icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीमकाठाना पहुँची खाटूश्यामजी की दंडवत यात्रा, भक्तों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी की दंडवत यात्रा पहुंची नीमकाठाना नीमकाठाना बाइपास पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया स्वागत पुष्प वर्षा और भजनों से गूंजा बाइपास, भक्तिमय हुआ माहौल दंडवत यात्रियों को श्रद्धालुओं ने खाटूधाम के लिए दी विदाई सीकर जिले के नीमकाठाना में खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए हरियाणा के झज्जर जिले के सूबाना गांव से रवाना हुई रेणु हरिवंशी की दंडवत यात्रा नीमकाथाना पहुंची। यात्रा के नीमकाथाना बाइपास रोड पहुंचने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने खाटूश्यामजी के भजनों के साथ यात्रा का अभिनंदन किया और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। रेणु हरिवंशी करीब 200 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर खाटूश्यामजी धाम पहुंचने का संकल्प लेकर रवाना हुई हैं। यात्रा में कई श्रद्धालु भी उनके साथ शामिल हैं। दंडवत यात्रा में श्रद्धालु जमीन पर लेटकर शरीर की लंबाई के बराबर दूरी तय करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। कठिन यात्रा के बावजूद श्रद्धालुओं में बाबा श्याम के प्रति गहरी आस्था और उत्साह नजर आया। नीमकाठाना बाइपास रोड पर पुष्प वर्षा के साथ भजनों और जयकारों से यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दंडवत यात्रियों को खाटूश्यामजी धाम की ओर रवाना किया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
0
0
Report

निचलौल में पेड़ से लटका युवक: हत्या की आशंका पर इलाके में सनसनी

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के पास खेत के किनारे सागौन के पेड़ से मफलर के सहारे आज सुबह युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला. शव के दोनों पैर जमीन पर टिके थे और पास ही एक बाइक बरामद हुई. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पड़ताल शुरू कर दी. मृतक की पहचान अरुण राजभर (28) निवासी कोहड़वल टोला सिसवा डीह के रूप में हुई है. मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच जारी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
0
Report

ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी में आदिवासी युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम बिगौड़ी में आदिवासी युवक भैयालाल रावत की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। आरोपियों ने शराब पिलाने के बहाने मृतक को अपने पास बुलाया और कथित तौर पर गला दबाकर कुएं में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे फरियादी मुकेश रावत ने देखा कि उसके चचेरे भाई भैयालाल उर्फ भैय्यन रावत के साथ अफसर खान, इस्माइल उर्फ पप्पू खान और अजमेर खान मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि मारपीट के बाद भैयालाल को कुएं में फेंक दिया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राजेश रावत और राकेश रावत की मदद से भैयालाल को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर ताला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि मृतक को शराब पिलाने के बहाने बुलाया गया था, जिसके बाद उसका गला दबाकर कुएं में फेंक दिया गया। घटना के दौरान आरोपी अफसर खान का मोबाइल फोन कुएं में गिर गया था। पुलिस ने कुएं में मोटर लगाकर पानी बाहर निकलवाया, जिसके बाद मोबाइल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इसे विवेचना में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में लिया है। ताला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय अनुसूचित जाति एवं जनजाति, सतना के समक्ष पेश किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

करंट हादसे में युवक की मौत, परिजन सड़क पर शव रखकर जाम

Jaunpur, Uttar Pradesh:करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शहर कोतवाली क्षेत्र के परमानतपुर निवासी गौरीशंकर की करंट की चपेट में आने से मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। घटना से नाराज लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार गौरीशंकर बालाजी टाइल्स के गोदाम पर माल ढुलाई का काम करता था। काम के दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया。 युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक गौरीशंकर की कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। उसके पीछे पत्नी, करीब दो वर्ष का बच्चा और बुजुर्ग मां हैं। ऐसे में उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है。 परिजनों ने मृतक के हाथ पर जलने के निशान होने की बात कही है। उनका आरोप है कि घटना के बाद दुकान संचालक की ओर से उनसे संपर्क नहीं किया गया, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया। पुलिस ने दुकान संचालक को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में रखा है, ऐसी जानकारी सामने आई है。 घटना के विरोध में परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो सका。 इस दौरान मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर भी मौके पर पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। उन्होंने मामले में न्याय दिलाने का भरोसा दिया。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्पष्ट होने की उम्मीद है। परिजनों ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए。
0
0
Report

मां नैना देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त के बाद दरबार खुला

Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल (उत्तराखंड): मां नैना देवी मंदिर में मां नंदा-सुनंदा प्राण प्रतिष्ठा/दर्शन और पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़ आज ब्रह्म मुहूर्त में हमारे आचार्य भगवती प्रसाद जोशी जी के द्वारा पूजन अर्चन करने के बाद देवी देवी स्थापना के बाद से लगातार यहां पर ब्रह्म मुहूर्त के बाद से यहां पर मां का दरबार सभी भक्तों के लिए खोल दिया गया है और भक्त बारी बारी से आके मां का आशीर्वाद यहां पर ले रहे हैं साल भर से सबको इंतजार रहता है मां के दर्शन करने के लिए और हमारे मंदिर परिसर में हमारे कार्यकर्ता हो पुलिस के लोग हो तमाम जितने भी हमारे लोग जिनको अपनी ड्यूटी यहां पर सौंपी गई है मौसम बहुत ही खुशगवार है और पूरे मंदिर परिसर में बहुत ही भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

पटेल जयंती पर खैरागढ़ पुलिस ने कबड्डी से साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता फैलाई

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला पुलिस ने जिले के सभी 8 थाना क्षेत्रों को जोड़ते हुए अंतर-थाना कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की। रोमांचक फाइनल मुकाबले में छुईखदान की टीम ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि जालबांधा टीम उपविजेता रही। सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजनांदगांव रेंज आईजी अजय कुमार यादव, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल और एसपी लक्ष्य शर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सरदार पटेल के एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। खास बात यह रही कि कबड्डी के बहाने पुलिस ने मैदान से साइबर ठगी और नशे के खिलाफ भी जागरूकता का संदेश दिया। लोगों से अनजान लिंक और OTP से सावधान रहने तथा डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से बचने की अपील की गई। साइबर अपराध होने पर 1930 पर सूचना देने कहा गया। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का संदेश भी दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

बृजनगर में पुलिस-गोरक्षा दल की संयुक्त कार्रवाई: 5 गोवंश मुक्त

Bharatpur, Rajasthan:एंकर के ब्रीफिंग के अनुसार ब्रिज नगर (बृजनगर) कस्बे में गोतस्करों के खिलाफ पुलिस और गोरक्षा दल के सदस्यों ने एक बड़ी संयुक्त कार्यवाही की है। इस कार्यवाही के दौरान गोतस्कर के चंगुल से 5 गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। पुलिस और गोरक्षा दल को सुबह 5 बजे इलाके में गोतस्करी की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्यवाही की। इस दौरान गोतस्कर मौके से फरार हो गए। मुक्त कराए गए सभी 5 गोवंश को तुरंत जयश्री गोशाला भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रामनाथ सिंह गुर्जर और थाना अधिकारी लाखन सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे। इस संयुक्त कार्यवाही के दौरान गोरक्षा दल के प्रमुख धीरज मित्तल और महेश शर्मा सहित दल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस फरार गोतस्करों की तलाश में जुट गई है और इलाके में नाकाबंदी कराई गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top