455001
देवास में शॉर्ट सर्किट से खारी बावड़ी क्षेत्र के मकान में आग, हजारों का नुकसान
Dewas, Madhya Pradesh:देवास के खारी बावड़ी क्षेत्र में स्थित एक मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासी आजम शेख ने बताया कि यूनुस भाई के मकान में आग लगने से घर में रखा लगभग 30 से 35 हजार रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर नहीं: सामग्री अनुपलब्ध
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जींद दौरे के दौरान VIP सुरक्षा ड्यूटी पर SI सुभाष की मौत
Jhanj Kalan, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सिरसा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुभाष (52) की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुभाष हरियाणा के गांव लाडवी के निवासी थे और वर्तमान में सिरसा में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उनकी वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने दिवंगत एसआई सुभाष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।0
0
Report
बारिश ने विकास दावों की पोल खोल दी; कुसमी वार्ड 11 में पानी घुसा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल सही जलनिकासी नहीं होने से वार्डों में बढ़ी परेशानी लोगों के बेडरूम में भी घुसा बारिश का पानी कुसमी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 का मामला घर में रहना सोना लोगो का हुआ बेहाल, आमजनजीवन हुआ अस्त व्यस्त।0
0
Report
Advertisement
महोबा में पुजारी हत्या: मंदिर में पत्थरों से हत्या, इलाके में सनसनी
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग एक के बाद एक जघन्य अपराधों से थर्राया जनपद , 65 वर्षीय पुजारी की मंदिर में पत्थरो से कूचकर बेहरमी से हत्या, मंदिर में पुजारी का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी, एएसपी सहित भारी पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद, पुलिस ने पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के जैतपुर कस्बे का मामला।0
0
Report
पटना मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में तेजी, 6-7 महीनों में परिचालन 시작
Patna, Bihar:पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने के बाद अब दूसरे कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। खेमनीचक से मीठापुर पुराने बस स्टैंड तक एलिवेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मीठापुर मेट्रो स्टेशन पर भी तेजी से काम चल रहा है। स्टेशन की संरचना तैयार हो रही है, बिजली के खंभे लगाए जा चुके हैं और ट्रैक बिछाने का काम भी तेज़ी से जारी है। इसके साथ ही अन्य तकनीकी कार्य भी निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरे किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अगले 6 से 7 महीनों में इस कॉरिडोर पर भी मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाए। इसके शुरू होने से शहर के अधिक हिस्से मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे, यात्रियों को बेहतर और तेज़ परिवहन सुविधा मिलेगी तथा मेट्रो की दैनिक सवारियों और राजस्व में भी वृद्धि होने की उम्मीद है.0
0
Report
भारत का पहला निजी ऑर्बिटल लॉन्च: विक्रम-1 SDSC-SHAR से शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Sriharikota (AP): Mission Aagaman/ Vikram-1, India’s First Private Orbital Launch From The First Launch Pad At SDSC-SHAR, Sriharikota/ Visuals (Source: Skyroot Aerospace)0
0
Report
Advertisement
एग्री ब्लड फाउंडेशन केशव मीना ने जन्मदिन पर छात्रों को पेन-कॉपी और फल वितरित किए
Karauli, Rajasthan:एग्री ब्लड फाउंडेशन टीम सदस्य केशव मीना ग्वारीडांडा ने अपना 27 वा जन्मदिन सादगी के साथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्वारीडांडा में छात्र-छात्राओं को पेन, कॉपी और फल वितरित कर मनाया।0
0
Report
तीन दिवसीय शिक्षक संगोष्ठी: खेल नियम और प्रशिक्षण पर विशेषज्ञों की चर्चा
Karauli, Rajasthan:तीन दिवसीय शिक्षक संगोष्ठी में दी जा रही विभिन्न जानकारियां, हिंडौन सिटी। प्रारंभिक शिक्षा के शारीरिक शिक्षकों की तीन दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के नियम, तकनीक और प्रशिक्षण पद्धति पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान करौली के स्थानांतरित जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) इंद्रेश तिवारी का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।0
0
Report
हाईकमान के निर्णय के लिए कांग्रेस में मंथन, अमरजीत भगत का बयान
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हाईकमान में मंथन. इस मामले में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरजीत भगत का बयान, कहा-जो करना है हाईकमान को करना है. TS बाबा, भूपेश बघेल और चरणदास महंत हमारे बड़े नेता हैं. हाईकमान जिसे कमान सौंपेगी उसे माला पहना देंगे. सरगुजा और बस्तर बड़ा आदिवासी जोन है, दोनों क्षेत्रों में संतुलन होना चाहिए. विधानसभा में गिरा अविश्वास प्रस्ताव. मामले में मुख्यमंत्री के बयान पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा- बीजेपी झूठ बोलने की पाठशाला और यूनिवर्सिटी है, बीजेपी और आरएसएस ने देश को लूटा है. बीजेपी में झूठ बोलने की कार्यकर्ताओं को डिग्री दी जाती है. राम मंदिर मामले को पूरा देश देख चुका है0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ संभल पहुंचेंगे; 569 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और मूर्तियों का वर्चुअल अनावरण
Sambhal, Uttar Pradesh:18/7/2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संभल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल के बहजोई में आयोजित कार्यक्रम में 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही चन्दौसी में बनाई गई एशिया की सबसे ऊँची भगवान श्री गणेश की 145 फिट ऊँची विराट प्रतिमा और भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण भी करेंगे। चन्दौसी में बनाई गई भगवान श्री गणेश की नृत्य मुद्रा में बनी 145 फिट ऊँची विराट प्रतिमा की खास विशेषता है कि भगवान गणेश की यही विराट प्रतिमा सिर्फ एक पैर पर टिकी है। एशिया में भगवान गणेश की सबसे ऊँची प्रतिमा होने के दावे को लेकर प्रतिमा को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराये जाने का दावा भी पेश किया गया है। भगवान गणेश की इस विराट प्रतिमा का निर्माण गणेश चतुर्थी मेले के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर गिरिराज किशोर गुप्ता ने अपनी निजी धनराशि से लगभग 7 वर्षों के अथक के प्रयास से कराया है... सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही चन्दौसी के रामबाग धाम में बनाई गई भगवान श्री राम चंद्र की भव्य प्रतिमा का भी वर्चुअल अनावरण करेंगे। भगवान श्री राम की आशीर्वाद की मुद्रा में बनी भगवान श्री राम की यह भव्य प्रतिमा भी प्रदेश में सबसे ऊँची प्रतिमा बताई जा रही है।0
0
Report
फरीदाबाद में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य जल्द पूरा करेगा मंत्री गोयल
Faridabad, Haryana:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि जल्द ही फरीदाबाद में एक करोड़ पौधे लगाने ही नहीं बल्कि उनको उगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। हरियाणा से हैड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है, कांग्रेस पर बुराई करने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। कैबिनेट मंत्री आज सेक्टर 17 में 5 ईको वन का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे जो 10 दिन में बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा लगभग 45 ईको वन और तैयार किया जा रहे हैं जिनका जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा। ईको वन से न केवल प्रदूषण पर नियंत्रण में मदद मिलेगी बल्कि लोगों को स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने वादा किया था कि एक करोड़ पौधे फरीदाबाद में लगाए जाएंगे उसके तहत वह लगातार कार्य कर रहे हैं और जल्द ही एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा ईको वन के माध्यम से लगातार पौधे लगाने ही नहीं बल्कि उनको उगाने का काम भी किया जा रहा है।0
0
Report
बुलंदशहर के रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में स्वागत समारोह
Noida, Uttar Pradesh:जनपद बुलंदशहर स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
गोपालगढ़ मदरसे हादसे पर गृह राज्य मंत्री का बयान: बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
Noida, Uttar Pradesh:भरतपुरडीग के गोपालगढ़ थाना इलाके में मील मदरसे में हुई घटना पर गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम का बयान, घटना को बताया दुःखद, हादसे में घायल बच्चों की जान बचाना सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता, पढ़ने के लिए आई छात्राओं से सेप्टिक टैंक साफ कराना गलत, जिस किसी ने उनको यह करने के लिए निर्देशित किया उसके खिलाफ व संस्था के खिलाफ होगी कार्रवाही, हादसे में एक बच्ची की गई है जान, मील मदरसे में किस तरह की व्यवस्था है उसको भी चैक कर रहा है प्रशासन, इस तरह की घटनाएं नहीं हो, बच्चों को सिर्फ पढ़ाई का काम करने दिया जाए, इस तरह का काम कराना शर्मनाक।0
0
Report
बिलाल अहमद खान ने कश्मीर प्रांत समिति जारी की; टीम से राजनीतिक ताकत बढ़ेगी
Srinagar, Uttarakhand:Haq Insaaf Party Chairman Bilal Ahmad Khan today announced the party's Kashmir Province Committee during a meeting held at the party office in Karan Nagar, Srinagar. The newly appointed office-bearers are: Rayees Ahmad President, Kashmir Province Imtiyaz Ahmad – Vice President, Kashmir Province Hakim Junaid Spokesperson, Kashmir Province Addressing party workers, Bilal Ahmad Khan congratulated the newly appointed office-bearers and expressed confidence that the team would strengthen the party at the grassroots level while effectively addressing the concerns of the people across Kashmir. He urged them to remain dedicated to public service, organizational expansion, and the party's vision. During his address, Bilal Ahmad Khan also reiterated the demand for the restoration of full statehood to Jammu and Kashmir, saying that statehood is essential for protecting the democratic rights and aspirations of the people. He also criticized the National Conference-led government and Chief Minister Omar Abdullah, alleging that they had failed to fulfill promises made to the people. Khan claimed that the public expected better governance and accountability and called for greater focus on addressing public issues.0
0
Report
राधाकुंड के जूस कॉर्नर पर दबंगों का हमला CCTV रिकॉर्डिंग वायरल
Mathura, Uttar Pradesh:राधाकुंड में जूस कॉर्नर पर दबंगों का हमला, दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से युवक को पीटा मथुरा/राधाकुंड कस्बे में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों द्वारा एक जूस कॉर्नर पर सरेराह हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दबंगों ने दुकान के अंदर घुसकर लाठी-डंडों से एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह वारदात स्थानीय पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर अंजाम दी गई। पुलिस की नाक के नीचे हुई इस गुंडागर्दी से स्थानीय व्यापारियों और लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ दबंग हाथों में लाठी-डंडे लेकर दुकान में दाखिल होते हैं और वहां मौजूद युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर देते हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी के नजदीक ऐसी वारदात होना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।0
0
Report
Advertisement
