455001
शिवसेना ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ देवास कोतवाली में एफआईआर की मांग की
Dewas, Madhya Pradesh:शिवसेना ने आज देवास के कोतवाली थाने में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। शिवसेना के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि राजानी ने विधायक संजय गायकवाड को जान से मारने की धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये देने की बात कही, जिससे शिवसेना के कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। शिवसेना ने मांग की है कि न केवल राजानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, बल्कि यह भी जांच की जाए कि उनके बयान से विधायक की जान को खतरा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो, क्या सच में इतना बड़ा मामला है?
Noida, Uttar Pradesh:इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो0
0
Report
छतरपुर में इस साल के अंत तक मेडिकल कॉलेज शुरू होने की उम्मीद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर को इस साल के अंत तक मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल सकती है ,यह बात स्वास्थ्य विभाग के एसीएस अशोक वर्णवाल ने मेडिकल काँलेज की बिल्डिंग के निरीक्षण के दौरान कही ,एसीएस ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने नेशनल मेडिकल काउंसिल को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।,इस साल प्रारंभ करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। NMC ने कुछ कमियाँ निकाली थी, उन्हें दूर करवा रहे हैं।वही एसीएस अशोक वर्णवाल ने साफ किया कि जिला अस्पताल ही मेडिकल कॉलेज के साथ संचालित होगा। कमियां दूर होते ही NMC से अंतिम अनुमति की उम्मीद है।वही उन्होंने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर अस्पताल मे उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गौरतलब है इस मेडिकल काँलेज की आधारशिला 2018 मे रखी गई थी ,जो अब पूरी हो रही है ।0
0
Report
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता PSC मुख्यालय पहुँचे, नियुक्तियों में गड़बड़ियों के विरोध पर विरोध
Noida, Uttar Pradesh:THIRUVANANTHAPURAM (KERALAM): YOUTH CONGRESS WORKERS MARCH TO KERALA PSC HEADQUARTERS OVER ALLEGED IRREGULARITIES IN PSC APPOINTMENTS DURING PREVIOUS LDF GOVERNMENT TENURE. POLICE USED WATER CANNONS TO DISPERSE PROTESTERS AND REMOVE ACTIVISTS AMID DEMONSTRATION VISUALS0
0
Report
Advertisement
Russia-Ukraine, China और Netanyahu पर भारत के रक्षा विशेषज्ञों के ताज़ा बयानों का विश्लेषण
Noida, Uttar Pradesh:S K Malik (Rtd) Defence Expert on Russia-Ukraine; Dinesh Nain (Rtd) Defence Expert on China; Robinder Sachdev Foreign Policy Expert on Netanyahu0
0
Report
राजकीय महाविद्यालय में NSUI का हंगामा; पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया
Kota, Rajasthan:राजकीय महाविद्यालय में NSUI छात्रों का हंगामा प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के मुख्य दरवाजे पर चढ़े छात्र कोटा राजकीय महाविद्यालय में NSUI छात्रों का हंगामा प्रदर्शन के दौरान कॉलेज के मुख्य दरवाजे पर छात्र चढ़गए। इस दौरान पुलिस से हुई धक्का मुक्की, भी हुई पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को दौड़ाया। सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे NSUI के छात्रों ने ABVP के विरोध में बाद छात्र संवाद कार्यक्रम की परमिशन रद्द होने पर विरोध प्रदर्शन किया। परमिशन रद्द होने को लेकर NSUI छात्र जता रहे अपना विरोध राजकीय महाविद्यालय में भारी पुलिस जाब्ता तैनात0
0
Report
सीकर में मानसून के पहले दिन भारी बारिश, जलभराव से वाहन फंसे
Sikar, Rajasthan:सीकर रात को 1 इंच से ज्यादा बारिश, नवलगढ़ रोड पर 3 फीट तक पानी आया, कई गाड़ियां बंद सीकर में बीती रात मानसून की पहली बारिश का इंतजार खत्म हुआ। मानसून एक्टिव होने के तीसरे दिन सीकर में रात को तेज बारिश हुई। देर रात करीब 2 बजे से ही कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर जारी रहा। सीकर में रात से लेकर अब तक करीब एक इंच से ज्यादा बारिश 29 MM दर्ज की गई। बारिश के चलते सीकर में नवलगढ़ रोड पर एक बार फिर 3 फीट तक जलभराव हो गया। सीकर में नवलगढ़ रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर एरिया में जलभराव होने की वजह से सुबह कोचिंग के स्टूडेंट परेशान हुए। इतना ही नहीं कई वाहन भी पानी के बीच बंद हो गए। यहां तक कि लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। सीकर जिले में सबसे ज्यादा बारिश श्रीमाधोपुर में करीब 3 इंच रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सीकर ग्रामीण एरिया में 30, रींगस में 45 और दांतारामगढ़ में 53 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश होने के बाद सीकर के तापमान में भी बदलाव हुआ है। हालांकि बारिश के बाद उमस बनने लगी है। बात करें, सीकर के तापमान की तो सीकर जिले में फतेहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को दिनभर उमस और तेज गर्मी रही। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में मानसून की पहली बारिश के बाद अब तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिन में सीकर में अच्छी बारिश की संभावना है।0
0
Report
Advertisement
कमाल के स्केटबोर्ड स्टंट ने लोगों को चौंकाया
Noida, Uttar Pradesh:कमाल का स्केटबोर्ड स्टंट0
0
Report
पालघर में भारी बारिश ने यातायात ठप्प कर दिया; रेलमार्ग पानी में डूबे
Mumbai, Maharashtra:मुंबई से सटे पालघर ज़िले में बीती रात से शुरू बारिश ने यातायात को पूरी तरह से हाल्ट कर दिया है। सड़क से लेकर रेल मार्ग हर तरफ़ पानी भरा हुआ है। लोग जहाँ तहाँ फस चुके हैं। वसई से लेकर पालघर के बीच ट्रेन सेवा पूरी तरह से बंद है चुकी है, रेलवे ट्रैक्स पानी में डूबा हुआ है।0
0
Report
गुप्त मिशनों के लिए बना ड्रोन: नई तकनीक से बदलेगी सुरक्षा
Noida, Uttar Pradesh:गुप्त मिशनों के लिए बना ड्रोन0
0
Report
Advertisement
धनबाद में संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने कड़ा निर्देश दिया
Dhanbad, Jharkhand:पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा आज धनबाद पहुंचे. समाहरणालय में उन्होंने एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठित अपराध पर लगाम लगाने व बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिये. बैठक से पूर्व एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. हाल के दिनों में फरार अपराधी प्रिंस खान द्वारा सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी को मिली कथित धमकी के संबंध में पूछे गए सवाल पर आईजी ने कहा कि प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है और उसके विरुद्ध लगातार कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा। आईजी ने कहा कि संगठित अपराध और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है तथा जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
पिता-पुत्र का जादुई डांस वायरल, लोग कर रहे तारीफ
Noida, Uttar Pradesh:पिता-पुत्र का जादुई डांस0
0
Report
महाराष्ट्र के रायगढ़ के मावल में भू-स्खलन, दो की मौत; 23 लोग रेस्क्यू
Noida, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र में रायगढ़ के मावल में landslide हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है; 23 लोग रेस्क्यू किए गए हैं0
0
Report
Advertisement
फ्लाइंग कार ने उड़ान भरी; क्या भविष्य की सवारी अब सच?
Noida, Uttar Pradesh:उड़ान भरती दिखी फ्लाइंग कार0
0
Report
ईंट गिरने से राहगीर की मौत, मकान मालिक फरार—शाहदरा
New Delhi, Delhi:शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में रविवार दोपहर एक मकान के जर्जर छज्जे से ईंट गिरने के कारण सड़क से गुजर रहे एक राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी 35 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है, जो लेडीज सूट पर एम्ब्रॉयडरी का काम करने वाले कारीगर थे। हादसे के बाद मकान मालिक शुभम मित्तल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 106 (लापरवाही से मृत्यु) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 1:37 बजे डॉ. हेडगेवार अस्पताल से पुलिस को एमएलसी की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में लाया गया था, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच कांति नगर मेन रोड पर हुआ। संदीप सड़क से गुजर रहे थे, तभी एक मकान के लेंटर के छज्जे से ईंट अचानक टूटकर उनके सिर पर आ गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही हालत नाजुक हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और लापरवाही का मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि संदीप मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के रहने वाले थे और पिछले दस साल से अधिक समय से दिल्ली में रहकर लेडीज सूट पर एम्ब्रॉयडरी का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। रोज की तरह काम पर जाने के दौरान उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि सड़क पर चलते हुए एक लापरवाही उनकी जिंदगी छीन लेगी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस फरार मकान मालिक शुभम मित्तल की तलाश में दबिश दे रही है और यह भी जांच की जा रही है कि भवन की स्थिति पहले से जर्जर थी या नहीं तथा उसकी देखरेख में लापरवाही बरती गई थी।0
0
Report
हरीनगर मिड-डे मील में छिपकली मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
Delhi, Delhi:दिल्ली के Hari नगर सरकारी स्कूल मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। Hari नगर थाने में मामला दर्ज हुआ। स्कूल प्रशासन ने शिक्षा विभाग और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुटी है। मिड डे मील की लापरवाही सामने आई है और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की संभावना है। पश्चिमी दिल्ली के Hari नगर स्थित सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय में शुक्रवार को मिड-डे मील में मरी हुई छिपकली मिलने से माहौल गरम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने भोजन वितरण रोक दिया और मामले की सूचना पुलिस व शिक्षा विभाग को दी। हरि नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 03.07.2026 को Hari नगर, दिल्ली के सर्वोदय को-एजुकेशनल विद्यालय में मिड-डे मील बांटते समय खाने में मरी हुई छिपकली मिलने की सूचना हरि नगर पुलिस स्टेशन को मिली। खाना दो-तीन बार परोसे जाने के बाद, स्कूल के एक हेल्पर ने मरी हुई छिपकली देखी, जिसके बाद खाना वितरण तुरंत रोक दिया गया। कथित तौर पर दूषित खाने के सैंपल इकट्ठा किए गए और हरि नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। छात्रों या स्टाफ में बीमारी, फ़ूड Poisoning या सेहत पर किसी भी तरह के प्रभाव की घटना सामने नहीं आई है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे NGO 'Moonlight' की ओर से स्कूल में चावल और चना दाल के चार सीलबंद कंटेनर पहुंचे थे। दोपहर में मिड-डे मील वितरण के दौरान एक हेल्पर ने चावल के कंटेनर में मरी हुई छिपकली देखी। इसके बाद तुरंत भोजन वितरण रोक दिया गया ताकि किसी भी छात्र को दूषित भोजन न परोसा जाए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भोजन के साथ-साथ मरी हुई छिपकली के नमूने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। जाँच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि भोजन बनाने, पैकिंग, परिवहन या स्कूल तक पहुँचाने की प्रक्रिया के किस स्तर पर लापरवाही हुई। फोरेंसिक रिपोर्ट और जाँच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
