455001
आगर मालवा में जन्माष्टमी पर निकली रियासती दिंडी
Dewas, Madhya Pradesh:आगर मालवा में जन्माष्टमी के दूसरे दिन परंपरागत रियासत कालीन दिंडी यात्रा निकली। यात्रा बड़े बाजार स्थित पैलेस से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मीठा तालाब पर पहुंची, जहां पूजन-अर्चन किया गया। इस वर्ष की विशेषता यह रही कि गुरुदेव रावतपुरा सरकार ने भी यात्रा में भाग लिया और अपने कंधों पर दिंडी उठाई। देवास महाराज विक्रम पवार सहित बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीलीभीत में बुलडोजर से दुकानों का ध्वंस; नोटिस के बिना लाखों का नुकसान
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत शहर में नकटादाना चौराहा पर नगर पालिका ने लगभग एक दर्जन दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान आरोप है कि दुकानदारों को उनका सामान निकालने का मौका भी नहीं दिया गया। देखते ही देखते दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं। पीड़ित दुकानदार कह रहे हैं कि अब वह कैसे अपने घर का खर्चा चलाएंगे। पीडितो का कहना है कि उन्होंने लगभग 25 साल पहले पट्टे पर नगर पालिका से जमीन लेकर अपने पैसे से दुकान बनवाई थी और जिसका किराया लगातार दे रहे थे और 5 वर्ष में 10% किराया भी बढ़ाया जा रहा था। नगर पालिका ने इस वर्ष जून में दुकानें खाली करने के नोटिस दिए गए थे। अब अचानक से बिना नोटिस दिए दुकानो को ध्वस्त कर दिया जिससे उनके लाखों का नुकसान हुआ है। साथ ही परिवार की रोजी-रोटी भी छिन गई है। फिलहाल जिला प्रशासन का कहना है कि इस पर शॉपिंग कंपलेक्स बनाया जाएगा और शॉपिंग कांप्लेक्स में दुकान के लिए वरीयता दी जाएगी। बाईट-पीड़ित दुकानदार बाईट- प्यारेलाल मौर्य सिटी मजिस्ट्रेट पीलीभीत0
0
Report
DMF में करोड़ों के बावजूद बागेश्वर के विस्थापितों को नहीं मिला पुनर्वास
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के कांडा क्षेत्र के बखेत गांव में करीब 30 लोग वर्षों से माइंस के बीच जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। बारिश ने इन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। घरों में पानी घुस रहा है, जमीन खिसक रही है और कई मकानों की दीवारों से पत्थर गिरने लगे हैं। मंजू देवी के परिवार में पांच बच्चे हैं और जर्जर मकान के चलते हर वक्त हादसे का डर बना हुआ है। ग्रामीण दशकों से विस्थापन की मांग कर रहे हैं। उनका सवाल है कि DMF में करोड़ों रुपये होने के बावजूद पुनर्वास क्यों नहीं किया जा रहा? डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है。0
0
Report
सवर्ण संगठनों का आरक्षण विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचा ज्ञापन
Moradabad, Uttar Pradesh:सड़क पर उतर कर कई संगठनों ने प्रोटेस्ट किया। हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे। ब्राह्मण समाज से जुड़े कई संगठन एवं क्षत्रिय समाज के लोगों ने मार्च किया, प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण खत्म करने के नारे लगाए। सभी संगठनों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। समस्त सवर्ण समाज मुरादाबाद के बैनर तले प्रदर्शन में शामिल रहा।0
0
Report
Advertisement
2027 में अमेठी-रायबरेली: भाजपा बनाम कांग्रेस की प्रतिष्ठा की जंग शुरू
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. उत्तर प्रदेश मे अभी चुनावी शंखनाद भले न हुआ हो लेकिन अमेठी-रायबरेली में 2027 के लिए बिसातें बिछने लगी हैं। गांधी परिवार के गढ़ में बड़ा सवाल यही कि यहां लगेगी बीजेपी की सेंध या फिर कांग्रेस की होगी वापसी। यहां दो जिले अमेठी और रायबरेली जहाँ हैं दो बड़े राजनीतिक चेहरे, रायबरेली से जहाँ राहुल गांधी सांसद हैं वहीं भाजपा के बड़ा नाम अमेठी मे स्मृति ईरानी कर तौर पर है। यह एक बार फिर 2027 में प्रतिष्ठा की बड़ी लड़ाई लड़ी जायेगी। सवाल सीधा है, लोकसभा में कांग्रेस की वापसी के बाद क्या विधानसभा में भी बदलेगा अमेठी-रायबरेली का राजनीतिक मिजाज? यूपी की सियासत में अमेठी और रायबरेली सिर्फ दो लोकसभा सीटें नहीं, बल्कि दशकों से सत्ता और सियासत के बड़े केंद्र रहे हैं। अब 2027 की आहट के साथ दोनों जिलों में फिर सियासी हलचल तेज है। रायबरेली और अमेठी मे अगर कांग्रेस की अपनी विरासत है तो भाजपा को भी अपनी संगठनात्मक मोर्चे पर कम भरोसा नहीं। ऐसे मे देखना दिलचस्प होगा कि रायबरेली और अमेठी मे 2027 किसके पक्ष मे जाता है।0
0
Report
चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज, मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र चेतावनी
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। हरियाणा सरकार की कार्रवाई के बाद चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों का आंदोलन और अधिक उग्र होने के संकेत मिल रहे हैं। 32 सफाई कर्मचारियों को ट्रेनिंग पर भेजने और दो कर्मचारियों को सस्पेंड किए जाने को लेकर सफाई कर्मचारी भड़क उठे हैं। कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ शब्दों में कहा है कि नौकरी से हटाना है तो हटा दो, लाठीचार्ज करना है तो कर दो या जेल में डाल दो, लेकिन जब तक उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।0
0
Report
टोंक में भाजपा मां-बेटे को उम्मीदवार बनाकर चुनावी जंग तेज
Tonk, Rajasthan:टोंक भाजपा की ओर से मां-बेटा चुनाव मैदान में, जनसंपर्क में जुटे एंकर....टोंक नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने वार्ड संख्या 14 से मनीष बैरवा और वार्ड संख्या 43 से उनकी मां मीरा देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। मां-बेटे की जोड़ी इन दिनों वार्डों में लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही है...मनीष बैरवा और मीरा देवी घर-घर पहुंचकर आमजन से मुलाकात कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं... जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों की ओर से दोनों प्रत्याशियों का स्वागत किया जा रहा है और उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया जा रहा है...दोनों प्रत्याशियों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल सहित वार्डवासियों से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे मां-बेटे के एक साथ चुनाव मैदान में होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। दोनों प्रत्याशी वार्ड के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और विकास के मुद्दे पर समर्थन मांग रहे हैं.....नगर निकाय चुनाव में अब मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। ऐसे में वार्ड 14 और वार्ड 43 में भाजपा के इन दो प्रत्याशियों के जनसंपर्क अभियान को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है...0
0
Report
Advertisement
वार्ड 17 में चुनावी जंग तेज, अशरफ गूंज डोर-टू-डोर प्रचार से उम्मीद जगा रहे
Tonk, Rajasthan:टोंक वार्ड 17 में चुनावी प्रचार तेज, अशरफ गूंज का डोर-टू-डोर जनसंपर्क... विकास और आमजन की समस्याओं के नाम पर मांग रहे वोट एंकर..नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 17 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्दलीय प्रत्याशी अशरफ गूंज लगातार वार्ड में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। वे गली-गली और घर-घर पहुंचकर वार्डवासियों से मुलाकात कर अपने समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहे हैं...अशरफ गूंज के जनसंपर्क के दौरान वार्ड में जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है। कई स्थानों पर समर्थकों और वार्डवासियों ने उन्हें तोलकर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान समर्थकों में उत्साह नजर आया। जनसंपर्क के दौरान अशरफ गूंज वार्डवासियों से उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और चुनाव जीतने के बाद उनके समाधान का भरोसा दिला रहे हैं...अशरफ गूंज का कहना है कि वार्ड में बेहतरीन सड़कों, नियमित पेयजल आपूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका फोकस वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करवाने पर रहेगा... बाइट 01 अशरफ गूंज निर्दलीय प्रत्याशी0
0
Report
14 वर्षीय नाबालिग लापता: SIT जांच के साथ आरोपी गिरफ्तार, अभी बरामदगी नहीं
Noida, Uttar Pradesh:गया जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत लखैयपुर गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अर्जुन प्रजापति की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी 26 अगस्त की शाम 7 बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। घटना के 13 दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही रोहित कुमार और उसकी मां जयंती देवी पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और पश्चिमी चंपारण जिले में ले जाकर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन नाबालिग बच्ची की बरामदगी अभी तक नहीं हो पाई है। परिजनों का गुस्सा स्थानीय पुलिस और प्रशासन की लापरवाही पर भी फूट रहा है। इसके अलावा, पीड़ित परिवार ने स्थानीय मुखिया पासवान पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुखिया द्वारा दबाव बनाकर जबरन प्राथमिकी (FIR) की कॉपी बदलवाई गई। इस संवेदनशील और गंभीर मामले पर मगध रेंज के आईजी (IG) विकास वैभव ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत करते हुए कहा कि मामला बेहद गंभीर है और पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जा रहा है। पुलिस की पहली प्राथमिकता लापता नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद करना है। आईजी ने स्पष्ट किया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और इस कांड में शामिल अन्य तमाम संलिप्त लोगों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
गाज़ियाबाद बॉर्डर पर पाँच फैक्ट्रियों में आग, 14 फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ पहुंचीं
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद बॉर्डर पर पाँच फैक्ट्रियों में लगी बड़ी आग 4 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही है आगे कई धमाके सुनाई दिए 14 FIRE BRIGADE की गाड़ियाँ बुलाई गई ग़ाज़ियाबाद और नोएडा से भी बुलायी गईं गाड़ियाँ 4 घंटे से आग बुझाने की कोशिश हो रही है अभी बताया जा रहा है कि लगभग 1-2 घंटे और लग जाएंगे तीन फैक्ट्री तक फैली आग, बाहर से और फायर टेंडर मँगाए0
0
Report
Advertisement
भोपाल में इंटर्न डॉक्टर्स के आंदोलन पर सियासत, स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर बयान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में इंटर्न डॉक्टर्स के आंदोलन पर सियासत भाजपा से सह मीडिया प्रभारी पवन दुबे ने कहा 6 महीने पहले ही इंटर्न डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाया गया है... अगर उनकी कुछ मांगे हैं तो आपस में बैठ करके उसको सुलझाया जा सकता है किसी प्रकार से जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए.... सड़क जाम करने से परेशानी हो रही है... कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा इंटर्न डॉक्टर्स की मांग मानी नहीं जा रही है उन पर वाटर कैनन का उपयोग किया गया सरकार आखिर क्यों नहीं उनकी मांगों को मान रही है....0
0
Report
बंगाल में बाल विवाह रोकथाम के लिए सख्त नीति, पुरोहितों पर भी केस
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता -- बाल विवाह: पतियों पर होगा पॉक्सो का केस, काजी पुरोहित भी नहीं बख्शे जाएंगे; बंगाल सरकार ने अपनाई सख्त नीति. बाल विवाह रोकथाम के लिए कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। पंडित जितेंद्र पाठक: बल विवाह जो करवाता है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए. हमारे मंदिर में कभी बाल विवाह नहीं हुआ है. हम लोग उम्र देखते हैं, आधार देखते हैं उसके बाद शादी होता है. पंडित किशनदेब मिश्रा: हम शादी करवाते हैं, यह चांस पर नहीं, क्लब को पहले खबर देते हैं, वह राजी होने पर करवाते हैं, वरना नहीं करवाते हैं; बाल विवाह नहीं होना चाहिए, कार्यवाही करना चाहिए. जो शादी करवाएगा बाल विवाह उसके ऊपर केस होना चाहिए. पंडित सुशांत मिश्रा: बाल विवाह नहीं होना चाहिए, क्योंकि वह कानून के खिलाफ है. बाल विवाह होने से एक बच्ची की जिंदगी नष्ट हो जाती है, एक परिवार की जिंदगी नष्ट हो जाती है; उसके पढ़ने लिखने के समय उसका शादी करवाना सही नहीं है. बच्चों को पढ़ाना चाहिए, और जब 18 साल के हों उसके बाद शादी करवानी चाहिए. जो पुरोहित शादी करवाता है वो कानून के खिलाफ है.0
0
Report
धौलपुर के बिचोला़ गांव में बाइक साइड को लेकर फायरिंग, एक घायल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बाइक साइड लगाने को लेकर फायरिंग, गांव में अफरा-तफरी धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र के बिचोला गांव में बाइक को साइड लगाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कल बाइक साइड लगाने की बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। आज एक पक्ष शिकायत करने के लिए पहुंचा तो मौके पर विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसके बाद फायरिंग की गई। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे मनियां चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस पूरे झगड़े का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
Dr Nighat Yasmeen ने जम्मू-कश्मीर में निदेशक स्वास्थ्य सेवाओं का पद संभाला
Aram Pora, Ganderbal, Dr Nighat Yasmeen assumed the charge of Director Health Services,Kashmir.0
0
Report
उनियारा में पहले चरण के लिए मतदान दल रवाना, ईवीएम सामग्री के साथ
Tonk, Rajasthan:उनियारा (टोंक) प्रथम चरण के लिए मतदान दलों की हुई रवानगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविधालय से मतदान केंद्र पर से हुए रवाना मतदान दल रवाना। रवानगी स्थल से अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त कर ईवीएम तथा निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रहे मतदान दल रवाना। नगर पालिका उनियारा के 20 मतदान केंद्रों के लिए 80 सक्रिय कार्मिक तथा 24 आरक्षित कार्मिक लगाए।0
0
Report
झुंझुनूं के 9 निकायों के प्रथम चरण के मतदान की सुरक्षा और सुविधाएं पूरी
Jhunjhunu, Rajasthan:नगरीय निकाय चुनाव प्रथम चरण के 9 निकायों के लिए मतदान दल रवाना 9 सितंबर को होगा प्रथम चरण का मतदान मतदान केंद्रों पर छाया, पानी, रैंप और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था क्रिटिकल बूथों पर 1-4 का पुलिस जाब्ता, सुरक्षा के कड़े इंतजाम ईवीएम खराब होने पर 25% अतिरिक्त मशीनें रिजर्व, 10 मिनट में बदलने की तैयारी झुंझुनूं जिले के निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने कहा- निष्पक्ष और निर्भीक मतदान की पूरी तैयारी नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को जिले के 9 नगरीय निकायों के लिए मतदान दलों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण में नगर परिषद झुंझुनूं तथा नगर पालिका बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी में मतदान 9 सितंबर को होगा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया, पानी और रैंप सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी लाने-ले जाने की व्यवस्था रहेगी। मतदान कार्मिकों के ठहरने तथा बिजली-पानी जैसी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया है। क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर 1-4 का पुलिस जाब्ता रहेगा, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ भी सुरक्षा बल तैनात रहेगा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, आरओ-एआरओ और एरिया मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी करेंगे। डॉ. गर्ग ने बताया कि झुंझुनूं शहर में 60 भवनों में 104 मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान दलों की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए हर 5 से 10 मिनट में संबंधित अधिकारियों की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि इस बार इस्तेमाल होने वाली मतदान मशीन में मत डालने में सामान्य से 3 से 4 सेकंड अधिक समय लग सकता है। यह मशीन की कार्यप्रणाली का हिस्सा है, इसलिए मतदाता किसी प्रकार की घबराहट या भ्रम की स्थिति में न आएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान कक्ष में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। मतदाता सूची में नाम देखने वाले कार्मिकों और मतदान कक्ष में वोटिंग कम्पार्टमेंट के आसपास पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। जहां बिजली आपूर्ति बाधित होने की संभावना है, वहां जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।ईवीएम को लेकर भी प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। डॉ. गर्ग के अनुसार ईवीएम की तीन स्तरों पर जांच के बाद उन्हें तैयार किया गया है। इसके बावजूद प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी के पास 25 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम रिजर्व रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि वार्डवार अलग-अलग मशीन और मतपत्र होने के कारण संबंधित वार्ड की रिजर्व मशीन उपलब्ध रहेगी। किसी मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आने पर आरओ के माध्यम से तत्काल मशीन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है और करीब 10 मिनट में वैकल्पिक मशीन भेजने का प्रयास किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विश्वास जताया कि प्रशासन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच प्रथम चरण का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
