455001
नवरात्रि के आठवें दिन माता टेकरी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dewas, Madhya Pradesh:नवरात्रि के आठवें दिन हजारों श्रद्धालु माता टेकरी पर दर्शन के लिए पहुंचे। यहां स्थित मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर अति प्राचीन है और मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ के तीसरे दिन घाटों पर आस्था का सैलाब, अस्ताचलग सूर्य को अर्घ्य
Chapra, Bihar:छठ के तीसरे दिन घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य हरपुर कराह घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ संध्याकालीन अर्घ्य लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार जिले के साथ ग्रामीण इलाकों के प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाजारों में पूजन सामग्री, प्राकृतिक फल, सब्जियों, आटा और प्रसाद की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी रही। शाम होते-होते व्रती महिलाएं पारंपरिक रूप से सजे दौरा और सूप में नारियल, केला, गन्ना सहित مختلف फल एवं पूजन सामग्री लेकर छठ घाटों की ओर रवाना होने लगीं। घाटों पर पहुंचकर व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। हरपुर कला स्थित गंडकी नदी घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। व्रतियों और उनके परिजनों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।0
0
Report
शामली में चेन स्नैचिंग: एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जिले में पुलिस ने चेन स्नैचिंग के मामले में एक चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छीनी गई चेन और घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अक्षय उर्फ चन्द्रपाल वर्मा निवासी गढ़ी दौलत, कांधला के रूप में हुई है। चेन पीली धातु की है और घटना में एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तारी शामली–लिलौन मिल रोड पर रतिराम विहार के पास से हुई। मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
खूँटी में बिरसा मुण्डा जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह: प्रतिमा पर श्रद्धा और जल अर्पण
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती पर बिरसाइयतों ने किया श्रद्धांजली अर्पित। भगवान बिरसा मुण्डा की जन्मजयंती पर खूँटी में भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर आज श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर खूँटी के बिरसा पार्क, डोम्बारी बुरु , गोविंदपुर रोड, बिरदा और उलिहातु में श्रद्धांजली अर्पित किया गया। भगवान बिरसा मुण्डा के अनुयायियों ने आज अपने आराध्य भगवान बिरसा मुण्डा को नमन किया और विधि विधान से पूजा अर्चना किये। इस दौरान उन्होंने प्रार्थना के गीत गाए । साथ ही, कांसे के लोटे में जल व जनेऊ अर्पित किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा के बताये विचार और मार्ग को आगे बढ़ाने का प्रण किया । जिन्होंने सादगी, सच्चाई, अहिंसा का मार्ग अपनाकर शाकाहारी जीवन को अपनाया है। भगवान बिरसा मुण्डा भले इसाई परिवार में जन्म लिये थे लेकिन मामा घर आयुबहातु में आकर विचारों को जाना। उन्होंने सींगी आबा (सूर्य देवता), बुरु दारु (पहाड़ पर्वत व वृक्ष जंगल) अपने जीवन के सहयोगी गाय की पूजा, पशु पक्षियों पर दया , नशापान और दुराचार, चोरी, लूट, अत्याचार, झूठ इन सभी का परित्याग करने का जानकारी दिया। भगवान बिरसा मुण्डा जनजातीय रुढ़िवादी संस्कृति को अपनाने के लिए लोगों को जानकारी दिया। जिन्होंने इसे अपनाया वे बिरसाइत कहलाए। भगवान बिरसा मुण्डा ने पशुधन, प्रकृति और पृथ्वी की पूजा व उनके प्रति प्रेम रखने की बात कही। वहीं बिरसाइतों के अलावे जिले के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों व आम जनों ने भी भगवान बिरसा मुण्डा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर, बिरसाइत दीना मुण्डा ने कहा कि अभी भी भगवान बिरसा मुण्डा सपना अधूरा है भगवान बिरसा मुंडा शराब की घोर विरोधी थी। नशा पान , झूठ, बेईमानी, नहीं होना चाहिए तभी बिरसा मुंडा का सपना पूरा होगा। झारखंड के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि यहां बिरसा मुंडा सिद्धू कान्हू चंद भैरव जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी जन्म लिए इस जन्म स्थली झारखंड में जल , जंगल, जमीन की लूट हो रही है। यहां की जमीन आदिवासी मूलवासी स्थानीय लोगों की है। लेकिन यह सरकार झूठ और फरेब की सरकार है जो यहां अब नहीं चलेगी। यह बिरसा मुंडा की धरती है और हम ऐसे स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बाल दिवस पर DMR हॉस्पिटल की विशेष पहल, बच्चों के दिमागी विकास के प्रति अभिभावकों को किया सजग
Moradabad, Uttar Pradesh:बाल दिवस के अवसर पर पीली कोठी, सिविल लाइन्स स्थित डीएमआर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बाल स्वास्थ्य, नवजात शिशु देखभाल और बाल न्यूरोलॉजी पर केंद्रित विशेष परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल का वातावरण बाल-सुलभ और आत्मीय रहा। वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने ओपीडी में आए नन्हे-मुन्ने बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उन्हें चॉकलेट व उपहार देकर उत्साहित किया। परामर्श सत्र के दौरान डॉ. राठी ने बच्चों की न्यूरोलॉजिकल जांच, रिफ्लेक्सेस तथा शारीरिक व मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों का गहन परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से दोस्ताना अंदाज में बातचीत कर उनकी झिझक दूर की और अभिभावकों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। अभिभावकों को संबोधित करते हुए डॉ. मंजेश राठी ने कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी शुरुआती उम्र में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ दिमागी विकास (न्यूरो डेवलपमेंट) पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।” अस्पताल की ओर से सभी बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।0
0
Report
धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती: गढ़वा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, प्रतिमा पर माल्यार्पण
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर गढ़वा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बिरसा मुंडा पार्क पहुंचकर धरती आबा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। गढ़वा स्थित बिरसा मुंडा पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के साथ झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान से देश की आजादी तथा आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर इतिहास में अपनी अमिट पहचान बनाई। पूर्व मंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए जल, जंगल, जमीन और यहां के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य की अस्मिता, संस्कृति और पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।0
0
Report
अररिया के त्रिशूलिया घाट पर छठ महापर्व की तैयारी पूरी
Forbesganj, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अररिया शहर के परमान नदी त्रिशूलिया घाट पर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं. छठ घाट बनकर तैयार है. व घाट पर साफ-सफाई के साथ ही रास्तों पर लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है. आज संध्या के समय व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. परमान नदी के शवदाह गृह के सामने हर साल हजारों श्रद्धालु छठ महापर्व मनाते हैं. इस बार भी घाट पर बड़ी संख्या में व्रतियों के पहुंचने की उम्मीद है. नगर परिषद की ओर से घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया. घाट के आसपास कचरा हटाया गया रास्तों को दुरुस्त किया गया व पानी में सफाई की व्यवस्था की गई. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट तक जाने वाले रास्तों पर लाइटिंग लगाई गई है. ताकि रात में भी लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो.0
0
Report
Advertisement
झारखंड के राज्यपाल ने जनजातीय गौरव दिवस पर शुभकामनाएं दीं; बिरसा मुंडा के योगदान पर बल
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - राज्य व देशवासियों को राज्यपाल ने जनजातीय गौरव दिवस पर दी शुभकामना。 एंकर - खूंटी जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत उलिहातु गाँव से भगवान बिरसा मुंडा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देशवासियों और राज्यवासियों को शुभकामनाएँ दी । उन्होंने बिरसा के योगदान और कार्य की सराहना करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का आवाहन किया। साथ ही उन्होंने राजकीय बिरसा महोत्सव कार्यक्रम में भी भाग लिया । इस दौरान मिडिया से मुखातिब होकर सभी को इस दिवस पर बधाई दी। मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिन और झारखण्ड स्थापना दिवस एक ही दिन है । बिरसा मुंडा ने जो अपनी संस्कृति को बचाने के लिए लड़ाईयां लड़ी इसे भुलाया नहीं जा सकता। राज्य आगे बढ़ रहा है जिसे और भी अच्छा करने की आवश्यकता है। शिक्षा के क्षेत्र में खूंटी पिछड़ा हुआ है जिसपर भी आगे काम किया जाएगा। मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि झारखंड राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है लोग आगे बढ़ रहे हैं बिरसा मुंडा की धरती में सरकार अच्छा कार्य कर रही है । बाईट - संतोष गंगवार, महामहिम राज्यपाल, झारखण्ड。 बाईट - दीपक बिरुआ, मंत्री , झारखंड सरकार。0
0
Report
नगर पंचायत बढ़नी में अध्यक्ष ने किया छठ घाट का निरीक्षण
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी नगर पंचायत स्थित वार्ड नम्बर एक स्थित छठ घाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि द्वारा इस बार विशेष तैयारियां की जा रही है।छठ पर्व को लेकर शहर से लेकर गांव तक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। जिसके तहत नगर पंचायत बढ़नी बाजार द्वारा छठ घाटों पर साफ सफाई , सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ प्रकाश, पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही । नगर पंचायत में बने छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे और हर सभी को निर्देशित किया कि समय से सभी कार्य पूरे हो जाये।इस निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के लोग भी उनके साथ मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने बताया कि हम लोग इस छठ के पर्व को लेकर कई दिनों से सुबह से लेकर देर रात तक यहाँ पर हर व्यवस्था को पूरा करने में लगे हुए हैं। सभी का प्रयास है कि यहां आने वाले सभी भक्तों के सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है जिसके क्रम में नगर पंचायत बढ़नी की पूरी टीम पिछले कई दिनों से घाटों की साफ सफाई पर लगी हुई है ।0
0
Report
गया में छठ पूजा: सूर्य कुंड के समक्ष अर्घ्य और दूध-जल अर्पण
Gaya, Bihar:अस्चलगामी को अर्ध्य देने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर गया में भी काफी उत्साह है गया शहर के सूर्य कुंड में संध्या अर्घ्य देने का विधान होता है इसलिए यहां काफी भीड़ छठ वृत्तियां की उमरती है और पवित्र कुंड में स्नान कर भगवान अस्चलगामी को पूरे विधि विधान के साथ अर्ध्य देते है और पूजा अर्चना करते हैं वंही इस मौके पर छठव्रतियों के साथ उनका पूरा परिवार भी इस अवसर पर शामिल होते है और पूरे भक्तिमय वातावरण में अस्चलगामी को दूध और पानी अर्पित कर अर्ध्य दिया जाता है ।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद के घाटों पर छठ महापर्व की भारी भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करने के लिए छठव्रती और श्रद्धालु धीरे-धीरे शहर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचने लगे हैं. कुछ छठव्रती परंपरा के अनुसार दंडवत प्रमाण करते हुए घाट की ओर पहुंचने लगे. शहर के प्रमुख दरधा-यमुने संगम घाट समेत सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. छठ गीतों और भगवान भास्कर के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. व्रतियों के साथ बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य भी घाटों पर पहुंच रहे हैं. घाटों पर आस्था और उत्साह का माहौल देखते ही बन रहा है. वहीं, छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.0
0
Report
राजेंद्र नगर के फूड पार्क में शॉर्ट सर्किट से आग, दो सिलेंडर ब्लास्ट
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग राजेंद्र नगर के फूड पार्क में लगी आग शॉर्ट सर्किट से लगी आग मौके पर दो सिलेंडर भी हुए ब्लास्ट दमकल की टीम आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास आधा दर्जन दुकानें हुईं खाक0
0
Report
VIP अगवानी विवाद: महाकाल मंदिर में रील बनाने पर बीजेपी विधायक पुत्र पर एक साल प्रतिबंध
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर में रील बनाने पर बीजेपी विधायक पुत्र पर एक साल का प्रतिबंध, तीन सुरक्षाकर्मी भी सस्पेंड सुरक्षाकर्मियों ने रोकने के बजाय कराई थी VIP अगवानी, कोर कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना रुद्राक्ष शुक्ला अब सामान्य श्रद्धालु की तरह कर सकेंगे दर्शन, मंदिर प्रबंध समिति ने जारी किया आदेश उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल से वीडियो और रील बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आने के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने कार्रवाई की है। इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बनाए जाने के मामले में अब उन्हें एक साल तक मंदिर के सभी विशेष मार्गों से प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर समिति ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, वे सामान्य श्रद्धालु की तरह मंदिर में जाकर भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। मामले की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से हुई। वीडियो में रुद्राक्ष शुक्ला मंदिर के नीलकंठ द्वार से प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। उनके पहुंचने पर गेट पर ई-कार्ट आती है और वे मंदिर परिसर में आगे बढ़ते हुए मोबाइल से रील बनाते नजर आते हैं। वीडियो में चांदी द्वार तक मोबाइल से रिकॉर्डिंग की गई है। यहां तक कि पूजा, अभिषेक और आरती के दौरान भी वीडियो बनाया गया। इस पूरे घटनाक्रम में सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने के बजाय उनकी अगवानी करते और हाथ मिलाते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। मंदिर के अंदर मोबाइल ले जाने और फोटो-वीडियो बनाने पर रोक है, ऐसे में प्रतिबंधित क्षेत्र में रील कैसे बनाई गई है और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें क्यों नहीं रोका, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने सबसे पहले सुरक्षा एजेंसी कोर कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद मंदिर समिति ने रुद्राक्ष शुक्ला के खिलाफ भी कार्रवाई की। मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि रुद्राक्ष शुक्ला के एक साल तक मंदिर के सभी विशेष मार्गों से प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। समिति के जारी आदेश में 13 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और मंदिर के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन का उल्लेख किया गया है। आदेश में बताया गया है कि मंदिर के आंतरिक परिसर में मोबाइल से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करना प्रतिबंधित है। इसके लिए पहले भी 19 दिसंबर 2022 और 25 अगस्त 2026 को आदेश जारी किए गए थे। मंदिर समिति के आदेश के अनुसार, रुद्राक्ष शुक्ला आगामी एक वर्ष तक मंदिर के सभी विशेष मार्गों से प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वे सामान्य श्रद्धालु की तरह दर्शन कर सकेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस तरह महाकाल मंदिर में रील बनाने के मामले में पहले सुरक्षा एजेंसी और सुरक्षाकर्मियों पर कार्रवाई हुई और अब नियमों का उल्लंघन करने वाले रुद्राक्ष शुक्ला पर भी एक साल के लिए विशेष दर्शन और प्रवेश की सुविधा पर रोक लगा दी गई है। बाइट - आशीष फालवाड़िया सहायक प्रशासक महाकाल मंदिर0
0
Report
Advertisement
महाराजगंज भाजपा विधायक जय मंगल कनौजिया ने परिवार संग छठ पूजा में आस्था का संदेश दिया
Maharajganj, Uttar Pradesh:Anchor- महाराजगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम देखने को मिल रही है । इसी क्रम में महराजगंज के भाजपा के सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया भी छठ पूजा के रंग में रंगे नजर आए । रविवार को विधायक अपने सिर पर घर से छठ पूजा का डाला लेकर सपरिवार बलिया नाला स्थित छठ घाट पहुंचे । इस दौरान उनकी पत्नी और परिवार के लोग भी मौजूद रहे । इस मौके पर विधायक ने कहा कि छठ महापर्व हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है । यह पर्व हमें अनुशासन, स्वच्छता, सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकता का संदेश देता है । भाजपा विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बताया कि बचपन से ही वह मां के साथ छठ पर्व मना रहे हैं मां की नहीं रहने पर वह पत्नी और परिवार के साथ सर पर डाला लेकर घर से छठ घाट आते हैं और डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सभी की मंगल कामना करते हैं इस दौरान उन्होंने घाट का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया । इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया ।0
0
Report
आगरा में दलित सम्मेलन से पहले पोस्टर वार: सपा-खिलेश विरोध तेज
Noida, Uttar Pradesh:आगरा में समाजवादी पार्टी के दलित सम्मेलन से पहले ही पोस्टर वार शुरू हो गया...शहर की सड़कों और चौराहों पर सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर लगा दिए गए... सियासत में पोस्टर वार का ये किस्सा नया नहीं है...अब तो लगभग हर मौके पर पोस्टरों से ही वार पलटवार हो रहा है...2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष...दोनों तरफ से खूब पोस्टर बाजी हो रही है....0
0
Report
कमला कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती ने संदिग्ध फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड से पूछताछ
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कमला कॉलोनी में एक युवती का संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। भाई-बहन बनकर लिव-इन में रह रही 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती फर्जी आधार कार्ड और फर्जी नाम से अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। पुलिस कथित बॉयफ्रेंड को थाने लेकर गई है। कमला कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही 22 वर्षीय युवती नर्सिंग की तैयारी कर रही थी। साथ में 11वीं में पढ़ रही उसकी छोटी बहन भी रहती थी। कहा जा रहा है कि युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाई-बहन बनकर रह रही थी और उसने फर्जी नाम और फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। युवती बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मिली। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस कथित बॉयफ्रेंड को थाने लेकर गई है और उससे पूछताछ कर रही है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
