icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
455001
ASAmit SharmaFollow29 Jul 2024, 06:41 am

शिप्रा से जल लेकर गुजराती रामी माली समाज की कावड़ यात्रा बिलावली स्थित महादेव मंदिर पहुंची

Dewas, Madhya Pradesh:

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गुजराती रामी माली समाज ने शिप्रा से जल लेकर कावड़ यात्रा निकाली। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिलावली स्थित बाबा महाकाल के मंदिर में पहुंची, जहां बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल रहे। यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर स्वागत किया गया और भगवान के भजनों पर युवा और बच्चे भक्ति भाव से नाचते नजर आए। यह कावड़ यात्रा हर साल शिप्रा से शुरू होती है और बिलावली स्थित महादेव मंदिर तक पहुंचती है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगर-मालवा में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम

Agar, Madhya Pradesh:एंकर – आगर-मालवा में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा देर शाम सड़कों पर उतर आया। तनोडिया और पलाखेड़ी में ग्रामीणों ने इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग जगह चक्काजाम कर दिया। दोनों प्रदर्शन करीब 10 किलोमीटर के दायरे में हुए, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू कर दिया। वीओ – मामला नवरात्रि के दौरान बिजली कटौती से जुड़ा है। तनोडिया के ग्रामीणों का आरोप है कि रात 8 बजे माता की आरती के समय बिजली काट दी जाती है, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा आ रही है। वहीं, पलाखेड़ी के ग्रामीण अघोषित कटौती से परेशान हैं। उनका कहना है कि बिजली नहीं मिलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है और रात में अंधेरे की समस्या भी बनी हुई है। बाइट - नाराज ग्रामीण वीओ- लगातार बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर बैठकर विरोध जताया। दो जगह चक्काजाम होने से यातायात प्रभावित हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने के प्रयास किये जा रहे है।
0
0
Report

इटारसी में पुरानी रंजिश के कारण सड़क पर हिंसक भिड़ंत; आरोपी गिरफ्तार

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के इटारसी में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के बीच सड़क पर हिंसक संघर्ष हो गया। पत्ती बाजार स्थित ईरानी डेरा में हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में एक युवक तलवार लहराते दिख रहा है, वहीं दूसरे ने चाकू से उसकी नाक पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया और इलाके में सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों अली ईरानी और सैफ ईरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है; उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है।
0
0
Report

रतलाम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट से ठगी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट से ठगी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों में रतलाम के फरियादी से ठगी गई रकम का ट्रांजैक्शन मिला है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कोंडारी वेंकटेश तेलंगाना, अशोक अन्यन्ना कर्नाटक और मीर युस Yusuf हैदराबाद का रहने वाला है। एसपी का कहना है कि आरोपियों के तार विदेशों में बैठे अन्य लोगों से भी जुड़े होने की आशंका है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, रतलाम निवासी और कुवैत में मोटर पार्ट्स का कारोबार करने वाले आशिक हुसैन बीते माह रतलाम आये थे, लेकिन जब वो घर अकेले थे तभी आरोपियों ने पहले दिल्ली पुलिस बनकर डराया। इसके बाद फर्जी एटीएस अधिकारियों से वीडियो कॉल करवाई गई। फरियादी आशिक हुसैन पर पाकिस्तान से कनेक्शन होने और खाते में आतंकी फंडिंग की रकम होने का आरोप लगाकर डराया धमकाया, और करीब 55 लाख रुपये ऐंठ लिए गए थे।
0
0
Report
Advertisement

खोराबार पुलिस ने 30 मिनट में लापता 4 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद किया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:ग Gorakhpur में चार साल की मासूम अचानक लापता हुई तो परिवार की सांसें अटक गई। हर तरफ बच्ची की तलाश शुरू हुई, लेकिन खोराबार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज आधे घंटे में मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। शाम sadrhe छह बजे बच्ची के लापता होने की सूचना मिली और पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। नतीजा यह रहा कि शाम सात बजे बच्ची को खोज निकाला गया और सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मासूम के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। गोरखपुर में खोराबार पुलिस की मुस्तैदी से एक परिवार की चिंता महज आधे घंटे में दूर हो गई। मामला सोमवार, 12 अक्टूबर का है। शाम करीब sadhे छह बजे खोराबार थाने की सिक्टौर पुलिस चौकी को 4 वर्षीय कृति यादव, पुत्री जयनारायण यादव, निवासी ग्राम जंगल अयोध्या प्रसाद, थाना खोराबार के लापता होने की सूचना मिली थी सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल के निर्देश पर खोराबार थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह ने मासूम की खोज के लिए पुलिसकर्मियों की पूरी टीम को लगा दिया जिसने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई रंग लाई और शाम करीब सात बजे बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद मासूम को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। परिवार ने खोराबार पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया。 खोराबार पुलिस की तत्परता से महज 30 मिनट में लापता मासूम अपने परिवार के पास पहुंच गई। त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ बच्ची को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, बल्कि परिवार की चिंता भी दूर कर दी
0
0
Report

अररिया में एसटीएफ हमले के बाद 3 गिरफ्तार, 5 जिंदा कारतूस बरामद

Forbesganj, Bihar:अररिया में एसटीएफ पर कल हुए हमले के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगो के पास से एक देसी कट्टा समेत 5 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। कल स्मैक तस्करों को पकड़ने गए एसटीएफ जवानों पर हमला हुआ था जिसमें एसटीएफ के एक इंस्पेक्टर समेत 3 सिपाही घायल हुए थे जिसके बाद एसटीएफ ने हवाई फायरिंग करते हुए अपनी जान बचाई थी। मामले में नरपतगंज थाना में एफआईआर दर्ज कर खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमर फारूक समेत अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है जिसके बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान शुरू की और 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य अभियुक्त उमर फारूक और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पर डीजल लीक से ट्रक में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Barh, Bihar:औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब 18 चक्का ट्रक में डीजल लीक होने से भीषण आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रक अरवल से बालू लेकर बेगूसराय जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वाहन औंटा गोलंबर से सिक्स लेन सेतु के बीच पहुंचा, डीजल लीक होने से चिंगारी भड़क उठी और ट्रक से अचानक ऊंची लपटें उठने लगीं। चालक ने समझदारी दिखाते हुए समय रहते जलते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली। इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ट्रक से अचानक आग की लपटें उठती देख अन्य वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने सिक्स लेन मार्ग पर वाहनों के आवागमन को पूरी तरह रोक दिया था, जिसके चलते हाइवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया में पुलिसकर्मी निलंबित, कस्टडी मौत पर आक्रोश फैल गया

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां पुलिस कस्टडी में दिलशाद मियां के मौत मामले में बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने बड़ी कार्रवाई की है सहोदरा थाना के थानाध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है बेतिया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, अरुण कुमार, सिपाही सौदागर कुमार यादव, सिपाही राजकिशोर ऋषि, सिपाही कुंदन कुमार, चालक सुमन कुमार को एसपी ने तत्काल निलंबित कर दिया है। बता दे की बीती देर रात्रि सहोदरा थाना ने औरैया गांव निवासी दिलशाद मियां को NDPS मामले में गिरफ्तार किया था पुलिस के अनुसार ले जाने के क्रम में आरोपी पुलिस गाड़ी से कूद भागने का प्रयास किया और घायल हो गया और जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों को सूचना दी गई जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो बेतिया पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये परिजनों का आरोप है पुलिस कस्टडी में दिलशाद मियां की मौत हो हुई है बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने मामले में थानाध्यक्ष सहित 6 को निलंबित कर दिया है बेतिया में पुलिस कस्टडी में हुए दिलशाद मियां की मौत से आमलोगों में आक्रोश है बेतिया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है
0
0
Report

रोपड़ के दो युवक सऊदी जेल में, मर्सी पटीशन के लिए मदद की गुहार

Rupnagar, Punjab:Ropar ਰੂਪਨਗਰ: ਸਾਊਦੀ ਅਰਬ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਰੂਪਨਗਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਮੇਜਰ ਅੰਜੂ ਬਾਲਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਯਤਨ ਤੇਜ਼ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਹਨ। ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਰਸਾਲਪੁਰ ਵਾਸੀ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ (26) ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਮਾਨਕੀ ਵਾਸੀ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਇੱਕ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਨਾਗਰਿਕ ਦੇ ਕਤਲ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਮਰਸੀ ਪਟੀਸ਼ਨ (ਦਇਆ ਅਰਜ਼ੀ) ਦਾਇਰ ਕਰਨ ਲਈ 30 ਦਿਨਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁਣ ਸਿਰਫ਼ 17 ਦਿਨ ਬਾਕੀ ਰਹਿ ਗਏ ਹਨ। ਸਮਾਂ ਘੱਟ ਰਹਿਣ ਕਾਰਨ ਦੋਵਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਚਿੰਤਾ ਵਧ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਤੁਰੰਤ ਮਦਦ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਮੇਜਰ ਅੰਜੂ ਬਾਲਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 7 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮਾਮਲਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। 9 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਰਾਜਪਾਲ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਣ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਭਾਰਤੀ ਅੰਬੈਸੀ ਅਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਮੰਤਰਾਲੇ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਵੀ ਰਾਬਤਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਨੈਸ਼ਨਲ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਹਰਜੀਤ ਗਰੇਵਾਲ ਨਾਲ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਉਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਵਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਹਾਲਤ ਕਮਜ਼ੋਰ ਹੈ ਅਤੇ ਮਹਿੰਗੇ ਵਕੀਲ ਦਾ ਖ਼ਰਚਾ ਚੁੱਕਣਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਲਈ ਮੁਸ਼ਕਲ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਵਿੱਚ ਮਰਸੀ ਪਟੀਸ਼ਨ ਦਾਇਰ ਕਰਨ ਲਈ ਬਚੇ ਸੀਮਤ ਸਮੇਂ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨਾ ਬੇਹੱਦ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਮੇਜਰ ਅੰਜੂ ਬਾਲਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਸਦੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਅਤੇ ਐਨਆਰਆਈ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਦੋਵਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਅਤੇ ਵਕੀਲ ਤੇ ਹੋਰ ਲੋੜੀਂਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ, ਤਾਂ ਜੋ ਸਮਾਂ ਰਹਿੰਦਿਆਂ ਮਰਸੀ ਪਟੀਸ਼ਨ ਦਾਇਰ ਕਰਕੇ ਦੋਵਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਦਿਵਾਉਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਣ.
0
0
Report

हथियार के दम पर दिनदहाड़े लूट, हेलमेट से बची जान; डेढ़ लाख लूटे

Dholpur, Rajasthan:हथियार की नोक पर फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट, सिर में मारी गोली; हेलमेट से बची जान धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। गनीमत रही कि कर्मचारी ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, भारत फाइनेंस कंपनी में कार्यरत योगेश कुमार सोमवार दोपहर बरखेड़ा गांव में समूहों से बकाया राशि की रिकवरी करने गया था। उसने तीन अलग-अलग जगहों से करीब 1 लाख 35 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक की वसूली की थी। वसूली के बाद वह नकदी से भरा बैग लेकर बाइक से सैंपऊ स्थित कंपनी की शाखा पर लौट रहा था। इसी दौरान बरखेड़ा गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सुनसान कच्चे रास्ते पर पीछे से आई बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने हथियार निकाल लिया और सीधे सिर पर गोली चला दी। गोली हेलमेट को भेदते हुए सिर में जा लगी, जिससे योगेश घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा。 बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके पास रखा नकदी से भरा बैग छीना और तेजी से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल कर्मचारी को संभाला और पुलिस को सूचना दी。 सूचना मिलते ही सैंपऊ थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। घायल योगेश को तुरंत सैंपऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार हेलमेट होने के कारण गोली की चोट की गंभीरता कम रही, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि सैंपऊ क्षेत्र में इससे पहले भी फाइनेंस कर्मियों के साथ लूट की वारदातें हो चुकी हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारियों में भय का माहौल है बाइट 1 योगेश घायल फाइनेंस कर्मी
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल तहसील में कृषि निवेश अनुदान एवं राहत सहायता वितरण कार्यक्रम ।

Ajay KumarAjay KumarFollow20m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चक्रवाती वर्षा से हुए मकान और फसल नुकसान से प्रभावित लाभार्थियों को राहत राशि वितरित करने के लिए आज 12 अक्टूबर को तहसील करहल में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से निर्धारित है। इसके तहत चक्रवाती वर्षा से प्रभावित पात्र लाभार्थियों को कृषि निवेश अनुदान एवं राहत सहायता राशि वितरित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों और अन्य पात्र लोगों को आर्थिक राहत प्रदान करना है। इस मौके पर मौजूद न्यायिक उप जिलाधिकारी केशव प्रसाद,तहसीलदार अरविंद गौतम,नायब तहसीलदार अनिल कुमार, राजस्व निरीक्षक विजेंद्र सिंह,लेखपाल संघ के अध्यक्ष रवनीश यादव सेहत तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।
0
0
Report

कपूरथला के डोगरांवाल मोड़ पर सड़क हादसा: युवक की मौत, एक्टीवा सवार दो घायल

Kapurthala, Punjab:ਕਪੂਰਥਲਾ : ਡੋਗਰਾਂਵਾਲ ਮੋੜ ’ਤੇ ਦਰਦਨਾਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਪਿੰਡ ਬੂਟ ਵਿਖੇ ਜਗਰਾਤੇ ’ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਲਈ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਰਿੰਕੂ ਸਿੰਘ; ਐਕਟੀਵਾ ਸਵਾਰ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਵੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ/ਕਪੂਰਥਲਾ: ਪਿੰਡ ਡੋਗਰਾਂਵਾਲ ਦੇ ਮੋੜ ’ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਐਕਟੀਵਾ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਈ ਟੱਕਰ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਦੁਖਦਾਈ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਐਕਟੀਵਾ ’ਤੇ ਸਵਾਰ ਦੋ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਪਛਾਣ ਰਿੰਕੂ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮੇਵਾ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਡੋਗਰਾਂਵਾਲ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਰਿੰਕੂ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਡੋਗਰਾਂਵਾਲ ਤੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ’ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਪਿੰਡ ਬੂਟ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਜਗਰਾਤੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਲਈ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਪਿੰਡ ਡੋਗਰਾਂਵਾਲ ਦੇ ਮੋੜ ’ਤੇ ਸੜਕ ’ਤੇ ਚੜ੍ਹ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਐਕਟੀਵਾ ਨਾਲ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਟੱਕਰ ਇੰਨੀ ਗੰਭੀਰ ਸੀ ਕਿ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਰਿੰਕੂ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉੱਧਰ, ਐਕਟੀਵਾ ’ਤੇ ਸਵਾਰ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਵੀ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਲਾਜ ਲਈ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ### ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ, ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਮਗਰੋਂ ਲਾਸ਼ ਵਾਰਸਾਂ ਹਵਾਲੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਸੁਭਾਨਪੁਰ ਦੇ ਏਐੱਸਆਈ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਬੀਐਨਐੱਸ ਦੀ ਧਾਰਾ 194 ਤਹਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਵਾਰਸਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ。 ਇਸ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸੇ ਕਾਰਨ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨੌਜਵਾਨ ਮੈਂਬਰ ਗੁਆ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਰਿੰਕੂ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਜਾਣਕਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸੋਗ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ.
0
0
Report

नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा: मिशन शक्ति का नया फेज सक्रिय

Farrukhabad, Uttar Pradesh:नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डीआईजी सख्त, बोले- जिनके दिमाग में खुराफात है, उनसे निपटने के लिए मिशन शक्ति सक्रिय\n\nजिनके दिमाग में खुराफात है, उनसे निपटने के लिए मिशन शक्ति का नया फेज: डीआईजी\n\nफतेहगढ़ पुलिस अलर्ट है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति फेज 6 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को फतेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे कानपुर रेंज के डीआईजी यमुना प्रसाद ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं और जिन लोगों के दिमाग में खुराफात है, उनसे निपटने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।\n\nफर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्र के बीच महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सोमवार शाम पुलिस लाइन फतेहगढ़ से मिशन शक्ति फेज 6 के तहत बाइक और स्कूटी रैली निकाली गई। डीआईजी यमुना प्रसाद, डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।\n\nडीआईजी यमुना प्रसाद ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए अभियान को नए कलेवर में आगे बढ़ाया गया है। मिशन शक्ति की टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं और अराजक तत्वों पर नजर रख रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के दिमाग में खुराफात है, उनसे निपटने के लिए पुलिस सक्रिय है।\n\nनवरात्र में मंदिरों, रामलीला और अन्य आयोजनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दिन और रात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। गांवों और कस्बों में भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है, ताकि महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित माहौल में आवागमन कर सकें।\n\nअभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। रैली पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट, मिलिट्री चौराहा, कोतवाली और जिला जेल चौराहे से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।\n\nबाइट - यमुना प्रसाद, डीआईजी, कानपूर रेंज
0
0
Report
Advertisement

सिंहस्थ-2028: हरिफाटक अंडरपास निर्माण में तेजी, डायवर्जन योजना बन जाएगी

Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ-2028: हरिफाटन अंडरपास निर्माण में आएगी तेजी, ट्रैफिक डायवर्जन की बनेगी योजना संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, यातायात प्रभावित नहीं होने के दिए निर्देश उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क, अंडरपास और एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने हरिफाटक ब्रिज के पास निर्माणाधीन अंडरपास सहित शहर के प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाए, लेकिन आम लोगों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। 629 मीटर लंबा बन रहा अंडरपास हरिफाटक ब्रिज के पास पीडब्ल्यूडी सिंहस्थ डिवीजन द्वारा 629 मीटर लंबे अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 7.5-7.5 मीटर के दो कैरिज-वे बनाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने निर्माण की प्रगति, जल निकासी और वाहनों की आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने यातायात पुलिस के साथ समन्वय कर वैकल्पिक मार्गों की कार्ययोजना तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण के दौरान लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। डायवर्जन के दौरान सुरक्षा पर जोर संभागायुक्त ने कहा कि यातायात डायवर्जन की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे निर्माण कार्य की गति भी बनी रहे और वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी न करना पड़े। उन्होंने वैकल्पिक मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने हरिफाटक ब्रिज चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस जवान प्रहलाद सिंह परमार से यातायात संचालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और उनके सुझावों की जानकारी ली। एलिवेटेड कॉरिडोर और कनेक्टिविटी कार्यों का भी जायजा हरिफाटक के बाद संभागायुक्त और कलेक्टर ने गदापुलिया चौराहा, इंदौर गेट चौराहा और निकास चौराहा क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां प्रस्तावित और निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर तथा सड़क कनेक्टिविटी से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान यातायात डीएसपी दिलीप सिंह परिहार, पीडब्ल्यूडी सिंहस्थ डिवीजन के अधिकारी, इंजीनियर और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report

मैहर के शारदा मंदिर पर नवरात्रि में श्रद्धालु भारी भीड़, अब तक 86,947 दर्शन

Maihar, Madhya Pradesh:नवरात्रि में मां शारदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 86,947 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मैहर। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां शारदा मंदिर मैहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां शारदा के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। 12 अक्टूबर 2026 को सुबह से अब तक कुल 86,947 श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में पैदल मार्ग से सबसे अधिक 79,680 श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, रोपवे मार्ग से 6,061 और वैन मार्ग से 1,206 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। नवरात्रि के दौरान मैहर में लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने से मां शारदा धाम में आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या کو देखते हुए मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर व्यवस्थाएं भी महत्वपूर्ण बनी हुई हैं।
0
0
Report

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने शिक्षकों से म

Dipu RawatDipu RawatFollow34m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:श्यामदेउरवा क्षेत्र के कई विद्यालयों में पहुंचकर सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने की अपील परतावल/महराजगंज। शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थन में वरिष्ठ सपा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने श्यामदेउरवा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से जनसंपर्क किया और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ सपा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने गिरिजा देवी इंटर कॉलेज, हैप्पी पब्लिक स्कूल और एसबीएम इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को समर्थन देने का आह्वान किया। इस अवसर पर हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव हैं और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि डॉ. संजयन त्रिपाठी शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करने का कार्य करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षकों की आवाज को मजबूती देने के लिए सदन में एक सशक्त प्रतिनिधि का होना आवश्यक है। जनसंपर्क के दौरान शिक्षकों ने सपा नेता की बातों को गंभीरता से सुना और समर्थन का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top