icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श Shimla पुलिस ने 3 किंगपिन समेत 63 सप्लायर और 48 ड्रग नेटवर्क ध्वस्त किए

Shimla, Himachal Pradesh:शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी: वैज्ञानिक जांच से 3 किंगपिन गिरफ्तार, 2026 में अब तक 63 मुख्य सप्लायर और 48 अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क ध्वस्त शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को नई दिशा देते हुए केवल कैरियर की गिरफ्तारी तक सीमित रहने के बजाय पूरे सप्लाई नेटवर्क को निशाना बनाया है। वैज्ञानिक, तकनीकी और वित्तीय जांच के आधार पर दो अलग-अलग मामलों में पंजाब और हरियाणा से तीन मुख्य सप्लायर यानी किंगपिन गिरफ्तार किए गए हैं। वर्ष 2026 में अब तक पुलिस 63 किंगपिन गिरफ्तार कर 48 बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क ध्वस्त कर चुकी है, जो पिछले तीन वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि है。
0
0
Report

अरनीवाला चोरी: CCTV ने चोर की करतूत रिकॉर्ड कर ली, पुलिस गिरफ्तार

Fazilka, Punjab:अरनीवाला में चोरी की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने यह बात सुनकर किराना दुकान को निशाना बनाया कि दुकान का CCTV कैमरा खराब है। उसने देर रात दुकान का शटर तोड़ा, गल्ले का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नगदी पॉलिथीन में भरी और फरार हो गया। लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया, क्योंकि जिस कैमरे को वह बंद समझ रहा था, उसी कैमरे ने उसकी पूरी करतूत रिकॉर्ड कर ली। जो अब सामने आई है । जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को देते हुए इंसाफ की मांग की जा रही है । दुकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि उन्हें लगा था कि दुकान का CCTV कैमरा खराब है । और वे इसी बारे में चर्चा कर रहे थे। आशंका है कि आरोपी ने यह बात सुन ली और कैमरा बंद समझकर चोरी की योजना बना ली। जो देर रात उसकी दुकान में शटर तोड़कर दाखिल।हुआ गया । जिसके बाद उसने दुकान के काउंटर का गल्ला तोड़ा और हजारों की नगदी पालीथीन में भर फरार हो गया । उनके सुबह दुकान पहुंचने पर शटर और ताले टूटे मिले तथा गल्ले से नकदी गायब थी। उन्होंने बताया कि करीब 25 हजार की नगदी चोरी कर ली गई । लेकिन इसके बाद दुकान मालिक ने कैमरा ठीक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाया। जांच के दौरान पता चला कि कैमरा पूरी तरह सही था। जब फुटेज देखी गई तो उसमें आरोपी साफ तौर पर चोरी करते हुए दिखाई दिया। घटना की सूचना थाना अरनीवाला पुलिस को दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

रीवा में जज के सरकारी आवास पर तीन संदिग्ध युवकों की घुसपैठ, सुरक्षा गश्त पर उठे सवाल

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के अमहिया थाना क्षेत्र में स्थित एक महिला न्यायिक अधिकारी (जज) के शासकीय आवास में तीन संदिग्ध युवकों के घुसने का मामला सामने आया है। घटना ने न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक आवास की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए और कुछ देर परिसर में रुकने के बाद उसी रास्ते से बाहर निकल गए। उनकी पूरी गतिविधि आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज देखने के बाद न्यायिक अधिकारी की सर्वेंट ने अमहिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संदिग्ध युवकों का मकसद चोरी करना था या फिर परिसर में लगे चंदन के पेड़ की रेकी करना। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इनका संबंध क्षेत्र में पहले हुई चंदन चोरी की घटनाओं से तो नहीं है। हालांकि फिलहाल आवास से किसी सामान की चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी ने बताया कि न्यायिक अधिकारी के शासकीय आवास में तीन संदिग्ध युवकों के घुसने की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक उनका उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

नारदीगंज में युवक की मौत पर भारी हंगामा, सड़क जाम और आरोप-प्रत्यारोप

Nawada, Bihar:नारदीगंज में युवक की मौत पर बवाल सड़क जाम कर उत्पाद विभाग के खिलाफ नारेबाजी परिजनों ने पिटाई से मौत का लगाया आरोप, पुलिस ने किया इनकार नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड में उत्पाद विभाग की छापेमारी के बाद एक युवक की मौत को लेकर शनिवार को भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों और परिजनों ने राजगीर–नवादा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया तथा उत्पाद विभाग और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि उत्पाद विभाग और पुलिस ने पिटाई के आरोपों से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक के साथ मारपीट नहीं की गई और मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर परिजन और स्थानीय लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना को लेकर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने की अपील की है।
0
0
Report

हादसे में महिला सहित तीन लोग घायल, नीलगाय की टक्कर से हुआ हादसा

Shrvan PanditShrvan PanditFollow3m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .....हादसा .... शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के शामली भैंसवाल मार्ग पर सुबह सड़क हादसे में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।जिन्हें सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहा से घायलों को हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है घटना तब हुई जब पीड़ित अपने घर से काम पर जा रहे थे स्थानीय लोगों ने सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ..... आपको बता दे। कि आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरनी के रहने वाले बिन्नू अपनी पत्नी अमिता के साथ बाइक से सवार होकर भैंसवाल की ओर जा रहे थे।कि तभी भैसवाल पुल के पास से खेत से अचानक नीलगाय आने पर उनकी टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भयानक थी कि नीलगाय की टकराने के बाद बाइक भैंसवाल से शामली आ रहे ,इस्लाम की बाइक से जा टकराई।घटना में जहां एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।वहीं घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने प्रथम उपचार देकर उन्हें हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वही इस मामले में घायल बिन्नू का कहना है कि मैं अपनी पत्नी के साथ बाइक से भैसवाल की ओर काम के लिए जा रहा था।की तभी अचानक नीलगाय आई।और हमारी टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद हमारी बाइक भैसवाल की रोड से आ रहे इस्लाम की बाइक के साथ टकराई।जिससे उन्हें भी चोट आई है।घटना में टोटल तीन लोग घायल हुए।जिनको प्रथम उपचार के लिये सरकारी अस्पताल लाया गया।जहा से उन्हें हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार से 50-किलो घंटे वाली कांवड़ यात्रा संभल पहुँची, जलाभिषेक तय

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर हरिद्वार से 50 किलो के घंटे वाली अनोखी कांवड़ लेकर संभल के लिए निकला श्रद्धालुओं का जत्था, अमरोहा जनपद के हसनपुर पहुंचने पर बोले- सोमवार को करेंगे जलाभिषेक श्रावण मास में आस्था का अद्भुत नजारा उस समय देखने को मिला, जब हरिद्वार गंगा धाम से गंगाजल भरकर 50 किलो के घंटे वाली अनोखी कांवड़ लेकर कांवड़ियों का 20 सदस्यीय जत्था संभल के लिए रवाना हुआ। अमरोहा जनपद के हसनपुर पहुंचने पर कांवड़ियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनका पूरा दल ब्रजघाट से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव के दरबार में जलाभिषेक करने जा रहा है। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार उनकी कांवड़ का मुख्य आकर्षण 50 किलो का विशाल घंटा है, जिसे भगवान भोलेनाथ और को अर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को संभल पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा और 50 किलो का घंटा भी चढ़ाया जाएगा।
0
0
Report

यूपी में छात्रों की गूंज से कांग्रेस की वापसी की कवायद तेज

Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी में खोई सियासी ज़मीन तलाशने में जुटी कांग्रेस, छात्रों की गूंज के जरिए युवाओं को साधने की कवायद में जुटी कांग्रेस, 8 अगस्त को *छात्रों की गूंज* का प्रयागराज में होगा आयोजन, पूर्वांचल और अवध क्षेत्र से हजारों छात्र राहुल गांधी के कार्यक्रम में होंगे शामिल, पेपर लीक, बेरोजगारी और परिक्षाओं में अनियमितता के मुद्दे पर छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को यूपी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय。 उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी खोई हुई ज़मीन तलाशने में जुटी कांग्रेस अब छात्रों के बीच अपनी पकड़ मज़बूत करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने 8 अगस्त को संगम नगरी प्रयागराज में "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम का ऐलान किया है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा के भी शामिल होने की सूचना है। इस कार्यक्रम के ज़रिए कांग्रेस छात्र राजनीति से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ-साथ युवाओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश की सियासत में लंबे समय से सत्ता से दूर कांग्रेस अब युवाओं और छात्रों को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने की तैयारी में है। नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियां, छात्रसंघ चुनाव और शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी युवाओं के बीच जा रही है। पार्टी का मानना है कि इन मुद्दों के ज़रिए वह युवाओं के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ा सकती है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उत्तर प्रदेश का गणित थोड़ा सा अलग है। यहां जातीय आधार पर वोटों की अधिक गोलबंदी दिखाई देती है। इस लिहाज से छात्रों और युवाओं के सहारे यूपी में सियासी जमीन बना पाना इतना आसान नहीं है।
0
0
Report

ZEE MPCG खबर के बाद प्रशासन ने निलंबन की कार्रवाई शुरू की

Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा जिले के ज़िले में ZEE मीडिया का खबर का बड़ा असर... डोंगाकोहरौद के शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा के प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक निलंबित। प्रधान पाठक का आपत्तिजनक वायरल वीडियो ZEE MPCG द्वारा प्रमुखता से प्रसारित करने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ की जांच में प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया। प्रधान पाठक को आचरण छत्तीसगढ़ Civil सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत पाया गया, जिसके चलते छत्तीसगढ़ Civil सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम, 1966 के नियम-9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ निर्धारित किया गया है। ZEE MPCG में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
0
0
Report
Advertisement

कोटड़ा में पथराव: शिक्षा भ्रमण से लौटती छात्राओं की तीन बसों के शीशे टूटे

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कोटड़ा से खबर पथराव से बसों के नुकसान , बड़ा हादसा टला शैक्षणिक भ्रमण से लौट रहे छात्राओं के बस पथराव तीन बसो के शीशे टूटे कोटड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय की 269 बालिका शैक्षणिक भ्रमण कर लौट रही थी बीती शाम अज्ञात बदमाशो ने जोगीवड के समीप बस पर पथराव किया जिससे बस में बैठी छात्रों में भय का माहौल हुआ इधर ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, पथराव से तीन बसो के शीशे टूटे गनीमत की किसी छात्राओं के चोट नहीं पहुंची अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रधानाचार्य लियाकत हुसैन ने कोटड़ा पुलिस को दी रिपोर्ट पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच में जुटी।
0
0
Report

नालंदा SBI CSP लूट: CCTV फुटेज से बदमाशों की पहचान शुरू

Pariaunna, Bihar:नालंदा के नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित SBI ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में शनिवार को चार हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने CSP संचालक संदीप पटेल को बंधक बनाकर करीब 20 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप लूट लिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है। महज एक मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। इसी CSP में सितंबर 2025 में भी 2.60 लाख रुपये की लूट हुई थी, पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सभी हथियारबंद चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर नगरनौसा थाना अध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और CCTV फुटेज की जांच की। घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

गडचिरोली के कुरखेडा में नदी में डूबकर तीन बच्चे मरे, चौथा बचा

Gadchiroli, Maharashtra:गडचिरोली जिल्ह्यातील कुरखेडा तालुक्यातल्या सती नदीत बुडून तीन मुलांचा मृत्यू, चौथ्या मुलाचा जीव वाचला गडचिरोली जिल्ह्यातील कुरखेडा तालुक्यातल्या मौजा खेडगाव येथे सती नदीत आंघोळीसाठी गेलेल्या चार अल्पवयीन मुलांपैकी तिघांचा बुडून मृत्यू झाला. लक्ष्मण सुन्हेर दुधकवर (वय 6 वर्षे), कुनाल नरेश दुधकवर (वय 5 वर्षे) आणि कोहित युवराज सराटे (वय 11 वर्षे) यांचा बुडून मृत्यू झाला. चौथ्या मुलाने प्रसंगावधान राखून स्थानिक नागरिक व मच्छीमार यांना माहिती दिली. दरम्यान पोलीस घटनास्थळी पोहोचले असून या घटनेचा अधिक तपास केला जात आहे. या घटनेबद्दल तीव्र दुःख व्यक्त करत जिल्हाधिकारी अविश्यांत प Anda यांनी नागरिकांना विशेष सतर्क राहण्याचे आवाहन केले आहे. जिल्ह्यात सुरू असलेल्या अतिवृष्टीमुळे नदी, नाले, ओढे, तलाव आणि इतर जलस्रोतांतील पाणीपातळी वाढली असून अशा ठिकाणी जाणे अत्यंत धोकादायक ठरू शकते. अतिवृष्टीमुळे नदी-नाल्यांची पाणीपातळी धोकादायकरीत्या वाढली असून नागरिकांनी प्रशासनाच्या सूचनांचे गांभीर्याने पालन करावे, असे आवाहन त्यांनी केले.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top