455001
देवास शहर में तेज बारिश से जलभराव और यातायात में रुकावट
Dewas, Madhya Pradesh:देवास शहर में देर रात तेज बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जल निकासी की कमी के चलते कई जगहों पर पानी भर गया, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। मेड़की रोड पर स्थित अंडर ब्रिज में भी पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। शहर के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश के कारण जलभराव की समस्या देखने को मिली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पार्लिएमेंट विरोध के बीच हिंसा केस पर सांसदों की कार्रवाई का संकेत
New Delhi, Delhi:mp prashant iv on parliament protest महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद एडवोकेट ग्वाल के पड़वी और कांग्रेस संसद के भीतर आज फिर जवाब देही की मांग करेंगे और अपने मुद्दे उठाएंगे बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बिहार में हिंसा को लेकर कहां है सभी छात्रों के खिलाफ केस वापस लिए गए हैं लेकिन अगर किसी ने इंडिविजुअल क्राइम किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी उसके खिलाफ केस तो सरकार भी वापस नहीं ले सकती जो हिंसा हुई उसमें BDO घायल हुआ है0
0
Report
चीन कृत्रिम सूरज बना रहा है, सरकार बच्चों पर FIR कराने में व्यस्त है
Noida, Uttar Pradesh:एक तरफ़ चीन Artificial Sun बना रहा है, और दूसरी तरफ़ हमारे प्रधानमंत्री छोटे-छोटे बच्चों पर FIR करवाने में व्यस्त है।0
0
Report
घोड़े पर स्कूल जाते बच्चों का वीडियो वायरल, लोगों ने दी तारीफ
Noida, Uttar Pradesh:घोड़े पर सवार होकर स्कूल जाते बच्चों का एक दिल जीत लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...कंधे पर बस्ता, चेहरे पर मुस्कान और घोड़े पर शाही अंदाज़ में स्कूल जाते इन बच्चों की एंट्री देखकर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं...जहां ज्यादातर बच्चे स्कूल बस या वैन से जाते हैं, वहीं इन बच्चों का अनोखा अंदाज़ इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है....0
0
Report
Advertisement
NSUI के प्रदर्शन के बावजूद बीजेपी-Gehlot पर छात्र संघ चुनाव शुरू करने का दबाव
Jaipur, Rajasthan:NSUI कार्यकर्ताओं की ओर से छात्र संघ चुनाव सहित अन्य मांगों को लेकर पानी की टंकी पर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा, छात्र संघ चुनाव होने चाहिए। सरकार डर की वजह से चुनाव नहीं करा रही है। कांग्रेस सरकार में बंद हुए चुनावों के सवाल को लेकर कहा, उस समय की परिस्थितियों को देखते हुए अगर चुनाव बंद हुए थे, तो अब बीजेपी सरकार की ड्यूटी बनती है कि उस समय की कमियां दूर कर फिर से चुनाव शुरू करने चाहिए। बीजेपी नेता शंकर गोरा ने कहा, छात्र संघ चुनाव बंद करने का काम अशोक गहलोत की सरकार में हुआ। आज जो छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकतंत्र में प्रदर्शन करने चाहिए, लेकिन अमर्यादित नहीं होने चाहिए। NSUI के नेताओं को अशोक गहलोत से सवाल करना चाहिए। उन्हीं को छात्र संघ चुनाव बंद करने का श्रेय जाता है।0
0
Report
जालौर के व्यवसायी ने गौमाता राधा के लिए बनवाया महल, सुख-समृद्धि का दावा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के जालौर से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो आस्था, सेवा और गौभक्ति की अनूठी मिसाल पेश करती है। यहां एक व्यवसायी ने अपनी प्रिय गौ माता "राधा" के लिए आलीशान महल तैयार कराया है। उनका दावा है कि जिस दिन से गौ माता उनके घर आई हैं, तब से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का माहौल है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। वीओ-1: यह तस्वीरें जालौर के व्यवसायी नरेंद्र कुमार राजपुरोहित की हैं, जिनके लिए गाय केवल एक पशु नहीं बल्कि परिवार की सदस्य है। उन्होंने अपनीप्रिय गौ माता "राधा" को घर में विशेष स्थान दिया है और अब उसके लिए "राधा महल" नाम से एक भव्य आवास तैयार करवा रहे हैं। वीओ-2: नरेंद्र कुमार राजपुरोहित बताते हैं कि जिस दिन से गौ माता राधा उनके घर आई, उसी दिन से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ी। उनका कहना है कि घर में बीमारी नहीं आई और व्यापार में भी लगातार प्रगति हुई। वे अपनी सफलता का श्रेय गौ माता के आशीर्वाद को देते हैं। वीओ-3: नरेंद्र केवल गौसेवा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों को गाय के महत्व, गोमूत्र, गोबर और जैविक खेती के लाभों के बारे में भी जागरूक करते हैं। वे बच्चों, किसानों और व्यापारियों को गौ संरक्षण का संदेश देते हैं और गौसेवा के लिए आर्थिक सहयोग भी करते हैं। बाइट – नरेंद्र कुमार राजपुरोहित "मेरे लिए गौ माता ही सबसे बड़ा धन है। राधा के घर आने के बाद हमारे परिवार में सुख-शांति और व्यापार में उन्नति हुई है। इसलिए मैंने राधा के लिए महल बनवाने का संकल्प लिया और लोगों से भी गौसेवा करने की अपील करता हूं।" वीओ-4 (समापन): भारतीय संस्कृति में गौ माता को श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जाता है। जालौर के नरेंद्र कुमार राजपुरोहित की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी गौभक्ति समाज को सेवा, संरक्षण और संवेदनशीलता का संदेश दे रही है0
0
Report
झारखंड विधानसभा मानसून सत्र 6–12 अगस्त: प्रथम अनुपूरक बजट पर विपक्ष-सरकार के बीच तकरार
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत 6 अगस्त से हो रही है जो 12 अगस्त तक चलेगा इसमें कुल 5 कार्य दिवस होने हैं।।7 अगस्त को सदन में प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। प्रथम अनुपूरक बजट को लेकर बीजेपी ने घेरा तो सत्ता पक्ष को तरफ से भी पलटवार हुआ बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने झारखंड विधानसभा में पेश होने वाले प्रथम अनुपूरक बजट को लेकर कहा, पहले तिमाही का जो रिपोर्ट है उनमें एक प्रतिशत से भी कम खर्च दिखाया गया है। उस खर्च को नहीं कर ये बता दिया गया कि झारखंड की जनता के काम काज को लेकर राज्य की सरकार कितनी गंभीर है। अब प्रथम अनुपूरक बजट लाएंगे,लेकिन महत्वपूर्ण ये नहीं कि आप अनुपूरक बजट ला रहे बल्कि खर्च किस तरह से कर रहे हैं और जनता से जुड़े कार्यों को कितनी गंभीरता से कर रहे हैं। राज्य की सरकार झारखंड के विकास को लेकर गंभीर नहीं है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा मानसून सत्र में इस वित्तीय वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री होने के नाते हमारी कोशिश होगी हमारा जो वित्तीय प्रबंधन है वो किस प्रकार है, नीति आयोग ने किस तरह झारखंड के वित्तीय प्रबंधन की चर्चा की है और जो प्रथम अनुपूरक बजट लाया जा रहा है उसके पीछे कारण क्या है। बाइट ...राधाकृष्ण किशोर, वित्त मंत्री मंत्री इरफान अंसारी ने कहा सरकार अपने अनुसार चलती है, अगर लगता है पैसे कि जरूरत है तो हम लाते हैं सप्लीमेंट्री बजट । इसमें दिक्कत क्या है। बीजेपी आराम से रहे ,जनता ने तो उन्हें नकार दिया है। सदन आईना होता है, जनता की आवाज को सदन के पटल पर मजबूती से रखने का एक मौका होता है。 बाइट ...इरफान अंसारी, मंत्री झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, उनके समय में अनुपूरक नहीं लाया जाता था क्या। उनकी जब सरकार थी तब सत्र में अनुपूरक लाते थे या नहीं । विभाग से प्रस्ताव आता है और सर्व सम्मति से पास होता है। सदन में उनको बिंदुवार जवाब मिलेगा। ये लोग विकास विरोधी और चंदा चोर हैं। युवाओं के सपने को चुराने वाले ये लोग हैं。 बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो0
0
Report
Advertisement
महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद एडवोकेट ग्वाल के पड़वी पर विपक्ष का संसद विरोध प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद एडवोकेट ग्वाल के पड़वी पर विपक्ष का संसद विरोध प्रदर्शन और कांग्रेस MP Prashant iv on Parliament protest0
0
Report
जमशेदपुर पुलिस ने 9.2 किलोग्राम गांजा के साथ अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. 9.2 किलोग्राम गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 31,360 रुपए, बाइक, इलेक्ट्रिक तराजू और मोबाइल बरामद किया है. यह कार्रवाई एमजीएम थाना क्षेत्र में हुई. गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी मंतोष महतो, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी शंभू गोराई और प्राण कृष्णा गोराई को जेल भेज दिया गया है. आरोपियों के खिलाफ एमजीएम थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने पूरे मामले का खुलासा किया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि एमजीएम थाना क्षेत्र के बेको गांव मंतोष महतो के घर में गांजा की खरीद बिक्री होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की तो उसके घर से एक तराजू और 7.2 किलो गांजा बरामद हुआ. 6,400 रुपये भी आरोपी के पास मिले. पूछताछ में मंतोष में स्वीकार किया वह गांजा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से गांजा लाकर शहर में बेचता है. इसी बीच मंतोष ने पुलिस को बताया कि पश्चिम बंगाल से शंभू और प्राण कृष्णा गोराई गांजा पहुंचाने के लिए उसके घर आ रहे है. इस सूचना पर पुलिस ने छोटाबाकी गांव की ओर जाने वाली सड़क पर जाल बिछाया और बाइक से गांजा की डिलिवरी देने आ रहे शंभू और प्राण कृष्णा गोराई को पकड़ा लिया गया. दोनों के पास 2 किलो गांजा और 24,960 रुपए बरामद किए गए. तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. जानकारी हो कि 2 दिन पहले भी जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था. सीतारामडेरा थाना की पुलिस के बस स्टैंड से 33 किलो गांजा के साथ पटना के एक तस्कर को गिरफ्तार किया था.0
0
Report
रत्नागिरी में बारिश के बावजूद पानी के संकट पर धनगर समुदाय का आमरण उपोषण
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी..पावसाळ्यातही पाण्याचा टंचाई! कुटगिरीतील धनगर बांधवांचे देवरुख पंचायत समितीसमोर आमरण उपोषण.. रत्नागिरी जिल्ह्यात मुसळधार पाऊस सुरू असतानाच संगमेश्वर तालुक्यातील कुटगिरी येडगेवाडीतील धनगर बांधवांवर पिण्याच्या पाण्यासाठी आमरण उपोषण करण्याची दुर्दैवी वेळ आली आहे. स्थानिक भावकीच्या वादातून एप्रिल महिन्यात पिण्याच्या पाण्याची पाईपलाईन तोडण्यात आल्याने जुलै उलटला तरीही येथील ग्रामस्थांना पाण्यासाठी वणवण करावी लागत आहे.. या समस्येकडे प्रशासनाचे लक्ष वेधण्यासाठी महिला, लहान मुले आणि ज्येष्ठांसह ग्रामस्थांनी देवरुख पंचायत समिती कार्यालयासमोर आंदोलन छेडले आहे.. प्रशासनाने केलेली मनधरणी निष्फळ ठरली असून तीन मुख्य मागण्यांवर ठोस लेखी आश्वासन मिळेपर्यंत उपोषण मागे न घेण्याच्या भूमिकेवर आंदोलक ठाम आहेत.. त्यामुळे या संवेदनशील प्रश्नावर प्रशासन आता नेमका काय तोडगा काढणार, याकडे संपूर्ण जिल्ह्याचे लक्ष लागले आहे..0
0
Report
Advertisement
भाजपा का प्रदर्शन: AAP के दोहरे चरित्र पर हमला, पंजाब शिक्षा मंत्री इस्तीफा मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी के राजनीति में दोहरे मानदंड़ो के विरोध में एवं पंजाब में हुए अनेक परिक्षा पेपर लीक मामलों में पंजाब के शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस की बर्खास्तगी की मांग को लेकर "आप" के कैनिंग लेन स्थित आफिस पर प्रदर्शन किया और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। पुलिस मंदिर मार्ग थाने लेकर गई जहाँ से एक घंटे बाद चेतावनी देकर छोड़ा। प्रदर्शन में अन्य भाजपा नेता शामिल हुए जिसमें सांसद योगेंद्र चंदोलिया कमलजीत सहरावत बांसुरी स्वराज समेत कई सारे नेता पहुंचे साथ में अच्छी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे आम आदमी पार्टी कार्यालय पर हुए प्रदर्शन पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा की आज हम यहाँ आम आदमी पार्टी के दोहरे चरित्र और दोहरी राजनीति को बेनकाब करने आए हैं। केंद्र में जब पेपर लीक का मुद्दा आया तो "आप" ने सबसे पहले सड़क जाम की, हंगामा किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने नैतिकता का भाषण दिया, जवाबदेही का ढिंढोरा पीटा। बीजेपी की मांग है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे जब अरविंद केजरीवाल और भवानी पार्टी और कांग्रेस के लोग सीजीपी के सपोर्ट में थे केंद्र शिक्षा मंत्री का शिफा मांगा तो पंजाब के शिक्षा मंत्री का क्यों नहीं0
0
Report
फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद - बिजली विभाग के निजीकरण और निजी कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन, लघु सचिवालय पर जमकर नारेबाजी, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। फरीदाबाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों का विरोध जताते हुए सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया, सैंकड़ों की संख्या में इकट्ठे हुए बिजली कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की, निजीकरण की नीति का विरोध किया और आने वाले समय में तीन दिवसीय हड़ताल की चेतावनी दी, मांगे मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही। दिखाई दे रही तस्वीरें फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय की हैं जहाँ आज सैंकड़ों की संख्या में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, उनकी मांग है कि सरकार बिजली विभाग का निजीकरण बंद करे; गुरुग्राम और नूंह जिलों के बिजली विभाग को निजी कंपनी को सौंपने की बात भी कही गई है, कर्मचारियों ने कहा सरकार स्मार्ट मीटर लगाने का काम भी निजी कंपनी को सौंप रही है जिसे विरोध किया गया, उनके नेताओं ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना इसलिए 11, 12, 13 दिन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है; अगर इसके अंदर भी मांगें नहीं मानी तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी।0
0
Report
नोएडा पुलिस के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नकद इनाम, कमिश्नर ने किया सम्मान
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पुलिस के खिलाड़ियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कमिश्नर ने किया पुरस्कृत गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर ने नोएडा पुलिस में नियुक्त उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया। उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 (म muradाबाद) में शानदार प्रदर्शन करने वाले आरक्षी विवेक गुप्ता को विभिन्न स्पर्धाओं में 7 स्वर्ण पदक जीतने पर 50,000 का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं महिला मुख्य आरक्षी रूबी मिश्रा को 3 स्वर्ण पदक जीतने पर 50,000 से सम्मानित किया गया। मुख्य आरक्षी रूपेश ने प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें 40,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। आरक्षी आकाश को 2 स्वर्ण पदक जीतने पर 40,000 का नकद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा, तृतीय भारतीय पुलिस योग प्रतियोगिता, करनाल (हरियाणा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतने वाले मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार को भी 40,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी और कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गौतमबुद्धनगर पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करेंगे।0
0
Report
Advertisement
श्री गुरुद्वारा के प्रकाश पर्व के अवसर पर SGPC ने पाकिस्तानी दर्शन यात्रा के लिए 10 अगस्त तक पासपोर्ट जमा करवाने का निर्देश जारी किया
Amritsar, Punjab:ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸਿੱਖ ਜਥੇ ਲਈ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਨੇ ਮੰਗੇ ਪਾਸਪੋਰਟ, 10 ਅਗਸਤ ਆਖਰੀ ਮਿਤੀ 22 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਰਵਾਨਾ ਹੋਵੇਗਾ ਲਗਭਗ 1800 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜਥਾ, 24 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਨਨਕਾਣਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਪਾਸਪੋਰਟ, ਫੋਟੋ ਅਤੇ ਪਛਾਣ ਪੱਤਰ ਦੀ ਕਾਪੀ 10 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਉਣ ਜਮਹਿਲ: ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲਵਾਂ ਇਕੱਲੀਆਂ ਬੀਬੀਆਂ ਵੀ ਕਰ ਸਕਣਗੀਆਂ ਯਾਤਰਾ, ਪਰ ਘੋਸ਼ਣਾ ਪੱਤਰ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾਉਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਲਾਜ਼ਮੀ: ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ (ਐਸਜੀਪੀਸੀ) ਨੇ ਧੰਨ-ਧੰਨ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਤੋਂ 10 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਪਾਸਪੋਰਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਲੋੜੀਂਦੇ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲਵਾਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ。 ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲਵਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੁਨੀਆ ਭਰ ਵਿੱਚ ਵੱਸਦੀਆਂ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਅਸਥਾਨ ਸ੍ਰੀ ਨਨਕਾਣਾ ਸਾਹਿਬ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਹਰ ਸਾਲ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਲਈ ਪਹੁੰਚਦੀ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ sਿੱਖਾਂ ਦੀ ਨੁਮਾਇੰਦਾ ਸੰਸਥਾ ਹੋਣ ਦੇ ਨਾਤੇ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਲਗਭਗ 1800 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜਥا ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਭੇਜੇਗੀ। ਇਸ ਲਈ ਸਾਰੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰਾਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਸੁਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਵੀ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਇਸ ਯਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ, ਉਹ ਆਪਣਾ ਪਾਸਪੋਰਟ, ਇੱਕ ਪਾਸਪੋਰਟ ਸਾਈਜ਼ ਫੋਟੋ ਅਤੇ ਸ਼ਨਾਖਤੀ ਕਾਰਡ ਦੀ ਫੋਟੋਕਾਪੀ 10 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਜ਼ਰੂਰ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾਉਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 10 ਅਗਸਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੋਈ ਵੀ ਪਾਸਪੋਰਟ ਸਵੀਕਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਕਿਉਂਕਿ ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰੀ ਏਜੰਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵੀਜ਼ਾ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਜਾਂਚ ਲਈ ਨਿਰਧਾਰਤ ਸਮਾਂ ਲੱਗਦਾ ਹੈ। ਹਰ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਵਿੱਚ ਇਨ੍ਹਾਂ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਦੀ ਇੱਛਾ ਸ਼ਾਮਲ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਯਾਤਰਾ ਉਸ ਆਸ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਦਾ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਮੌકા ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਜਥਾ 22 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਕੇ ਸ੍ਰੀ ਨਨਕਾਣਾ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੇਗਾ। ਉੱਥੇ ਸਥਿਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ 24 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਪੂਰੀ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਥਾ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਹੋਰ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰੇਗਾ, ਜੋ 1947 ਦੀ ਵੰਡ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭਾਰਤ ਤੋਂ ਵਿਛੜ ਗਏ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਸਿੱਖ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਵਿੱਚ ਇਨ੍ਹਾਂ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਦੀ ਇੱਛਾ ਸ਼ਾਮਲ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਯਾਤਰਾ ਉਸ ਆਸ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਦਾ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਮੌਕਾ ਹੈ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਇਕੱਲੀਆਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਵੀ ਇਸ ਯਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ, ਸਰਪੰਚ, ਨੰਬਰਦਾਰ ਜਾਂ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰਤ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਘੋਸ਼ਣਾ ਪੱਤਰ ਜਮਹਿਲ ਕਰਵਾਉਣਾ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੋਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਜਥਾ 10 ਦਿਨਾਂ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਪੂਰੀ ਕਰਕੇ 3 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਭਾਰਤ ਵਾਪਸ ਪਰਤੇਗਾ。 ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਨੇ ਸਮੂਹ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਨਾਮ ਲੇਵਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਆਪਣੇ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾ ਕੇ ਇਸ ਪਾਵਨ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਲਾਭ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ。 ਬਾਈਟ:—– ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਸਕੱਤਰ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲਵਾ0
0
Report
श्योपुर के निजी स्कूल में निर्माणाधीन भवन में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के ग्राम आवदा स्थित निजी साई पब्लिक स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन निर्माणाधीन भवन में ही बच्चों से पढ़ाई करा रहा है। कक्षाओं में चारों ओर बांस-बल्ली और निर्माण सामग्री के बीच मासूम बच्चे बैठकर अध्ययन करने को मजबूर हैं।ऐसी स्थिति में किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। अब बच्चों की जान से खिलवाड़ करने का वीडियो वायरल हो रहा है0
0
Report
जामा के चिगलपहाड़ी गांव में किसान महिलाओं के साथ धान रोपनी के मुद्दे
Dumka, Jharkhand:जामा प्रखंड के चिगलपहाड़ी गांव में किसान महिलाओं के साथ खेत में उतरकर धान रोपनी किया । इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ धान की रोपाई की, उनसे बातचीत कर खेती-किसानी और रोजमर्रा की समस्याओं की जानकारी ली। सीता सोरेन ने कहा कि किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज भी वे कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र की अनदेखी के कारण किसानों को खाद, बीज, सिंचाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। सीता सोरेन ने संताल परगना में पलायन के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में युवाओं और मजदूरों को दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। उनका आरोप था कि सरकार पलायन रोकने में विफल रही है। यदि गांवों में रोजगार और कृषि को मजबूती दी जाए, तो लोगों को अपने घर-परिवार छोड़कर बाहर काम करने की मजबूरी नहीं होगी।0
0
Report
Advertisement
