455001
स्वास्थ्य मंत्री ने बिना नंबर की एंबुलेंस रुकवाई, खामियां पाईं
Dewas, Madhya Pradesh:भोपाल-इंदौर मार्ग से गुजरते समय राज्य स्वास्थ्य मंत्री शिवाजी पटेल ने जैतपुर के पास बिना नंबर प्लेट की एंबुलेंस को रुकवाया और जांच के लिए यातायात थाने भेजा।
यातायात थाना प्रभारी पवन बागड़ी द्वारा जांच में एंबुलेंस में गंभीर खामियां पाई गईं। ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो चुका था, और अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट के थे।
एंबुलेंस चालक ने बताया कि हाल ही में हुए एक्सीडेंट के कारण नंबर प्लेट नहीं लगाई जा सकी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुंछ में ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का सिलसिला जारी, हजारों ने किया हिस्सा
Chikri Ban, एंकर: सरहदी जिला पुंछ में ईद मिलादुन्नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा के सिलसिले में धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूसों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पुंछ शहर में रात का जुलूस-ए-मोहम्मदी बेहद अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में आशिकाने रसूल ने हिस्सा लिया। वीओ: हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर ईद मिलादुनबी का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है 12 रबी अल आवल के इस मोके पर पुंछ में मस्जिद और मदरसों में कई तरह के प्रोग्रामो का सिलसिला जारी है वही मिलान चौक पारेड ग्राउंड पुंछ से रात को जुलूस निकला गया जो पुंछ की विभिन्न जगहों से होता हुआ मरकजी जामा मस्जिद पुंछ में आ कर खतम हुआ, जुलूस में बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान नात-ए-रसूल पेश की गईं। वहीं पैगंबर-ए-इस्लाम की सीरत-ए-तैयबा, मुबारक जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए नारे भी लगाए गए। इस दौरान पूरा इलाका दरूद-ओ-सलाम और धार्मिक नारों से गूंज उठा। इस मौके पर जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम मोहब्बत-ए-रसूल के साथ-साथ भाईचारे, अमन और आपसी एकता का संदेश देते हैं। जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक उत्साह के साथ अनुशासन का भी प्रदर्शन किया। वहीं पुंछ शहर में ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में आने वाले दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूसों का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है。0
0
Report
बिहार के श्रद्धालु की बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान पुंछ में मौत
Chikri Ban, बिहार से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए पुंछ पहुंचे एक 68 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश प्रसाद, पुत्र राम बृज प्रसाद, उम्र 68 वर्ष, निवासी बेलागंज, गया, बिहार के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। पुंछ में बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आए एक 68 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, जानकारी के अनुसार, बीती रात दिनेश प्रसाद, पुत्र राम बृज प्रसाद, उम्र 68 वर्ष, निवासी बेलागंज, गया, बिहार को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार दिनेश प्रसाद की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई। दिनेश प्रसाद बिहार से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए पुंछ पहुंचे थे। घटना की खबर मिलते ही उनके साथ आए साथी श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
CCTV में कैद चोर: अमरोहा के सैद नगंली में साइकिल चोरी पर हड़कंप
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के सैद नगंली थाना क्षेत्र में घर के बाहर से साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर; पुलिस जांच में जुटी अमरोहा जनपद के सैद नगंली क्षेत्र के गांव हरयाना में घर के बाहर से साइकिल चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक घर के बाहर पहुंचता है और मौका मिलते ही साइकिल चोरी कर वहां से फरार हो जाता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। आरोप है कि इससे पहले भी चोर चार घरों को निशाना बना चुके हैं। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जल्द कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली करोल बाग में बिज़नेसमैन की कार से 2 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी चोरी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: करोल बाग इलाके में एक बिज़नेसमैन की कार से 2 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ज्वेलरी चोरी करोल बाग में एक बिज़नेसमैन की कार से कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ज्वेलरी चोरी हो गई। SKG कुंदन क्राफ्ट्स के कन्हैया लाल ने 19 अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे अपनी गाड़ी आर्य समाज रोड पर पार्क की थी。 जब वे शाम करीब 7:15 बजे अपने बेटे और एक कर्मचारी के साथ लौटे, तो उन्होंने देखा कि कार की खिड़की टूटी हुई थी और सोने-हीरे की ज्वेलरी, एक लैपटॉप और कागज़ात वाले तीन बैग गायब थे。 पुलिस दोषियों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज और दूसरी जानकारियों की जांच कर रही है।0
0
Report
कांग्रेस ओबीसी कॉलम जाति जनगणना के लिए अभियान तेज, कानपुर-जालौन में सम्मेलन तय
Noida, Uttar Pradesh:मनोज यादव ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस यूपी कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग जाति जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने के लिए अभियान शुरू करेगा अभियान की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए आज प्रदेश मुख्यालय में आज बैठक इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों एवं शहर अध्यक्षों से फीडबैक लिया जाएगा इसके बाद 22 अगस्त को कानपुर और 23 को जालौन में जातिगत जनगणना और भागीदारी न्याय सम्मेलन होगा जाति जनगणना के मुद्दे को एक बार फिर से जिंदा करेगी कांग्रेस, 22 अगस्त से पूरे प्रदेश में चलेगा अभियान बैठक में प्रदेश में शुरू होने वाली सम्मेलनों ,पदयात्रा, ज्ञापन, प्रदर्शन, गोष्ठी आदि पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद 22 अगस्त को कानपुर और 23 को जालौन में जातिगत जनगणना और भागीदारी न्याय सम्मेलन होगा।0
0
Report
लखनऊ में UPSC मेन्स शुरू, सुरक्षा कड़ी और विजुअल्स सामने
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP) : Strict Security Screening Conducted As Upsc Cse Mains Examination Begins/ Visuals0
0
Report
Advertisement
पंजाब बंद के आह्वान के बाद लुधियाना के घंटाघर के बाजार सुबह से बंद
Ludhiana, Punjab:ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਕੌਮੀ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਿਲਿਆ ਚੁਣਿਆ ਘੰਟਾ ਘਰ ਅਤੇ ਜਵਾਰ ਨਗਰ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਸਵੇਰੇ ਸਵੇਰੇ ਬੰਦ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਕੌਮੀ ਇਨਸਾਫ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਘੰਟਾ ਘਰ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਜਵਾਹਰ ਨਗਰ ਕੈਂਪ ਮਾਰਕੀਟ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਸਵੇਰੇ ਸਵੇਰੇ ਬੰਦ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀਆਂ ਘੰਟਾ ਘਰ ਚੌਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਬਲ ਵੀ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
शेखपुरा में अंचल कार्यालय में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप; गुमटियाँ सील, नकदी जब्त
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा डीएम शेखर आनंद सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के शिकायत में औचान निरीक्षक करने पहुंचे। इस दौरान भूमि के दाखिल-खारिज, परिमार्जन आदि के कार्यों में बड़े लेनदेन पर बड़ी करवाई किया गया है। शेखपुरा अंचल कार्यालय परिसर के प्रमुख द्वार पर स्थित दो गुमटियों को सील कर दिया गया है, इसके साथ कई दस्तावेज के साथ नकदी भी जब्त की गई है। डीएम ने यह छापेमारी ढेवसा डीह गांव की महिला रुना देवी तथा पचना गांव के पप्पू यादव की शिकायत पर की। डीएम की बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि अंचल कार्यालय शेखपुरा परिसर स्थित दो गुमटियों को सील कर दिया गया है। इन गुमटियों के साथ भूमि के कई दस्तावेज तथा नकदी भी जब्त की गई है। जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस छापेमारी में जिलाधिकारी ने अंचल कार्यालय तथा प्रखंड कार्यालय के भी कई दस्तावेज और पंजियाँ की जांच की। शिकायतकर्ता टुन्नी देवी तथा पप्पू यादव ने बताया कि भूमि का दाखिल-खारिज करने में राजस्व कर्मचारी मनमाना रुपया वसूल रहे हैं। पप्पू यादव ने बताया कि भूमि का दाखिल करने के लिए राजस्व कर्मचारी को दो लाख रुपया मांगना पड़ा था। टुन्नी देवी ने बताया कि एक भूखंड का दाखिल-खारिज करने के लिए तीन बार तीन-तीन हजार रुपया लेने के बाद राजस्व कर्मचारी अब 40 हजार रुपया मांग रहा है। दाखिल-खारिज तथा परिमार्जन सहित भूमि से जुड़े मामलों में लेनदेन का सारा सौदा कर्मचारी दलालों के माध्यम से होता है तथा इसके लिए गुमटी सहित दूसरे कई अड्डे निर्धारित हैं। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि सभी राजस्व कर्मचारी प्रत्येक गांव में अपना दलाल रखते हैं। एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि डीएम के निर्देश पर गुमटी को सील किया गया है। पूरे मामले की जांच की बात कही है.0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में पुराने विवाद पर गोली चली, घायल अस्पताल में भर्ती
Kushinagar, Uttar Pradesh:- दो लड़कों के पुराने विवाद में चली गोली - गोपाल दुबे के पैर में लगी गोली - बोदरवार चौकी से डेढ़ किलोमीटर दूरी पर हुई घटना - घायल का कप्तानगंज अस्पताल में चल रहा ईलाज - पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी - कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा चौराहे की घटना0
0
Report
जौनपुर के गंधौना में तालाब गड्ढे से युवक की तलाश जारी, डूबने की आशंका
Jaunpur, Uttar Pradesh:तालाब किनारे गहरे गड्ढे में गिरा युवक, डूबने की आशंका जाल से शव की तलाश जारी जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में कुशहा ताल के समीप एक युवक के गहरे पानी में गिरने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवक तालाब के पास बने गहरे गड्ढे के किनारे गया था, इसी दौरान वह अचानक पानी में चला गया। घटना के बाद से युवक का कोई पता नहीं चल सका है। शव नहीं मिलने के कारण फिलहाल मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी बीतनू मुसहर शौच के लिए घर से निकला था। जोगीवीर मस्जिद के पास कुशहा ताल की ओर जाने के दौरान वह पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान वह अचानक गड्ढे के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।_ramपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से मछली पकड़ने वाले जाल मंगाकर गहरे पानी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। रामपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार के अनुसार युवक को मिर्गी की बीमारी होने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि पानी के पास जाने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिसके चलते वह गहरे पानी में चला गया। हालांकि युवक की मौत की पुष्टि शव बरामद होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और ग्रामीण लगातार जाल के जरिए गड्ढे में युवक की तलाश कर रहे हैं। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि शव मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी。0
0
Report
सोलापुर महापालिका ने गोदाम सीलने में ढिलाई पर 14 कर्मियों पर दंड लगाया
Solapur, Maharashtra:सोलापूर महापालिकेच्या थकीत भाडे वसुलीला गती देण्यासाठी पालिका आयुक्त डॉ.सचिन ओंबासे यांनी कठोर भूमिका घेतली असून दिलेले उद्दिष्ट पूर्ण न करणाऱ्या 14 कर्मचाऱ्यांवर दंडात्मक कारवाई केली आहे. थकबाकीदार गाळेधारकांचे दररोज पाच गाळे सील करण्याचे उद्दिष्ट कोणांना केल्याने तीन पथकातील संबंधित कर्मचाऱ्यांना प्रत्येकी एक हजार रुपयांचा दंड ठोठावण्यात आला आहे. वारंवार सांगून देखील थकबाकीदार दंड भरत नसतील तर थेट गळे सील करण्याचे आदेश पालिका आयुक्तांकडून देण्यात आले आहेत.0
0
Report
Advertisement
ग्रामसभा की अनुमति बिना कंपनी प्रवेश पर ग्रामीणों का विरोध, लिखित आश्वासन से मामला शांत
Latehar, Jharkhand:लातेहार :- चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकला पंचायत के बरवाटोली गांव में ग्राम सभा की अनुमति के बिना प्रवेश करने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने ओरिसा एलांय स्टील प्राइवेट लिमिटेड के तीन पदाधिकारियों को घेर लिया और घंटों अपने बीच रखा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि ग्राम सभा की अनुमति के बगैर कंपनी के किसी भी पदाधिकारी का गांव अथवा खनन क्षेत्र में प्रवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार कंपनी के प्रतिनिधि बिना पूर्व सूचना और ग्राम सभा की अनुमति के गांव में पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए और कंपनी पदाधिकारियों को रोक लिया। रोके गए पदाधिकारियों की पहचान ज्योति मोहन सिन्हा, रवि टोप्पो एवं लाला जयप्रकाश के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों चकला-बाना क्षेत्र में कंपनी से संबंधित कार्य में पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। मामला को लेकर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लिखित बांड तैयार कराया। इसमें कंपनी पदाधिकारियों से लिखित रूप से यह आश्वासन लिया गया कि भविष्य में ग्राम सभा अथवा ग्रामीणों की पूर्व लिखित अनुमति के बिना गांव और खनन क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे। साथ ही, बिना अनुमति कंपनी के किसी पदाधिकारी के क्षेत्र में प्रवेश करने पर इसकी जिम्मेदारी कंपनी के अधिकारियों की होगी। लिखित आश्वासन और चेतावनी के बाद ग्रामीणों ने तीनों पदाधिकारियों को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कंपनी की किसी भी गतिविधि के लिए ग्राम सभा को विश्वास में लेना आवश्यक है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाहरी गतिविधियों को लेकर पारदर्शिता और स्थानीय लोगों की सहमति जरूरी है। वहीं, कंपनी पदाधिकारियों ने मामले को लेकर कहा कि उन्हें ग्रामीणों से कोई शिकायत नहीं है और बातचीत के बाद मामला शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में ग्राम सभा की अनुमति के बिना कंपनी प्रतिनिधियों के प्रवेश को लेकर ग्रामीणों के रुख को लेकर चर्चा तेज है.0
0
Report
रत्नागिरी जिले में मतदाताओं की संख्या में 1.31 लाख कमी, डिजिटाइजेशन 100%
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. जिल्ह्यात १ लाख ३१ हजार मतदार घटले.. एस आय आर अंतर्गत डिजिट लायझेशन पूर्ण.. निवडणुका आयोगातर्फे राबविण्यात येणाऱ्या मतदार याद्यांच्या विशेष सखोल पुनरिक्षण कार्यक्रमात (एस आय आर) जिल्हाने डीजेलायझेशनचे १०० टक्के काम पूर्ण केले आहे.. जिल्ह्यातील एकूण १३ लाख २९ हजार ४२ मतदानांपैकी ११ लाख ९७ हजार ४४६ मतदारांचे डिजिटलायझेशन यशस्वीरित्या पूर्ण झाले आहे.. गृहभेटीदरम्यान १ लाख ३१ हजार ५९६ मतदारांचे अर्ज बीएलओकडे जमा न झाल्याने ही नावे मतदार यादीतून वगळली जाणार आहेत..0
0
Report
पाकुड़ में सरकारी चावल गोदाम के अंदर विषैला कोबरा घुस गया, लोगों में हड़कंप
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सरकारी एसएफसी चावल गोदाम में अचानक एक विषैला स्पेक्टकेल्ड कोबरा (भारतीय नाग) घुस गया...नाग को देखते ही गोदाम में कार्य कर रहे कर्मियों व उपस्थित लोगों के बीच हड़कंप मच गया...इसी बीच सांप निकलने की घटना की जानकारी गोदाम के कर्मियों ने वन कर्मी असराफूल शेख को मोबाइल पर दी...सूचना मिलते ही वन कर्मी असराफूल शेख चावल गोदाम पहुंच और ज़हरीला कोबरा सांप का रेस्क्यू किया...समय रहते रेस्क्यू किये जाने से एक बड़ा हादसा टल गया...रेस्क्यू करने बाद सांप सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया...तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली...0
0
Report
Advertisement
