455001
देवास में रेहड़ी व्यापारियों से अवैध वसूली पर पार्षदों ने जताई नाराजगी
Dewas, Madhya Pradesh:देवास शहर में रेहड़ी लगाकर जीविका चलाने वाले छोटे व्यापारियों से अवैध वसूली की शिकायतें मिलने पर कुछ पार्षद एकजुट होकर एमजी रोड पहुंचे। व्यापारियों से चर्चा के बाद पार्षदों ने निगम आयुक्त से शिकायत की और मांग की कि त्योहार के समय इन व्यापारियों को परेशान न किया जाए। साथ ही, अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिवपुर चरचा में सड़क मांग पर बंद से बाजार बंद, चुनाव बहिष्कार का संकेत
Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के शिवपुर चरचा में सड़क की मांग को लेकर विरोध तेज हो गया है। चरचा से कटगोडी तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर चरचा बचाओ मंच ने बंद का आह्वान किया है। बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। नगर पालिका क्षेत्र की लगभग सभी दुकानें बंद हैं। वहीं, सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने पर मंच ने आगामी नगर पालिका चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। शिवपुर चरचा में सड़क निर्माण की मांग अब आंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है। चरचा से कटगोडी तक सड़क बनाने की मांग को लेकर चरचा बचाओ मंच ने नगर पालिका क्षेत्र में बंद कराया है। बंद के चलते बाजार की अधिकांश दुकानें बंद हैं। मंच ने साफ कर दिया है कि यदि सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं हुई, तो आगामी नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। अब देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस मांग पर क्या कदम उठाते हैं।0
0
Report
खैरागढ़ में SC-ST मामलों के लिए अजाक थाने के उद्घाटन से शिकायतें तेज निगरानी
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग से जुड़े अपराधों की सुनवाई और जांच अब खैरागढ़ जिले में ही विशेष व्यवस्था के तहत होगी। पीड़ितों को न्याय दिलाने और शिकायतों की निगरानी मजबूत करने के उद्देश्य से 30 अक्टूबर को जिले में अजाक थाने की शुरुआत की गई। राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने विधिवत थाने का शुभारंभ किया। अब तक एससी-एसटी वर्ग से जुड़े मामलों की जांच संबंधित क्षेत्र के एसडीओपी और अन्य अधिकारियों के माध्यम से होती थी, लेकिन नए अजाक थाने के शुरू होने से इन मामलों के लिए अलग पुलिस व्यवस्था उपलब्ध होगी। यहां डीएसपी अजाक के सीधे पर्यवेक्षण में शिकायतों की जांच और कार्रवाई की निगरानी की जाएगी。 थाने में एक सब-इंस्पेक्टर समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना की गई है। फिलहाल इसका संचालन सरकारी भवन में शुरू हुआ है। आने वाले समय में अलग भवन और जरूरी सुविधाओं का विस्तार भी प्रस्तावित है। अब देखना होगा कि यह नई व्यवस्था पीड़ितों को कितनी तेजी और संवेदनशीलता से न्याय दिला पाती है。 बाइट – अजय यादव, आईजी राजनांदगांव रेंज0
0
Report
जगदलपुर के पते पर फर्म नहीं मिली: वाटर कूलर बिल की परतें उठीं
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर इलाके के विकासखंड कोयलीबेड़ा में वाटर कूलर खरीदी में बिल और सप्लाई को लेकर उठे सवालों की पड़ताल करने जी मीडिया की टीम जब बिल में दर्ज फर्म के जगदलपुर स्थित पते पर पहुंची, तो वहां ऐसी कोई फर्म नजर नहीं आई। यानी जिस फर्म के नाम से वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम की खरीदी का बिल जारी हुआ, उसकी मौके पर मौजूदगी ही जांच का विषय बन गई है।0
0
Report
Advertisement
अपराध से अर्जित सम्पत्ति, अनुमानित कीमत करीब ₹21,72,000, की कुर्की की कार्यवाही
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत प्रकरण में उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि0, गोण्डा शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता, धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेखों के प्रयोग, आपराधिक साजिश एवं बैंक की धनराशि के दुर्विनियोग/अपहरण के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 45/2026 पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में बैंक की आन्तरिक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में बैंक के विभिन्न खातों से कुल करीब ₹21.47 करोड़ की धनराशि के दुर्विनियोग/अपहरण का तथ्य प्रकाश में आया था। उक्त प्रकरण में अपराध के माध्यम से अर्जित सम्पत्ति के सम्बन्ध में न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी गोण्डा द्वारा सम्बन्धित सम्पत्ति की कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु प्रशासक नियुक्त किया गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एसडीएम सदर गोण्डा एवं उनकी टीम (लेखपाल/कानूनगो) तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम द्वारा शिवाकान्त वर्मा,गीता देवी पत्नी शिवाकान्त वर्मा की चिन्हित सम्पत्तियों कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।0
0
Report
कार धुलाई सेंटर से बैग चुराकर जेवर: आरोपी हनीफ गिरफ्तार
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में कार धुलाई के दौरान बैग से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बैग में रखे जेवरों पर धुलाई सेंटर संचालक की नीयत खराब हो गई और उसने जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया। दरअसल, 28 अक्टूबर को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अधोली गांव निवासी वासुदेव सिंह अपनी कार लेकर जमापुर मोड़ स्थित हनीफ धुलाई सेंटर पहुंचे थे। कार धुलने से पहले उन्होंने उसमें रखा बैग निकालकर पास में खड़ी एक बाइक पर रख दिया। बैग से लैपटॉप निकालकर वह गूगल मीट में शामिल हो गए। कार की धुलाई पूरी होने के बाद वह अपने भाई के साथ मीटिंग अटेंड करते हुए वहां से चले गए। मीटिंग खत्म होने पर उन्हें बैग गायब होने की जानकारी हुई। इस पर वह वापस धुलाई सेंटर पहुंचे, जहां संचालक हनीफ ने उन्हें बैग दे दिया। लेकिन जब उन्होंने बैग चेक किया तो उसमें रखा सोने का एक हार, दो अंगूठियां और एक जोड़ी चांदी की पायल गायब मिली। इसके बाद पीड़ित ने थाना राजेपुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एसओजी, सर्विलांस तथा राजेपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धुलाई सेंटर संचालक हनीफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की। आरोपी हनीफ पुत्र अली मोहम्मद थाना कादरी गेट क्षेत्र के सोता बहादुरपुर गांव का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि जेवर देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी, जिसके चलते उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है। शुक्रवार को एएसपी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। बाइट – गिरीश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक , फर्रुखाबाद0
0
Report
बालोद में युवा उत्सव: परंपरा और Gen-Z का रंगारंग समां
Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और आज के Gen-Z के हुनर का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला बालोद के टाउन हॉल में, जहाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मंच पर 15 से 29 वर्ष के युवाओं ने अपनी ऊर्जा और रचनात्मकता से समां बांध दिया। एक तरफ सुवा नृत्य, करमा संगीत और पारंपरिक लोक कलाओं ने छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सौंधी खुशबू बिखेरी, तो वहीं चित्रकला और रॉक बैंड की प्रस्तुतियों ने युवाओं में नया जोश भर दिया। प्रतिभागियों का कहना है कि आज के डिजिटल दौर में अपनी जड़ों और पारंपरिक कलाओं से रूबरू होने का यह एक शानदार मंच है। युवाओं ने इस बेहतरीन अवसर के लिए प्रशासन और सरकार की दिल से सराहना की, आपको बता दें यहां सुवा की प्रस्तुति देने वाली छात्राओं की टीम राजधानी रायपुर के राज्योत्सव में भी अपना हुनर दिखाएंगे। बाइट - मुस्कान साहू, पारंपरिक वेशभूषा बाइट - रोशनी साहू, सुवा महोत्सव0
0
Report
Advertisement
अमित शाह की बीजेपी बैठक में स्पीट का एडिटेड पार्ट सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:अमित शाह की बीजेपी की बैठक में स्पीट का एडिटेड पार्ट सामने आया0
0
Report
हिसार के HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय सनी हत्या: आरोपियों की तलाश तेज
Hisar, Haryana:हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) स्थित लेबर कॉलोनी में वीरवार देर रात 20 वर्षीय युवक सनी की सिर पर ईंट मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब घर लौट रहे सनी को 3 से 4 युवकों ने घेर लिया और 3-4 दिन पुरानी कहासुनी की रंजिश के चलते उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गए। मामले में सिविल लाइन SHO करमजीत ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है, लेकिन बाकी तफ़्तीश के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस ने टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइट :- 1. प्रियंका — मृतक की बहन 2. करमजीत — SHO, सिविल लाइन, थाना हिसार0
0
Report
करवाचौथ के दिन बिछिया को लेकर शक में पति ने पत्नी मधु की हत्या कर दी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के मुरार त्यागी नगर में करवाचौथ के दिन हुई महिला की हत्या के पीछे गिफ्ट में आई बिछिया को लेकर उपजा शक सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी आनंद श्रीवास्तव को लग रहा था कि उसकी पत्नी मधु को बिछिया उसके बड़े भाई ने दी है और दोनों के बीच गलत संबंध हैं। इसी शंका में वह पत्नी से नाराज रहने लगा। जानकारी के मुताबिक मधु करवाचौथ के लिए बिछिया का नया सेट लाई थी। पति के पूछने पर उसने बताया कि ये गिफ्ट में मिली है। लेकिन आनंद को यकीन था कि ये उसके बड़े भाई ने दी है। घटना वाली सुबह मधु सो रही थी, सिरहाने रखी बिछिया देखकर आनंद को गुस्सा आ गया और उसने सोती हुई पत्नी के सिर और चेहरे पर मूसल से कई वार कर दिए। ज्यादा चोट लगने से मधु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आनंद ने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। टीम पहुंची तो कमरे में कंबल से ढका मधु का शव मिला, सिर पूरी तरह कुचला हुआ था। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया और हत्या में इस्तेमाल मूसल भी जब्त कर लिया। मृतका के बेटे ने बताया कि रात में मधु ने पति के नाम की मेहंदी लगाई थी। सुबह आनंद ने पोहा बनाया, खुद खाया और बेटे को भी खिलाया, उसके बाद कमरे में मधु की हत्या का पता चला। आनंद और मधु ने 2010 में प्रेम विवाह किया था। शादी को 16 साल हो गए थे। पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ समय से आनंद पत्नी के चरित्र को लेकर शक करने लगा था। उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी जांच की जा रही है।फिलहाल शव को जेएएच में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीएसपी मुरार संदीप बांगरे ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर से लापता तीन बहनें दिल्ली के चाइल्ड वेलफेयर सेंटर में सुरक्षित
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव खुरेरी से 27 अक्टूबर को लापता हुई तीन बहनें दिल्ली में मिली हैं। इनमें दो नाबालिग हैं और एक बालिग है। दो बहनें 8वीं और 9वीं क्लास की छात्रा हैं। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि पिता ने मोबाइल चलाने से मना किया और डांट दिया था, इससे नाराज होकर तीनों बहनें आपसी सहमति से घर से चली गईं। परिजनों की शिकायत पर मुरार थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामला तीन बच्चियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और senior officers के मार्गदर्शन में सघन तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली है कि तीनों बहनें दिल्ली के CWC (चाइल्ड वेलफेयर सेंटर) में हैं। वेरिफिकेशन हो चुका है और वहां के अधिकारियों ने बच्चियों से पूछताछ भी कर ली है। तीनों सुरक्षित बताई जा रही हैं। CSP रोबिन जैन के मुताबिक, यह थाना मुरार के बड़ागांव क्षेत्र की घटना है। पिता द्वारा मोबाइल उपयोग करने से मना करने और डांटने पर तीनों बच्चियां घर से गायब हो गईं। चूंकि तीन बच्चियों का मामला था, इसे अति गंभीरता से लिया गया। जानकारी मिली है कि लड़कियां दिल्ली में चाइल्ड केयर सेंटर में हैं। हमारी टीम रवाना हो रही है। शीघ्र ही उन्हें लाकर बयान कराए जाएंगे और वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इनमें एक की उम्र 14 साल, एक 16 साल और एक 18 साल है। ग्वालियर पुलिस की टीम बच्चियों को लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गई है।0
0
Report
करवा चौथ के एक दिन बाद पति की मौत, दमोह-जबलपुर हाइवे हादसा
Damoh, Madhya Pradesh:एक दिन पहले पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी ने किया था करवा चौथ का व्रत दूसरे दिन हो गई पति की मौत... दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर जबेरा थाने के भदर नाले के पास एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई और इलाके में मातम पसर गया है। विक्रम विश्वकर्मा नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था कि एक ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में विक्रम और उसकी पत्नी घायल हो गए जिन्हें जबेरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। विक्रम की पत्नी ने कल ही अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था और सलामती की दुआ मांगी थी और अब वही व्रत याद कर कर के उसकी हालत और बिगड़ रही है। फिलहाल विक्रम का शव अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है कल उसका पोस्टमार्टम होगा और जबेरा पुलिस जांच में जुटी है。0
0
Report
युवकों की हुड़दंगी: गाड़ी से पटाखे छोड़कर सड़क पर स्टंट दिखाने लगे
Noida, Uttar Pradesh:लेकिन साहब का शौक यहीं खत्म नहीं हुआ... गाड़ी से पटाखे भी छोड़े जा रहे हैं। पीछे गाड़ियों का लंबा काफिला है और उसमें सवार दूसरे युवक भी खिड़कियों और छतों से बाहर निकलकर हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे हैं लाइक्स और व्यूज की भूख में जनाब ने सड़क को ही स्टंट का मैदान बना दिया...अब देखना होगा कि इस रीलबाज मुन्ना भैया का भौकाल पुलिस कैसे उतार ती है0
0
Report
Advertisement
चंदौली रेलवे ओवरब्रिज की पटिया टूटने से रेलकर्मी घायल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - डीडीयू रेलवे कि लापरवाही का शिकार हुआ रेल कर्मी - रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर नीचे गिरा उपस्टेशन अधीक्षक - रेलवे ओवर ब्रिज के फर्श का पटिया टूटने से रेलवे ट्रैक पर गिरा रेलकर्मी - ड्यूटी पर जा रहे डिप्टी एसएस संतोष कुमार पांडेय हुए हादसे का शिकार - काफी ऊँचाई से गिरने के कारण छाती और कमर में आई गंभीर चोटे - मंडल रेल अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रिफर - इंडियन इंस्टीट्यूट रेलवे आवास से आरआरआई डीडीयू में ड्यूटी के लिए पैदल जा रहे थे संतोष पांडेय - हादसे के बाद रेलकर्मियों ने अचेत अवस्था में उन्हें पहुंचाया रेलवे अस्पताल - पुल की नियमित जांच और क्षतिग्रस्त पटियों की मरम्मत ना होने के कारण हुआ हादसा - मुगलसराय कोतवाली के जीटीआर रेलवे ब्रिज पर गुरुवार देर शाम हुई घटना.0
0
Report
सिरसा में शिव चौक हत्या: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा शहर के शिव चौक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकुओं से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले में सिरसा पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को मात्र 24 घंटों के भीतर काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैम कुमार पुत्र बंशीलाल व सन्नी कुमार पुत्र राजकुमार निवासी सर्कुलर रोड, शिव चौक सिरसा व सक्षम वर्मा पुत्र दीपक निवासी बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर हत्या के प्रयोग करने वाला चाकू बरामद किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार तीन दोस्तों पर शिव चौक के पास कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। हमले में राहुल उर्फ फौजी और अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीसरे दोस्त साहिल ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा एम्स रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अरुण कुमार का सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार घायल अरुण कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी चतरगढ़ पट्टी सिरसा ने अपने बयान में बताया कि वह अपने दोस्तों राहुल और साहिल के साथ बाइक पर जा रहा था। शिव चौक के पास कीर्ति नगर निवासी सुजल व अन्य युवकों ने उनका रास्ता रोककर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकुओं से वार कर राहुल और अरुण को गंभीर घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में मामला आते ही सीआईए सिरसा और शहर थाना पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पीड़ित के बयान के आधार पर चार नामजद सहित आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में साहिल और सुजल के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम बठिंडा एम्स हॉस्पिटल में करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया था। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। संलिप्त पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जयपुर पुलिस ने QR कोड से बीट से DCP तक जानकारी एक क्लिक पर दी
Jaipur, Rajasthan:एक क्लिक में 'पूरी पुलिस' आपके मोबाइल पर, QR कोड स्कैन करते ही बीट कांस्टेबल से DCP तक के नम्बर नोट - विजुअल और बाइट अटैच, पर पंजिका पर 3010ZRJ_JPR_QR_PTC_R जयपुर घर के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि हो... कोई मुसीबत आ जाए या फिर तत्काल पुलिस की मदद चाहिए... तो अब आपको पुलिस थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही गली-मोहल्ले की दीवारों पर बीट कांस्टेबल का नाम और नंबर तलाशना होगा। जयपुर पुलिस ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जिसमें महज एक QR कोड स्कैन करते ही आपके मोबाइल की स्क्रीन पर बीट कांस्टेबल से लेकर DCP तक के नाम और मोबाइल नंबर आ जाएंगे। यानी एक क्लिक पर मिलेगी आपके इलाके की पूरी पुलिस की जानकारी। देखिए ये रिपोर्ट... अब पुलिस आपके मोबाइल में होगी... और जरूरत पड़ने पर एक क्लिक में आप अपने इलाके के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। जयपुर पुलिस ने आमजन और पुलिस के बीच संवाद को आसान बनाने के लिए 'अपनी बीट पुलिस को जानें' योजना शुरू की है। इसके तहत QR कोड आधारित बीट जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे। इन QR कोड को स्कैन करते ही संबंधित इलाके के बीट कांस्टेबल से लेकर DCP तक के अधिकारियों की पूरी जानकारी मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। इस पहल की शुरुआत फिलहाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र मानसरोवर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जा रही है। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में लागू किया जाएगा। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने गुरुवार को इस QR कोड आधारित बीट जागरूकता बोर्ड का लोकार्पण किया। दरअसल, पहले पुलिस की बीट व्यवस्था की जानकारी के लिए मोहल्लों की दीवारों पर बीट कांस्टेबल का नाम और мобиль नंबर लिखे जाते थे। लेकिन अधिकारी का तबादला होने या नंबर मिट जाने के बाद आमजन के पास पुरानी जानकारी ही रह जाती थी। अब QR कोड ने इस परेशानी का डिजिटल समाधान निकाल दिया है। अब QR कोड की फोटो मोबाइल में सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर स्कैन करके संबंधित अधिकारी का नाम और नंबर हासिल कर सकते हैं। डॉ. अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) इस व्यवस्था की खास बात ये है कि आपको हर बार बोर्ड के पास जाकर QR कोड स्कैन करने की जरूरत भी नहीं होगी। आप एक बार QR कोड की फोटो अपने मोबाइल की गैलरी में सेव कर लीजिए। जरूरत पड़ने पर उसी फोटो को स्कैन कर पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर हासिल कर सकते हैं। पुलिस इस सुविधा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों को प्राथमिकता देगी। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पार्क और मंदिर जैसे स्थानों पर QR कोड वाले स्टैंडी और फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाएंगे। प्रत्येक बीट में 7 से 10 बोर्ड लगाने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका इस्तेमाल कर सकें। डॉ. अजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) इस डिजिटल व्यवस्था में सिर्फ बीट कांस्टेबल का नंबर ही नहीं, बल्कि संबंधित पुलिस थाने का पता, गूगल लोकेशन और DCP, अतिरिक्त DCP, ACP, SHO सहित बीट अधिकारी का नाम और संपर्क नंबर भी उपलब्ध होगा। यानी किसी भी पुलिस अधिकारी का तबादला हो जाए तो भी आमजन को पुराना नंबर लेकर भटकना नहीं पड़ेगा। इस पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग जयपुर पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय से होगी। इसके लिए डिजिटल प्रोग्रामिंग की जाएगी। अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के अनुसार नाम और मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक हर महीने इस व्यवस्था का अपडेशन किया जाएगा, ताकि आमजन को हमेशा सही और ताजा जानकारी मिल सके।0
0
Report
Advertisement
