455001
देवास में नए कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर
Dewas, Madhya Pradesh:देवास के जवाहर नगर में रविवार सुबह एक नवसीखिए चालक मुकेश प्रजापति ने कार चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। जवाहर नगर से आनंद ऋषि नगर तक खड़ी कई कारों को नुकसान पहुंचा। एक घर की दीवार में भी कार घुस गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मुकेश अपने परिवार के साथ था और उसने हाल ही में गाड़ी चलाना सीखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चोपड़ा में तार चोरी से किसानों को पानी की समस्या, 15–20 पोल टूटे
Jalgaon, Maharashtra:जळगावच्या चोपडा तालुक्यातील वर्डी शिवारात शेतातील विजेच्या खांब्यांवरून तार चोरून नेल्याच्या घटनांमध्ये वाढ. पाऊस नसल्याने आधीच शेतकरी चिंतेत असतांना तार चोरल्या गेल्याने शेतकऱ्यांच्या अडचणी वाढल्या.. जवळपास दोन डीपीवरील पंधरा ते वीस पोलांवरून तार चोरून नेल्याने शेतकऱ्यांना पिकांना पाणी देण्यासाठी मोठी समस्या उभी झाली आहे. वारंवारच्या घटनेमुळे शेतकऱ्यांकडून संताप व्यक्त केला जात पोलिसांकडून चोरट्यांना अटक करण्याची मागणी केली जात आहे ..0
0
Report
खुले ट्रांसफार्मर से आग: दर्जनों दुकानें जलकर राख, हाहाकार मचा
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर. खुलে में रखे ट्रांसफार्मर से भड़की आग, आग की चपेट में आने से लगभग एक दर्जन दुकानें जलकर हुई राख... मिहींपुरवा क्षेत्र के बड़ी बाजार चौराहे पर रखे खुले ट्रांसफार्मर से बीती रात निकली चिंगारी से आसपास में स्थित सभी दुकानें जली है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। एक फोर व्हीलर कार समेत कई दुकानें जलकर हुई राख, कड़ी मशक्कत से आग पर पाया गया काबू, घटना से इलाके में अफ़रा तफरी का माहौल,0
0
Report
Advertisement
बानसूर में ट्यूबवेल मोटर चालू करते समय करंट से किसान की मौत
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव में आज सुबह करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेत में ट्यूबवेल की मोटर चालू करने गया था इसी दौरान स्टार्टर से करंट लग गया। जानकारी के अनुसार ज्ञानपुरा निवासी गजेंद्र सिंह (50) सुबह करीब 7 बजे अपने खेत में चारा काटने गया था। खेत में पहुंचने के बाद उन्होंने ट्यूबवेल की मोटर चालू करने का प्रयास किया। इसी दौरान स्टार्टर से अचानक करंट लग गया। करंट लगने से गजेंद्र सिंह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। घटना के लगभग एक घंटे बाद पास के खेत में काम कर रहे एक अन्य किसान की नजर गजेंद्र सिंह पर पड़ी। उसने गजेंद्र सिंह को जमीन पर अचेत अवस्था में देखा और तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद तुरंत नारायणपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।0
0
Report
फर्रुखाबाद में एसी कंप्रेसर फटने से दुकानदार समेत दो घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह जरा सी लापरवाही में मिस्त्री की जान डाल दी जोखी में एसी कंप्रेसर फटा दुकानदार सहित दो घायल बताया गया नाइट्रोजन गैस डाल कर रही थी चेक उसी समय हुई घटना फर्रुखाबाद शहर की मोहल्ला डिग्गी ताल में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर एसी का कंप्रेसर चेक करने के दौरान फट गया। इससे दुकानदार सहित एक युवक घायल हो गया। दुकानदार को शहर की एक निजी नर्सिंग होम में जाया गया वहां से उसे हायर सेंटर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि दूसरे घायल की आंखों की पुतली जल गई। उसे शहर के ही एक आंखों के अस्पताल में भर्ती किया गया है। फर्रुखाबाद शहर निवासी मोहम्मद नाजिम की डिग्गी ताल में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के बाबरपुर निवासी अताउल्लाह नाजिम की दुकान पर पहुंचा बताया गया कि वहां एक ऐसी के कंप्रेसर को नाइट्रोजन गैस डालकर चेक किया जा रहा था। इस दौरान में फट गया। इससे दुकानदार नाजिम सहित अत्ताउल्लाह घायल हो गए। तेज आवाज में फटने से वहां मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल निजी वाहन से नाजिम को पहले शहर के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। बताया गया है गार्डन के पास गहरा जख्म हो गया था और खून निकलना बंद नहीं हो रहा था। ऐसे में नर्सिंग होम से प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल कानपुर रेफर कर दिया गया। नाजिम की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरे घायल अत्ताउल्लाह की आंखों में गैस आदि जाने से चिकित्सक ने बताया दोनों आंखों की काली पुतली जल गई हैं। वहीं उनमें कचरा भी भरा हुआ था। इसके अलावा नाक और पेट पर भी टुकड़े घुस गए। ऐसे में नाक पर तीन टांके आए हैं जबकि पेट में दो टांके आए हैं। वही आंखों की सफाई में करीब 1 घंटे का समय लगा। वहीं दूसरे घायल का भी उपचार जारी है। चिकित्सक ने बताया आंखों की रोशनी बच जाएगी लेकिन समय लगेगा। तेज हुई आवाज घरों से निकल आए लोग मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जैसे ही तेज आवाज कुछ फटने को भी लोग सड़क पर निकाल कर आ गए। बताया नाजिम दुकान के बाहर निकल आया था और उसकी गर्दन से काफी खून निकल रहा था।0
0
Report
रेलवे तार चोरी गैंग के चार गिरफ्तार, 1.41 लाख नकद बरामद
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना पुलिस ने रेलवे ओएचई और तांबा तार चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से रेलवे तांबा तार चोरी के तीन और मोटरसाइकिल की डिक्की से नकदी चोरी के एक मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 178 मीटर रेलवे तांबा तार और 3 हजार रुपये नकद सहित कुल 1.41 लाख रुपये का माल बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, फरवरी से जून 2026 के बीच घरघोड़ा क्षेत्र में रेलवे लाइन, रेलवे साइडिंग और छाल-घरघोड़ा रेलखंड से तांबा तार चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। वहीं अप्रैल में एक व्यक्ति की मोटरसायकिल की डिक्की से 40 हजार रुपये की उठाईगिरी भी हुई थी। सभी मामलों की जांच के दौरान थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस लगातार मुखबिरों से जानकारी जुटा रही थी।पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने ढोरम बायपास में घेराबंदी कर मनोज धनवार, शशिभूषण दास बैरागी, अजय धनवार और लखन राठिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में चारों ने रेलवे तांबा तार चोरी और उठाईगिरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया।आरोपियों की निशानदेही पर मुस्कुरा जंगल में छिपाकर रखा गया 178 मीटर रेलवे तांबा तार बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी किए गए तार और अन्य सामान को घूम-घूमकर खरीदने वाले फेरी कबाड़ियों को बेच देते थे तथा प्राप्त रकम आपस में बांटकर खर्च कर देते थे।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित प्रकरणों में कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में भारी सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, एक गंभीर
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर सूरजपुर में भीषण सड़क दुर्घटना,, तीन युवकों की मौत,एक की हालत नाजुक,, खड़ी ट्रक से टकराये बाइक सवार युवक, एक बाइक में चार लोग थे सवार,, पहले कार को टक्कर मारकर कर सड़क पर ट्रक खड़ा कर फरार हो गया था ड्राइवर,, जिसकी वजह से हुआ हादसा,, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग,,डायल 112 के ड्राइवर की भी पिटाई,, ट्रक लगभग जलकर खाक,, प्रतापपुर थाना इलाके के शिवपुर की घटना,, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में,, प्रतापपुर पुलिस जांच में जुटी,,0
0
Report
प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान
Sandana, Uttar Pradesh:रामपुर खेवटा गांव में शनिवार सुबह युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान प्रियवंश पुत्र रामू और रजनी पुत्री मलखान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटनास्थल से श्रृंगार सामग्री भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लखनऊ में नीट के लिए 22 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें, एडमिट कार्ड दिखाकर 50% छूट
Lucknow, Uttar Pradesh:21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने विशेष व्यवस्था की है राजधानी लखनऊ के 22 रूटों पर इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाई जाएंगी जो सीधे एग्जामिनेशन सेंटर पर अभ्यर्थियों को छोड़ेंगे खास बात यह है की एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षार्थियों को किराए में 50% की छूट मिलेगी आपको बता दे लखनऊ में 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 35000 से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा के लिए शामिल होंगे।0
0
Report
Advertisement
आजाद बिंद हत्याकांड: अशोक यादव के समर्थक डीएम कार्यालय पहुँच निष्पक्ष जाँच की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:आज़ाद बिंद हत्याकांड में नया विवाद, अशोक यादव के समर्थन में परिजन डीएम कार्यालय पहुंचे जौनपुर के चर्चित आज़ाद बिंद हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले में अशोक यादव का नाम सामने आने के बाद उनके परिजन जिला मुख्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि हत्याकांड के बाद लगातार विभिन्न लोगों के नाम सामने लाए जा रहे हैं और अशोक यादव को भी बिना पर्याप्त साक्ष्यों के मामले में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उनका दावा है कि घटना के दिन अशोक यादव अपने घर पर नहीं थे, बल्कि एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक और चुनावी रंजिश के चलते अशोक यादव को मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक दोषियों की पहचान हो सके। परिजनों ने कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष को बिना प्रमाण के आरोपी न बनाया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन से न्यायपूर्ण कार्रवाई और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की है। फिलहाल इस मामले को लेकर जनपद में चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की निगाहें जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।0
0
Report
रामगढ़ पचवारा में जमीन विवाद के चलते दो युवक पानी की टंकी पर चढ़े
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जमीन पर पत्थर गढ़ी को लेकर उपजा विवाद दो युवक चढ़े पानी की टंकी पर युवकों का आरोप उनकी जमीन के पड़ोसी की हुई पत्थर गढ़ी जिसमें उनकी जमीन का कुछ हिस्सा दबा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लगाया टंकी के नीचे जाल साथ ही तहसीलदार सहित रेवेन्यू टीम को बुलाया मौके पर दोनों पक्षों की जमीन का फिर से सीमाज्ञान की तैयारी ताकि दोनों पक्षों का विवाद हो खत्म रामगढ़ पचवारा की राजपूत ढाणी का मामला दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा में जमीन विवाद को लेकर दो युवक नगर पालिका परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं टंकी पर चढ़े युवकों का कहना है उनके पड़ोसी ने जमीन पर पत्थर गढ़ी करवाई जिसमें उनकी जमीन का भी कुछ हिस्सा चला गया ऐसे में वह फिर से सीमा ज्ञान करवाने की मांग कर रहे हैं नगर पालिका परिसर में ही शहरी सेवा शिविर लगा हुआ है जहां सभी विभागों के अधिकारी मौजूद हैं पुलिस ने टंकी के चारों तरफ एहतियात के तौर पर जाल लगवाया साथ ही तहसीलदार को बुलाकर फिर से सीमा ज्ञान करवाने की बात पुलिस युवकों से कह रही है लेकिन युवकों का कहना है पहले उनकी जमीन की नपाई पूरी हो तभी वह टंकी से नीचे उतरेंगे दौसा जिले में लोगों द्वारा अपनी मांग मनवाने के लिए पानी की टंकी या मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने का एक बड़ा ट्रेंड बनता जा रहा है जिले में आए दिन इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है सवाल यह है कि आखिर लोगों को इस तरह के कदम उठाने की जरूरत क्यों पड़ रही है क्या समय पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही या फिर लोग अपनी नाजायज मांगों को लेकर इस तरह का रुख अख्तियार कर रहे हैं यह जांच का विषय है लेकिन इस तरह के जब घटनाक्रम होते हैं तो एक और जहां पुलिस का समय खराब होता है तो कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है । बाइट मदन लाल थानाधिकारी रामगढ़ पचवारा बाइट गिर्राज सिंह पीड़ित पक्ष0
0
Report
मोतिहारी में आर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से 23 लड़कियां सुरक्षित, मानव तस्करी का मामला
Motihari, Bihar:मोतिहारी में मानव तस्करी रोधी अभियान के तहत आर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से 23 लड़कियों को मुक्त कराया गया छौवडादानो थाना अंतर्गत जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं बाल संरक्षण से संबंधित संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान मोतिहारी में एक आर्केस्ट्रा संचालक के नियंत्रण से 23 लड़कियों को मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी एवं जांच की गई, जिसमें लड़कियों को संदिग्ध परिस्थितियों में रखा गया पाया गया। मुक्त कराई गई लड़कियों ने अधिकारियों को बताया कि उनसे उनकी इच्छा के विरुद्ध कार्य कराया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मानसिक एवं आर्थिक शोषण किया जाता था तथा उन्हें अपने घर जाने की अनुमति भी नहीं दी जा रही थी। लड़कियों के बयान के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभियान के बाद सभी लड़कियों को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया तथा उनकी काउंसलिंग, चिकित्सीय जांच एवं अन्य आवश्यक सहायता की व्यवस्था की गई। संबंधित लड़कियों के परिजनों से संपर्क स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आवश्यकता अनुसार उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आर्केस्ट्रा संचालक एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मानव तस्करी, जबरन श्रम एवं महिलाओं तथा बच्चों के शोषण से जुड़े मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी अभिषेक कुमार ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी महिलाओं, किशोरियों अथवा बच्चों के शोषण, अवैध रूप से बंधक बनाकर रखने अथवा मानव तस्करी से संबंधित कोई सूचना प्राप्त हो तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस, जिला प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को दें।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में योग दिवस से पहले मंत्रियों ने खिलाड़ियों के साथ योग किया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले राजधानी भोपाल में आज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजधानी भोपाल के बड़े तालाब बोर्ट क्लब और टी टी नगर स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ किया योग0
0
Report
योग दिवस पर प्रभात फेरी, स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया
Ansar Nagar, Jharkhand:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी, लोगों को योग अपनाने का दिया संदेश चतरा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की शुरुआत सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से हुई, जिसका नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया। रैली सिविल सर्जन कार्यालय से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपायुक्त आवास तक पहुंची। इसके बाद वापस लौटकर प्रभात फेरी का समापन सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि नियमित योग करने से शरीर और मन स्वस्थ रहता है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, डॉ. आशीष कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। "करेंगे योग, रहेंगे निरोग" के संदेश के साथ लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। बाइट : सिविल सर्जन चतरा。0
0
Report
मुरैना बैंक देर रात खुलने का मामला वायरल, VIP ट्रीटमेंट पर सवाल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में VIP ट्रीटमेंट? भाजपा नेता के लिए रात में खुला सहकारी बैंक, वीडियो वायरल मुरैना में एक सहकारी बैंक को देर रात खोलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल 2 दिन पहले मुरैना में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का दौरा था इसी दौरान जब वो कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे इसी दौरान कार्यक्रम स्थल से 50 मीटर पहले बैंक के ताले खोलकर शौचालय का उपयोग किया गया जबकि बैंक के बंद होने का समय शाम 4 का है बाबजूद उसके रात 8 बजे उस बैंक के ताले खोले गए बताया जा रहा है जिस कार्यक्रम स्थल पर श्याम टेलर पहुंचने वाले थे गर्ग सेवा सदन में भी सारी सुविधाएं मौजूद थी बावजूद उसके बैंक के ताले खोलकर उसके बाथरूम का उपयोग किया गया इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
Advertisement
