नवरात्रि के तीसरे दिन माता टेकरी पर उमड़ी भक्तों की भीड़, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने की आरती
Dewas, Madhya Pradesh:नवरात्रि के तीसरे दिन माता टेकरी पर हजारों श्रद्धालु मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में लंबी कतारें लगी रहीं और आरतियों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने भी चामुंडा माता और तुलजा भवानी मंदिर में आरती की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात रही। इंदौर, उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
