455001
देवास के विशाल मेगा मार्ट के सामने हिंदू संगठन ने विरोध प्रदर्शन के रूप में की आतिशबाजी
Dewas, Madhya Pradesh:देवास में रविवार सुबह हिंदू संगठन के लोगों ने विशाल मेगा मार्ट के सामने "नो पटाखे" विज्ञापन का विरोध किया। संगठन के सदस्यों ने वहां आतिशबाजी की और मार्ट के संचालक से बात की। संगठन के राहुल रामराज ने बताया कि हिंदू त्योहारों पर ही इस तरह के विज्ञापन आते हैं, जो उन्हें आपत्तिजनक लगे। उन्होंने बताया कि चर्चा के बाद संचालक ने माफी मांगने की बात कही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवचरा में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से जलभराव, दुकानों और घरों में घुसा पानी
Devchara, Uttar Pradesh:बरेली। भमोरा क्षेत्र के देवचरा कस्बे में लगभग एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, भारी बारिश के कारण कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों ने बताया कि तेज जलभराव के कारण उनकी दुकानों में रखा सामान भी खराब हो गया। दुकानदारों के अनुसार, दुकान में रखी चीनी की बोरियां भीग गईं, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। स्थानीय निवासी दिनेश गुप्ता व इकवाल ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा नालों की नियमित सफाई नहीं कराई जाती, जिसके कारण हर बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जलभराव से प्रभावित लोगों में दिनेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, खुर्शीद, नदीम, अजीम, अमन गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, नाजिम, अकील, शराफत, इशरत, नितिन और सोना गुप्ता सहित कई दुकानदार एवं स्थानीय निवासी शामिल रहे।0
0
Report
बलरामपुर गैसड़ी, डंफर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर
Ganwaria Tulsipur, Uttar Pradesh:शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मोतीपुर-माधवडीह मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंफर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बघेलखंड की तरफ से मिट्टी लादकर तुलसीपुर जा रहा डंफर मोतीपुर माधवडीह के पास ई-रिक्शा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया। चालक सोनू पुत्र दीपक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी काशीराम कॉलोनी तुलसीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तुलसीपुर थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। डंफर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
शेखरपुर पुलिया के पास दो बाइक भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - तमता–शेखरपुर–डूमरबहार मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, शेखरपुर पुलिया के पास हुआ हादसा, आमने-सामने दो बाइक सवार की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत दो अन्य घायल, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, पत्थलगांव थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
तिलवाड़ा दद्दा घाट पर डूबने से तीन युवकों की मौत, प्रशासन में हड़कंप
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ तिलवाड़ा की दद्दा घाट में तीन युवकों की डूबने से मौत नहाने के दौरान हुआ हादसा मुजावर मोहल्ला गढ़ा के रहने वाले हैं तीनों युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे तीनों युवक मृतकों की पहचान 16 वर्षीय राजा खान 18 वर्षीय साहिल खान और साहिल के रूप में हुई स्थानी लोगों ने तीनों को बाहर निकाला तिलवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया0
0
Report
5 साल से पानी की किल्लत: महिलाएं खाली बर्तन लेकर सड़कों पर
Seoni, Madhya Pradesh:5 साल से पानी के लिए हाहाकार! खाली बर्तन लेकर महिलाओं का प्रदर्शन प्रशासन ने दिया आश्वासन सिवनी जिले में पेयजल संकट अब लोगों के सब्र की परीक्षा लेने लगा है... पिछले पांच सालों से पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने जब हर स्तर पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं मिला, तो खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतर आए... प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और जल्द समाधान का भरोसा दिया...दरअसल जिले की छपारा नगर परिषद के रानी दुर्गावती वार्ड के गांव पिंडरई में पिछले पांच वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है... ग्रामीणों का कहना है कि पानी के लिए उन्हें रोज़ाना काफी मशक्कत करनी पड़ती है... महिलाएं दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं, जिससे उनके दैनिक जीवन और रोजगार पर भी असर पड़ रहा है... बाइट: भाना गज्जाम, ग्रामीण बाइट सुनील उइके पूर्व सरपंच0
0
Report
SET-2026 परीक्षा की नई तारीख 13 सितंबर, 37 विषयों के साथ ऑफलाइन
Kota, Rajasthan:सेट-2026 की तारीख बदली: अब 13 सितंबर को होगी परीक्षा, 37 विषयों में होगा आयोजन कोटा। राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (सेट-2026) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, कोटा विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तिथि में बदलाव करते हुए इसे 6 सितंबर के स्थान पर अब 13 सितंबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय सीटेट परीक्षा की तारीखों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है。 कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में दो नए विषयों—जनसंचार एवं पत्रकारिता तथा संस्कृत (पारंपरिक)—को शामिल किया गया है, जिससे अब कुल 37 विषयों में परीक्षा होगी। यह निर्णय यूजीसी-नेट के मानकों के अनुरूप छात्रों की मांग पर लिया गया है。 परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) होगी, जिसमें दो प्रश्नपत्रों में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी और इसमें कोई नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगा। अभ्यर्थी कोटा विश्वविद्यालय की वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में EWS भूमि-भवन शर्तें हटाने पर जनसभा, धर्मेंद्र सिंह राठौड़ संबोधित
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं EWS आरक्षण में शर्तें हटाने की मांग को लेकर कल होगी सभा केंद्र सरकार की गाइडलाइन में भूमि-भवन की शर्तें हटाने की मांग झुंझुनूं के शार्दुल छात्रावास में सुबह 10 बजे होगा आयोजन पूर्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ करेंगे जनसभा को संबोधित EWS आरक्षण से जुड़े कानूनी, सामाजिक और नीतिगत पहलुओं पर होगी चर्चा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आरक्षण में लागू भूमि एवं भवन संबंधी पात्रता शर्तों को हटाने की मांग को लेकर EWS जन जागृति मंच के तत्वावधान में रविवार सुबह 10 बजे झुंझुनूं के रोड नंबर एक पर स्थित शार्दुल छात्रावास में जनसभा आयोजित होगी। जनसभा में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं मंच के संयोजक धर्मेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई वक्ता EWS आरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। मंच के यशवर्धनसिंह शेखावत ने बताया कि वर्तमान में केंद्र सरकार के EWS आरक्षण के तहत लागू भूमि और भवन संबंधी पात्रता शर्तों के कारण बड़ी संख्या में ऐसे परिवार भी आरक्षण का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जो वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जबकि राज्य सरकार ने इन शर्तों में राहत देकर काफी परिवारों को राहत दी है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार को भी इन शर्तों को सरल और न्यायसंगत बनाया जाना चाहिए, ताकि पात्र लोगों को आरक्षण का लाभ मिल सके। EWS वर्ग में ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत, कायस्थ, सिंधी, पंजाबी, शेख, सैयद, पठान, मुगल, कायमखानी सहित संपूर्ण अनारक्षित वर्ग शामिल है। ऐसे में यह किसी एक समाज, संगठन या राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि पूरे अनारक्षित वर्ग और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। मंच ने बताया कि इस विषय को लेकर पहले भी विभिन्न स्थानों पर सभाएं आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें अलग-अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वहीं, भाजपा सांसद राव राजेंद्र सिंह भी इस मुद्दे को प्राइवेट मेंबर बिल के माध्यम से संसद में उठा चुके हैं। जनसभा में EWS आरक्षण से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों, कानूनी पहलुओं और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। EWS जन जागृति मंच ने समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न राजनीतिक एवं गैर-राजनीतिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में शामिल होकर इस अभियान को मजबूत बनाने की अपील की है। बाइट : यशवर्धनसिंह शेखावत, सदस्य, EWS जन जागृति मंच0
0
Report
जयपुर में CA विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय सम्मेलन, क्षितिज–2047 थीम
Jaipur, Rajasthan:सीए विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'क्षितिज–इंस्पायरिंग एक्सीलेंस फॉर इंडिया 2047' थीम पर सम्मेलन. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे. राज्यपाल ने कहा कि भारत में बौद्धिक क्षमता है, इसलिए दुनिया भारत के बौद्धिक क्षमता से डरती है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप टैलेंट चाहते हैं और भारत में टैलेंट है. उन्होंने कहा कि सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. आयकर और जीएसटी से जुड़े नियमों की पालना कराते हुए सीए प्रोफेशनल्स औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण मानकों के अंकेक्षण की दिशा में भी सजग रहें. कार्यक्रम में राज्यपाल ने 'क्षितिज' स्मारिका का विमोचन किया. दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— जयपुर के बिड़ला सभागार में आज सीए विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ. आईसीएआई की सीकासा जयपुर शाखा की ओर 'क्षितिज–इंस्पायरिंग एक्सीलेंस फॉर इंडिया—2047' थीम पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने किया. राज्यपाल ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में बौद्धिक क्षमता है, इसलिए दुनिया भारत के बौद्धिक क्षमता से डरती है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप टैलेंट चाहते हैं और भारत में टैलेंट है. अमेरिका की सिलीकन वैली में बड़ी—बड़ी कंपनियों के दफ्तर हैं, लेकिन इन दफ्तरों से 60 से 70 फीसदी लोग भारतीय ही काम करते हैं. यह हमारे देश भारत का टैलेंट है. उन्होंने कहा कि सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. आयकर और जीएसटी से जुड़े नियमों की पालना कराने के साथ ही सीए प्रोफेशनल्स औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण मानकों के अंकेक्षण की दिशा में भी विशेष रूप से सजग रहें. इसी से औद्योगिक विकास के साथ जलवायु परिवर्तन के खतरों से राष्ट्र बचा रहेगा. उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट व्यवसाय और आर्थिक क्रियाकलापों के सूक्ष्म अंकेक्षण के अंतर्गत राष्ट्र के राजस्व वृद्धि के लिए अधिकाधिक योगदान दें. उन्होंने jयन्ती धर्म तेजा, हर्षद मेहता और नीरव मोदी जैसे वित्तीय घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मामलों से सीख लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं को रोकने में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और यदि सीए पूरी सतर्कता से कार्य करें तो कंपनियों के साथ-साथ देश का भी हित सुरक्षित रहेगा. आज देश में अधिकांश लोगों के बैंक खाते हैं और भारतीयों की बचत करने की आदत देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही है. इस आर्थिक व्यवस्था को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने में सीए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. कार्यक्रम में राज्यपाल ने 'क्षितिज' स्मारिका का विमोचन किया. वहीं आईसीएआई के सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए सतीश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2047 तक भारत करीब 4 हजार लाख करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. आज जो छात्र 20-22 वर्ष की आयु में प्रशिक्षण ले रहे हैं, वे विकसित भारत के दौर में दो दशक के अनुभव के साथ देश की आर्थिक व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कभी चार्टर्ड अकाउंटेंट का विकल्प नहीं बनेगा बल्कि उसका सहयोगी रहेगा, जो प्रोफेशनल एआई, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी और फॉरेंसिक अकाउंटिंग जैसी नई तकनीकों को अपनाएगा, वह भविष्य में प्रतिस्पर्धा में आगे रहेगा.0
0
Report
पंचकूला नगर निगम ने विकास कार्य तेज करने की योजना जारी की
Panchkula, Haryana:पंचकूला नगर निगम महापौर श्याम लाल बंसल ने जानकारी देते हुए पंचकूला जिले के विकास कार्यों के बारे में और साथ में पंचकूला पार्षद मौजूद रहे नगर निगम ने विकास कार्यों में लाई तेजी, शहरभर में सफाई, सड़क, जलापूर्ति और नालों के कार्यों को मिली गति पंचकूला। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी विभागों के समन्वय से कार्य किए जा रहे हैं ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकें। नगर निगम की ओर से सेक्टर-1, 2, 4, 12, 12-ए एवं इंडस्ट्रियल एरिया के नालों की सफाई एवं निर्माण का लगभग 38 करोड़ रुपये का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही राजीव कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी के नालों पर भी कार्य आरंभ हो चुका है। शहर के सभी सेक्टरों में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। वहीं सेक्टर-5, सेक्टर-14 तथा इंडस्ट्रियल एरिया फेस में सड़कों की री-कारपेटिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा सेक्टर-20 सहित अन्य क्षेत्रों के लिए नए विकास कार्यों के टेंडर आवंटित करने की तैयारी भी की जा रही है। जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुढ़नपुर और इंदिरा कॉलोनी में ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया है, जबकि सेक्टर-18 और सेक्टर-15 के पांच ट्यूबवेलों की मरम्मत की तैयारी चल रही है। नगर निगम ने विभिन्न विकास कार्यों को लेकर लोगों से सुझाव और शिकायतें भी प्राप्त की हैं। लगभग 75 विकास संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा शेष कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। हाउस मीटिंग में पार्षदों द्वारा दिए गए विकास कार्यों के प्रस्तावों के अनुसार आवश्यक एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही निगम के लिए ट्रैक्टर, जेसीबी और ट्रॉली जैसी आवश्यक मशीनरी खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। बरसात के मौसम को देखते हुए बंद पड़ी रोड-गलियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को जलभराव और आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रेहड़ी मार्केट को व्यवस्थित करने की दिशा में भी नगर निगम कार्य कर रहा है। योजना के तहत रेहड़ियों को हटाकर उन्हें स्थायी स्थान उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे 30 जून तक बिना ब्याज (Without Interest) के अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर इस सुविधा का लाभ उठाएं।0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एटीएम टिकट मशीन और प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया
Purnia, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पूर्णिया कोर्ट स्टेशन परिसर में एटीएम टिकट मशीन ,महिला और पुरुष प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया । इस मौके पर सांसद पप्पू यादव ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा पीएमसीएच के अधीक्षक पर की गई कार्रवाई की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि 90% प्रिंसिपल और अधीक्षक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं । दुर्भाग्य है कि आईएमए जैसी संस्था ऐसे लोगों को बचाव के लिए सामने आ खड़ी हुई है । जो उनकी मानसिकता को भी दर्शाता है । भरत तिवारी एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार ही नहीं यूपी और अन्य राज्यों में जाति की राजनीति हो रही है । और चुन चुन कर ब्राह्मण का एनकाउंटर हो रहा है । उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक इस सरकार में सात एनकाउंटर हुए हैं । सब की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए । बाईट - पप्पू यादव, सांसद पूर्णिया0
0
Report
अनिल विज का दावा: राम मंदिर विरोधी नहीं छोड़ेंगे योगी मोदी, कानून से जवाब
Chandigarh, Chandigarh:श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा… न छोड़ेंगे योगी, न छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी” – मंत्री अनिल विज राम मंदिर का विरोध करने वालों को न कोर्ट बख्शेगा, न भगवान राम: सनातन विरोधियों को अनिल विज की दो-टूक चंडीगढ़, 27 जून – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि “राम मंदिर चढ़ावे को लेकर आज वो ही लोग शोर मचा रहे हैं जो नहीं चाहते थे कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बने”। उन्होंने कहा कि “दुख तो हमारे जैसे लोगों को है जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए जेल काटी, गिरफ्तार हुए और पुलिस की लाठियां खाई! जिस कारण मेरे सिर पर गंभीर चोट आई थी और सर में गांठे पड़ गई थी जिसका ऑपरेशन मैनें 3 साल पहले ही करवाया है! आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्रीराम मंदिर चढ़ावे को लेकर आज वही लोग शोर मचा रहे हैं जो चाहते नहीं थे कि राम मंदिर बने। उन्होंने कहा कि इन लोगों को इतनी समझ नहीं है कि “राम मंदिर उत्तर प्रदेश में है और उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री है योगी और उत्तर प्रदेश है भारत में और भारत के प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी, न छोड़े योगी और न छोड़े मोदी किसी को, और चोरी हुई है भगवान श्रीराम की, भगवान राम की पहले भी चोरी हुई थी जब सीता माता का हरण रावण करके ले गया था, इसके बाद रावण के घर में दिया जलाने वाला नहीं रहा था। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन्हें कोर्ट से भी सजा मिलेगी, कानून से भी सजा मिलेगी और भगवान श्री राम तो इनको बख्शने वाले हैं नहीं किसी भी हालत में। उन्होंने कहा कि यह जो लोग शोर मचा रहे हैं यह नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, इनको दुख भी नहीं है और यह एक तरह से कटाक्ष कर रहे हैं सनातन का मजाक उड़ाना चाहते हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भावुक होते हुए उन दिनों को भी याद किया जब राम मंदिर को लेकर उन्होंने पुलिस की लाठियाँ खाई थी! मंत्री अनिल विज ने कहा कि दुख तो हमारे जैसे लोगों को है जिन्होंने 19 दिन जेल काटी और गिरफ्तार हुए और पुलिस की लाठियाँ खाई, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और सर में गांठे पड़ गई थी जिनका ऑपरेशन उन्होंने पीजीआई से 3 साल पहले ही करवाया है। इन्हें दुख नहीं है यह तो हमारी खिल्ली उड़ा रहे हैं।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ का गोरा बादल स्टेडियम पुनर्विकास से विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में गोरा बादल स्टेडियम का जीर्णोद्धार हिन्दुस्तान जिंक के CSR सहयोग से विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में हो रहा है। भूमि पूजन के साथ पुनर्विकास कार्य की शुरुआत हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल मैदान, जॉगिंग ट्रैक, ग्रास कोर्ट, आधुनिक चेंजिंग रूम, पार्किंग, सीसीटीवी सुरक्षा, हाईमास्ट लाइट, सोलर एनर्जी सिस्टम, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग आदि सुविधाओं के साथ यह परियोजना खिलाड़ीओं को आधुनिक सुविधाएं देगी। सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और हिन्दुस्तान जिंक के CEO ने पूजा-अर्चना कर निर्माण का शुभारंभ किया। पहले चरण में लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो रहा है और आने वाले समय में अतिरिक्त राशि खर्च कर इसे उदयपुर संभाग के सबसे आधुनिक खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। हिन्दुस्तान जिंक के CEO ने कहा कि कंपनी खेल, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और ग्रामीण उत्थान जैसे क्षेत्रों में भी कार्य कर रहा है ताकि युवाओं को अवसर मिलें और चित्तौड़गढ़ का नाम देश- दुनिया में रोशन हो। गोरा बादल स्टेडियम का पुनर्विकास चित्तौड़गढ़ के खेल भविष्य में बड़ा निवेश है जो देश भर के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।0
0
Report
Advertisement
बमीठा पुलिस ने अपहरण-डकैती मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर की बमीठा थाना पुलिस ने अपहरण और डकैती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे दो आरोपी अभी फरार हैं। घटना 24 तारीख की रात बागेश्वर धाम रेलवे ब्रिज के पास आरोपियों ने ओडिशा निवासी रंजन घोई की गाड़ी रोककर उनका अपहरण कर लिया। आरोप है कि मारपीट कर 10 लाख की फिरौती मांगी गई और 4500 रुपये व मोबाइल लूट लिया गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपियों की घेराबंदी कर ब्रजेश तिवारी, नीरज कुशवाहा, अमित दुबे और रिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया , इनके कब्जे से अल्ट्रो कार, 3100 रुपये, एक कट्टा और कारतूस जब्त किए हैं। राजा पाण्डेय समेत दो आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार अपहरण में इस्तेमाल बोलेरो कार अभी जब्त होनी है। चारों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है ,पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।0
0
Report
TET पेपर लीक: भिवंडी कोनगाव में तीन गिरफ्तार, परीक्षा पर असर
Thane, Maharashtra:ब्रेकिंग.. TET पेपरफुटीचा भिवंडीत गोंधळ, कोनगावमधून 3 जण ताब्यात... अँकर.. नीट पेपरफुटीचा वाद शमेना, तोच आता TET परिक्षेचा पेपरफुटीचा मुद्दा समोर आला आहे. उद्या होणाऱ्या TET परिक्षेचा पेपर भिवंडीच्या कोनगावमध्ये फुटल्याचा धक्कादायक प्रकार उघडकीस आला आहे. उद्या 28 जून रोजी संपूर्ण महाराष्ट्रभर 1,029 केंद्रांवर TET परिक्षा होणार होती. मात्र भिवंडी तालुक्यातील कोनगाव येथे परिक्षा सुरू होण्याआधीच पेपर फुटल्याची माहिती समोर आली. पोलिसांनी तातडीने कारवाई करत याप्रकरणी तिघांना अटक केली आहे. पेपर लीक करणाऱ्या टोळीचा पोलिस शोध घेत आहेत. या संपूर्ण प्रकरणाची सविस्तर माहिती भिवंडी परिमंडळ 2 चे उपायुक्त डॉ. पवन बनसोड आज दुपारी 3 वाजता पत्रकार परिषदेत देणार आहेत. पेपरफुटीमुळे हजारो उमेदवारांच्या भवितव्यावर प्रश्नचिन्ह उभं राहिलं आहे. पेपर पुन्हा होणार का? परिक्षा पुढे ढकलली जाणार का?0
0
Report
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंगों को जमानत, अदालत से मिली राहत
Noida, Uttar Pradesh:कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में न्यायिक हिरासत में बंद चारों निहंगों को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर से जमानत मिल गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिंध्याचल सिंह की अदालत ने शनिवार को चारों आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें राहत प्रदान की। हालांकि मामले की सुनवाई न्यायालय में जारी रहेगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। ज्ञात हो कि 16 जून को कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने चारों निहंगों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई भ्रामक और विवादित पोस्ट वायरल होने से प्रदेश में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। इसी बीच शुक्रवार को उत्तराखंड प्रशासन और निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में महत्वपूर्ण वार्ता हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने तथा संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने पर सहमति जताई। वार्ता के दौरान निहंग प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें कर्णप्रयाग प्रकरण में दर्ज मुकदमा वापस लेने और गिरफ्तार चारों निहंगों की रिहाई की मांग प्रमुख रही। प्रशासन ने इन मांगों पर विचार के लिए दो दिन का समय मांगा और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। निहंग प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्णप्रयाग की घटना में दोनों पक्षों से कुछ गलतियां हुई हैं और मामले का समाधान आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना नहीं, बल्कि भाईचारा और सौहार्द का संदेश देना है। उन्होंने यह भी कहा था कि गिरफ्तार चारों निहंगों की रिहाई तक वे पांवटा साहिब में ही रुकेंगे। अब न्यायालय से चारों आरोपियों को जमानत मिलने के बाद मामले की आगामी सुनवाई नियमानुसार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
