icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

बूंदी में योग दिवस: मंत्री समेत आमजन ने मिलकर योगाभ्यास किया

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बूंदी के खेल संकुल में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने शिरकत कर योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक हरिमोहन शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख राजेश बोयत, प्रभारी सचिव रुक्मणी रियार तथा जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिलेभर में भी योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
0
0
Report
Advertisement

बिजनौर में योग दिवस पर कपिल अग्रवाल ने योगाभ्यास कर जीवन का संदेश दिया

Noida, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस | बिजनौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "योग को जन-जन का अभियान" बनाने के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, सशक्त एवं निरोग उत्तर प्रदेश के विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने अपने प्रभारी जनपद बिजनौर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया, ताकि स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सभी अपनी भागीदारी निभा सकें।
0
0
Report

बेतिया में ट्रैक्टर-ट्राली से 480 लीटर शराब बरामद, तस्करी की आशंका

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहाँ पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया है शिकारपुर थाना पुलिस ने 480 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है गुप्त सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली से शराब की बड़ी खेप बरामद किया है मालदी गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली पर भारी मात्रा में शराब रखा गया था ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब को बरामद किया है ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया है आशंका जताई जा रही है कि यूपी से शराब कारोबारी शराब की बड़ी खेप लाए थे ट्रैक्टर ट्राली से 55 कार्टून शराब बरामद हुआ है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है
0
0
Report

सागर की फिल्मी लूट: 3 गिरफ्तार, 2 फरार

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में फिल्मी स्टाइल में सराफा व्यापारी से लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। दअरसल मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब बाबा मंदिर के पास सराफा व्यापारी मनीष सोनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने चाकू की नोंक पर व्यापारी को धमकाया और फिल्मी अंदाज में 35 हजार रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गईं। लगातार जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम बालाजी मंदिर क्षेत्र पहुंची, जहां से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट से जुड़े अहम सुराग भी बरामद किए हैं। वहीं मामले में शामिल 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकालकर उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच पुलिस का सख्त संदेश गया है।
0
0
Report
Advertisement

रांची विश्वविद्यालय में योग दिवस पर योगाभ्यास से स्वस्थ आयु के लिए जागरूकता

Ranchi, Jharkhand:12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सी पी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम के वर्चुअल सम्बोधन से हुआ। पीएम ने बताया कि इस वर्ष का थीम है योगा फोर हेल्दी एजिंग, साथ ही कहा उम्र बढ़ने के साथ भी हम स्वास्थ्य रह सकते हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, आज पूरी दुनिया लगभग 192 देश योग दिवस मना रहे हैं। आज ऐसा कोई गांव नहीं शहर नहीं, पूरी दुनिया योग कर रहा है। योग हमें अनुशासन भी सिखाता है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिर्फ योग न करें, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और रोजमर्रा में समय निकाल कर योगा करें। पीएम हम लोगों को टिप्स देते हैं पर ये पुरानी सभ्यता है और झारखंड में हम इसे आगे बढ़ाएंगे। मानसिक तनाव से निजात चाहते हैं तो योग और व्यायाम जरुर करें। इस मौके पर विधायक सी पी सिंह ने कहा, अंतरराष्ट्रीय मान्यता पीएम ने योग को दिलाने का काम किया। कहा गया है हर व्यक्ति को निरोग रहना चाहिए, योग भगाये रोग। बाइट ...संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री बाइट ...इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड बाइट ...सी पी सिंह, विधायक, बीजेपी बाइट ...अजय सिंह, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य बाइट ...डॉ (प्रो) सरोज शर्मा, वीसी, रांची यूनिवर्सिटी
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य सामूहिक योगाभ्यास

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के महन्त दिग्विजयनाथ पार्क में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योग किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी योगाभ्यास किया और लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान एडीजी मुथा अशोक जैन, जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कश्यप समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी आमजन के साथ योग कर स्वस्थ जीवन और फिट इंडिया का संदेश दिया। योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम में हजारों लोगों की सहभागिता देखने को मिली। योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और उत्साह ने कार्यक्रम को सफल बना दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top