icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आहोर में डोटासरा का जन्मदिन, विशेष बच्चों के बीच सेवा का संदेश

Jaipur, Rajasthan:आहोर में डोटासरा का जन्मदिन विशेष बच्चों के बीच मनाया, फल बांटकर सेवा का दिया संदेश आहोर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का जन्मदिन गुरुवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन समारोह को औपचारिक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय विशेष बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताया और फल वितरित किए। शहर के राजपुरोहित छात्रावास में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने मंदबुद्धि बच्चों के साथ समय बिताया। आहोर विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ केक काटकर और फल वितरित कर मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों से बातचीत कर उनका हाल जाना तथा उनके हित में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। सरोज चौधरी ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को जरूरतमंद और विशेष बच्चों के बीच मनाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ी खुशी है और इनके अधिकारों एवं सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा कार्यों को प्राथमिकता दें。
0
0
Report

एशियन गेम्स में कबड्डी गोल्ड जीतकर पूजा हथवाला गांव पहुँची, मंत्री ने सम्मानित किया

G1GULSHAN 1Just now
Jhanj Kalan, Haryana:एशियन गेम्स जापान में गोल्ड जीतने के बाद गांव पहुंची पूजा हथवाला स्वागत समारोह में मंत्री कृष्ण पंवार ने किया सम्मानित एशियन गेम्स में कबड्डी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी पूजा हथवाला के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर पूजा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कृष्ण पंवार ने पूजा हथवाला को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूजा हथवाला हिंदुस्तान की शान है। उसने अपने काबिल खेल का प्रदर्शन करते हुए देश को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसकी उपलब्धि से न केवल परिवार और गांव, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। हर नागरिक को विजेता टीम और देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का मान-सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को लगातार मेहनत करनी चाहिए और सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पूजा हथवाला के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उसका स्वागत किया और उसे बधाई दी। इस दौरान पूजा ने भी अपने समर्थकों और ग्रामीणों का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि पूजा की सफलता से गांव की बेटियों और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर गांव व गांव के आसपास के सैकड़ों कि संख्या में शामिल हुऐ
0
0
Report
Advertisement

महानदी विवाद का स्थायी समाधान: केंद्र की बैठक से सहयोग की उम्मीद

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद के स्थायी समाधान की दिशा में आज नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक हुई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कर्तव्य भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महानदी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और अपने-अपने राज्यों का पक्ष रखा. बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिव सहित केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में छत्तीसगढ़ का पक्ष रखते हुए कहा कि महानदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि दोनों राज्यों की सभ्यता, संस्कृति, कृषि और जनजीवन से जुड़ी जीवनधारा है। महानदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा को बांटने वाली नहीं, बल्कि दोनों राज्यों को जोड़ने वाली नदी है, इसलिए इसका समाधान भी प्रतिस्पर्धा या टकराव के बजाय सहयोग, विश्वास और सहमति की भावना से निकलना चाहिए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ न्यायपूर्ण, निष्पक्ष, वैज्ञानिक, पारदर्शी और दीर्घकालिक समाधान का पक्षधर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ हीराकुंड जलाशय के हितों और उसके बेहतर संचालन के लिए जरूरी सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने को तैयार है......
0
0
Report

भीनमाल रोडवेज बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण, पेयजल-यातायात के साथ समय सारिणी की जाँच

Jaipur, Rajasthan:भीनमाल : एडीएम डॉ. पूजा सक्सेना ने रोडवेज बस स्टैंड का किया निरीक्षण,एडीएम ने ईओ रवि खन्ना के साथ बस स्टैंड का किया आकस्मिक निरीक्षण,पेयजल और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा,यातायात व्यवस्था और रोडवेज बसों की समय सारणी की जांच की,बस स्टैंड भवन की व्यवस्थाओं का भी किया निरीक्षण,बुकिंग प्रभारी से जानकारी लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। भीनमाल-जालोर भीनमाल अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. पूजा सक्सेना ने अधिशासी अधिकारी रवि खन्ना के साथ रोडवेज बस स्टैंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए उपलब्ध विविध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ने पेयजल व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और रोडवेज बसों की समय सारणी की जानकारी ली। इसके साथ ही बस स्ट Stand भवन और यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम डॉ. पूजा सक्सेना ने बस स्ट Stand पर व्यवस्थाओं को लेकर बुकिंग प्रभारी कल्पेश कुमार जैन से जानकारी ली। उन्होंने बसों के संचालन और यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान बस स्ट Stand की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए, एडीएम के आकस्मिक निरीक्षण से बस स्टैंड परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में भी सक्रियता नजर आई।
0
0
Report

ANTF की बड़ी कार्रवाई: जालोर में चाय दुकान के पीछे नशीला पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:चाय की आड़ में नशीले पदार्थों का कारोबार: ANTF की बड़ी कार्रवाई, एमडीएमए, स्मैक और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तारजालोर राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जालोर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जालोर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में चाय की दुकान की आड़ में अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में एमडीएमए, स्मैक और गांजा बरामद किया गया है। यह कार्रवाई महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के तहत ANTF महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के निर्देशन में की गई। खुफिया इनपुट पर हुई त्वरित कार्रवाई ANTF टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुरा कॉलोनी (गोडीजी) निवासी सतीश जीनगर, पुराना बस स्टैंड के सामने स्थित अपनी चाय की स्टॉल की आड़ में अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहा है। पक्की सूचना मिलने पर ANTF टीम ने मौके पर दबिश दी, जहाँ स्टॉल पर काम कर रहा सतीश पुलिस टीम को देखकर घबराने लगा। टीम ने आरोपी को डिटेन कर तुरंत स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ और बिक्री की राशि बरामद हुई। बरामद सामग्री और जब्ती पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एमडीएमए (मौली)- 19.99 ग्राम, स्मैक: 24.70 ग्राम, गांजा: 35.02 ग्राम जब्त की, साथ ही बिक्री की रूपए 1060 (अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित), इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थों की पैकिंग और बिक्री में इस्तेमाल होने वाली छोटी प्लास्टिक की पन्नियां भी मिली हैं। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पुलिस ने आरोपी रामपुरा कॉलोनी के गोडीजी निवासी सतीश जीनगर ( 33)पुत्र दीपाराम जीनगर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड सप्लायर्स के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय दौरे में ललन सिंह ने विकास के नए प्रस्तावों का एलान किया

Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय। केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एनडीए कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन से फूलों की बारिश कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के कजरा-चानन क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर कई अहम बातें कहीं। ललन सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार में ‘सबका साथ, समान विकास’ की नीति के तहत बिना भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कजरा में बैंक शाखा खोलने की मांग पर जल्द पहल करने की बात कही। उन्होंने बताया कि किसानों की सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए नहर विस्तार का प्राक्कलन तैयार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लखीसराय के कई पिछड़े इलाकों में पहले की तुलना में काफी विकास हुआ है और अब चानन-कजरा क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ललन सिंह ने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका इस्तेमाल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में जदयू विधायक रामानंद मंडल, जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री,भारत सरकार。 लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट。
0
0
Report

गोपालगंज-शीतलपुर में बाढ़ प्रभावितों के लिए बांध निर्माण की मांग तेज

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी के जलस्तर में कमी आ रही है डुमरिया घाट में पानी एक फिट नीचे उतर गया है वही बैकुंठपुर के शीतलपुर में रिंग बांध टूटने के बाद 4 पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है बack_unit_placeholder बैकुंठपुर विधायक सह शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचे उन्होंने गमहारी,बंजरिया ,डुमरिया गांव में निरीक्षण किया वही सामुदायिक रसोई में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की व संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ली मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शीतलपुर, बंजरिया ,महारानी सहित आधा दर्जन गांव जो नदी के पेट मे है वहाँ के लोगो की मांग है कि प्रोटेक्शन बांध बनाया जाये ,बाढ़ के बाद अधिकारियों की टीम बुलाई जाएगी व निरीक्षण किया जायेगा प्रयास किया जायेगा कि बांध बने अभी हमे आपदा से निपटना है सबको मिलकर साथ काम करना है बाइट- मिथिलेश तिवारी,शिक्षा मंत्री ,बिहार सरकार
0
0
Report

मुजफ्फरपुर साहेबगंज में रिंग बांध टूटने के बाद DM ने बांधों का निरीक्षण किया

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में नारायणी-गंडक के रिंग बांध टूटने के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी कुमार गौरव माधोपुर हजारी ने रिंग बांध और मुख्य बांध का निरीक्षण किया, ताकि बाढ़ एवं जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया जा सके. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिंग बांध की वर्तमान स्थिति, बांध की सुरक्षा और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से बांध की स्थिति, जलस्तर तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिंग बांध की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में बालू भरे बोरे, मिट्टी और अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षा कार्य किया जा सके. उन्होंने स्थानीय स्तर पर जलस्तर एवं बांध की स्थिति पर नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया.
0
0
Report
Advertisement

धनबाद बरमसिया में 75 ट्रक अवैध पार्किंग पर 7 लाख का जुर्माना

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरमसिया में पिछले दिनों FCI अनाज लोड ट्रक से सड़क हादसे के बाद जिला परिवहन विभाग की टीम एक्टिव हो गई है। परिवहन विभाग की टीम बरमसिया पहुँची सड़क किनारे अवैध पार्किंग किये ट्रको का चालान काटा। सड़क किनारे अवैध रूप से पार्किंग करने पर सख्त हिदायत दी गई। अभय कुमार (एमवीआई) ने बताया कि राज्य सरकार, डीसी और डीटीओ के निर्देश पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बरमसिया में सड़क किनारे 75 ट्रक पाया गया, सभी को फाइन किया गया। 7 लाख का फाइन किया गया है। फाइन के बाद भी अगर अवैध तरीके से पार्किंग किया जायेगा तो वाहन को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया जाएगा। अवैध पार्किंग के कारण दुर्घटना और सड़क जाम की स्थिति हो जाती है।
0
0
Report

भीलवाड़ा में नो पार्किंग उल्लंघन पर वाहनों की जप्ती, ट्रैफिक सुगम

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा राजस्थान भीलवाड़ा केन्द्रीय राज्य रोडवेज परिवहन निगम बस स्टैंड के बाहर मुख्य सड़क पर खड़े बे तरतीप दो पहिया और चार पहिया वाहनों को सुभाष नगर थाना और यातायात पुलिस के संयुक्त रूप से हटाए जाने की कार्यवाही के तहत वाहनों को जप्त किए गए और नो पार्किंग में खड़े करने का चालान बनाए , अचानक पुलिस की कार्यवाही से वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई कई वाहन चालक अपने वाहनों को हटाने में लगे तो कई वाहन चालक पुलिस कर्मियों से गुहार लगाते दिखे एकाएक कार्यवाही से जहां यातायात के लिए मार्ग सुगम हो गया वही दूसरी तरफ वाहन मालिकों की परेड हो गई
0
0
Report

जिले में भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल, हालत गंभीर

Sukma, Chhattisgarh:जिले में पिछले 12 दिनों से बाघ के खौफ के बीच अब भालू के हमले ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के पालामडगू जंगल में भालू के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने पहुंचे साथी ग्रामीण पर भी भालू झपटा, लेकिन ग्रामीण ने हिम्मत नहीं हारी और भालू का सामना करते हुए अपने साथी को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। बतया जा रहा है कि दोनों ग्रामीण पालामडगू इलाके में गाय चराने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान भालू ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। साथी को बचाने पहुंचे दूसरे ग्रामीण पर भी भालू ने हमला कर दिया। हालांकि उसने हिम्मत और दिलेरी दिखाते हुए भालू का सामना किया, जिसके बाद भालू घायल ग्रामीण को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। समय रहते साथी के पहुंचने से ग्रामीण की जान बच गई। हमलाे में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को तत्काल दोरनापाल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण के शरीर से काफी खून बह जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है। वीडियो के साथ घायल ग्रामीण का छोटा सा बाइक भी है
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में कम बारिश: रबी फसल संकट के बीच पानी बचाने की योजना जारी

Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में इस बार कम बारिश ने रबी सीजन की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक करीब 29 इंच बारिश दर्ज हुई है,जबकि मध्यम और लघु जल परियोजनाओं में सिर्फ 51 प्रतिशत जलभराव हुआ है। कई नदी-नाले भी सूखे पड़े हैं। ऐसे हालात में जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में रबी सिंचाई को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैतूल में कम बारिश और कम जलभराव ने रबी की फसल पर संकट खड़ा कर दिया है। जिले में अब तक करीब 29 इंच बारिश दर्ज की गई है,जबकि जलाशयों में महज 51 प्रतिशत पानी ही उपलब्ध है। नदी-नालों में भी पर्याप्त पानी नहीं है। ऐसे में जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में जलाशयों में उपलब्ध पानी,सिंचाई की जरूरत और रबी सिंचाई कार्यक्रम को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। कलेक्टर के अनुसार बैठक में फैसला लिया गया कि किसानों को उपलब्ध पानी के हिसाब से कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की बोनी की सलाह दी जाएगी। कृषि विभाग किसानों से लगातार संवाद कर फसल बोनी की योजना तैयार करेगा,ताकि सीमित जल का बेहतर इस्तेमाल हो सके। वहीं जलाशयों और नदियों से अवैध रूप से पानी खींचने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अवैध मोटर मिलने पर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष ने आने वाले दिनों में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए सरकारी और निजी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। यानी बैतूल में इस बार चुनौती सिर्फ रबी की फसल बचाने की नहीं,बल्कि आने वाले दिनों के लिए पानी बचाने की भी है।
0
0
Report

बैतूल में कम बारिश से रबी फसलों की सुरक्षा के लिए निर्णायक कदम

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में कम बारिश और जलाशयों में कम जलभराव ने रबी सीजन की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक करीब 29 इंच बारिश दर्ज हुई है, जबकि मध्यम और लघु जल परियोजनाओं में सिर्फ 51 प्रतिशत पानी ही जमा है। कई नदी-नाले भी सूखे पड़े हैं। ऐसे हालात में जिला स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में रबी सिंचाई को लेकर अहम फैसले लिए गए हैं। किसानों को उपलब्ध पानी के हिसाब से कम पानी में तैयार होने वाली फसलों की बोनी की सलाह दी जाएगी। वहीं जलाशयों और नदियों से अवैध रूप से पानी खींचने वालों की मोटर जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आने वाले दिनों में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए सरकारी और निजी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई है। यानी बैतूल में इस बार चुनौती सिर्फ रबी की फसल बचाने की नहीं, बल्कि आने वाले दिनों के लिए हर बूंद पानी बचाने की भी है।
0
0
Report

भोपाल हत्या केस: आरोपी वरुण कुमार का कैरेक्टर सर्टिफिकेट सामने

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रिटायर्ड आईएएस वरुण कुमार हत्या कांड मामले में आरोपी वरुण कुमार का आया कैरेक्टर सर्टिफिकेट सामने एसपी पटियाला ने जारी किया था वरुण कुमार का सर्टिफिकेट केयरटेकर की जॉब के लिए बनवाया था वरुण कुमार ने एसपी पटियाला ऑफिस से सर्टिफिकेट इस सर्टिफिकेट में बताया गया था वरुण कुमार को नैतिक और अपराधमुक्त व्यक्ति पुलिस की कई टीमों की सर्चिंग के बाद भी अब तक नहीं पकड़ाया वरुण शातिर वरुण नहीं रहता था अपने परिवार के संपर्क में भी माता पिता की हो चुकी थी मौत, पटियाला में रहने वाली बहन से भी नहीं रखता था संपर्क पुलिस का अनुमान, हो सकता है शातिराना तरीके से की हो कई वारदात मामले में हो चुकी है एफआईआर दर्ज, वरुण की तलाश जारी इतना शातिर था वरुण की नहीं रखता था अपने पास मोबिल फोन आरोपी का आधार कार्ड और पेन कार्ड के बाद कैरेक्टर सर्टिफिएक्ट सबसे पहले
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top