देवास के नए पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने संभाला चार्ज, मां तुलजा भवानी के किए दर्शन
Dewas, Madhya Pradesh:देवास जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने शहर पहुंचते ही सबसे पहले माता टेकरी जाकर मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा देवी के दर्शन किए और शहर सहित प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अपना चार्ज संभाला।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शिक्षक एमएलसी चुनाव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, उरई के जिला परिषद में बने बूथ संख्या 217 पर जल शक्ति मंत्री ने डाला वोट, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित समेत तमाम पदाधिकारी रहे मौजूद, बोले- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हम एक तरफा चुनाव जीतेंगे, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में भाजपा से अशोक राठौर है प्रत्याशी, जालौन के उरई स्तिथ जिला पंचायत कार्यालय परिसर में बने बूथ पर जल शक्ति मंत्री ने किया मतदान。देवली के बैंक परिसर में हाउसकीपिंग कर्मचारी की आत्महत्या, जांच जारी
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली में बैंक परिसर में कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला पुलिस जांच में जुटी देवली शहर में शुक्रवार सुबह एक बैंक परिसर में हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना सामने आने के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस की जानकारी के अनुसार यह कर्मचारी 36 वर्षीय धनराज मीणा पुत्र हरिसिंह मीणा निवासी जालमपुरा थाना जहाजपूरा व हाल निवासी आईपीएस स्कूल के पीछे जयपुर रोड देवली है। बताया गया कि वह सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच रोजाना केनरा बैंक में साफ-सफाई का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह बैंक का अन्य स्टाफ पहुंचा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। कर्मचारियों ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर पहुंचने पर कर्मचारी का शव ऊपर की तरफ फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर देवली थाना अधिकारी प्रीति रत्नू सहित सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण जाट, राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल राजपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्मचारी की मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है。चंद्रपुर में पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मतदान किया; बीजेपी विकासकार्य को मिला समर्थन
Chandrapur, Chhattisgarh:टायटल:--- चंद्रपुरात माजी मंत्री सुधीर मुनगंटीवार यांनी देखील पदवीधर मतदार संघ निवडणुकीसाठी केले मतदान, मतदार भाजपच्या विकासकामांना साथ देत अशी व्यक्त केली भावना अँकर:-- चंद्रपुरात माजी मंत्री सुधीर मुनगंटीवार यांनी देखील पदवीधर मतदार संघ निवडणुकीसाठी मतदान केले. मुनगंटीवार या पदवीधर मतदार संघाच्या महायुतीचे समन्वयक देखील आहेत. यंदा भाजपचा बालेकिल्ला पुन्हा काबीज करण्यासाठी भाजपच्या विकासकामांना साथ देतील अशी भावना त्यांनी व्यक्त केली. मात्र आचारसंहितेमुळे दुष्काळी प्रश्नांवर बैठक घेऊ न देणाऱ्या निवडणूक आयुक्तांनी 38 उमेदवार असलेली ही मतपत्रिका एका छोट्या ballot बॉक्स मध्ये कशी भरली जाईल याबाबत कुठलाही विचार न केल्याचा संताप व्यक्त केला. कुठलीही मतपत्रिका डब्यात भरताना फाटल्याने अवैध ठरवू नका अशी मागणी त्यांनी केली.भिंड चांदोख में घर में सो रहे युवक की हत्या से इलाके में सनसनी
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में घर के अंदर सोते युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, चांदोख गांव में सनसनी एंकर-भिंड जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिहोना थाना क्षेत्र के चांदोख गांव में 35 वर्षीय बीपी सिंह राजावत की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक घर के अंदर सो रहा था, तभी हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर के भीतर हुई इस सनसनीखेज घटना से गांव में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि घर के अंदर सो रहे युवक की हत्या किसने और क्यों की? पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। जांच के बाद ही वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।जबलपुर में टमाटर से भरे पिकअप का भीषण हादसा, टमाटर बिखरकर लूट की वारदात
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर- टमाटर से भरा पिकअप वाहन हुआ हादसे का शिकार तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर ड्राइवर गंभीर रूप से हुआ घायल सड़क पर टमाटर बिखरने से मची लूट हाईवे से गुजर रहे लोगों ने टमाटर लूटे जबलपुर के खजरी खिरिया बाईपास की घटना टमाटर लेकर छिंदवाड़ा से कटनी जा रहा था पिकअप वाहन माढ़ोताल थाना क्षेत्र की घटनाअनूपपुर: लोको पिकअप से टकराने पर एक की मौत, छह घायल
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लोको ट्रेन पिकअप से टकरा गई. चालक की मौके पर मौत हो गई और पिकअप में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय अनूपपुर भिजवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाईं से लोको पायलट ट्रेन कोयला लेने संगवा साइडिंग जा रहा था. तभी संजय नगर डबल स्टोरी के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप से भिड़ गई. पिकअप में सवार हेल्पर की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह अन्य घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया है. हादसा इतना भीषण था कि हेल्पर का सर धड़ से अलग हो गया, जिसे जेसीबी की मदद से पिकअप से बॉडी निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया है.सपा-बीजेपी कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, पुलिस ने कराया बीच-बचाव
Fatehpur, Uttar Pradesh:एमएलसी चुनाव की वोटिंग के दौरान सपा और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस ने किसी तरह कराया बीच-बचाव वोटिंग के दौरान किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी सपा नेता नरेश कोरी और विजयीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बीजेपी नेता आदित्य त्रिवेंद्र और उनके समर्थकों के बीच हुआ विवाद सपा ने फर्जी वोटिंग करने का लगाया आरोप खागा तहसील के विजयीपुर विकास खंड का मामलावाराणसी में एनडीए के पक्ष में वोट, हैट्रिक की उम्मीद चमकी
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर : वाराणसी खण्ड स्नातक के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने की वोट वाराणसी खंड के एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है एनडीए के शिक्षक और स्नातक के सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए हैट्रिक लगाने जा रहा अभी सीटों की लेकर कोई बात नहीं हुए है संगठन को लेकर धार देने में लगे हैं चुनाव की मजबूती के लिए पांच दल जुटे हुए हैं पांच दल है सभी मिलकर सीटों को तय करेंगे जनता में उत्साह है और उसमें आशा है एनडीए को लेकर सदर तहसील के मतदान केंद्र तीन पर किया वोटरत्नागिरी के रानपाट में फंसे बिबट्या को वन विभाग ने नैसर्गिक अधिवास में लौटाया
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरीतल्या रानपाट येथे खुराड्यात अडकलेला बिबट्या अखेर जेरबंद वन विभागाने बिबट्याला केलं नैसर्गिक अधिवासात मुक्त रत्नागिरी तालुक्यातील रानपाट गोनबरेवाडी येथे कोंबड्यांच्या खुराड्यामध्ये एक बिबट्या अडकला होता.. रत्नागिरी वन विभागाच्या तत्परतेमुळे या बिबट्याला सुरक्षितपणे जेरबंद करण्यात आलं, त्यानंतर त्याला त्याच्या नैसर्गिक अधिवासात सोडून देण्यात आलं.. या घटनेनंतर गोनबरेवाडी परिसरातील नागरिकांनी सुटकेचा श्वास घेतला आहे. अनंत रामा गोनबरे यांच्या घराजवळील कोंबड्यांच्या खुराड्यामध्ये हा बिबट्या बसला होता.. माहिती मिळताच वनविभागाची टीम तातडीने घटनास्थळी दाखल झाली. त्यानंतर खुराड्याच्या दरवाजाला लोखंडी ग्रील व प्लायवूड लावून दरवाजाचा अर्धा भाग बंद करण्यात आला आणि अगदी समोरच लोखंडी पिंजरा सुरक्षितपणे लावण्यात आला. वन कर्मचाऱ्यांच्या या प्रयत्नाला अवघ्या काही वेळातच यश आले आणि बिबट्या स्वतःहून पिंजऱ्यामध्ये आला. पिंजऱ्यात बंद झाल्यानंतर बिबट्याची जाकादेवी येथील पशुवैद्यकीय अधिकारी यांच्याकडे नेण्यात वैद्यकीय तपासणी करण्यात आली. हा बिबट्या पूर्णपणे सुस्थितीत असल्याचा अहवाल पशुवैद्यकीय अधिकाऱ्यांनी दिल्यानंतर रत्नागिरी वन विभागाने बिबट्याला सुरक्षितपणे नैसर्गिक अधिवासात मुक्त केलं..नितिन नवीन के झारखंड दौरे के स्वागत के लिए रांची में पोस्टरों की धूम
Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका झारखंड का दूसरा दौरा है। उनके आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आज शाम 6 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए बीजेपी की ओर से विशेष तैयारیاں की गई हैं। लेकिन इससे पहले राजधानी रांची पूरी तरीके से नितिन नवीन के स्वागत और अभिनंदन को लेकर पोस्टर से पटी है। भारतीय जनता पार्टी के छोटे से लेकर बड़े नेताओं के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर्स लगाए गए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए रांची महानगर के हजारों कार्यकर्ताओं के एयरपोर्ट पर जुटने की तैयारी है। स्वागत कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ढोल, मांदर और नगाड़ों की गूंज के बीच पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता पुष्पगुच्छों और नारों के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे। एयरपोर्ट पर होने वाले इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण की गति तेज, अगले डेढ़ माह में बड़े कार्य पूरे होंगे
Routhiya, Uttarakhand:आगामी केदारनाथ यात्रा से पहले धाम में पुनर्निर्माण कार्यों को गति देने की तैयारी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने धाम पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया और अगले डेढ़ माह में अधिकाधिक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए。 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने आस्थापथ, निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, विभिन्न मार्गों और धाम स्थित अस्पतालों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को मौसम अनुकूल होने के चलते अगले डेढ़ माह में अधिकाधिक कार्य पूरे करने और निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि धाम में एसटीपी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि सीवर लाइन बिछाने और सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे से जुड़े कई कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ कार्य अभी जारी हैं। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था डीडीएमए, गुप्तकाशी को जरूरी कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी यात्रा को व्यवस्थित बनाने और श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए दीर्घकालिक परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा शुरू होने से पहले अधिकाधिक जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं。दिल्ली सरकार के घोटाले: CBI-ACB कार्रवाई नहीं तो मंत्री करीबी पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:CBI और ACB आपके अधीन हैं। दिल्ली सरकार के इन कथित घोटालों में क्या कार्रवाई की गई है: हेल्थ घोटाला साइकिल घोटाला चावल घोटाला PWD सड़क घोटाला SS मोटा सिंह ट्रस्ट घोटाला DJB टेंडर घोटाला ऐसा लगता है कि आप घोटालों में शामिल लोगों को बचा रहे हैं, क्योंकि ये मंत्री कथित तौर पर आपके करीबी हैं。 वैसे, आज की यमुना की हालत यह है।गाजा पर ट्रंप के बयान से राजनीतिक हंगामा तेज
Noida, Uttar Pradesh:हापुड़: युवक की मौत पर हंगामा, रोड जाम, दो थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ में मेला देख कर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद हंगामा हो गया। गुस्साए मोहल्लेवासियों ने शव को सड़क पर रख कर दिल्ली-गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर दो थानों की पुलिस मौजूद है। मामला हापुड़ के दिल्ली-गढ़ रोड का है, जहां देव नंदनी हॉस्पिटल के पास शराब के ठेके के सामने कल रात करीब पौने 12 बजे एक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मेला देख कर आ रहे 22 साल के युवक सुनील उर्फ गोलू पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ गई। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां आज उसकी मौत हो गई। परिजन और भीम नगर के मोहल्लेवासियों ने युवक के शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। मृतक भीम नगर का रहने वाला था। जाम की सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।मेरठ में सर्वजनि दुर्गा पूजा समिति का भव्य आयोजन: 'सिंदूर खेला' के साथ नम आंखों से मां को दी विदाई
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ: क्रांतिधरा मेरठ में सर्वजनि दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की विदाई का पर्व बेहद धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बंगाली परिवार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां की आराधना में जुटे रहे। पारंपरिक अनुष्ठानों और भव्य शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को 'भोले की झाल' पर विसर्जित किया गया। विसर्जन यात्रा से ठीक पहले, सुबह 10:00 बजे से विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बंगाली परिवारों ने एकजुट होकर मां दुर्गा की आराधना की और लोक कल्याण की कामना की। बंगाली संस्कृति के पारंपरिक रंगों में रंगे इस आयोजन में हर कोई भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। आरती के पश्चात बंगाल की प्रसिद्ध और पारंपरिक 'सिंदूर खेला' की रस्म अदा की गई। इस पावन रस्म में लगभग 500 से अधिक परिवारों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित करने के बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया तथा अगले साल फिर आने का आह्वान किया। सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा, भगवान गणेश, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और बाबा कार्तिकेय की भव्य सजी हुई मूर्तियों की सवारी (शोभायात्रा) निकाली गई। यह शोभायात्रा घंटाघर से शुरू होकर बेली बाजार, सराफा बाजार, कागजी बाजार और लालकुर्ती बाजार से होते हुए पुनः घंटाघर पहुँची और फिर विसर्जन स्थल के लिए रवाना हुई। रास्ते में जगह-जगह फूलों से मूर्तियों का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। अंततः गाजे-बाजे के साथ भोले की झाल पर सभी मूर्तियों का मध्य गंग नहर में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस पूरे धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मेरठ के बंगाली समाज और समिति के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से: अध्यक्ष: मनोज मंडल, सेक्रेटरी: शांतनु भोक्ता विशेष सहयोगी: देवाशीष धारा, भास्कर सामंत, राजू साहनी, विक्रम धारा, सोलन पाल, शक्ति और पिंटू सहित तमाम गणमान्य लोग व सैकड़ों की संख्या में बंगाली परिवार मौजूद रहे, जिनके आपसी सहयोग से यह उत्सव ऐतिहासिक बन गया।
