भत्ता。 जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने जारी किए आदेश。 मतदान के बाद देर रात तक चलने वाली प्रक्रिया को देखते हुए फैसला。
0
0
Report

नवजीवन शिशु अस्पताल सील: पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार प्रशासन की कार्रवाई

Pariaunna, Bihar:बिहार शरीफ शहर के कागजी मोहल्ला रोड (भैसासुर) स्थित नवजीवन शिशु अस्पताल पर प्रशासन ने आखिरकार सीलिंग कार्रवाई की। नवजात शिशु की कथित हेराफेरी और बड़े फर्जीवाड़े के मामले में पटना उच्च न्यायालय के सख्त रुख के बाद जिला प्रशासन ने अस्पताल परिसर को पूरी तरह सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन दंडाधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ वीडियोग्राफी कराते हुए की गई। सीलिंग के दौरान अस्पताल के अंदर से प्रमुख जीवनरक्षक उपकरण नदारद पाए गए; परिसर में केवल कुछ दवाइयां, टेबल, कुर्सियां, पंखे और एसी ही मिले, जिससे संकेत मिला कि महंगे उपकरण संस्था ने समय रहते हटा दिए। 25 मार्च 2023 के 17 दिनों बाद नवजीवन शिशु अस्पताल में नवजात बच्चे की अदला-बदली और गंभीर धांधली का मामला सामने आया था, जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए पटना उच्च न्यायालय की शरण ली। इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध और मानकों की अनदेखी कर चल रहे निजी क्लीनिकों व अस्पतालों में जबरदस्त हड़कंप की स्थिति बनी है।
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में चाय के साथ जनता ने महंगाई और विकास पर सरकार का रूख दिखाया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में चाय की चुस्की के साथ हमने जाना जनता का मूड। शहर की सड़कों से लेकर चाय की दुकानों तक क्या है आम आदमी की राय? सरकार के कामकाज से जनता कितनी खुश है, महंगाई और रोजगार को लेकर क्या सोचती है जनता? और लखनऊ के विकास को लेकर क्या कहती है राजधानी की जनता? लखनऊ की अलग-अलग जगहों पर जब हम पहुंचे, तो मुद्दे कई थे लेकिन चर्चा एक ही—आखिर जनता के मन में क्या है? किसी के लिए शहर में हो रहा विकास सबसे बड़ा मुद्दा है, तो किसी की चिंता महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर है। युवाओं के बीच रोजगार और भविष्य को लेकर सवाल हैं, तो आम लोगों के बीच सरकार की योजनाओं और उनके असर की चर्चा। लखनऊ की जनता ने अपने अनुभव के आधार पर सरकार के कामकाज पर अपनी राय रखी। किसी ने विकास के कामों को सराहा, तो किसी ने उन समस्याओं को सामने रखा जिनका समाधान अभी बाकी है। लखनऊ की जनता ने अपनी बात खुलकर रखी— कहीं सरकार के कामकाज को लेकर संतोष नजर आया, तो कहीं जनता ने अपनी उम्मीदें और शिकायतें भी सामने रखीं। यानी चाय की एक प्याली के साथ लखनऊ की जनता ने बता दिया कि उसके लिए असली मुद्दे क्या हैं और सरकार से उसकी उम्मीदें क्या हैं。
0
0
Report
Advertisement

निर्मल कोसरे बने अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, भिलाई चरोदा महापौर की बड़ी भूमिका

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई चरोदा के महापौर और कांग्रेस नेता निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है निर्मल कोसरे लंबे समय से कोंग्रेस की राजनीति में सक्रिय है वही इस वक्त भिलाई चरोदा के महापौर भी है निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कट्टर समर्थक माना जाता है वही ZEE MEDIA से बात करते हुए निर्मल कोसरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी तादाद में अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं उनके उत्थान के लिए काम किया जायेगा आपको बता दे की निर्मल कोसरे पार्षद,जिला अध्यक्ष रहते हुए भिलाई चरोदा के मेयर और फिर 2023 में अहिवारा से कोंग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है जिसके बाद अब कोंग्रेस पार्टी ने निर्मल कोसरे को अनुसूचित जाति आयोग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.
0
0
Report

पचपेड़वा व टनटनवा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 दुकानों से अवैध लकड़ी बरामद

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow4m ago
Newal Garh, Uttar Pradesh:भांभर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पचपेड़वा व बिशुनपुर टनटनवा में फर्नीचर की दुकानों पर बड़ी छापेमारी की गई। इस दौरान 8 दुकानों से भारी मात्रा में अवैध सागौन व अन्य प्रतिबंधित लकड़ी बरामद कर जब्त की गई। वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार सिंह ने बताया हमें लगातार शिकायत मिल रही थी कि पचपेड़वा व टनटनवा में कुछ फर्नीचर दुकानदार अवैध रूप से जंगल की लकड़ी काटकर बेच रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर आज औचक छापा मारा गया। मौके से बिना प्रपत्र के रखी गई लकड़ी बरामद हुई है। सभी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी कीमत पर जंगल की अवैध कटान बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन दुकानदारों पर कार्रवाई हुई है उनमें पचपेड़वा के अब्दुल मोबिन, आलम, रामगुलाम, मोहन विश्वकर्मा, हीरालाल तथा बिशुनपुर टनटनवा के अनवर अली, शाहबान व दिनेश शामिल हैं। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा है।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद के शमसाबाद में गंगा तट पर युवक सुसाइड नोट मिलने के बाद तलाश

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद न्यूज़ मेरे घर वाले मुझे ढूँढने की कोशिश ना करे..फर्रुखाबाद में सुसाइड नोट छोड़कर गंगा पुल से युवक के छलांग लगाने की आशंका Location - Farrukhabad Date - 09-09-2026 ➡️ फर्रुखाबाद के शमसाबाद स्थित ढाईघाट गंगा पुल पर मिला युवक का सुसाइड नोट ➡️ सुसाइड नोट में लिखा- ‘परिजन मुझे ढूंढने की कोशिश न करें’ ➡️ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ➡️ गंगा में युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की टीम लगाई ➡️ तलाश के बावजूद युवक का अभी तक नहीं मिला कोई सुराग ➡️ एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला बताया जा रहा युवक ➡️ फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के ढाईघाट गंगा तट का मामला
0
0
Report

नाबालिग से छेड़छाड़ के यूपी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

Khargone, Madhya Pradesh:नाबालिग से छेड़छाड़ में यूपी का संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार । आरोपी के पास CID का कार्ड होने की पुलिस कर जांच। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन का पार्ट होना बताया। नाबालिग से स्नेपचैट से जुड़ा होने की बात भी पुलिस ने बताई। पुलिस हर बिंदु पर कर रही जांच। आरोपी पर छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्यवाही। आरोपी अबुझर खान उम्र 23 वर्ष यूपी के सारहनपुर का निवासी। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल। सेगांव पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला। चौकी प्रभारी गजेंद्र चौहान ने पूरा मामला बताते हुए यूपी के युवक का खरगोन जिले के सेगांव पहुँचना हर बिंदु पर इन्वेस्टिगेशन की बात कही है। पूरे मामले में लव लिहाज को लेकर भी सवाल खड़े हुए है। बताया जाता है आरोपी को हिंदू संगठन के लोगो द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। सेअति ही यूपी के सारंगपुर से 1250 किमी खरगोन जिले के सेगांव आना भी शंकापस्त होकर जांच का विषय। पुलिस हर बिंदु पर जांच की बात कह रही है । फिलहाल आरोपी पास्को एक्ट एवं छेड़छाड़ की धाराओं में खरगोन न्यायालय से जेल भेज दिया गया है。
0
0
Report

कोसी के जलस्तर बढ़ने से चौसा-आलमनगर में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन राहत तेज करेगा

Madanpur, Bihar:कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण चौसा और आलमनगर प्रखंड के निचले इलाकों में उत्पन्न बाढ़ जैसे हालात के बीच जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलभराव वाले इलाकों, प्रभावित गांवों और लोगों की समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की टीम लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों में घूमकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए सूखा राशन के पैकेट का वितरण का व्यवस्था किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत लगा तो प्रभावित लोगों के लिए कम्युनिटी किचन भी जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि बाढ़ की स्थिति में लोगों को भोजन की परेशानी नहीं हो। गौरतलब है कि कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण चौसा और आलमनगर प्रखंड के कई निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। चौसा के कियर टोला स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पानी प्रवेश करने के बाद विद्यालय का संचालन बंद कर दिया गया है और बच्चों को पास के दूसरे विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए नावों की व्यवस्था की गई है। चौसा प्रखंड में 16 निजी और 3 सरकारी नावों का परिचालन कराया जा रहा है, जबकि आलमनगर में 36 स्थानों पर निजी नावों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मोटरबोट और एसडीआरएफ की टीम को भी तैयार रखा गया है। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने पशु चारा और राहत सामग्री की उपलब्धता बढ़ाने की मांग रखी। पानी बढ़ने के कारण ग्रामीण अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं। कई परिवार भी घरेलू सामान को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी में जुटे हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव की पूरी तैयारी की गई है। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top