455001
लाल गेट के पास थैली में मिला मोबाइल और नगदी, कोतवाली थाने जाकर लौटाया
Dewas, Madhya Pradesh:लाल गेट के पास एक थैली में मोबाइल और करीब 14,000 रुपए मिलने पर इलियास नाम के व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क किया। इंदौर क्षेत्र की संगीता नाम की महिला देवास में शादी की खरीदारी के लिए आई थीं और उनका सामान कहीं गिर गया था। इलियास ने पुलिस की मदद से महिला से संपर्क कर खोया हुआ सामान लौटाया। महिला ने धन्यवाद देते हुए इलियास की सराहना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिसकर्मी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला; LPG सिलेंडर में आग बुझाई
Damoh, Madhya Pradesh:पुलिसकर्मी ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा. पथरिया शहर में सुबह एक बड़ा हादसा टला है और ये सब एक पुलिसकर्मी की वजह से हुआ है जब उसने दिलेरी ही नहीं बल्कि सूझ बूझ का परिचय देकर ये संभव किया. दरअसल पथरिया में मान रोड पर स्थित एक एलपीजी गैस एजेंसी के बाजू से एक घर में महिला खाना पका रही थी कि अचानक एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई महिला ने आग लगते ही सिलेंडर को घर के बाहर रखा दिया और सिलेंडर तेज जलने लगा, इसके फटने के पूरे चांस थे और लोगों को डर सता रहा था कि यदि विस्फोट हुआ और आग फैली तो बाजू की गैस एजेंसी में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर को खतरा हो सकता है. लोग सोच ही रहे थे कि अचानक वहां से गुजर रहे पथरिया थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी संदीप कुशवाहा ने हालत देखे तो सूझबूझ का परिचय दिया, अपनी परवाह किए बगैर उन्होंने जलते सिलेंडर की सड़क पर फेंका और गैस एजेंसी से फायर सिलेंडर बुलवाया और आग को बुझाया. पुलिसकर्मी संदीप का ये काम लोगों ने कैमरे में कैद किया और फिर बड़ा हादसा बचाने को लेकर उसे धन्यवाद भी दिया. इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि संदीप ने बड़ा हादसा होने से बचाया है और इसके लिए उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को लिखा जा रहा है.0
0
Report
सुजानगढ़ के कमांडो सुल्तान सिंह ने समुद्र में 9 मछुआरों को बचाकर गौरव बढ़ाया
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। बम्बू के लाल सुल्तान सिंह का समुद्र में फिर दिखा अदम्य साहस. कोस्ट गार्ड टीम के साथ बचाई 9 मछुआरों की जान. सुजानगढ़ क्षेत्र में गर्व की लहर. कई बड़े रेस्क्यू ऑपरेशनों में संकटमोचक बन चुके हैं शौर्य चक्र विजेता कमांडो सुल्तान सिंह. सुजानगढ़ क्षेत्र के गांव बम्बू के जांबाज सपूत और भारतीय तटरक्षक बल के कमांडो सुल्तान सिंह ने एक बार फिर अपने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा से प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। दमन कोस्ट गार्ड में तैनात कमांडो सुल्तान सिंह और उनकी टीम ने मंगलवार दोपहर उफनते समुद्र में फंसे 9 मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एक और सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, समुद्र में विकट परिस्थितियों और तेज़ लहरों के बीच 9 मछुआरे फंस गए थे। सूचना मिलते ही दमन कोस्ट गार्ड के जांबाज कमांडो सुल्तान सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विपरीत हालातों के बीच सूझबूझ दिखाते हुए सभी मछुआरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कमांडो सुल्तान सिंह का यह पहला साहसिक कारनामा नहीं है, वे इससे पहले भी कई बड़े रेस्क्यू अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुके हैं। हाल ही में गुजरात के नवसारी और बिलिमोरा में जब पूर्णा, अंबिका और कावेरी नदियां उफान पर थीं और जमीनी संपर्क पूरी तरह कट चुका था, तब कमांडो सुल्तान सिंह और उनकी टीम ने हवाई सर्वे कर डूबे हुए घरों की छतों से सैकड़ों जिंदगियों को बचाया था। मच्छीवाड़, वाणियावाड़, देसरा, नानी कोलीवाड़ और मेघार जैसे जलमग्न इलाकों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकालकर देसरा प्राइमरी स्कूल जैसे राहत शिविरों तक पहुंचाया था। इससे पहले 14 जुलाई 2023 को वापी-वलसाड में आई भीषण बाढ़ के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना कई लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए उन्हें 15 अगस्त 2023 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। कमांडो सुल्तान सिंह के इस सफल ऑपरेशन और जांबाजी की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव बम्बू सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने जांबाज सुल्तान सिंह और उनकी पूरी तटरक्षक टीम के इस अदम्य साहस को सैल्यूट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।0
0
Report
हाई कोर्ट ने ग्वालियर की जर्जर सड़कों की सैंपलिंग के निर्देश जारी किए
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर बदहाल और जर्जर सड़को का मामला जनहित याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई जारी हाइकोर्ट के आदेश पर आज शहर की जर्जर सड़कों के सैंपल लिए जाएंगे हाईकोर्ट के आदेश पर जांच दल करेगा सैंपलिंग सैंपल प्रभावित न हों, इसलिए पहले से तय सड़कों की सूची हाईकोर्ट ने की रद्द जांच दल सेम्पलिंग से 30 मिनिट पहले सड़क का चयन करेगा दोपहर 12 बजे हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित जांच दल सैंपल लेने के लिए बस से रवाना होगा एसएसपी की मौजूदगी में होगी कार्रवाई हर सड़क से चार सैंपल लिए जाएंगे सैंपलिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी एक सैंपल जिला न्यायालय ग्वालियर की लैब दूसरा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रयोगशाला तीसरा लोक निर्माण विभाग की जांच प्रयोगशाला में भेजा जाएगा चौथा सैंपल सुरक्षित रखा जाएगा रिपोर्ट पर विवाद होने पर हाईकोर्ट इसे किसी प्रतिष्ठित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज सकेगा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब सड़को की गुणवत्ता जांच में नगर निगम के हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं0
0
Report
Advertisement
देपालपुर स्कूल में माइग्रेशन सर्टिफिकेट विवाद, छात्र-प्राचार्य के बीच ऑडियो सामने
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के देपालपुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में माइग्रेशन सर्टिफिकेट को लेकर विवाद सामने आया है। एक छात्र ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद छात्र और विद्यालय की प्राचार्य के बीच हुई कथित बातचीत को लेकर मामला गरमा गया। छात्र का आरोप है कि शिकायत वापस लेने पर सर्टिफिकेट देने और शिकायत वापस नहीं लेने पर 21 दिन बाद सर्टिफिकेट देने की बात कही गई। मामले में ABVP ने विद्यालय पहुंचकर करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और पूरी निष्पक्ष जांच की मांग की है और प्राचार्या के इस्तीफे की मांग कर डाली। बातचीत का पूरा ऑडियो छात्र पक्ष के पास सुरक्षित होने की बात कही गई है और सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुई हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते। छात्र का आरोप है कि बातचीत के दौरान शिकायत वापस लेने से इनकार करने के बाद भी कथित बातचीत में विवाद बढ़ता नजर आया। छात्र का कहना है कि शिक्षकों द्वारा माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राचार्य के पास होने की जानकारी दिए जाने की बात पर प्राचार्य ने उससे इसका प्रमाण लेकर आने को कहा। मामले की जानकारी सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और छात्र को तत्काल माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने की मांग की। आरोप है कि प्रदर्शन से पहले विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर नारेबाजी की और ताला तोड़कर विद्यालय परिसर में प्रवेश किया। वहीं, प्राचार्य द्वारा पुलिस और तहसीलदार को फोन किए जाने की बात भी सामने आई। प्रदर्शन के दौरान प्राचार्य के कार्यालय के बाहर छात्रों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा रही। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्यार्थियों के साथ दबाव, अभद्र व्यवहार या किसी भी प्रकार की कथित जातिगत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के कार्यकाल के दौरान पूर्व में हुए कथित विवादों का भी हवाला दिया। उनका कहना है कि पहले भी विद्यालय में छात्रों और प्राचार्य के बीच विवाद की स्थिति बनी थी। फिलहाल पूरे मामले में छात्र संगठन ने जिला शिक्षा विभाग और शासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि माइग्रेशन सर्टिफिकेट जैसे जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज के लिए किसी विद्यार्थी को परेशान नहीं किया जाना चाहिए और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करना किसी छात्र के खिलाफ दबाव का कारण नहीं बनना चाहिए। इन बातों को लेकर कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।0
0
Report
वीर विनोद पटेरिया ने बच्ची की जान बचाकर बना नायक, 10 हजार रुपए पुरस्कार
Raisen, Madhya Pradesh:आत्महत्या करने के उद्देश्य से नदी में कूदी छात्रा को रायसेन के युवक विनोद पटेरिया ने अपनी जान की परवाह किए बगैर विदिशा रायसेन बार्डर पर बेतवा नदी में छलांग लगा दी और छात्रा को बाहर निकालकर उसे सीपीआर देकर बचाई उसकी जान बचाई। विदिशा कलेक्टर ने जांबाज विनोद पटेरिया को 10000 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की। रायसेन के वार्ड नंबर 13 शाखा ग्राउंड के पास रहने वाले जांबाज युवक विनोद पटेरिया ने अपनी ड्यूटी पर विदिशा जाते समय विदिशा के ग्राम सौथिया के बेतवा पुल पर अपने घर की पूजन सामग्री को विसर्जित करने के लिए अपनी गाड़ी को रोका तब वहां पहले से खड़ी लड़की से पूछा कि बेटा आप यहां क्यों खड़े हो उसके बाद छात्रा ने कोई जवाब नहीं दिया इसके बाद विनोद पटेरिया ने जैसे ही हवन सामग्री को विसर्जित करके देखा तब तक वह लड़की उफनती बेतवा नदी में आत्महत्या करने के लिए कूद चुकी थी जांबाज विनोद पटेरिया ने वहां से निकल रहे राहगीरो से बच्ची को बचाने की मिन्नत की लेकिन किसी ने भी वहां रुकना मुनासिब नहीं समझा, इसके बाद जांबाज युवक विनोद पटेरिया ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बेतवा नदी में छलांग लगा दी और लगभग 150 मीटर दूर तक तैरकर बच्ची को अपने कंधे पर उठाया और किनारे पर ले तब तक बच्ची के पेट में पानी भर चुका था इसके बाद विनोद पटेरिया एवं वहां पहले से मौजूद दो युवा उन्होंने बच्ची को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई इसके बाद बच्ची के बैग से परिजनों का मोबाइल नंबर निकाल कर उन्हें जानकारी दी तो वहीं विनोद पटेरिया ने पुलिस और एंबुलेंस को भी फोन कर बुलाया। जाबांज विनोद का कहना है कि बस मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैने अपनी जान की परवाह की बगैर एक बच्ची की जान बचाई है। इस घटना की जानकारी लगते ही विदिशा कलेक्टर ने तत्काल ही विनोद को 10 हजार रूपये की पुरस्कार राशि और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है। विनोद पटेरिया विदिशा में एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और रोज रायसेन से विदिशा अप डाउन करते हैं।0
0
Report
भोपाल: कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारी संगठन सड़क पर उतर आएंगे
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कमर्शियल लाइसेंस शुल्क के विरोध में निगम का घेराव भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स करेगा विरोध प्रदर्शन थोड़ी देर में आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर होगा प्रदर्शन सभी प्रमुख व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि होंगे शामिल शुल्क तत्काल स्थगित या वापस लेने की मांग महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को सौंपेंगे ज्ञापन0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ यमुना सिटी में एक्सपोर्ट कुबोटा यूनिट की नींव रखेंगे
Greater Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को यमुना सिटी में एक्सपोर्ट कुबोटा कंपनी की इकाई की नींव रखेंगे। वह कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे, इस दौरान मौके पर गौतम बुद्ध नगर के सांसद तीनों विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। दरअसल यमुना सिटी के सेक्टर 10 में एस्कॉर्ट कुबोटा कंपनी को 154 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, कंपनी 2019 करोड रुपए का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर के इंजन और अन्य उपकरण तैयार होंगे। इस इकाई में लगभग 4500 लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल रूप से हिस्सा लेंगे और इकाई का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पंडाल तैयार किया गया है, जहां पर करीब 500 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है, वहीं मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।0
0
Report
कुंवर बासित अली: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष, मुस्लिम योजनाओं का प्रचार तेज करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:कुंवर बासित अली राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा tt जिम्मेदारियां बड़ी है और खास तौर से जिस तरह से सरकार ने मुसलमान को लेकर तमाम योजनाएं लाई हैं उनका जन-जन तक प्रचार हो सके इसको लेकर काम करना है ।मुस्लिम वर्ग में यह संदेश है कि भाजपा हर वर्ग का सम्मान کرتی है बस उन्हें सब बातों को लेकर आगे काम करना है। सपा सरकार के दौरान मुसलमान पर फ़र्ज़ी मुकदमे होते थे इसलिए सपा उनकी हितेषी न बने0
0
Report
दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायधीश सुर्याkant ने सुप्रीम कोर्ट के स्वास्थ्य जाँच कैंप का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CHIEF JUSTICE OF INDIA SURYA KANT INAUGURATES HEALTH CHECK-UP CAMP ORGANISED BY SUPREME COURT ADVOCATES-ON-RECORD ASSOCIATION (SCAORA) AT SUPREME COURT/VISUALS/SPEECH0
0
Report
Advertisement
बारिश में हाईवे पर तीन घंटे का जाम, छात्रों-यात्रियों परेशान, जेन अल्फ़ा पर नाराजगी
Mahoba, Uttar Pradesh:सड़क निर्माण की माँग को लेकर सड़क पर उतरा जेन अल्फ़ा, लगातार हो रही बारिश में तीन घण्टे तक हाइवे में लगा रहा जाम, जेन अल्फ़ा के जाम में सैकड़ों वाहनों में फंसे हजारों यात्री, तीन घंटे बारिश में भीगते रहे जेन अल्फ़ा,मौक़े पर नहीं पहुंचे सक्षम अधिकारी, पुलिस ने बच्चों को हड़का कर जबरन खुलवाया जाम, पुलिस के व्यवहार से छात्र-छात्राओं में दिखी नाराजगी, करीब तीन घण्टे बाद खुला जाम,राहगीरों ने ली राहत की सांस, शहर कोतवाली क्षेत्र के झाँसी-मिर्जापुर हाइवे स्थित रैपुरा गाँव के पास का मामला।0
0
Report
आटोला ग्रामसभा में सरपंच का वीडियो वायरल: कुण्ठित दामों का दावा
Latur, Maharashtra:चाकूर तालुक्यातील आटोळा ग्रामसभेतील सरपंचांचा व्हिडिओ सध्या चर्चेत आलाय... विहिरीसाठी १५ हजार, तर गोठ्यासाठी ७ हजार रुपये द्यावे लागतात, असा दावा सरपंच महेश वत्ते यांनी ग्रामसभेत केलाय... सरकारी योजनांसाठी पैसे द्यावे लागत आहेत, असा दावा करणारा हा व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल झाल्यानंतर ग्रामस्थांमध्येही चर्चा सुरू झालीय... नेमकं सरपंचांनी काय म्हटलंय? आणि या व्हिडिओमागचं वास्तव काय? पाहा हा व्हिडिओ...0
0
Report
लातूर महापालिका में कामबंद आंदोलन आज भी जारी, क्या निकल पाएगा समाधान?
Latur, Maharashtra:लातूर ब्रेकिंग न्यूज... दुसऱ्या दिवशीही महापालिका अधिकारी-कर्मचाऱ्यांचं कामबंद आंदोलन सुरूच.... कालच्या चर्चेनंतरही तोडगा नाही... आता आज तरी कोंडी फुटणार का ?.... अधिकारी-कर्मचारी आंदोलनावर ठाम... प्रशासनाच्या भूमिकेकडे लक्ष... महापालिकेतील वाद चिघळला... आज तोडगा निघण्यार का, याकडे सर्वांचं लक्ष... लातूर महापालिकेतील अधिकारी-कर्मचारीांचे कामबंद आंदोलन आज दुसऱ्या दिवशीही सुरूच आहे... नगरसेवक आणि प्रशासनातील वाद चिघळल्यानंतर सुरू झालेल्या या आंदोलनामुळे महापालिकेच्या कामकाजावर परिणाम होत आहे. काल दिवसभर चर्चा, बैठका झाल्या... मात्र ठोस तोडगा निघाला नाही. त्यामुळे आजही अधिकारी-कर्मचारी कामबंद आंदोलनावर ठाम आहेत. आता प्रशासन , सत्ताधारी आणि आंदोलनकर्त्यांमध्ये पुन्हा चर्चा होणार का? आणि या चर्चेतून नेमका काय तोडगा निघणार? याकडे सगळ्यांचं लक्ष लागलं आहे...0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी में मुसलधार पावस ने फिर दी तेज़ वापसी, किसान खुश
Ratnagiri, Maharashtra:कोकणात गेले काही दिवस दडी मारून बसलेल्या पावसाने अखेर जोरदार पुनरागमन केले आहे. रत्नागिरी जिल्ह्यात आज सकाळपासूनच मुसळधार श्रावणधारा कोसळत असून, यामुळे बळीराजा चांगलाच सुखावला आहे.. विशेषतः चिपळूण, गुहागर, खेड आणि संगमेश्वर या तालुक्यांमध्ये पावसाची दमदार बॅटिंग पाहायला मिळत आहे.. हे दिवस शेतीच्या कामांसाठी अत्यंत महत्त्वाचे असल्याने, वेळेवर आलेल्या या पावसाने सुकणाऱ्या पिकांना मोठा दिलासा मिळाला आहे.. उकाड्याने हैराण झालेल्या नागरिकांनाही या वातावरणामुळे चांगलाच दिलासा मिळाला आहे..0
0
Report
कासगंज में लूट के तीन अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक बाल अपचारी शामिल
Kasganj, Uttar Pradesh:लूट की घटना को दिया था अंजाम पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार यूपी के कासगंज में लूट की घटना कारीत करने वाले एक बाल अपचारी सहित कुल तीन अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व अवैध शस्त्र बरामद हुआ है。 दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र का है अभियुक्तों ने करीब एक माह पूर्व एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल नगदी व मोबाइल फोन लूटा था और घटना को अंजाम देकर तीनों अभियुक्त हरियाणा भाग गए थे फिर किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल से आए थे मुखबыр ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने कल मंगलवार की रात को नहर के किनारे ग्राम जैधर के पास से पुलिस मुठभेड़ में घेरकर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है अभियुक्तों के पास लूटी गई मोटरसाइकिल नगदी मोबाइल फोन दो तमंचा कई कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम हिमांशु पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम थाना गांव थाना पटियाली,अनुराग पुत्र बालिस्टर निवासी ग्राम कुतुबपुर सराय थाना पटियाली कासगंज,एक बाल अपचारी0
0
Report
रायबरेली में दुष्कर्म के आरोपी के साथ मुठभेड़, गोली लगने से घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र के कोडरी जंगल में पुलिस और दुष्कर्म के वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मुन्ना कुरैशी के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले में आगे भी कार्रवाई और जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
