455001
देवास में सोयाबीन समर्थन मूल्य और अन्य मांगों को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली
Dewas, Madhya Pradesh:भारतीय किसान संघ के बैनर तले देवास में किसानों ने सोयाबीन के समर्थन मूल्य और अन्य मांगों को लेकर सोमवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली राजोदा रोड से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। किसानों की प्रमुख मांग है कि गेहूं का समर्थन मूल्य 6000 प्रति क्विंटल किया जाए और जंगली जानवरों से फसल को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। देवास कृषि उपज मंडी में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खैरागढ़ में प्रधान आरक्षक शीतल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या; कारण अज्ञात
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव ने फांसी लगाकर की आत्महत्या खैरागढ़ के दाऊचौरा स्थित अपने निवास में लगाई फांसी पत्नी ने सुबह फांसी के फंदे से लटका देखा पति का शव खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची आत्महत्या का कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्मा आरती का आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:Ujjain (Madhya Pradesh): Bhasma Aarti performed at Mahakaleshwar Temple.0
0
Report
कम स्रोतों में गार्डनिंग ट्रिक्स: जानिए आसान उपाय
Noida, Uttar Pradesh:Gardening tricks with minimum sources0
0
Report
Advertisement
स्टंट मूव पर एकदम सही कदम, सोशल मीडिया के लिए नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
यूपी सरकार ने MSME और डेटा सेंटर के लिए सड़क चौड़ाई बढ़ाकर अनुमति दी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ राज्य सरकार यूपी में उद्योग लगाने वालों को बड़ी राहत देने जा रही है। एमएसएमई और डाटा सेंटर जैसे उद्योग लगाने वालों को 12 से 24 मीटर चौड़ी सड़क पर और अधिक निर्माण की अनुमति देने जा रही है। इतनी चौड़ी सड़क पर छह मंजिला भवन तक बनाए जा सकेंगे। भूमि लेने पर बेस फ्लोर एरिया रेशियो तीन ही रहेगा लेकिन तीन मंजिला शुल्क जमा कर और बनने की अनुमति दी जाएगी। इसी तरह 24 से 45 मीटर चौड़ी सड़क पर अधिकतम 10.5 एफएआर और 45 मीटर या इससे अधिक चौड़ी सड़क पर बिना चारदीवारी ऊंचाई तक निर्माण की अनुमति होगी। औद्योगिक विकास विभाग ने इसके लिए उपविधि बना ली है। सेटबैक को नियमों के अनुसार छोड़ना होगा। दो भूखंडों के बीच की दूरी वहीं 100 वर्गमीटर तक के भूखंड पर आगे 1.5 मीटर, पीछे तथा दोनों तरफ शून्य रहेगी। 100 से 300 वर्गमीटर तक आगे 3, पीछे 1.5 मीटर तथा एक तरफ जरूरत नहीं है। 300 से 500 वर्गमीटर आगे 4.5 मीटर, पीछे तथा दोनों तरफ 3-3 मीटर सेटबैक छोड़ना होगा। वाहनों की पार्किंग को भी तर्कसंगत बनाया गया है लैंडस्केपिंग की सीमा 25-50% से घटाकर 5-10% प्रस्तावित है, जिससे भूखंड का अधिकतम इस्तेमाल हो सके। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को भी तर्कसंगत बनाया गया है। आगामी लेआउट में कुल क्षेत्रफल का 15% और आवासीय में 10% भूमि पार्किंग के लिए आरक्षित करनी होगी。 इसका प्रारूप जारी किया गया है। इस पर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। ड्राफ्ट अंतिम रूप देने के बाद कैबिनेट में मंजूरी लिया जाएगा। हालांकि क्षेत्रों में भूखण्डों के लिए 12 से 18, 18 से 24 मीटर चौड़ी सड़क पर सात मंजिल तक भवन बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है।0
0
Report
पीली हेडलाइट वापस पाएं, कार की रोशनी और स्टाइल बढ़ाएं
Noida, Uttar Pradesh:Yellow Headlights Restore Your Yellow Headlights0
0
Report
Advertisement
कानपुर रैकेपुर में XUV कार पलटी: एक की मौत, चार घायल, पुलिस मौके पर
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग रैकेपुर में अनियंत्रित होकर XUV कार पलटी कार पलटने से 1 की मौत, करीब 4 को मामूली चोट सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार में 5 लोग सवार बताए जा रहे हैं सचेंडी थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
यूपी के हापुड़ में पारिवारिक कलह: भाई ने बहन-भतीजी पर सरेआम हमला, वीडियो वायरल
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट चौकी के पास एक पारिवारिक कलह ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब एक दबंग व्यक्ति ने सरेआम अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में मोटा डंडा लिए हुए पूरी तरह से गुस्से में है. बिना किसी संकोच के, वह अपनी ही सगी बहन, मासूम भतीजी और अपने भाई-भाभी पर हमला कर रहा है. वह लगातार उन्हें निशाना बना रहा है और बेरहमी से मार रहा है. मौके पर मौजूद अन्य लोग और बच्चे चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं, लेकिन हमलावर पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा. घर के आंगन में मची इस अफरा-तफरी के दौरान दबंग का क्रूर चेहरा कैमरे में कैद हो गया. यह वीडियो मानवीय रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला है. फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है. सवाल यह है कि आखिर क्या ऐसी नौबत आ गई थी कि एक भाई ने अपनों पर ही जुल्म ढाने की सारी हदें पार कर दीं.0
0
Report
बलिया: 25,000 इनामिया बदमाश धीरज सिंह मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया पुलिस ने 25000 के इनामिया बदमाश धीरज सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दरसल बलिया के दोकटी थाना को सूचना मिली की हत्या के प्रयास से संबंधित एक अभियुक्त दोकटी ढाले पर मौजूद है। पुलिस ने अभियुक्त की घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम धीरज सिंह है जिस पर 22 मार्च को सुजीत कुमार सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप है। घायल बदमाश का इलाज सोनबरसा अस्पताल में चल रहा है। वही गिरफ्तार धीरज सिंह के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
बिहार में अपराधी पर कड़ा डंडा: कानून-व्यवस्था के दायरे में बाहर जाना होगा
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने विपक्ष को घेरा, कहा- एनडीए सरकार में गड़बड़ी करने वाले बिहार से होंगे बाहर। बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने भभुआ दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखा। मंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में जो भी अपराध करेगा, प्रदेश के अंदर गड़बड़ी फैलाएगा या किसी पर अत्याचार और अन्याय करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे तत्वों पर सरकार का कानूनी डंडा पूरी ताकत से चलेगा और गड़बड़ी करने वालों को बिहार से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए जमा खान ने कहा कि विपक्ष ने हमेशा विरोध का चश्मा पहना हुआ है। जो लोग केवल एनडीए सरकार का विरोध करने की मानसिकता रखते हैं, उनसे किसी सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए पूछा कि उनके जितने भी विधायक या प्रतिनिधि हैं, वे बताएं कि उनके क्षेत्रों में विकास किसने किया? आज बिहार में जो भी सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य और भाईचारे का माहौल दिख रहा है, वह सब एनडीए सरकार की देन है। मंत्री ने जाति विशेष को टारगेट करने के आरोपों को पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार किसी जाति विशेष के लिए काम नहीं करती, बल्कि सबको साथ लेकर चलती है। सरकार में उपमुख्यमंत्री के पदों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यहां हर वर्ग का सम्मान है। हमारा लक्ष्य केवल विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करना है, लेकिन जो भी गलत करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
लालू यादव की मॉर्निंग वॉक पर बेटी के साथ दिखा पापा-बेटी का खास रिश्ता
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव रूटिंग चेकअप के लिए सिंगापुर गए हुए हैं वहीं सुबह में समुद्र के किनारे मॉर्निंग वॉक करते हुए अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के साथ लालू यादव दिखे अपनी बेटी से बात करते हुए लालू यादव मॉर्निंग वॉक कर रहे थे वही रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा पिता का प्रेम मेरी शक्ति, उनके संस्कार मेरी पहचान .. एक महान पिता, एक महान व्यक्तित्व और मेरे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत पापा के साथ चलने से दुनिया की हर डगर आसान सी लगती है0
0
Report
बेगूसराय में कुएं से छह घंटे चली हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला सुरक्षित बाहर निकली
Begusarai, Bihar:बेगूसराय से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पति से विवाद के बाद एक महिला कुएं में कूद गई और करीब छह घंटे तक पानी में बैठकर हाईवोल्टेज ड्रामा करती रही। महिला बार-बार पुलिस को बुलाने और सुरक्षा की गारंटी देने की मांग करती रही। हैरत की बात यह रही कि कुएं के ऊपर उसका छोटा बच्चा रो-रोकर बाहर आने की गुहार लगाता रहा, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। काफी मशक्कत और पुलिस के आश्वासन के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मंझौल चट्टी रोड वार्ड नंबर-12 स्थित शिव मंदिर परिसर के पास का है। बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार भारती की पत्नी सीमा कुमारी का किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद सीमा ने घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में पानी कम होने के कारण उसकी जान बच गई, लेकिन इसके बाद शुरू हुआ करीब छह घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा। कुएं के अंदर बैठी महिला लगातार चिल्लाकर कहती रही कि जब तक पुलिस नहीं आएगी और उसे सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी, तब तक वह बाहर नहीं निकलेगी। महिला अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप भी लगाती रही। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने महिला को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह बाहर आने को तैयार नहीं हुई।स्थानीय लोगों ने कुएं में रस्सी, बांस और सीढ़ी भी डाली, लेकिन महिला ने बाहर निकलने से इनकार कर दिया। मामला गंभीर होता देख मंझौल थाना की एसआई रितिका कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने काफी देर तक महिला को समझाया और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।इसके बाद स्थानीय युवक नवीन पासवान और अनिल सहनी बहादुरी दिखाते हुए सीढ़ी के सहारे कुएं में उतरे। दोनों ने महिला को रस्सी से बांधा, जिसके बाद ऊपर मौजूद लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। महिला को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में भर्ती कराया गया।परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले महिला के भाई की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी और उसका इलाज भी चल रहा है। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: सीवर सफाई हादसे में मौत, ठेकेदार पर FIR, कंपनी ब्लैकलिस्ट
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: चिनहट फल मंडी के पास सीवर सफाई में हादसा सफाई कर्मचारी लालाराम सीवर में काम करते फंसा लोगों और साथियों ने सफाई कर्मी को निकाला लोहिया संस्थान से निजी अस्पताल लाया गया चंदन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सफाई कर्मचारी की मौत से लोगों में आक्रोश कार्यदायी संस्था शोभा इंटरप्राइजेज पर होगा एक्शन संस्था के खिलाफ नगर निगम कराएगा FIR नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दिए निर्देश कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया, FIR के निर्देश दिए ठेकेदार ने बिना सुरक्षा उपकरण सफाईकर्मी को उतारा लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार IAS का कहना है शुरुआती जांच में एजेंसी की लापरवाही सामने आई है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी बाइट - गौरव कुमार नगर आयुक्त लखनऊ0
0
Report
तांबा पाइप वेल्डिंग: क्या आपको यह तकनीक आजमानी चाहिए?
Noida, Uttar Pradesh:Copper Pipe Welding?0
0
Report
गोंडा में 516 करोड़ की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, विकास को नई दिशा
Noida, Uttar Pradesh:आज मां बाराही देवी धाम की पावन धरा जनपद गोंडा में जनकल्याण एवं विकास को समर्पित ₹516 करोड़ की लागत वाली 262 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागी बनूँगा। ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी, जनसुविधाओं का विस्तार करेंगी तथा गोंडा की प्रगति और समृद्धि के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगी। गोंडा वासियों को हार्दिक बधाई।0
0
Report
Advertisement
