भूतड़ी अमावस्या पर नेमावर में 2 लाख श्रद्धालुओं ने किया पर्व स्नान
Dewas, Madhya Pradesh:भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर नेमावर में मां नर्मदा में स्नान करने के लिए 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंगलवार शाम से श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ, जिन्होंने नर्मदा के घाटों पर भजन कीर्तन किया। चौदस की रात ढोलक और झांझ-मंजीरों के साथ भक्ति गीत गाए गए। श्रद्धालु राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे, सभी ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
