icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
455001
ASAmit SharmaFollow16 Oct 2024, 03:01 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बांदा में बुजुर्ग महिला हत्या: धान खेत से नाक की कील लूट, आरोपी गिरफ्तार

Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस ने आज एक ब्लाइंड हत्या का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के द्वारा वृद्ध महिला की खेत में पीट कर हत्या की गई थी और उसके नाक की सोने की कील को लूट लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अभियुक्त के कब्जे से महिला की लूटी हुई नाक की कील बरामद की है। बता दें कि अतर्रा पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला की गैर-इरादतन हत्या वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि दिनांक 18.09.2026 को थाना अतर्रा क्षेत्र के ग्राम खम्हौरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की गई थी जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस सम्बन्ध में मृतका की बहु सरोज की तहरीर पर थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 22.09.2026 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर अभियुक्त ददुआ को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि दिनांक 18.09.2026 को उसके द्वारा धान के खेत में बुजुर्ग महिला के साथ मार पीट कर नाक की कील छीनी गई थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
0
0
Report

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा, लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश

Jaipur, Rajasthan:बूंदी, 22 सितंबर। जिला परिषद सीईओ चारू (आईएएस) ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा करते हुए विकास अधिकारियों को लाभार्थियों को वीबी-जी राम जी योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के कन्वर्जेंस से लाभार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। आवास निर्माण के लिए अकुशल मजदूरी घटक के तहत पात्र लाभार्थी को 90 श्रमिक दिवस की मजदूरी का प्रावधान है। सीईओ ने विकास अधिकारियों को मस्टररोल जारी नहीं होने के कारणों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रगतिरत आवासों के लाभार्थियों को 90 दिवस का पारिश्रमिक उपलब्ध कराकर स्वीकृत आवास समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

आशीष सूद ने पंजाब में ड्रग समस्या पर सरकार की विफलता का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:SAS NAGAR, MOHALI (PUNJAB): ASHISH SOOD (DELHI EDUCATION MINISTER) ON PUNJAB DRUG MENACE / ALLEGED FAILURE OF PUNJAB GOVERNMENT TO CURB DRUGS / BJP'S PLEDGE FOR DRUG-FREE PUNJAB मोहाली, पंजाब: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद कहते हैं, "वादे करने के बावजूद, ड्रग्स की समस्या को रोकने में नाकामी मिली है। ठीक वैसे ही जैसे दिल्ली में यमुना की सफाई, रोज़गार देने और दूसरे वादे पूरे करने के लिए बार-बार डेडलाइन तय की गईं और उन्हें पूरा नहीं किया गया, वैसे ही पंजाब के लोगों को भी ड्रग्स की समस्या खत्म करने के लिए एक के बाद एक डेडलाइन दी गई। हालांकि, आने वाला फरवरी का महीना वह समय होगा जब पंजाब के लोग खुद ड्रग-फ्री राज्य के लिए वोट करेंगे।"
0
0
Report
Advertisement

गजरौला में जमीन विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार न हों

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी में जमीन बेचने से इनकार किया तो युवक पर जानलेवा हमला, जानेन्द्र सिंह समेत तीन पर मुकदमा, अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान परिवार ने लगाई अधिकारियों से गुहार अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी में जमीन के विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। टोकरा पट्टी गांव निवासी समरपाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने मेहम्मदी निवासी जानेन्द्र सिंह, शानू और भानपुर निवासी दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक आरोपियों पर जमीन बेचने का दबाव बनाने और इनकार करने पर धमकी देने का आरोप है। आरोप है कि 7 अगस्त को समरपाल का भाई अमरपाल गजरौला स्थित डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे शानू और दिनेश ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अमरपाल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे पहले सीएचसी गजरौला और बाद में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने परिवार को लगातार धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 109 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है
0
0
Report

आंध्र तट पर डिप्रेशन से भारी बारिश की चेतावनी जारी

Noida, Uttar Pradesh:Visakhapatnam (Andhra Pradesh): Depression over Bay of Bengal moves towards coast, IMD issues heavy rain alert for Andhra Pradesh. आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम स्थित चक्रवात चेतावनी केंद्र के डॉ. पी. एल. मूर्ति का कहना है, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले छह घंटों के दौरान लगभग पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा है। अभी यह सिस्टम गोपालपुर (ओडिशा) से 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, कलिंगपटनम (आंध्र प्रदेश) से 200 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, पुरी (ओडिशा) से 210 किलोमीटर दक्षिण और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 290 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। इसके उसी दिशा में आगे बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान और तेज़ होकर डिप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इस सिस्टम के कारण, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे अगले चार दिनों तक आंध्र प्रदेश के तट के पास या समुद्र में न जाएं।
0
0
Report
Advertisement

फर्जी अभिलेखों से पिता को मृत दिखाकर शिक्षक की नौकरी पाने का आरोप उन्नाव। सरकारी अभिलेखों में पिता

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow2m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:फर्जी अभिलेखों से पिता को मृत दिखाकर शिक्षक की नौकरी पाने का आरोप उन्नाव। सरकारी अभिलेखों में पिता को मृत दर्शाकर बेटे द्वारा मृतक आश्रित कोटे से शिक्षक की नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वर्ष 2002 में शिक्षक श्रीराम को मृत दिखाकर उनके बेटे रामबरन ने मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी प्राप्त की थी। वर्तमान में रामबरन हिलौली क्षेत्र के खेरवा उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब वर्ष 2014 में कथित रूप से मृत दिखाए गए श्रीराम के नाम जमीन का बैनामा कराया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यदि श्रीराम वर्ष 2002 में मृत हो चुके थे तो वर्ष 2014 में उनके नाम से जमीन का बैनामा कैसे हुआ। इसी आधार पर मृतक आश्रित कोटे से प्राप्त की गई नौकरी के अभिलेखों की सत्यता पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत उपमुख्यमंत्री, शिक्षा निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से करते हुए जांच की मांग की है। शिकायत में शिक्षक रामबरन की सेवा पुस्तिका में दर्ज हस्ताक्षर तथा वर्ष 2014 के जमीन के बैनामे में दर्ज हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान का मिलान कराने की मांग की गई है, ताकि वास्तविकता सामने आ सके। शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग मामले की जांच में जुट गया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वर्ष 2002 में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लिए प्रस्तुत किए गए अभिलेख सही थे अथवा उनमें किसी प्रकार की हेराफेरी की गई थी।
0
0
Report
Advertisement

NH 44 पर स्कूल वैन के पीछे से कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी बबीना थाना क्षेत्र में बीएचईएल चौकी के पास हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है सड़क किनारे खड़ी स्कूली वैन में पीछे से आ रहे कंटेनर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त वैन में करीब 8 स्कूली बच्चे सवार थे। टक्कर लगते ही वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। झांसी बबीना थाना क्षेत्र के बीएचईएल चौकी अंतर्गत NH 44 हाइवे पर सड़क हादसा हुआ है, बताया जा रहा है कि एक स्कूली वैन बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान वैन सड़क किनारे खड़ी हो गई तभी पीछे से आये एक कंटेनर ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। वैन में 8 बच्चे सवार थे। जिसमें 5 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर व वैन को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

हज़ारीबाग में तीन लाख के जेवर चोरी, CCTV से बदमाश की तलाश तेज

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। शहर में जेवर खरीदने पहुंची एक महिला के बैग का निचला हिस्सा काटकर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सदर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित पंजाब साइकिल दुकान समेत आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, डिपूगढ़ निवासी रिनकी कुमारी अपने रिश्तेदार के साथ जेवर खरीदने शहर आई थीं। उन्होंने श्री ज्वेलर्स से करीब तीन लाख रुपये के जेवर खरीदे थे। इनमें एक चेन और दो लॉकेट शामिल थे। जेवर की खरीदारी के लिए कुछ भुगतान नकद और कुछ ऑनलाइन किया गया था। बताया गया कि पूजा और जिउतिया को लेकर जेवर खरीदे गए थे, जिनमें से कुछ किसी को देने भी थे। जेवर खरीदने के बाद रिनकी कुमारी अपने रिश्तेदार के साथ बाजार में अन्य सामान खरीदने गईं। उन्होंने पास दो थैले थे। एक थैले में पहले से सामान रखा था, जबकि दूसरे में बाजार से खरीदा गया नया सामान था। इसके बाद दोनों टोटो पकड़ने के लिए आगे बढ़े। कुछ दूरी आगे जाने के बाद जब उन्होंने अपने सामान की जांच की तो एक थैले का निचला हिस्सा काटा हुआ मिला। थैले में रखे करीब तीन लाख रुपये के जेवर गायब थे। महिला के अनुसार, उन्हें पता नहीं चला कि बैग कब और कहां काटा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। खास तौर पर गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित पंजाब साइकिल दुकान के फुटेज से संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी से पहले किसी ने महिला का पीछा तो नहीं किया था।
0
0
Report

बिहार की शालू कुमारी नेशनल गतका चैंपियनशिप के लिए चयनित

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। यहां रोहतास जिला के करगहर के करुप गांव के रहने वाली शालू कुमारी का चयन नेशनल गतका खेल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। 26 सितंबर से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में खेले जाने वाला गतका का नेशनल चैंपियनशिप में करगहर की शालू बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। बता दें कि बिहार की टीम में 27 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पिछले दिनों 8 August को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में शालू ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद उनका चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। शालू का श्रीनगर के लिए रवाना होने से पहले स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें फूल माला तथा अंग वस्त्र भेंट किया। शालू कहती है कि गतका खेल काफी कम प्रचलित है। लेकिन उन्होंने इस खेल में सफलता पाई है। जिसके बाद उनका चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बता दें की शालू मुख्य रूप से वेट लिफ्टिंग करती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top