देवास में DIG नवनीत भसीन ने माता टेकरी का किया निरीक्षण
Dewas, Madhya Pradesh:को देवास में डीआईजी नवनीत भसीन माता टेकरी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। माता टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारियों को देखा गया। DIG भसीन ने बताया कि नवरात्रि पर्व के लिए पहले से ही तैयारी की जा रही है और इसी के तहत यह निरीक्षण किया गया है। अगर किसी तरह की कमी पाई जाएगी तो उस पर भी ध्यान दिया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
