455001
देवास-इंदौर मार्ग पर कंटेनर-डंपर टकराए, एक की गई जान
Dewas, Madhya Pradesh:देवास-इंदौर मार्ग पर ग्राम शिप्रा के पास एक सड़क हादसा हुआ। कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा डंपर उससे टकरा गया। इस हादसे में डंपर चालक रोहित बनवाड़िया (शंकरगढ़ निवासी) की मौके पर ही जान चली गई। रोहित डंपर में बुरी तरह फंस गया था। उसे निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर में चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका: FIR दर्ज, कई नेताओं पर मामला
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने पर बड़ा एक्शन सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद लोगों पर FIR दर्ज 25-30 अज्ञात लोगों पर भी FIR दर्ज सपा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों पर FIR दर्ज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका था पुतला पुतला जलाकर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर मुर्दाबाद के लगाए थे नारे पुलिस ने BNS की धारा 353(1)(ख), 352, 356(2),189(2) और 190 में दर्ज की FIR 4 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ था प्रदर्शन कचहरी चौकी प्रभारी अनमोल सिंह की तहरीर पर थाना कोतवाली में दर्ज हुई FIR0
0
Report
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज के बयान से विपक्ष बौखलाया; आरती पर उठे सवाल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव साक्षी महाराज का विपक्ष को सुझाव, ज्ञानेश कुमार की आरती उतारे。 उन्नाव संसद का CEC क़े विरोध में चल रहे प्रदर्शन पर बड़ा बयान。 अगर पारदर्शी व्यवस्था न होती तो क्या उत्तर प्रदेश में अखिलेश 37 MP जीता लेते - साक्षी अगर चुनाव व्यवस्था बेईमान होती तो 80 के 80 हमारे होते - साक्षी आपने 37 जीते हमने 33 जीते इसलिए ज्ञानेश कुमार की प्रशंसा करो धन्यवाद करो उनकी आरती उतारो - साक्षी विपक्ष के पास कार्यकर्ता है नहीं, चुनाव लड़ना आता नहीं, ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगा रहे हैं - साक्षी मैंने लुटते देखी हैं मत पेटीयां, पीठासीन अधिकारी खुद मुझे देता था कि वोट डाल लो - साक्षी पहले वोटो का डाका पड़ता था,चोरियां होती थी, मत पेटियां चोरी हो जाती थी - साक्षी ग़दन खेड़ा स्थिति अपने आवास पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज।0
0
Report
खूँटी में भाजपा नेता पटेल ने बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु में किया भव्य स्वागत
Khunti, Jharkhand:खूँटी में भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल उलिहातु जाकर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। खूँटी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल आज खूँटी जिला दौरा के क्रम में भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलिहातु पहुँचें। उनके साथ झारखंड प्रदेश के सह प्रभारी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रुप से उपस्थित थे। इस दौरान, उन्हें पईका नाच व परम्परागत तरीके से स्वागत किया गया। मौके पर, प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल ने बिरसा ओड़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा में नमन किया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात किये और उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने बिरसा मुंडा के गांव का अवलोकन किया। इस दौरान, गजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी को लेकर चलने वाली पार्टी है जिसमें मतभेद का कोई बात नहीं है। जो दूसरे पार्टियों में नहीं है। हमारे यहां हर जाति वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी का लीडर लीडिंग करते हैं। झारखंड में भाजपा का पीछे होने पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा मजबूती के साथ उभर कर झारखंड विभाग रोड को संभालेगी।0
0
Report
Advertisement
सीवान महाराजगंज के मोबाइल शोरूम में 50 लाख की चोरी, CCTV फुटेज सामने
Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज में चोरों ने मोबाइल शोरूम में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। करीब 50 लाख रुपए की सम्पत्ति की चोरी की गई है। चोरों ने शोरूम में रखे सभी मोबाइल और पार्ट्स की चोरी कर ली है। घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोरों ने शोरूम के शटर को काटकर और शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिहौता बाजार की है। बताया जा रहा है कि गश्त पर निकली पुलिस की नजर शोरूम के कटे हुए शटर पर पड़ी। शटर कटा हुआ देखकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने संबंधित दुकानदार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद शोरूम में हुई चोरी का मामला सामने आया। चोरों ने सबसे पहले शोरूम के शटर का लॉक काटा था और इसके बाद शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। शोरूम के अंदर घुसने के बाद चोरों ने वहां रखे महंगे मोबाइल फोन और बड़ी मात्रा में मोबाइल एसेसरीज पर हाथ साफ कर दिया। इधर,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शोरूम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटा रही है।0
0
Report
जयपुर में जेडीए ने गुर्जर थड़ी से सोडाला तक अतिक्रमण हटाने बुलडोजर चलाए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विकास प्राधिकरण ने आज गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक मेट्रो पुलिया के नीचे हो रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की। जेडीए डीआईजी आनंद शर्मा के निर्देश पर तकरीबन 2.4 किलोमीटर लंबे इस रूट पर चिह्नित किए गए अतिक्रमण में से 1 किलोमीटर के दायरे में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने का संदेश दिया। देखिए रिपोर्ट। जयपुर विकास प्राधिकरण ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक न्यू सांगानेर रोड पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। डीआईजी आनंद शर्मा के निर्देश पर तकरीबन 1 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में अवैध रूप से बने सीढ़ियाँ, रैंप, टीनशैड पर बुलडोजर चला कर कार्रवाई की। न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए ने 27 सितंबर को 244 अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित किया था जिनमें से 210 को नोटिस दिया गया। नोटिस की मयाद पूरी होने के बाद जेडीए ने अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के शुरू होने के बाद स्थानीय व्यापारियों ने विरोध भी किया; स्थानीय लोगों व व्यापारियों का कहना है कि जेडीए ने नोटिस दिया पर सुनवाई का समय नहीं दिया। व्यापार संघ के पंकज शर्मा ने कहा कि इस कार्रवाई का सभी व्यापारी स्वागत करते हैं और सहयोग कर रहे हैं, लेकिन सरकार जिस व्यक्ति का मकान टूटे उसको पुनर्वास दें और व्यापारियों को मुआवजा दें। बाइट - पंकज शर्मा - व्यापार संघ सोडाला। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे और कहा कि कुछ अवैध अतिक्रमण हटाये गए हैं, वैध निर्माण नहीं टूटेंगे। बाइट - गोपाल शर्मा - विधायक। जेडीए ने लगभग 8:00 बजे से शुरू की 1 किलोमीटर कार्रवाई को ढाई घंटे में पूरा किया, ढाई घंटे में बड़ी कार्रवाई नहीं हुई, महज टीनशैड, सीढ़ियाँ, रैंप हटाकर कार्रवाई की गई। जोन डीसी हेमंत मीणा ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हो रही है; मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। बाइट - हेमंत मीणा - DC - JDA।0
0
Report
ED लैटर मामले पर पंजाब DGP केस: हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PARGAT SINGH (PUNJAB CONGRESS CHIEF) ON ED LETTERS TO PUNJAB DGP CASE: HIGH COURT ORDERS CBI INVESTIGATION0
0
Report
Advertisement
फैजुल्लागंज में बाढ़ से घर-घर प्रभावित, राहत अभियान तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:फैजुल्लागंज में बाढ़ का कहर... घर छोड़ने को मजबूर परिवार, घरों में कैद जिंदगी एंकर - लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है... कहीं घरों में पानी घुसने के बाद परिवार अपनी पूरी गृहस्थी लेकर सुरक्षित ठिकानों की ओर निकल रहे हैं... तो कहीं बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं पिछले करीब 10 दिनों से घरों में फंसे हुए हैं... हालात ऐसे हैं कि घर का किचन हो या बाथरूम... हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है... बाढ़ से घर छोड़कर गए परिवारों को अब एक और डर सता रहा है... सूने पड़े घरों में चोरी का डर... देखिए फैजुल्लागंज से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट... वी ओ - बाढ़ के तेज बहाव और पानी में रिपोर्टिंग के विजुअल ये तस्वीरें लखनऊ के फैजुल्लागंज की हैं... जहां पानी का ऐसा सैलाब आया कि लोगों की जिंदगी उनके अपने ही घरों में कैद होकर रह गई... तेज बहाव के बीच गलियां डूब गईं... रास्ते डूब गए... और देखते ही देखते पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया... लेकिन इस बाढ़ ने सिर्फ घरों को नहीं डुबोया... लोगों की पूरी जिंदगी को संकट में डाल दिया है। वी ओ - घर छोड़कर सामान लेकर जाते परिवार किसी के हाथ में जरूरी सामान है... किसी के साथ बच्चे हैं... तो कोई अपने घर की गृहस्थी समेटकर सुरक्षित जगह की तलाश में निकल पड़ा है... कई परिवारों ने घर छोड़ दिया है... Sालों से जिस घर में अपना संसार बसाया... आज उसी घर को पीछे छोड़कर लोग दूसरी जगह ठिकाना तलाशने को मजबूर हैं... बाइट — घर छोड़कर जा रहा परिवार वी ओ - जिन घरों में कभी चूल्हा जलता था... आज उन्हीं किचन में पानी भरा है... जिस बाथरूम का इस्तेमाल रोजमर्रा की जिंदगी के लिए होता था... वहां भी बाढ़ का पानी जमा है... कमरे... आंगन... रास्ते... हर तरफ पानी ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। वी ओ - नाव से रिपोर्टिंग / नाव में बैठे पीड़ित परिवार जिन इलाकों में पैदल पहुंचना मुश्किल है... वहां नाव ही लोगों का सहारा बनी हुई है... हम भी नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे... नाव में बैठे लोगों से जब उनकी परेशानी पूछी... तो किसी ने राशन की समस्या बताई... किसी ने घर में फंसे परिवार की चिंता... बाइट — नाव में पीड़ित परिवार वी ओ - घर में फंसे बच्चे/परिवार ये सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं है... बाढ़ के पानी ने कई परिवारों को उनके घरों में ही रोक दिया है... बच्चे बाहर नहीं निकल पारे... स्कूल नहीं जा पारे... और घर के अंदर फंसे परिवारों के लिए हर दिन किसी परीक्षा से कम नहीं है。 बाइट — बच्चे/परिजन वी ओ - स्कूल नहीं जा रहे बच्चे इन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए थीं... स्कूल जाने की तैयारी होनी चाहिए थी... लेकिन बाढ़ ने इनकी पढ़ाई पर भी ब्रेक लगा दिया है... सड़कों पर पानी है... रास्ते बंद हैं... और स्कूल तक पहुंचना फिलहाल इनके लिए मुश्किल है。 बाइट — बच्चा वी ओ - करीब 10 दिन से घर में फंसे बुजुर्ग/महिलाएं किसी घर में बुजुर्ग हैं... तो कहीं महिलाएं हैं... तो कहीं छोटे बच्चे... कई परिवारों का कहना है कि वह करीब 10 दिनों से इसी हालात में रह रहे हैं... बाहर निकलना मुश्किल... घर छोड़ना मजबूरी... और घर में रहना भी आसान नहीं... वी ओ - घर छोड़ने के बाद चोरी और अब बाढ़ के साथ लोगों के सामने एक नई चिंता खड़ी हो गई है... घर छोड़कर सुरक्षित जगह गए परिवारों को अपने सामान की सुरक्षा का डर सता रहा है लोगों का आरोप है कि जिन घरों को बाढ़ की वजह से खाली करना पड़ा... वहां चोरी की घटनाओं ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है यानी एक तरफ पानी से घर बचाने की जद्दोजहद... तो दूसरी तरफ घर छोड़ने के बाद सामान बचाने की चिंता... बाइट — पीड़ित परिवार वी ओ - प्रशासन की नाव से खाद्य सामग्री वितरण हालांकि प्रशासन की तरफ से भी राहत और बचाव का काम जारी है... नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है... प्रशासन की नाव लोगों के बीच पहुंच रही है... जरूरत का सामान बांटा जा रहा है... ताकि बाढ़ में फंसे परिवारों तक कम से कम जरूरी मदद पहुंच सके。 वी ओ - शेल्टर होम जिन परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है... उनके लिए शेल्टर की व्यवस्था भी की गई है... ये वही जगह है जहां बाढ़ प्रभावित परिवार फिलहाल अपना वक्त गुजार रहे हैं... घर भले पीछे छूट गया हो... लेकिन उम्मीद है कि पानी उतरेगा और लोग एक बार फिर अपने घर लौट सकेंगे。 WT — शेल्टर में रह रहा परिवार वी ओ - नगर निगम का सार्वजनिक शौचालय बाढ़ के दौरान सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था... इसी को देखते हुए नगर निगम की तरफ से प्रभावित इलाकों में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था की गई है... क्योंकि जब पूरा इलाका पानी में डूबा हो... तब रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतें भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती हैं。 वी ओ - फैजुल्लागंज की ये तस्वीरें सवाल छोड़ती हैं... कब उतरेगा ये पानी? कब लौटेगी लोगों की सामान्य जिंदगी? कब बच्चे फिर स्कूल जा सकेंगे? और कब इन परिवारों को अपना घर दोबारा सुरक्षित नजर आएगा? फिलहाल... किसी का घर पानी में है... किसी की गृहस्थी नाव में है... और किसी का परिवार शेल्टर में... बाढ़ का पानी धीरे-धीरे भले उतर जाए... लेकिन इन परिवारों की जिंदगी पर छोड़े गए इसके निशान शायद इतनी जल्दी नहीं मिटेंगे।0
0
Report
नवल किशोर यादव ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन किया; NDA का प्रत्याशी
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद नवल किशोर यादव को फिर से NDA का प्रत्याशी बनाया गया है नवल यादव आज नामांकन कर रहे हैं उन्होंने दावा किया कि इस बार फिर से वह चुनाव जीतेंगे वहीं विपक्ष की उम्मीदवारों को लेकर कहां की विपक्ष का कोई मजबूत नहीं है क्योंकि मैं काम किया है और मेरा काम बोलता है तो शिक्षकों का वोट हमें ही मिलेगा ,नवल किशोर यादव लगातार 30 साल से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत रहे हैं. वह पहली बार 1996 में जीते थे, फिर 2002, 2008, 2014 और 2020 में जीत दर्ज की. शुरुआत में आरजेडी, फिर निर्दलीय और बाद में लगातार दो बार से बीजेपी के टिकट पर जीते हैं. इस बार जीते तो नया रिकॉर्ड बनाएंंग नवल किशोर यादव से बातचीत की जी मीडिया संवाददाता और रूपेंद्र श्रीवास्तव ने0
0
Report
फरीदाबाद: बेटे के जन्मदिन पर पत्नी ने फंदे से आत्महत्या, विवाद बना मामला
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग बेटे के जन्मदिन पर महिला ने आत्महत्या की। कमरे में फंदा लगाकर महिला ने दी जान। ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी का मामला। मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई। पति से विवाद के बाद उठाया कदम। दूसरे व्यक्ति से वीडियो कॉल को लेकर हुआ विवाद। पति सुरेंद्र सुबह 6 बजे काम पर गया था। बड़ी बेटी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। घर पहुंचने पर फंदे पर लटकी मिली सोनी। पति ने पत्नी से प्रेम विवाह किया था। दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी。0
0
Report
Advertisement
चूरू में 5 हजार के इनामी वांछित अपराधी मुकेश सिंह गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:5 हजार का ईनाम और टॉप 10 वांछित अपराधी गिरफ्तार: चूरू के रतननगर थाना पुलिस ने वृत्त स्तर के टॉप 10 वांछित अपराधियों में शामिल 5000 के ईनामी आरोपी उदयपुर निवासी मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुभाष चंद्र के अनुसार शराब तस्करी के 2023 प्रकरण में आरोपी की तलाश लंबे समय से थी। पुलिस मुख्यालय व चूरू एसपी के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए एरिया डोमिनेशन अभियान में फरार मुकेश सिंह पर 5 हजार का ईनाम घोषित था जिसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।0
0
Report
सीकर के नए एसपी संजीव नैन पदभार ग्रहण, कानून व्यवस्था के लिए सख्त कदम
Sikar, Rajasthan:सीकर एसपी संजीव नैन ने पद भार ग्रहण किया सीकर जिले के नए एसपी संजीव नैन ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जिले की कानून व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। एसपी संजीव नैन ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकताओं को पूरा करने पर विशेष जोर रहेगा। फिलहाल पंचायत चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर भी प्रभावी लगाम लगाई जाएगी। नशे की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और अपराधों पर नियंत्रण करना भी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।0
0
Report
INS Agrani में नौसेना जवान प्रदीप मुखर्जी सूचना लीक के आरोप में गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:VIJAYAWADA: Andhra Pradesh Intelligence Department police arrested 31-year-old Indian Navy sailor Pradeep Mukherjee of West Bengal while he was attending a management development course at INS Agrani, a premier naval leadership training establishment at Red Fields in Coimbatore. Visakhapatnam Navy sailor arrested. Allegations that he leaked crucial information to Pakistan. The Andhra Pradesh Counterintelligence took Pradeep Mukherjee into custody at INS Agrani in Coimbatore. He is accused of sharing information related to naval bases, ship movements, and activities. Officials shifted the accused to Vijayawada on a transit warrant. As the matter concerns national security, there is keen interest in further Investigation.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: अधिवक्ता नरेंद्र मिश्रा जंतर मंतर विरोध पर बोलते
Noida, Uttar Pradesh:DELHI NARENDAR MISHRA (ADVOCATE) ON JANTAR MANTAR PROTEST0
0
Report
बल्लभगढ़ में चाकूबाजी: एक की मौत, दूसरा घायल; CCTV से खुली सच्चाई
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ में चाकूबाजी के बाद एक व्यक्ति की हत्या, दूसरा गंभीर घायल; घटना का CCTV आया सामने फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 चौराहे पर देर रात करीब 10 बजे विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है। चाकू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद झगड़े में बदल गया और इस दौरान चाकू चल गए। चाकूबाजी में दो लोग घायल हुए, जिनमें से एक की मौत हो गई। मृतक और घायल दोनों के शाहपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए। सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेक्टर-62 चौराहे के आसपास कथित तौर पर अवैध तरीके से शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन विवाद और झगड़े की घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अवैध शराब गतिविधियों पर सख्ती करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की investigation में जुटी है। हत्या की वजह, चाकूबाजी में शामिल लोगों और विवाद की शुरुआत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है。0
0
Report
हिन्दू राव अस्पताल में अकाउंटेंट ऑफिस की छत गिरने से कर्मचारी बाल-बाल बचे
New Delhi, Delhi:हिन्दू राव अस्पताल में एकाउंटेंट ऑफिस में छत का प्लास्टर गिरा बाल बाल बचे कर्मचारी0
0
Report
Advertisement
