455001
देवास में खाद की कमी से परेशान किसान, गोदाम पर हुआ हंगामा
Dewas, Madhya Pradesh:देवास की कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित सरकारी खाद्य गोदाम पर खाद की कमी से किसान परेशान नजर आए। किसान सुबह से खाद लेने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन जब उनका नंबर आया, तब तक खाद खत्म हो गया। इससे नाराज किसानों ने गोदाम के अधिकारियों से बहस शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने की कोशिश की। किसानों का कहना है कि उनके पास टोकन होने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लाखेनगर चौक पर विवाद में युवक मोहम्मद यूनुस की हत्या; नाजिर गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:लाखेनगर चौक में युवक की हत्या. आपसी विवाद के दौरान 25 वर्षीय मोहम्मद यूनुस की हत्या. सीने पर लोहे की वस्तु से वार करने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मोहम्मद यूनुस की हुई मौत. आजाद चौक थाना क्षेत्र के लाखेनगर चौक की घटना. मृतक और आरोपी दोनों ईदगाह भाठा के निवासी. हत्या के आरोप में 41 वर्षीय शेख नाजिर गिरफ्तार0
0
Report
UPSSF जवानों की सूझबूझ से परी चौक मेट्रो हादसा टला, बुजुर्ग बच गया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के परी चौक मेट्रो स्टेशन पर UPSSF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, एस्केलेटर में कुर्ता फंसने से 62 वर्षीय बुजुर्ग गिरा; पीछे आ रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मची. आरक्षी विकास भाटी और उपनिरीक्षक वरुण कुमार ने तुरंत एस्केलेटर बंद कराकर विपरीत दिशा में चलाया, बुजुर्ग समेत अन्य यात्रियों को सुरक्षित बचाया. जवानों की तत्परता से कई लोगों की जान बची. आरक्षी विकास भाटी को पुरस्कृत करने की घोषणा. घटना परी चौक मेट्रो स्टेशन का मामला CCTV वीडियो में कैद.0
0
Report
बीती रात्रि सादी समारोह में डीजे के करेंट के चपेट में आने से आधे दर्जन झुलसे एक की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग गोंडा बीती रात्रि एक सादी समारोह में डीजे के करेंट के चपेट में आने से आधे दर्जन झुलसे एक की हुई मौत,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।मामला थाना वजीरगंज थाना क्षेत्र का0
0
Report
Advertisement
इटावा में युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में युवती ने घर के अंदर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके के अंतर्गत सिलायता गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती आरजू सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे के अंदर फांसी लगा ली। आनन फानन में परिजन युवती को फांसी से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
फरीदाबाद: ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, चोर घायल, पिस्टल व मोटरसाइकिल बरामद
Faridabad, Haryana:ब्रेकिंग फरीदाबाद पुलिस की ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच व एक चोर के बीच हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली, सुभाष कॉलोनी का रहने वाला है विमल 11/12 नवंबर रात की घटना, थाना सेक्टर 58 के अंतर्गत पलेटिंग जॉन सेक्टर 58 के पास हुई मुठभेड़, चोरी की मोटरसाइकिल से वारदात को अंजाम देने के लिए आया था आरोपित पुलिस टीम पर किए थे दो फायर, जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर पर लगी गोली, मौका से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खोल व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। पूर्व में भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड, 20 के करीब चोरी के मामले हैं दर्ज, थाना सेक्टर 58 के 4-5 चोरी के मामलों में वांछित है, सिविल अस्पताल फरीदाबाद में चल रहा है इलाज, स्थिति सामान्य0
0
Report
कैथल में पुलिस-2 बदमाशों के बीच मुठभेड़; दोनों घायल, गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:कैथल में पुलिस और 2 बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों की टाँगों में लगी गोली, काबू! कैथल पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने पाडला-गुहना रोड पर मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों ने गांव पाडला निवासी शिव कुमार राणा से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं।0
0
Report
Advertisement
बदायूं मुठभेड़: 50,000 रुपये के इनाम वाले हत्या आरोपित की गिरफ्तारी, एक सिपाही घायल
Noida, Uttar Pradesh:बदायूं (उत्तर प्रदेश): बदायूं में पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया; उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। इस दौरान एक कांस्टेबल घायल हो गया。 Ankita Sharma (SSP Budaun) on police encounter of Murder Accused Carrying Rs 50,000 Reward बाईट दिनांक 7 नवंबर को थाना दातागंज क्षेत्र में एक घटना हुई थी जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा अन्य दो व्यक्तियों को चाकू से हमला किया गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई थी और एक व्यक्ति अभी भी उपचाराधीन है हायर सेंटर में इसमें एक अभियुक्त को ऑलरेडी जेल भेजा चुका था और दूसरा अभियुक्त जिसका नाम मोहम्मद वारिस है उसके लिए कई टीमें हमारी पिछले पांच दिन से लगातार दबिश दे रही थीं डीआईजी बरेली सर के द्वारा इस अभियुक्त पर पचास हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था। आज सुबह पाँच बजे थाना अलापुर में खकराला रोड पर इस व्यक्ति को देखा गया और जब उसका पीछा किया गया तो उसके द्वारा हमारी टीम पर फायर किया गया। मुठभेड़ के दौरान इस व्यक्ति को पैर में गोली लगी है और हमारा एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। इसके पास से एक तमंचा, कुछ जिंदा खरतूस और कुछ खोखा खरतूस बरामद हुआ है। इसमें अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में जिले के 42 लाभार्थियों के खातों में राशि हस्तांतरित
Lucknow, Uttar Pradesh:कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद चित्रकूट के कुल 42 लाभार्थियों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत कुल ₹1,88,25,000 (एक करोड़ अट्ठासी लाख पच्चीस हजार रुपये) की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से दुर्घटना के कारण प्रभावित कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें संबल देने का कार्य किया जा रहा है।0
0
Report
थाना सरधुवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम अर्की में हुई हत्या के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरधुवा श्रीप्रकाश यादव एवं उनकी टीम द्वारा हत्या कर साक्ष्य नष्ट करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
Advertisement
गणतंत्र दिवस-2027 के राष्ट्रीय समारोह में प्रतिभाग हेतु चित्रकूट के चार कृषक नामांकित
Lucknow, Uttar Pradesh:उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद चित्रकूट से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि विकास योजना (PMDDKY) के अन्तर्गत जनपद के 04 प्रगतिशील कृषकों को दिनांक 26 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा0
0
Report
पटना से जुड़े लुटेरे हावड़ा में लाखों के आभूषण लूट, सात आरोपी गिरफ्तार
Barh, Bihar:पश्चिम बंगाल के हावड़ा सदर उपमंडल के संकराइल थाना क्षेत्र में लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की लूट के तार पटना जिले से जुड़े हैं। बिहार एसटीएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बख्तियारपुर के एक निजी होटल में दबिश देकर कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अरिंदम मजूमदार, नीरज कुमार कुशवाहा, अजीत पासवान (अथमलगोला), आशुतोष मिश्रा, नुरुल हक, भास्कर सिंह और अभिषेक पांडे के रूप में हुई है। दिवाली से ठीक पहले सभी आरोपी बिहार पहुंचे थे और अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए पटना-मोकामा फोरलेन के समीप बख्तیارपुर के एक निजी होटल में छिपकर रह रहे थे। इसी होटल में आरोपियों ने बर्थडे पार्टी भी मनाई थी। एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस व पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से होटल में अचानक छापेमारी कर सातों आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद सभी को बख्तियारपुर थाने में रखकर कोलकाता पुलिस के एसआई इंद्रजीत दास के नेतृत्व में कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव स्थित अजीत पासवान के पैतृक आवास पर छापेमारी की गई। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और वहां से 429 ग्राम लूटे गए स्वर्णाभूषण (अनुमानित मूल्य ₹61 लाख), 4 किलोग्राम 264 ग्राम चांदी के आभूषण (अनुमानित मूल्य ₹9 लाख), 1 देशी पिस्तौल, 1 लैपटॉप, एक मोबाइल और एक तराजू बरामद किया गया। पुलिस अनुसंधान में सामने आया है कि कोलकाता की एक जेवर दुकान से लूट को अंजाम देने वाला पश्चिम बंगाल का एक शातिर अपराधी अथमलगोला के अजीत पासवान के संपर्क में था। इन लूटे गए आभूषणों को बिहार के स्थानीय बाजारों में खपाने की योजना बनाई गई थी। कोलकाता पुलिस के अनुसार, संकराइल थाना क्षेत्र में पिस्तौल का भय दिखाकर करीब 70 लाख रुपये के आभूषणों की लूट हुई थी। कोलकाता पुलिस सभी आरोपियों, जप्त आभूषणों और पिस्तौल को अपने साथ रिमांड पर लेकर बंगाल रवाना हो गई है。0
0
Report
लखीसराय के छठ घाटों पर तैयारियां युद्धस्तर पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर लखीसराय में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न छठ घाटों को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। घाटों की साफ-सफाई और समतलीकरण के लिए पॉकलेन एवं जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न छठ घाटों पर वॉच टावर और चेंजिंग रूम का भी निर्माण कराया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। घाटों पर पहुंचने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के पथला घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।0
0
Report
Advertisement
शहर बेवर में नगर पालिका अध्यक्ष की देख रेख में चल रहे गौशाला में गौवंश के साथ हो रहा अत्याचार
Mainpuri, Uttar Pradesh:लोकेशन - बेवर, मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज गौशाला के अन्दर दो दिनों से बीमार गौमाता की देख रेख न होने के कारण तडप तडप कर हुई मौत उपस्थित सफाई कर्मचारी से बात करने पर पता चला कि गौमाता दो दिनों से बीमार है और बताया गया कि चिकित्सक एक दिन पहले समय 12 बजे दिन में आये थे। उसके बाद कोई भी ध्यान नहीं दिया गया जिससे इये घटना हुई आये दिन ऐसी घटना होती रहती है। प्रदेश सरकार द्वारा गौशाला के लिए पूरा लाभ मिलने के बाद भी बेजुबान गौमाताओं के साथ इतना बड़ा अत्याचार नगर पालिका अध्यक्ष सत्ता के नशे में चूर होकर गौमाताओं के साथ करवा रहे अत्याचार। घटना की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को सुबह ही दी गई लेकिन गौमाताओं के हित में अभी तक कोई भी संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई है देखना इये है कि प्रशासन जिम्मेदार लोगों के साथ क्या कार्यवाही करता है। गौशाला नगर पंचायत बेवर के अधीन है जिसका संचालन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है और जब कि नगर पालिका के कर्मचारी विनोद कुमार की देख रेख में चल रहा है। प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को इस सम्बन्ध में संज्ञान लेना चाहिए जिससे कि भविष्य में गौमाताओं के साथ ऐसी घटना न हो तथा देखा गया है कि गौमाता के लिए उचित दाना एवं चारे कि व्यवस्था भी नहीं है।0
0
Report
लखनऊ में AIMIM के शौकत अली ने ओवैसी के आगमन पर गठबंधन की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): UP AIMIM President Shaukat Ali On AIMIM Chief Asaduddin Owaisi's Arrival In Lucknow, Upcoming Alliance With Azad Samaj Party (Kanshi Ram), And SP Chief Akhilesh Yadav's Remarks On PDA हम लोग तो हमेशा से ये चाहते हैं कि एक मजबूत गठबंधन बने ताकि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार तीसरी मर्तबा ना बन पाए। ये हमारी कोशिश शुरू से ही रही है। हम बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि बाबा तीसरी मर्तबा मुख्यमंत्री बने क्योंकि बीजेपी गवर्नमेंट में सबसे बड़ा जो नुकसान है वो मुसलमानों का है। तो हम कभी नहीं चाहेंगे। तो हमने तो बहुत कोशिश की, हमने समाजवादी पार्टी से भी कोशिश की, हमने बहुजन समाज पार्टी से भी कोशिश की, हमने इंडिया गठबंधन से भी बहुत कोशिश की। लेकिन अब ये अहंकार में है। जिस तरीके से 2025 के चुनाव में बिहार में तेजस्वी अहंकार में थे आखिर क्या हुआ 25 में 25 सीटों पे सिमट गए। हां हमने तो उनसे छह सीट मांगी थी पांच तो हम जीत करके आ गए ना। बाकी दो-तीन सीटों से बहुत कम अंतर से हारे। तो 27 में ये भी 27 पे आ जाएंगे। समझ में आ जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कह रहे हैं कि एनडीए के साथ अब पांच परसेंट लोग बचे हैं और नाइन्टी फाइव परसेंट अब पीडीए के साथ चला गया है के सवाल पर कहा मुझे नहीं मालूम है कि कौन से सपने में वो जी रहे हैं। मैं जहां तक महसूस कर रहा हूं कि 2017 का जो गठबंधन था समाजवादी और कांग्रेस पार्टी का यह वही गठबंधन है और वही रिजल्ट आने वाला है। जब 2017 का गठबंधन हुआ था, आपको याद होगा 8 नवंबर 2016 में नोटबंदी हुई थी। बीजेपी की 48 सीट थी उत्तर प्रदेश में। समाजवादी की 221 सीट थी। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे जब 2017 का चुनाव हुआ है। आप बताइए गठबंधन होने के बावजूद भी इतने बड़े अंतर से कैसे चुनाव हार गए? 325 सीट बीजेपी लेकर के आई। अब कौन सी इनके पास जादू की छड़ी है कि ये ये रोक पाएंगे बीजेपी को? कांग्रेस और समाजवादी का गठबंधन तो 17 में आपने देख लिया एक्सपेरिमेंट करके। अब क्या कर लें इनका कौन सा वोटर आपको वोट डालेगा? सारा यादव तो बीजेपी के साथ चला गया है। आपका आधा परिवार बीजेपी के साथ है। कांग्रेस का आदha परिवार बीजेपी में है। वही मेनका गांधी वरुण गांधी बीजेपी में। सोनिया राहुल कांग्रेसी। और अपर्णा यादव बीजेपी में। हरिओम यादव तो बीजेपी में और धर्मेंद्र यादव की बहन और बहनोई बीजेपी में। तो उनका तो आधा परिवार बीजेपी में है। और इनका आधा परिवार बीजेपी में है। कहां से रोक पाएंगे ये लोग बीजेपी को? ये लोग मुसलमानों के ऊपर हो रहे हैं, ज़ुल्म, ज़यादती, अन्याय, अत्याचार पर खामोश रहते हैं। अभी आप देखिए एक आदमी जिसके ऊपर सीआरपीएफ कैंप में जो है अटैक करने का इल्जाम था, जो कोर्ट से बरी भी हो गया, उसकी हत्या कर दी गई। खामोश हैं क्यों नहीं बोलते क्योंकि वो एक मुसलमान था। कौन सा लाइन ऑर्डर है भाई उत्तर प्रदेश में अगर ठीक है सत्ता पक्ष गलत कर रहा है या गलत हो रहा उसके शासन काल में तो आप क्या कर रहे हो विपक्ष की जिम्मेदारी क्या है? विपक्ष क्यों खामोश है?0
0
Report
इटारसी स्टेशन के पास मजदूर संघ की बाइक पर आग, दमकल ने काबू पाया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के कार्यालय परिसर में बुधवार रात खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेने से पहले ही मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आसपास खड़ी अन्य बाइकों को वहां से हटवा दिया। सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आई बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वीओ – रेलवे मजदूर संघ के कार्यालय परिसर में रेलवे कर्मचारियों और अप-डाउन करने वाले लोगों की बाइकें खड़ी रहती हैं। बुधवार रात इसी परिसर में खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद नगर पालिका की दमकल टीम को सूचना दी गई। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस दौरान मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आसपास खड़ी अन्य बाइकों को तत्काल हटवा दिया, जिससे आग दूसरी गाड़ियों तक नहीं फैल सकी। फिलहाल जली हुई बाइक के मालिक और आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
