455001
त्योहारों से पहले शहर में फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान
Dewas, Madhya Pradesh:आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया, सीएसपी दिनेश अग्रवाल, कोतवाली थाना प्रभारी और बीएनपी थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवान मौजूद रहे। एडिशनल एसपी भदोरिया ने बताया कि त्योहारों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फ्लैग मार्च निकाला गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा के किसानों की मांग पर दंडवत यात्रा: मूंग खरीद बढ़ाने को लेकर आंदोलन तेज
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। आंदोलन के दसवें दिन राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने भगवान के दरबार में न्याय की गुहार लगाते हुए दंडवत यात्रा निकाली। छोटी हरदा हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा बायपास चौराहा स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंची। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मूंग खरीदी की मात्रा बढ़ाने और किसानों की उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग को लेकर पिछले दस दिनों से किसान मंडी प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। आंदोलन के दसवें दिन किसानों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए छोटी हरदा हनुमान मंदिर से बायपास चौराहा स्थित हनुमान मंदिर तक दंडवत यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। किसानों ने बताया कि दंडवत यात्रा के बाद सभी आंदोलनकारी आज रात बायपास चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में विश्राम करेंगे। इसके बाद मंगलवार को जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर अधिकारियों को अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराएंगे। जनसुनवाई के बाद सभी किसान पुनः मंडी प्रांगण स्थित धरना स्थल पर लौटेंगे और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। रामनिवास पटेल जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मोर्चा हरदा0
0
Report
मथुरा में मुठभेड़: हत्या के वांछित दो बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा पुलिस मुठभेड़: हत्या के मामले में वांछित दो शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद मथुरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार, 13 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे थाना नौहझील पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मामले (BNS की धारा 103(1)/238) में वांछित चल रहे दो आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पहचरा सद्दीकपुर बम्बा पर ग्राम शल्ल व कोलाहर की पुलिया के पास घेराबंदी की। जब पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों की पहचान सतेन्द्र उर्फ सत्ते (38 वर्ष) और मोती (49 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नौहझील क्षेत्र के ही निवासी हैं। इनमें से सतेन्द्र उर्फ सत्ते थाना नौहझील का हिस्ट्रीशीटर (एचएस) भी है। पुलिस ने इनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक स्पेंडर मोटरसाइकिल (जिसका इंजन व चेसिस नंबर घिसा हुआ है), दो .315 बोर के तमंचे, 4 जिंदा कारतूस, 3 खोखा कारतूस और 2600 रुपये नकद बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। Sateendra के खिलाफ अलीगढ़ और मथुरा के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, हत्या, गैंगस्टर और पुलिस मुठभेड़ जैसे गंभीर अपराधों के 20 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मोती के खिलाफ भी हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत 7 मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीओ--अमर नाथ0
0
Report
गाड़ाघाट में नकली खाद जप्त, किसान की सूचना पर कृषि विभाग ने किया कार्रवाई
Jabalpur, Madhya Pradesh:गाड़ाघाट गांव में कृषि विभाग के द्वारा नकली खाद जप्त की गई है एक जागरुक किसान ने कृषि विभाग को सूचना दी थी कि ग्राम गाड़ाघाट में प्रकाश बर्मन नाम का व्यक्ति अपने घर में इफको कंपनी की नकली खाद रखे हुए हैं जिसके बाद कृषि विभाग की टीम ने एसडीओ इंदिरा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुई यहां से 22 बोरी नकली खाद जप्त की है। इफको कंपनी की या नकली खाद है जैसे कि प्रकाश अपने घर में रखे हुए था आरोपी के खिलाफ थाना पाटन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है आरोपी अभी फरार है जिसकी police तलाश कर रही है बताया जाता है कि कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि प्रकाश बर्मन अपने घर में नकली खाद रखे है जिस पर कार्रवाई की गई और खाद का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था जिसमें खाद नकली निकली है। पाटन पुलिस ने कृषि विभाग के प्रतिवेदन पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
राय पब्लिक स्कूल में सीलिंग फैन गिरने से चौथे क्लास के छात्र घायल
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर के माना स्थित राय पब्लिक स्कूल से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान कक्षा में लगा सीलिंग फैन अचानक टूटकर चौथी कक्षा के छात्र लक्ष्य पाल के ऊपर गिर गया। हादसे में 10 वर्षीय छात्र की आंख में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना से नाराज परिजन स्कूल पहुंच गए और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि स्कूल सीमेंट शीट की छत वाले भवन में संचालित हो रहा है। मामला माना थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
रायपुर NDPS कोर्ट 416 ग्राम चरस मामले में खोखर को दोषी करार, 4 साल
Begun, Rajasthan: राजधानी रायপুর में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। वर्ष 2020 में थाना कबीर नगर पुलिस द्वारा 416 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहम्मद रियाज खोखर उर्फ तेली को विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को 4 वर्ष के सश्रम कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर आरोपी को 3 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। यह कार्रवाई कबीर नगर पुलिस की विवेचना और प्रभावी अभियोजन के आधार पर हुई। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने कहा है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।0
0
Report
दतिया उपचुनाव: अवधेश नायक की भाजपा में वापसी की अटकलबाज़ियां तेज
Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव: अवधेश नायक पर सियासी अटकलें तेज दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री अवधेश नायक की भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उनके भाजपा में लौटने की चर्चा भाजपा में लौटने की चर्चा जोर पकड़ रही हैं। हालांकि अवधेश नायक ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों के प्रत्याशी उनसे सौजन्य भेंट करने आए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी कोई राजनीतिक निर्णय नहीं लिया है और कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद ही दतिया के हित में अंतिम फैसला करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में उनकी अनुपस्थिति के बाद से ही उनके राजनीतिक रुख को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
नैनवा में चोरी: नकदी-चांदि के गहने लेकर चोर फरार, 70 हजार उधार लिया गया
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन: नैनवा (बूंदी). सोनू बैरवा के मकान में चोरी की वारदात। नकदी, चांदी के चेन, पायजेब लेकर फरार हुए चोर। बेटी के इलाज के लिए 70 हजार उधार लेकर आया था पीड़ित। पीड़ित परिवार जागरण में गया था। ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी सहदेव मीणा ने पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शहर के वार्ड 1 की घटना0
0
Report
धामपुर में सरकारी चक रोड से अवैध कब्जा हटाने की राजस्व विभाग की कार्रवाई
Moradabad, Uttar Pradesh:जहां तहसील क्षेत्र के ग्राम लडावाला में चकरोड की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को राजस्व विभाग की टीम ने हटवा दिया। नायब तहसीलदार कपिल आजाद के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई और कब्जाधारकों से चक रोड की जमीन को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल भी मौजूद रहा। अभियान में देशराज कानूनगो राजकुमार कानूनगो सुरेंद्र लेखपाल संध्या लेखपाल सहित राजस्व विभाग की टीम शामिल रही। नायब तहसीलदार कपिल आजाद ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शिकायत मिलने पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कब्जा हटने से ग्रामीणों को चक मार्ग का आवागमन फिर से सुगम हो गया0
0
Report
पिपरवार जंगल से 200 टन अवैध कोयला जब्त, 70 जवानों की संयुक्त छापेमारी
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्रवाई। थाना क्षेत्र के करकट्टा जंगल से 200 टन अवैध कोयला किया गया जब्त। तस्करी के उद्देश्य से जंगल में डंप किया जा रहा था कोयला। 70 जवानों ने चलाया संयुक्त छापेमारी अभियान। कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई। अचानक हुई पुलिसिया कार्रवाई से कोयला तस्करों में मचा हड़कंप। कमांडेंट ने कहा अवैध खनन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी। वहीं तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में STF का एनकाउंटर: मुख्तार गैंग के इनामी बदमाश बाबू ढेर
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में एसटीएफ और खोराबार पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के इनामी मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है। वह आजमगढ़ के खुंदनपुर निवासी था और शार्प शूटरों की व्यवस्था करने जैसे संगीन मामलों के कई आरोपों में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान उसका एक पैर गोली लगने से घायल होकर अस्पताल में मौत हो गई; एसटीएफ के मुख्य आरक्षी भी घायल। मौके से राइफल-गन, कारतूस, बाइक बरामद। जांच अब उसके नेटवर्क और आर्थिक स्रोतों पर केंद्रित है।0
0
Report
बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा ने शोक व्यक्त किया
Noida, Uttar Pradesh:RAHUL SINHA BJP MP CONDOLENCE0
0
Report
दमोह के तेंदुखेड़ा का सौ साल पुराना कुआँ धसा, लोगों में आंसू और पुनर्जीवन मांग
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में पांच पीढ़ियों से पानी का सहारा बने एक ऐतिहासिक कुएं का ऊपरी हिस्सा धसकर पूरा कुआँ गिर गया। इस कुएं से पिछले करीब एक सदी में स्थानीय लोग पानी भरते थे और वार्ड नंबर एक की जल सप्लाई में इसका अहम योगदान रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की चिंता बढ़ गई है; नगर पालिका ने कुएं को बेरिकेट कर दिया है ताकि कोई हादसा न हो और पुनर्जीवन के लिए इलाके के लोग प्रशासन से पुरानी सुंदर स्वरूप में कुएं को लौटाने की मांग कर रहे हैं। अधिकारी का कहना है कि मौसम अनुकूल नहीं होने से फिलहाल कार्य संभव नहीं है और जलस्रोतों की अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है ताकि पानी की आपूर्ति बाधित न हो।0
0
Report
Advertisement
यूपी में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर वार, राम मंदिर बयान चर्चा में
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी में सपा अध्यक्ष अखिलेश के खिलाफ पोस्टर वार राम मंदिर पर सपा नेताओं के विवादित बयान पर लगे पोस्टर पोस्टर में अखिलेश से माफी मांगने की कही गई बात पोस्टर में राममंदिर को लेकर मुलायम, राम गोपाल, शिवपाल के बयानों का जिक्र लखनऊ,बाराबंकी, सीतापुर,अयोध्या सहित कई जिलों में लगे पोस्टर0
0
Report
मुड़िया नवी बख्श में व्यापारियों ने बनाई नई कार्यकारिणी, शानू अंसारी फिर बने अध्यक्ष
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कस्बा मुड़िया नवी बख्श में सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्थानीय टीवीएस एजेंसी परिसर में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के व्यापारियों की सर्वसम्मति से व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान श्याम सुंदर रस्तोगी ने की। सम्मेलन में व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सलीम रहवर एवं तहसील महामंत्री आसिफ रजवी का स्थानीय व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान कई व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की, जिसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में पूर्व प्रधान श्याम सुंदर रस्तोगी, प्रेमपाल गंगवार, बाल किशोर शर्मा, जाकिर अंसारी एवं विजय कोहली को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। शानू अंसारी को पुनः अध्यक्ष चुना गया। वहीं नितिन रस्तोगी को महामंत्री, शिवम रस्तोगी को कोषाध्यक्ष, जीलानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रेमपाल गंगवार को वरिष्ठ मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। तहसील अध्यक्ष सलीम रहवर ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकजुटता बेहद आवश्यक है। तहसील महामंत्री आसिफ रजवी ने व्यापारियों से संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एक मजबूत व्यापार मंडल ही व्यापारियों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सकता है। सम्मेलन में मुड़िया नवी बख्श में साप्ताहिक बंदी को सख्ती से लागू कराने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने तथा आवश्यकता पड़ने पर उनसे वार्ता करने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उमर रशीद, मोहम्मद अमान, दीपक गुप्ता, राजेंद्र दद्दा, गिरीश, यासीन, दीपक रस्तोगी, जितेंद्र पटवा, नेम नारायण मौर्य, नौशाद, सुनील शर्मा, अनूप गुप्ता, नितिन गोयल, नदीम फैंसी, तैयब कासमी, वसीम 'आइडिया' सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी उपस्थित रहे।0
0
Report
खैरागढ़ के नवागांव जंगल में जुआ रेड: 6 जुआड़ी गिरफ्तार, 14,160 रुपए जब्त
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में चल रही जुए की महफिल पर छापा मारा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम नवागांव स्थित कंसेला मंदिर के पास जंगल में घेराबंदी कर रेड की, जहां 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे और फड़ से ₹14,160 नकद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनयम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। केसीजी पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
