देवास में माता टेकरी पर नवरात्रि में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Dewas, Madhya Pradesh:नवरात्रि के शुरू होते ही देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने पहुंच रहे हैं। उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता और आईजी संतोष कुमार सिंह ने माता तुलजा भवानी और चामुंडा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही टेकरी पर की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
