455001
महात्मा गांधी जयंती पर देवास में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन
Dewas, Madhya Pradesh:देवास में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा मल्हार स्मृति ऑडिटोरियम में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सफाई पखवाड़ा का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में 10 सफाई मित्रों, 10 विद्यालयों और 20 स्वच्छता चैंपियनों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा और अन्य स्थानीय नेता उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑपरेशन त्रिनेत्र में 35 ग्राम MD जब्त; उज्जैन के दो आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के कोटड़ी थाना क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी जब्त किया गया। उज्जैन, मध्यप्रदेश के दो आरोपी इसरार खान निवासी नागझीरी, उज्जैन तथा शाहनवाज उर्फ शानु निवासी फव्वारा चौक, उज्जैन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई कार (एमपी 13 जेडएल 2310) भी जब्त कर ली गई। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है और आरोपियों से एमडी की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
झांसी के लुहारी टोल पर भाजपा नेताओं ने टोलकर्मियों से हंगामा, धमकी दी
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के सकरार थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खजुराहो हाईवे पर बने लुहारी टोल प्लाजा पर छतरपुर के भाजपा नेताओं ने टोल कर्मियों के साथ जमकर हंगामा किया। टोल न देने को लेकर हुई बहस के दौरान नेताओं ने मंत्री का नाम लेकर धमकी भी दी। झांसी के लुहारी टोल का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वी/ओ.1- बताया जा रहा है कि छतरपुर के कुछ भाजपा नेता दतिया जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लुहारी टोल प्लाजा पर पहुंची, टोल कर्मियों ने टोल टैक्स मांगा। लेकिन गाड़ी में बैठे नेताओं ने टोल देने से इनकार कर दिया। इसके बाद टोल कर्मियों और मैनेजर से नेताओं की काफी देर तक नोकझोंक और बहस चली। टोल पर चले हंगामे के दौरान किसी ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और उसे वायरल कर दिया, वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि नेता टोल कर्मियों को मंत्री का नाम लेकर धमकी दे रहे हैं।0
0
Report
शिक्षा मंत्री ने डोटासरा पर जुबानी हमला; पेपर लीक पर तीखे आरोप
Kota, Rajasthan:शिक्षा मंत्री ने डोटासरा पर किया जुबानी हमला पेपर बेचने वाले आज मांग रहे हैं इस्तीफा डोटासरा मेरे अच्छे मित्र लेकिन इंसान-दिलावर वो डकैती डालकर भी बोलते हैं कि मैं डकैत नहीं हूं कोटा प्रवास पर मौजूद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री रहे गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला किया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में हुए पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री ने डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि डोटासरा जब शिक्षा मंत्री थे उस समय पेपर लीक नहीं हुए थे बल्कि उन पेपरों को करोड़ों रुपए में बेचा गया था। जो आज पेपर लीक पर इतना हल्ला कर रहे हैं वह उस समय को भी याद कर ले। दिलावर ने कहा कि डोटासरा मेरे अच्छे मित्र हैं लेकिन इंसान-दिलावर0
0
Report
Advertisement
इटावा-खातोली मार्ग पर दो मोटरसाइकिकल भिड़ंत, चार घायल, दो की हालत गंभीर
Kota, Rajasthan:स्टेट हाईवे 70 पर इटावा और खातोली के बीच भोपालगंज के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो युवकों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। खातोली थाना प्रभारी (एसएचओ) देशराज सिंह गुर्जर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि भटवाड़ा निवासी ओमप्रकाश सुमन अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक, जिसे शहनाली निवासी 22 वर्षीय विनोद बैरवा चला रहा था, से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी चार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इटावा उपजिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। ओमप्रकाश सुमन और विनोद बैरवा के सिर और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोटा रैफर कर दिया गया है। फिलहाल, खातोली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है0
0
Report
अलवर में 171वां जगन्नाथ-जानकी विवाह महोत्सव भारी भीड़ के बीच सम्पन्न
Alwar, Rajasthan:अलवर में 171वां जगन्नाथ-जानकी विवाह महोत्सव संपन्न, जयघोष से गूंजा शहर अलवर, जिसे छोटी काशी के नाम से जाना जाता है, शनिवार रात भक्ति और उल्लास के रंग में डूब गया जब भगवान जगन्नाथ और माता जानकी का 171वां दिव्य विवाह महोत्सव वैदिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुए इस भव्य वरमाला समारोह ने पूरे शहर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। खास बात यह रही कि पहली बार केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी इस आयोजन में शामिल हुए। रूपबास स्थित रूपहरि मंदिर परिसर में शाम से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलवर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग इस दिव्य मिलन के साक्षी बनने पहुंचे। रात करीब 11:30 बजे माता जानकी सजे-धजे रथ में विवाह स्थल पहुंचीं तो पूरा परिसर “जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, वहीं ढोल-नगाड़ों और शहनाई की धुनों के बीच पुलिस ने सलामी दी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ और माता जानकी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान मंदिर परिसर घंटियों की गूंज और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हो उठा। इसके बाद महाआरती हुई और हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के महंत राजेंद्र शर्मा के अनुसार, इस वर्ष देशभर से 15 विशेष वरमालाएं मंगवाई गईं, जिनमें छत्तीसगढ़, पुष्कर, वृंदावन और दिल्ली से आईं मालाएं भी शामिल रहीं। सभी वरमालाएं भगवान को अर्पित की गईं। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस दिव्य विवाह के बाद क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो जाता है और समृद्धि का आगमन होता है। अब 26 जुलाई को रूपबास में भरमिला (विदाई) समारोह होगा, जबकि 27 जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपनी विवाहिता जानकी मैया के साथ भव्य रथ यात्रा में रवाना होंगे और 28 जुलाई तड़के पुराना कटला स्थित मंदिर पहुंचेंगे। रूपहरि मंदिर परिसर में इस अवसर पर सात दिवसीय मेला भी आयोजित किया जाता है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु, साधु-संत और व्यापारी शामिल होते हैं। भजन संध्या, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र देर रात तक गुलजार रहता है।0
0
Report
झुंझुनूं में ABVP की तिरंगा रैली, राष्ट्र विरोधी नारों के खिलाफ मजबूत संदेश
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में एबीवीपी ने निकाली तिरंगा रैली स्टैंड विद नेशन अभियान के तहत किया प्रदर्शन जेपी जानूं स्कूल से शहीद स्मारक तक निकली रैली देशविरोधी गतिविधियों के विरोध में बुलंद की आवाज भारत का युवा राष्ट्र के साथ था, है और रहेगा — एबीवीपी विभाग संयोजक कुलदीप सिंह ने दिया राष्ट्र एकता का संदेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने झुंझुनूं में स्टैंड विद नेशन अभियान के तहत तिरंगा रैली निकालकर कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ विरोध जताया। रैली जेपी जानूं स्कूल से शुरू होकर शहीद स्मारक तक निकली। जिसमें बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। एबीवीपी के विभाग संयोजक कुलदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ तत्वों द्वारा कथित रूप से राष्ट्रविरोधी गतिविधियां की गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन में भारत विरोधी नारे लगाए गए, कश्मीर को आजाद कराने संबंधी पोस्टर-बैनर प्रदर्शित किए गए तथा भारत को बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति में पहुंचाने संबंधी बयान और नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि ऐसे विचार भारत के युवाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करते। भारत का युवा हमेशा राष्ट्र के साथ खड़ा था, है और रहेगा। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और देशविरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए एबीवीपी ने स्टैंड विद नेशन अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारे लगे और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के समर्थन में अपना संकल्प दोहराया。0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद: अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, दो निर्माण ध्वस्त
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अवैध कॉलोनीयों पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का बुलडोजर लगातार कहर बनकर बरस रहा है। एक बार फिर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के बुलडोजर में अवैध रूप से बनाई जा रही दो अवैध कॉलोनीयों को ध्वस्त किया। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के जोन 5 में राजवीर यादव द्वारा खसरा सं0-1898 गन्दे नाले पर आदित्य वर्ल्ड सिटी मार्ग ग्राम शाहपुर बम्हैटा गाजियाबाद में लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर पूर्व निर्मित रेडिमेड बाण्ड्रीवाल के अन्दर लगभग 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर लोहे के पाईप खडे कर टीन शेड, एक कमरे का निर्माण किया गया था, जिसको ध्वस्त किया गया। इसके अलावा प्रदीप यादव द्वारा अर्बन होम के पीछे, आदित्य वर्ल्ड सिटी गाजियाबाद में लगभग 1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में चिकिंन पाइन्ट की दुकाने एवं वेयर हाउस का निर्माण करते हुए निकट रिक्त भूमि पर निर्माण खडे करते हुए चिनाई आदि का कार्य किया जा रहा है। और उसे भी ध्वस्त किया गया。0
0
Report
आगरा में मुख्यमंत्री के विश्वविद्यालय आगमन पर विरोध, चर्चित होर्डिंग और भ्रष्टाचार की मांग
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग मुख्यमंत्री के विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर आगमन पर विरोध का अजब तरीका हिंदुवादी नेता रौनक ठाकुर ने लगाया विवादित होर्डिंग आगरा को बताया शिवनगरी तेजोमहल की नगरी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राजकीय आईटी कॉलेज में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की करी मांग भगवान टॉकीज के पास लगी विवादित होर्डिंग बनी चर्चा का विषय0
0
Report
AAP पर मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति: पंजाब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कब?
Noida, Uttar Pradesh:मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी से आज पूरा देश पूछ रहा है- पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कब? कल तक जो मनीष सिसौदिया जी नैतिकता के नाम पर झूठी दहाड़ें मार रहे थे, आज वो पंजाब की लीक व्यवस्था पर चुप्पी साधे बैठे हैं। आखिर क्यों?0
0
Report
Advertisement
नोएडा Knowledge Park में पानी भरे गड्ढे में गिरकर 6 वर्षीय बच्चे की मौत
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh) के Knowledge Park क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में गिरकर 6 साल के बच्चे अयान की मौत हो गई। घटना कलाधाम सोसाइटी में हुई। शिवन नाम के व्यक्ति ने बताया कि उनके बेटे अयान के साथ यह हादसा हुआ। बच्चा खुले गड्ढे में गिर गया था, जो क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य का हिस्सा था और उसे सुरक्षित या चिह्नित नहीं किया गया था। वे तुरंत अयान को योधार्थ अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने अधिकारियों की लापरवाही और उन्हें होने वाली पीड़ा पर गहरा दुख व्यक्त किया, जबकि वे ऐसी सोसाइटी में रहते थे जिसे बनाए रखने का दावा किया गया था।0
0
Report
वाराणसी में मासूम के साथ स्कूल में दरिंदगी: शिक्षक-प्रिंसिपल पर संगीन आरोप
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में इंसानियत शर्मसार 5 साल के मासूम छात्र के साथ स्कूल में खौफनाक दरिंदगी का आरोप • मासूम बच्चे के पैंट में पेशाब करने पर शिक्षिका प्रीति कुशवाहा पर मासूम का प्राइवेट पार्ट गर्म चाकू से जलाने का आरोप। • बच्चे ने टॉयलेट जाने की मांगी थी इजाजत, टीचर के मना करने पर पैंट ही कर दिया पेशाब टीचर ने दी रूह कंपा देने वाली सजा। • वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के 'सेरेन सोनी प्ले स्कूल' का दिल दहला देने वाला मामला। • शिकायत करने पर स्कूल प्रबंधन की गुंडागर्दी व प्रिंसिपल हेमलता सिंह पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप। • प्रिंसिपल की दबंगई, कहा- जो करना है कर लो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। • पेशे से वकील हैं पीड़ित मासूम के पिता केशरी जायसवाल लालपुर थाने में दर्ज कराई नामजद FIR, लगाई न्याय की गुहार। • बच्चे का कराया गया मेडिकल परीक्षण, आरोपी टीचर प्रीति, प्रिंसिपल हेमलता और डायरेक्टर निरूपा सिंह पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग। • गंभीर आरोप के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच आरोप सही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का दिया भरोसा。 बाइट- पीड़ित के सहयोगी.0
0
Report
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सीटों पर भाजपा चेहरे तय करेगी, कोर कमेटी बैठक जारी
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की उन आधा दर्जन सीटों पर चेहरे तय करने की कवायद में जुटी है, जहां प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं। इसे लेकर बीती रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में मंथन किया गया। बैठक में पार्टी के साथ ही कुछ बाहरी चेहरों के नामों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि एक राय नहीं बन पाने के कारण कोर कमेटी की बैठक फिर होगी। इसके साथ ही पार्टी के कार्यक्रम-अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई।0
0
Report
Advertisement
गड्ढे में डूबे मासूम के मामले में ठेकेदार-प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा; मनोज जैन गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्चे के गड्ढे में डूब कर मौत के मामले में ठेकेदार सुपरवाइजर और टेक्निकल सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने ठेकेदार मनोज जैन को गिरफ्तार किया है. लापरवाही के कारण मासूम की मौत हुई. गड्ढा खोदने के बाद किसी भी तरह की बैरिकेडिंग या सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए गए थे. इस मामले में ठेकेदार सुपरवाइजर और टेक्निकल सुपरवाइजर की पूरी गलती बताई गई है; इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी. प्राधिकरण के नियम के अनुसार जब कहीं भी गड्ढे आदि खोदते हैं तो पहले बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए.0
0
Report
आबादी क्षेत्र में पैंथर मूवमेंट से जमवारामगढ़ में दहशत
Jaipur, Rajasthan:जमवारामगढ़ (जयपुर) बासना गांव के आबादी क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट, लगातर दो दिन से बना हुआ है मूवमेंट, पशु बाड़े में बंधी गाय व बछड़े पर हमला कर किया गंभीर घायल, पशुओं की आवाज सुनकर दौड़े लोगों ने पैंथर को भगाया जंगल में, साढ़े 3 साल पहले भी पैंथर ने 18 माह के बछडे को शिकार किया था, कई बार आबादी क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट देखा गया, भोजन व पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र का रुख कर रहे वन्यजीव,0
0
Report
दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनकल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार
Datia, Madhya Pradesh:सीएम डॉ. मोहन यादव ने दतिया में व्यापारियों से किया संवाद, उपचुनाव प्रचार के बीच व्यापारी सम्मेलन में हुए शामिल दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दतिया पहुंचे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उन्होंने शहर के मोटल होटल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, व्यापार हितैषी नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और बेहतर कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद संध्या राय, विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे。0
0
Report
Advertisement
