455001
देवास में छठ महापर्व की धूम, डूबते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे भक्त
Dewas, Madhya Pradesh:देवास में छठ महापर्व के तीसरे दिन शिप्रा नदी के तट और मीठा तालाब पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, और बच्चे एकत्रित हुए। इस विशेष पर्व पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। उत्तर भारतीयों के महत्वपूर्ण पर्व छठ को लेकर पूरे देश में, विशेषकर उत्तर भारत में, उत्साह का माहौल है। देवास के मीठा तालाब और शिप्रा नदी के घाटों पर भक्त आस्था के साथ पूजा करते नजर आए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करनाल के घाटों पर छठ पूजा की तैयारी तेज, नहर सफाई जारी
Karnal, Haryana:करनाल में छठ पूजा, छठ महापर्व की तैयारियां तेज हैं. पश्चिम यमुना नहर पर बनाए गए घाटों की सफाई जारी है; कई मजदूर काम कर रहे हैं. पोपलीन बड़ी मशीन से भी नहर में घाटों की सफाई की जा रही है. यह त्योहार आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है. चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व परिवार और समाज को एक साथ जोड़ता है. इस साल 13 से 16 नवंबर तक छठ पूजा मनाई जाएगी. समिति सदस्य रामविलास यादव ने बताया कि घाटों की सफाई चल रही है; प्रशासन साथ दे रहा है. छठ पर्व का अपना महत्व है; पहले बिहार उत्तर प्रदेश के लोग यह त्यौहार मानते हैं. नहर में स्नान के लिए पहुंची महिलाओं ने बताया कि यह त्यौहार बिहार में मनाया जाता है और बच्चों की सुख शांति के लिए त्यौहार हम मानते हैं.0
0
Report
शाहबाद में पॉक्सो केस: नाबालिग से जुड़े मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहबाद पुलिस ने नाबालिग से संबंधित अपराध के मामले में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देशों पर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत संबंधित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।0
0
Report
छठ पूजा के लिए मिट्टी निकालते वक्त युवक की मौत: जमुई में बड़ा हादसा
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के ककनचोर गांव में छठ पर्व के लिए गड्ढे से मिट्टी निकालते समय बड़ा चट्टान गिर गया। इससे दब कर राजेश्वर ठाकुर के पुत्र पवन कुमार घायल हो गए और इलाज के लिए लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल लाए गए, जहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और देह परिवार के हवाले कर दी गई। मृतक पवन कुमार के भाई बनारसी ठाकुर ने बताया कि वह मिट्टी लाने खेत गया था; गड्ढों में पानी जमा था और कुछ गड्ढे बहुत गहरे थे। पवन वहीं घुसकर मिट्टी निकाल रहे थे कि चट्टान गिर गया और पानी में ही उनकी मौत हो गई। परिवार और गांव में मातम छा गया।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में यूरिया से भरे ट्रक की चोरी-फर्जीवाड़ा, विभाग जांच में
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में यूरिया से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि ट्रक चालक ने बीच रास्ते में ही यूरिया का माल बेच दिया है। ट्रक में 700 बोरियां लोड थीं, जो छतरपुर से भगवां जा रही थीं। मामले की शिकायत विभाग और थाने में की जा रही है। महोबा रोड का है। यहां यूरिया से लदा ट्रक खड़ा मिला। ट्रक में पीले रंग की यूरिया की बोरियां ऊपर तक भरी हुई नजर आ रही हैं। पीछे दूसरा ट्रक भी खड़ा है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उन्हें आपके माध्यम से और एग्रीकल्चर विभाग के माध्यम से मालूम पड़ा कि ये भगवां की एक पार्टी का माल लेकर गया था, जो रेलवे रैक पॉइंट से शिप हुआ था। HRL सरकारी कंपनी का रैक लगा था आज सुबह यूरिया का, उसी से ये रैक लेकर गया था। ट्रांसपोर्टर का कहना है कि ये ट्रक रेंटेड ट्रक होते हैं, ये भाड़े पर माल ढूंढते हैं। ये माल लेकर गया, अभी सामने पता चला है कि इसने माल बेचा है। इसके बारे में वो विभाग को शिकायत कर रहे हैं और जाकर थाने में एफआईआर भी कर रहे हैं। ट्रांसपोर्टर का कहना है कि ट्रक यहां डीजल डलवाने आया या जो भी करने आया, चोरी करने की मंशा क्या थी, वो अब पुलिस और विभाग जांच करेगा।0
0
Report
आबापुरा में माही बैक वाटर में 11 वर्षीय बालिका डूबकर गंभीर
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र के नापला गांव की माही बैक वाटर में 11 वर्षीय बालिका नहाते समय डूब गई। घटना के कारण मौके पर हडकम्प मच गया। बालिका की हालत गंभीर हो गई। उसे परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना आबापुरा थाना क्षेत्र के नापला गांव की है।0
0
Report
माणा में पांच दिवसीय लास्पा मेले की शुरुआत, भक्तों का उमड़ता जनसैलाब
Karnaprayag, Uttarakhand:बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और इसी के साथ देश के प्रथम गाँव 'माणा' में सदियों पुरानी परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सीमांत अंचल की अनूठी संस्कृति को समेटे माणा में 5 दिवसीय ऐतिहासिक 'लास्पा मेले' का भव्य आगाज हो चुका है, जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शीतकाल के आगमन से पहले, देश का आखिरी और पहला गाँव माणा भक्ति और लोक परंपरा के रंगों में पूरी तरह सराबोर नजर आ रहा है। बदरीनाथ के कपाट बंद होने से ठीक पहले आयोजित होने वाले इस लास्पा मेले में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ देशभर से पहुंचे तीर्थयात्री भी सीमांत संस्कृति के साक्षी बन रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर छतरगढ़ में डिग्गी डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार हादसा 04 एडब्ल्यूएम क्षेत्र में हुआ। यहां डिग्गी में डूबने से एक लड़की सहित चार बच्चों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय मुकेश, 18 वर्षीय निर्मल, मनोज और 13 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा ने बताया कि 13 वर्षीय पूजा डिग्गी में पानी भरने गई थी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरी, जिसे बचाने के लिए मुकेश निर्मल और मनोज डिग्गी में उतरे लेकिन यह चारों ही गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि रमेश और कालू दो भाई हैं तथा मृतक उन्हीं की संतानें थीं। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक डिग्गी में एक बच्चे के डूबने पर अन्य उसे बचाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में चारों की जान चली गई। एक ही परिवार के चार बच्चों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सभी मृतकों का छतरगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है。0
0
Report
एनसीएल खड़िया mines से डीजल चोरी: शक्तिनगर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एनसीएल की खड़िया mines से डीजल चोरी का मामला सामने आया है. शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल सुरक्षाकर्मियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से करीब 50 लीटर चोरी का डीजल, 9 खाली जरिकेन, डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाला पाइप और एक बोलेरो वाहन बरामद हुआ है. शुरुआति जांच में एनसीएल सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपी अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू अनपरा थाना क्षेत्र के परासी गांव का निवासी बताया गया है. उसके खिलाफ शक्तिनगर थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं.0
0
Report
कानपुर में 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, कारखानें से जुड़ा उजागर
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने गोविंद नगर इलाके से रिजवान नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि इस आरोपी के तार बीते 29 अक्टूबर को उरई में डीआरआई और एटीएस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में पकड़े गए उस फर्जी कारखाने से जुड़े हैं। जहां गुलाब जल बनाने की आड़ में अवैध रूप से ड्रग्स तैयार की जा रही थी। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि यह गिरोह कच्चे माल की सप्लाई का काम करता था और इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना मुंबई का रहने वाला खैयाम है। जिसके जरिए मुंबई और देश के विभिन्न हिस्सों में तैयार माल खपाया जाता था। फिलहाल कानपुर ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी इनकी सप्लाई के एंगल पर गहन छानबीन की जा रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश देकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।0
0
Report
Advertisement
देवरिया में शलभ मणि त्रिपाठी का विपक्ष पर तंज: PDA और कृष्ण मुद्दों पर वार
Deoria, Uttar Pradesh:यूपी के देवरिया सदर के बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने विपक्ष पर जमकर तंज कसा है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के द्वारा दिया गया बयान, कि मैं फिर भी अयोध्या भी जाऊंगा वृंदावन भी जाऊंगा, इस पर बीजेपी शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पीडीए का मतलब क्या है? पीडीए मतलब पहले दर्शन फिर आशीर्वाद। देखिए अखिलेश यादव जी चुनावी हिंदू हैं। चुनाव आ गया तो भगवान राम याद आ गए। चुनाव आ गया तो भगवान कृष्ण याद आ गए। पूरी की पूरी इनकी पार्टी ने कार्यकर्ताओं पर जो गोलियाँ चलाई हैं, वो हिंदू समाज भूल नहीं सकता। और अपमानित किया। गोलियाँ चलवाने के बाद मुझे याद आता है कि भगवान राम के नाम पर पूरी दुनिया दीपावली मनाती है। और अखिलेश जी की सरकार में एक दीपक भगवान राम के लिए खुद के आंगन में नहीं लगने दिया इन्होंने। इन लोगों ने बकायदे जफरयाब जिलानी साहब को वकील रखा, सरकारी वकील रखा। जफरयाब जिलानी जो बाबरी मस्जिद का मुकदमा लड़ते थे, उनको उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के अखिलेश जी की सरकार उसको तनख्वाह देती थी। उनको बंगला देती थी। और भगवान कृष्ण की क्या बात करेंगे ये लोग? भगवान कृष्ण जन्मभूमि की जो ज़मीन थी, उसको उठा के सैकड़ों एकड़ जमीन इन्होंने कब्रिस्तान को दे दी, वक्फ बोर्ड को दे दी। तो किस मुँह से भगवान राम और भगवान कृष्ण का नाम ले रहे हैं? अखिलेश जी ऐलान करें कि भगवान राम कृष्ण की जो जन्मस्थली है उसकी कार सेवा करेंगे, हम भी अखिलेश जी के साथ चलेंगे। अखिलेश जी कहें तो अगर सच्चे यादववंशी हैं अखिलेश जी, तो उनको भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को मुक्त कराने के लिए जो वहाँ पर अवैध बनी हुई है वहाँ पर मस्जिद, उससे मुक्त कराने की कार सेवा का अभियान श्रीमान अखिलेश यादव जी को यादववंशी होने के नाते प्रारंभ करना चाहिए। हम भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। सवाल:अखिलेश यादव ने कहा है कि पंचानवे पाँच के लड़ाई? वहीं इस पर बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आप लोग से पीडीए की बात करी, अखिलेश यादव जी का पीडीए आपको राजसभा चुनाव में दिखाई दे गया? सारे गरीब अब्दुल्ला जो उनके लिए लाठी खाते हैं, उनके लिए बदनाम होते हैं, गरीब अब्दुल्ला बैठा रह गया कि राज्यसभा जाएगा। किसको भेज दिया? पी से परिवार, रामगोपाल यादव। डी से दौलतमंद नाथवानी जी का बेटा। कोई अब्दुल्ला को मौका नहीं मिला। अब्दुल्ला को तरीबिछाने के लिए और मार खाने के लिए छोड़ दिया गया। यादवंशी परिवार का गरीब बेटा कोई जा नहीं सकता था क्या? रामगोपाल यादव जी छत्तीस साल से लगातार पार्लियामेंट के भीतर हैं। किसी और को मौका नहीं मिलना चाहिए। धर्मेंद्र यादव जी आएंगे सैफई और मैनपुरी से आके लड़ जाएंगे चुनाव। आजमगढ़ से। आजमगढ़ को गरीब का बेटा नहीं है? कोई गरीब यादववंशी नहीं है? तो अखिलेश यादव जी का पीडीए केवल परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। केवल परिवार को बढ़ाना है, दौलतमंद को बढ़ाना है और ऐसे अपराधियों को बढ़ाना है। सवाल अखिलेश यादव ने कहा था कि यूपी चुनाव में अस्सी बीस की लड़ाई होगी, जवाब:-इस पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अस्सी बीस की लड़ाई का मायने यही है, आप देखिए कल रामपुर के भीतर एक घटना हुई है। और सीआरपीएफ कैंप पर अटैक हुआ था रामपुर के भीतर। और उस सीआरपीएफ अटैक में हमारे साथ जवान शहीद हुए थे। उसमें एक व्यक्ति था, जिसको बकायदे कोर्ट से सजा मिली और बाद में हाई कोर्ट से वो छूट गया। कल उसकी हत्या हो गई है। आप देखिए इस प्रकार के एलिमेंट समाजवादी पार्टी की सरकार ने इनको बढ़ाया, इनको पाला पोसा। सरकार उसकी जांच करवा रही है, हत्या कैसे हुई है? हम किसी ऐसी घटना के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन इस प्रकार के तत्वों को समाजवादी पार्टी ने बढ़ावा दिया। समाजवादी पार्टी ने अराजक तत्वों को बढ़ावा दिया, आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए और इसलिए उत्तर प्रदेश में 2017 में भी अस्सी बनाम बीस की लड़ाई हुई थी। अस्सी वो जो इस देश को प्यार करते हैं, इस माटी को प्यार करते हैं। बीस वो जो दंगाई हैं, कट्टर हैं, बात-बात पे चाकू निकालते हैं और गला रेतते हैं। बाइस में भी अस्सी-बीस का चुनाव हुआ और सत्ताईस में भी अस्सी-बीस का चुनाव होगा। अस्सी वो जो हिंदुस्तान, पाकिस्तान का मैच जब इंडिया जीतती है तो हिंदुस्तान के लिए पटाखे फोड़ते हैं और बीस वो कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मैच होता है और पाकिस्तान जीत जाए तो पाकिस्तान के लिए पटाखे छोड़ते हैं। वहीं पूर्वांचल मेगा डेवलपमेंट प्लान पर शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह योगी सरकार का एक बड़ा कदम है वही देवरिया में बढ़ते अपराध पर सदर विधायक ने कहा कि कई छोटी-मोटी घटनाएं हो रही हैं उसे पर जल्द नियंत्रण पा लिया जाएगा। बाइट...1से5... शलभ मणि त्रिपाठी, बीजेपी विधायक देवरिया सदर।0
0
Report
प्रतापगढ़ अमन नगर में बच्चों को उठाने के प्रयास का आरोप, युवती से पूछताछ
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के अमन नगर में एक युवती पर बच्चों को उठाने के प्रयास के आरोप लगने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवती को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने युवती को पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और युवती को अपने साथ थाने ले गया। पुलिस ने थाने में युवती से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल युवती पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
तस्कर अरविंद मीणा की 3.76 करोड़ संपत्ति फ्रीज, वज्र प्रहार में बड़ी कार्रवाई
Baran, Rajasthan:ऑपरेशन वज्र प्रहार ,तस्कर अरविंद मीणा की 3.76 करोड़ की संपत्ति फ्रीज बारां में ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी आर्थिक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंदांशु ने बताया कि थाना हरनावदाशाहजी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अध्याय 5ए के तहत वित्तीय जांच कर अरविंद मीणा निवासी भगवान के खिलाफ धारा 68एफ के तहत कार्रवाई की। इसमें 3.76 करोड़ की अवैध संपत्तियां फ्रीज कराई गईं। यह वर्ष 2026 में संपत्ति फ्रीज कराने की 10 वीं कार्रवाई है। जांच में सामने आया कि अरविंद ने तस्करी से अवैध आय अर्जित कर परिजनों के नाम संपत्तियां खरीदीं। प्रस्ताव SAFEMA कोर्ट नई दिल्ली में दायर किया गया। फ्रीज संपत्तियों में एक बोलेरो जीप, तीन मोटरसाइकिल, पत्नी सुनीताबाई के नाम हरनावदाशाहजी में 25X40 वर्गफुट भूखंड और बैंक खातों में करोड़ों का संदिग्ध लेन-देन शामिल है। प्रकरण में 603 किलोग्राम डोडा-चूरा जब्त हुआ था। अनुसंधान में अरविंद का जोधपुर, टोंक, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, सिरोही व झालावाड़ के तस्करों से संपर्क मिला।0
0
Report
Advertisement
जालौन में फर्जी बिजलीकर्मियों ने दुकानदार से अवैध वसूली, मारपीट, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में फर्जी बिजली विभागकर्मी बनकर पहुंचे युवक, गांव में चेकिंग के नाम पर दुकानदार से अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने पर की मारपीट, ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर गांव से भागे युवक, ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के नरी गांव का मामला।0
0
Report
बस में बेहोश मिला नेपाली युवक जहर खुरानी की आशंका
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में त्योहार पर नेपाल लौट रहे एक युवक ने आरोप लगाया कि बस में किसी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गया और उसका सामान व नकदी गायब हो गई। बाद में वह घायल हालत में बस के नीचे मिला। बुधवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दे कि घायल की पहचान नेपाल के परासी जिले के नोवल निवासी सोमनाथ केवट के रूप में हुई है। वह रोजगार के सिलसिले में यहां आया था और त्योहार पर घर लौट रहा था। घायल की पहचान नेपाल के परासी जिले के नोवल निवासी सोमनाथ केवट के रूप में हुई है। वह रोजगार के सिलसिले में यहां आया था और त्योहार पर घर लौट रहा था। सोमनाथ के मुताबिक, बस में सफर के दौरान किसी ने उसे खाने के लिए कुछ दिया। उसे खाने के बाद वह बेहोशी जैसी हालत में पहुंच गया। होश आने पर उसका सामान और रुपये गायब थे। यह स्पष्ट नहीं है कि सोमनाथ बस के नीचे किन हालात में पहुंचा और उसे चोट कैसे लगी। घटना की जानकारी बुधवार दोपहर सामने आई। जिला अस्पताल में सोमनाथ का इलाज चल रहा है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही, इसलिए उससे घटना की पूरी जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल उसके आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। बस में उसके साथ कौन था, सामान और रुपये कहां गायब हुए और वह बस के नीचे कैसे पहुंचा- इन बातों की जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
बांके बिहारी मंदिर के पास बंद मकान में आग, एक घंटे बाद नियंत्रण
Mathura, Uttar Pradesh:बांके बिहारी मंदिर के पास मकान में लगी आग: 500 मीटर दूर से दिखा धुआं, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पाया काबू मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक बंद पड़े मकान में आग लग गई। तंग गलियों में बने मकान में आग लगने से आस पड़ोस में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अकोला वाली धर्मशाला के पास हुई घटना बांके बिहारी मंदिर के VIP रास्ते के समीप स्थित गली में अकोला वाली धर्मशाला के पास एक मकान बंद पड़ा हुआ है। यहां बुधवार की दोपहर को अचानक तेज धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं ने आग का रूप ले लिया और तेज तेज लपटें निकलने लगीं। आग लगने के कारण निकल रहा काला धुआं करीब 500 मीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। पुलिस को दी सूचना बंद खंडहर हो चुके मकान में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात S I शिव कुमार शर्मा, सिपाही अनिकेत के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। एक घंटे तक नहीं पहुंची दमकल आग लगने की सूचना पुलिस कर्मियों ने दमकल को दी। दरोगा शिव कुमार शर्मा और सिपाही अनिकेत स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे थे,परंतु फायर ब्रिगेड की गाड़ी का कोई अता पता नहीं था। घनी बस्ती में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल था, लेकिन एक घंटे तक दमकल की कोई टीम मौके पर नहीं पहुँची। गनीमत रही जिस समय हादसा हुआ उस समय बांके बिहारी मंदिर के पट बंद थे और भीड़ खत्म हो चुकी थी। अधिक भीड़ होने पर लोग इन तंग गलियों से होते हुए मंदिर की तरफ जाने का प्रयास करते हैं।0
0
Report
Advertisement
