455001
MP के हाटपिपल्या में कार पलटी, विधायक ने बचाई चालक की जान
Dewas, Madhya Pradesh:देवास जिले के हाटपिपल्या में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक कार में फंस गया। मौके से गुजर रहे विधायक मनोज चौधरी ने कार का दरवाजा तोड़कर घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायल का इलाज जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ISRO की GSLV-F17 EOS-05 लाँच: भारत के स्पेस सेक्टर में नई उपलब्धि
Noida, Uttar Pradesh:Yet another outstanding achievement by ISRO and a proud moment for our nation. The successful launch of GSLV-F17 carrying EOS-05, India’s first-ever imaging satellite from Geosynchronous orbit is a reflection of the excellence, innovation and growing capabilities that define India’s space sector. The growing partnership between ISRO and Indian industry is adding new strength and scale to our space programme and expanding India’s capabilities across the entire space ecosystem.0
0
Report
चतरा में इन्फ्लूएंजा के खतरे से निपटने के लिए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना
Ansar Nagar, Jharkhand:एच1एन1, एच3एन2 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सदर अस्पताल में तैयार हुआ आइसोलेशन वार्ड एनएचएम के निर्देश पर 10 बेड का वार्ड तैयार ऑक्सीजन प्लांट और जरूरी संसाधनों को किया जा रहा दुरुस्त चतरा : देश के विभिन्न हिस्सों में इन्फ्लूएंजा संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर चतरा सदर अस्पताल में एच1एन1 और एच3एन2 समेत इन्फ्लूएंजा संक्रमण से निपटने के लिए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। हालांकि, झारखंड में अभी तक इन्फ्लूएंजा संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। संभावित संक्रमण को देखते हुए सदर अस्पताल प्रबंधन ने एहतियाती तैयारियां तेज कर दी हैं। अस्पताल में मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अलग रखने और उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट को भी तैयार किया जा रहा है, ताकि गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर किसी तरह की परेशानी नहीं हो. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद अस्पताल में सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आइसोलेशन वार्ड को तैयार कर लिया गया है। साथ ही ट्रिपल लेयर मास्क, पीपीई किट समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में इन्फ्लूएंजा को लेकर स्थिति सामान्य है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा संक्रमण के संदिग्ध मरीजों की पहचान होने पर उन्हें निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उपचार एवं निगरानी में रखने की तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से भी सावधानी बरतने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करने तथा सर्दी-खांसी या बुखार जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है।0
0
Report
अखिलेश यादव पर तंज: तिलचट्टों के बल पर सत्ता नहीं चलेगी
Noida, Uttar Pradesh:का हो अखिलेश यादव जी, सुने हैं कि आप अभिजीत नक्षत्र में दीपक जलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच आपके घर में 'तिलचट्टे' आने लगे, वो भी मुंह बांध के। टीवी में तो दिखाता है कि 'लाल' वाला स्प्रे तिलचट्टों को खत्म करने के लिए होता है, यहां तो 'लाल' वाले खुद ही तिलचट्टों से मदद मांग रहा है? बताइए भला। अपने कंसवादी लोडरों पर इतना भी भरोसा नहीं है कि जो अब 'तिलचट्टों' का साथ ले रहे हैं? आपके पिता और चच्चू एतना मेहनत किये! गांव-गांव साइकिल क पैडल मार-मार के समाजवादी पार्टी चलाए, यही दिन देखने के लिए? कि बेटवा एसी में बइठ के तिलचट्टन के भरोसे सरकार बनाएगा? अब पता चल गया कि आप भी रील बाज तिलचट्टन के बल पर राजनीति करने वाले हैं। आप चांदी के चम्मच वाले हैं, विदेशी ताकत और अकूत पैसे के बल पर सत्ता का खेल आपकी पुरानी आदत है। आपके सैफई सिंडिकेट के बच्चे तो विदेश में पढ़ते हैं, लंदन-पेरिस घूमते हैं, मगर यही बिनती है कि अपने गांव-देहात के यादव और गरीब जोलहा-पसमांदा मुस्लिम युवाओं को ऐसी आग में मत झोंकिएगा कि उनका और उनके परिवार का भविष्य तबाह हो जाए। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम,जय महाराजा सुहेलदेव。0
0
Report
Advertisement
भीनमाल नगर निकाय चुनाव: भाजपा के दो निर्विरोध पार्षद जीते, जश्न
Jaipur, Rajasthan:भीनमाल : निकाय चुनाव में भाजपा के दो उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित,वार्ड 10 से मुकेश कुमार और वार्ड 11 से दीपक देवासी निर्विरोध जीते,पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने साफा पहनाकर किया स्वागत,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न,पूर्व विधायक ने जनता का आभार जताकर विकास का भरोसा दिलाया,अन्य वार्डों में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील। भीनमाल भीनमाल नगर निकाय चुनाव 2026 में भाजपा के दो उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। पूर्व विधायक पूराराम चौधरी के मार्गदर्शन में वार्ड संख्या 10 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश कुमार और वार्ड संख्या 11 से दीपक देवासी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्विरोध निर्वाचन के बाद विधायक आवास पर दोनों नवनिर्वाचित पार्षदों का पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर कड़ी मेहनत की,जिसके परिणामस्वरूप दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने दोनों पार्षदों को बधाई देते हुए भीनमाल की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तथा जनता ने भाजपा उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का हरसंभव समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया और आगामी चुनाव में अन्य वार्डों में भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की。0
0
Report
बोकारो थर्मल में हाइवा टकराए, चालक केबिन में फंसा, जेसीबी से बाहर निकाला गया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो थर्मल में हाइवा टकराए, चालक केबिन में फंसा, जेसीबी से बाहर निकाला गया बताते चले कि बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के ऐश पॉन्ड से हजारीबाग छाई लेकर जा रहे हाइवा की टक्कर में एक हाइवा का चालक अपने ही केबिन में दबकर फंस गया। यह घटना बीती रात की है। जानकारी के अनुसार जेडीएनएस कंपनी के हाइवा छाई लेकर हजारीबाग के लिए निकली थी। बोकारो थर्मल और नया बस्ती के बीच हाइवा नंबर पीबी 03 बीआर-2073 ने आगे चल रहे हाइवा जेएच 12 एस-1416 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले हाइवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गजेंद्र यादव उसमें फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर गिरिडीह के सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल जेसीबी मंगाकर उसकी मदद से दबे हुए केबिन को खींचकर फंसे हुए चालक को बाहर निकाला। गजेंद्र यादव एटा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सूचना पाकर स्थानीय थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायल चालक को इलाज के लिए डीवीसी अस्पताल भिजवाया गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि किसी भी हाइवा में उपचालक नहीं है और सभी वाहन ओवरलोड हैं। स्थानीय लोगो ने बोकारो डीटीओ से घटनास्थल पर आकर वाहनों की जांच करने की मांग की है। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर छाई लदे वाहनों की कतार लग गई।0
0
Report
गिरिडीह में प्रेम-प्रसंग के चलते किशोर हत्या, शव खेत में दफन
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह: इंस्टाग्राम पर शुरू हुए प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत सामने आया है। बिहार के जमुई जिले के 16 वर्षीय किशोर मिथुन कुमार की बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पंदखुर गांव में धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. शास्त्र मिटाने के लिए आरोपियों ने शव के टुकड़े किए, पहले उसे जलाने की कोशिश की और फिर घर के पीछे खेत में गाड़ दिया. चार दिन बाद कुत्तों ने खोली पोल. चार दिन बाद गुरुवार सुबह जब कुत्तों ने जमीन खोदकर शव का एक पैर बाहर खींच लिया और बदबू फैली, तब इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका, उसके पिता जगदीश दास और मां को हिरासत में ले लिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. मौके पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सीओ सभी आलम, इंस्पेक्टर बमबम कुमार सिंह और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह पहुंचे. सीओ की मौजूदगी में बतौर मजिस्ट्रेट जमीन खुदवाकर शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. वारदात का पता चलते ही आक्रोशित परिजनों ने मौके पर हंगामा किया और मुख्य आरोपी जगदीश दास की पिटाई कर दी. पुलिस ने बीच-बचाव कर आरोपियों को सुरक्षित बाहर निकाला. मृतक के परिजनों के अनुसार जमुई के मोहनपुर निवासी मिथुन का पंदखुर की लड़की से एक साल से संपर्क था. आरोप है कि रविवार को लड़की ने फोन कर मिथुन को अपने घर बुलाया, जिसके बाद वह लापता हो गया. परिजन चार दिन से उसकी तलाश कर रहे थे. गुरुवार को जब वे पंदखुर पहुंचे, तब कटे पैर की बात सामने आई. आशंका है कि घर के भीतर ही धारदार हथियार से किशोर की हत्या की गई. आरोपी के कमरे के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं. हत्या और शव को दफनाने के बाद आरोपी परिवार बेफिक्र होकर घर में ही रह रहा था. तीन-चार दिन बाद शव से दुर्गंध उठने लगी. इसी बीच जंगली जानवरों या कुत्तों ने गड्ढा खोदकर शव का पैर बाहर खींच लिया. सुबह ग्रामीणों की नजर जमीन से बाहर निकले पैर पर पड़ी, जिसके बाद भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. वह पहले दिल्ली में काम करता था और बीते छह महीने से गांव में ही रह रहा था. रविवार शाम वह घर से निकला था. एसडीपीओ बोले - प्रेम-प्रसंग में हत्या. गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या का है. शव को काटकर जमीन में दफनाया गया था। लड़की और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है. हत्या में इस्तेमाल हथियार का पता लगाया जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा: बूथ-स्तर से मिशन 2027 की तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा—मिशन 2027 की तैयारी एंकर - उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े 5 सितंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। प्रभारी बनने के बाद तावड़े का यह पहला बड़ा लखनऊ दौरा है। इस दौरान संगठन की जमीनी स्थिति, बूथ मैनेजमेंट और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर मंथन होगा। तावड़े के दौरे को मिशन 2027 के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वी ओ - विनोद तावड़े... बीजेपी के नए यूपी प्रभारी... और अब मिशन 2027 की तैयारी को धार देने के लिए लखनऊ पहुंच रहे हैं। पांच सितंबर को राजधानी में उनका पहला बड़ा संगठनात्मक दौरा होगा। खास बात ये है कि इस दौरे में बड़े स्वागत और शक्ति प्रदर्शन के बजाय संगठन की जमीनी स्थिति पर फोकस रहेगा। बूथ स्तर पर पार्टी कितनी मजबूत है, कार्यकर्ता कितने सक्रिय हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को कहां मजबूत करने की जरूरत है—इन तमाम मुद्दों पर मंथन होगा। एंकर - तावड़े के एजेंडे में सबसे अहम मुद्दा बूथ मैनेजमेंट रहने वाला है। बीजेपी की कोशिश है कि हर बूथ की स्थिति की समीक्षा की जाए। बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, पन्ना स्तर की टीम, मतदाताओं से संपर्क और कमजोर बूथों की पहचान पर फोकस किया जाएगा। यानी 2027 के चुनाव की तैयारी लखनऊ के बड़े राजनीतिक मंच से नहीं, बल्कि बूथ स्तर से मजबूत करने की रणनीति पर जोर रहेगा। GFX: तावड़े का बूथ फॉर्मूला बूथ की स्थिति कार्यकर्ताओं की सक्रियता पन्ना स्तर की टीम कमजोर बूथों की पहचान वी ओ - इसके साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी संगठन की भूमिका पर चर्चा होगी। बीजेपी बूथ स्तर पर मतदाता सूची से जुड़ी गतिविधियों और जमीनी फीडबैक को लेकर सक्रिय है। ऐसे में तावड़े की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों से SIR को लेकर मिली जानकारी और बूथवार स्थिति की समीक्षा भी अहम रहने वाली है। दरअसल 2027 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर लगातार काम कर रही है। ऐसे में नए प्रदेश प्रभारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना और चुनावी मशीनरी को समय रहते पूरी तरह तैयार करना है। तावड़े को संगठन और चुनावी प्रबंधन का लंबा अनुभव है और अब इसी अनुभव का इस्तेमाल यूपी में करने की जिम्मेदारी उनके सामने है। वी ओ - तावड़े का यह दौरा सिर्फ एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति की शुरुआती तस्वीर भी पेश कर सकता है। किन सीटों और बूथों पर पार्टी को ज्यादा मेहनत करनी है, कार्यकर्ताओं को किस तरह सक्रिय करना है और मतदाता संपर्क अभियान को किस दिशा में ले जाना है—इन मुद्दों पर मिलने वाला फीडबैक आगे की रणनीति का आधार बन सकता है।0
0
Report
सरई थाने ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई; 51 लीटर शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Singrauli, Madhya Pradesh:स singeroली ब्रेकिंग सिंगरौली में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... सरई में 51 लीटर 400 एमएल शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार... किराना दुकान में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा... 26 हजार 152 रुपये कीमत की शराब पुलिस ने की जब्त... आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, आबकारी एक्ट में केस दर्ज... सिंगरौली में अवैध शराब पर सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 लीटर 400 एमएल शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली। सरई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पोखरीटोला में एक किराना दुकान से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ज्वाला प्रसाद साहू, पिता समरूलाल साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम पोखरीटोला, थाना सरई, जिला सिंगरौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ज्वाला प्रसाद साहू अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर सरई पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी के कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 82 पाव, देशी प्लेन मसाला 101 पाव, गोवा व्हिस्की 17 पाव, लंदन प्राइड 5 पाव तथा लेमाउंट बीयर 29 नग बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 51 लीटर 400 मिलीलीटर और अनुमानित कीमत 26,152 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ अप. क्र. 706/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ सरई थाने में पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें आबकारी एक्ट, भारतीय दंड संहिता की विविध धाराओं, एससी-एसटी एक्ट, खान एवं खनिज अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम. भापुसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी देवसर गैत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।0
0
Report
सोलापूर के पूर्व पार्षद लालचंद वाधवाणी पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला, CCTV में कैद
Solapur, Maharashtra:सोलापूरात माजी नगरसेवक लालचंद वाधवाणी यांच्यावर भरदिवसा धारदार शस्त्राने हल्ला करण्यात आला. संबंधित मारेकरी हा हातात धारदार शस्त्र घेऊन त्याने सर्वांसमोर वाधवाणी यांच्यावर वार केला. ते शस्त्र घेऊन तो मारेकरी आपल्या दुचाकी वर तिथून निघून गेला. ही घटना त्या परिसरातील सीसीटीव्ही मध्ये कैद झाली आहे. या घटनेनंतर जखमी वाधवाणी यांच्यावर आसरा चौक परिसरातील खाजगी रुग्णालयात उपचार सुरू आहेत.0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में जमीन विवाद के कारण ठेकेदार पर गोलीबारी, हालत गंभीर
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र के कठौर गांव में 22 कट्ठा जमीन के विवाद में 42 वर्षीय ठेकेदार रंजीत राय पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार चार बदमाशों ने घर के सामने बातचीत कर रहे रंजीत राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में उन्हें पांच गोलियां लगीं, जिसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा उनका इलाज जारी है और स्थिति गंभीर बनी हुई है ।रंजीत राय पुणे में मकान निर्माण से जुड़ी ठेकेदारी करते हैं और 28 अगस्त को ही गांव लौटे थे। पत्नी ने दूर के दामाद पर साथियों के साथ मिलकर हमला कराने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है सभी बिंदुओं पर जांच जारी हैं。0
0
Report
देहदान से मानव सेवा की मिसाल: प्रेमलता खत्री
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ से मानव सेवा की मिसाल पेश करने की। ग्राम पंचायत चूनावढ़ के वार्ड नंबर 8 की पंच और डेरा प्रेमी प्रेमलता खत्री का हृदयाघात से निधन हो गया। निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा کا सम्मान करते हुए उनकी पार्थिव देह चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए दान कर दी। प्रेमलता खत्री ने पहले ही देहदान का फॉर्म भर रखा था। डेरा सच्चा सौदा के माध्यम से उनकी पार्थिव देह आईटीएस डेंटल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा को सौंपी गई। अंतिम यात्रा में साध-संगत ने पुष्प वर्षा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मृत्यु के बाद भी मानव सेवा में योगदान देकर प्रेमलता खत्री ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की।0
0
Report
राउरकेला स्टेशन परिसर में युवती से दुष्कर्म: जीआरपी ने रेलकर्मी को हिरासत में लिया
Chaibasa, Jharkhand:राउरकेला स्टेशन परिसर में युवती से दुष्कर्म का आरोप, रेलकर्मी गिरफ्तार कन्फर्म टिकट दिलाने के बहाने वाल्व रूम में ले जाने का आरोप, जीआरपी ने दर्ज किया मामला मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में पहचान रखने वाले चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला यात्री से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना ने रेलवे स्टेशन में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। प्लेटफॉर्म संख्या एक के चक्रधरपुर क्षोर स्थित ऑफिसर रेस्ट हाउस (ओआरएच) के समीप बने वाल्व रूम में एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप रेलवे के एक कर्मचारी पर लगा है। मामले में राउरकेला जीआरपी ने आरोपी रेलकर्मी कपिलेश्वर सिंह (54) को हिरासत में लेकर जांच करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ओड़िशा के नुआपाड़ा जिला निवासी पीड़ित युवती गुरुवार तड़के बेंगलुरु जाने के लिए राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंची थी। बताया गया कि उसके पास कन्फर्म टिकट नहीं था। इसी दौरान स्टेशन पर उसकी मुलाकात रेलवे के आईओडब्ल्यू विभाग में कार्यरत वाल्व मैन कपिलेश्वर सिंह से हुई。 युवती ने जीआरपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कन्फर्म टिकट दिलाने का भरोसा देकर रेलकर्मी उसे अपने साथ प्लेटफॉर्म संख्या-1 के चक्रधरपुर क्षोर स्थित ओआरएच के पास ले गया। वहां स्थित वाल्व रूम में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी की टीम युवती को कथित घटनास्थল पर लेकर पहुंची। युवती ने पुलिस को वाल्व रूम दिखाया। इसके बाद जीआरपी ने रेलवे के एसएसई/वर्क्स से संपर्क कर उस समय ड्यूटी पर तैनात वाल्व मैन के बारे में जानकारी ली। मौके पर पहुंचे कपिलेश्वर सिंह की पहचान युवती ने कथित आरोपी के रूप में की。 मामले में राउरकेला जीआरपी ने पीड़ित युवती का शाम के समय राउरकेला सरकारी अस्पताल मेडिकल जांच करने के बाद मामला दर्ज करते हुए केस नंबर 126/2026 में बीएनएस की धारा 64(2)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी रेलकर्मी फिलहाल जीआरपी की गिरफ्त में है। महिला यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल राउरकेला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीमें 24 घंटे तैनात रहती हैं। रेल मंडल के अधिकारी भी महिला सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे करते हैं, इसके बावजूद स्टेशन परिसर के भीतर इस तरह के गंभीर अपराध का आरोप सामने आने से महिला यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। खासकर प्लेटफॉर्म के समीप स्थित रेलवे के परिसर में घटना के आरोप ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ दोषी पाए जाने पर रेलवे की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
गिरोता के मूंछों वाले कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी उत्साह चरम पर
Indore, Madhya Pradesh:जन्माष्टमी स्पेशल भारत में आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। मंदिरों में सज-सज्जा की गई है और कान्हा के जन्म की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के गिरोता गांव के अनोखे कृष्ण मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इंदौर जिले के गिरोता गांव में भगवान श्रीकृष्ण का ऐसा मंदिर है, जहां कान्हा सामान्य स्वरूप से बिल्कुल अलग मूंछों वाले कृष्ण के रूप में विराजमान हैं। मूंछें आंचलिक शान और मर्यादा का प्रतीक मानी जाती हैं, ऐसी रूप में विराजते हैं। इस मंदिर को लेकर कई मान्यताएं और दंतकथाएं प्रचलित हैं, जो इसे खास बनाती हैं। गांव के मुख्य चौराहे पर स्थित इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा विराजमान है, और मूंछों के कारण इसे मूंछों वाले कृष्ण के नाम से जाना जाता है। गांव के चौराहे के कारण इसे चौराहें वाले बा के मंदिर के रूप में श्रद्धा से पूजा जाता है। मंदिर के अंदर भी कई मान्यताएं और दंतकथाएं जुड़ी हैं: वर्षों पहले गांव में आग लगने पर कई घर जल गए, लेकिन मंदिर लकड़ी के बावजूद सुरक्षित रहा; पुजारी ने प्रतिमा हटाने का प्रयास किया, पर वह हिली नहीं, जिससे आस्था और मजबूत हो गई। मंदिर की बनावट द्वार के आकार में है, लोग नीचे से होकर गुजरते हैं ताकि भगवान के आशीर्वाद और श्रद्धार्थी के कार्य सफल हों। दैनिक पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का दौर चलता है, जन्माष्टमी और एकादशी के मौके पर विशेष आयोजन भी होते हैं। जन्माष्टमी पर मंदिर को सजाया जाता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। एक मान्यता है कि बारिश नहीं होने पर डोल सजाकर श्रद्धालु हरि राम, हरि कृष्ण का संकीर्तन करते हैं, इसके बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है।0
0
Report
गोरखपुर में देर रात सुरक्षा चाकचौबंद: एसपी सिटी ने कड़ी निगरानी बढ़ाई
Gorakhpur, Uttar Pradesh:सीएम के शहर गोरखपुर में देर रात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने खुद एसपी सिटी सड़कों पर उतरे। शहर में प्रभावी रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी ने देर रात विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी प्रभारियों और रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी सिटी निमिष पॉटील ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस पिकेटों का भी निरीक्षण किया गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की सक्रियता के साथ-साथ रजिस्टर भी चेक किया। एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रात की ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और तत्परता के साथ ड्यूटी करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस की इस देर रात निगरानी से साफ है कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।0
0
Report
दिल्ली: डीसीपी ट्रैफिक ने 14 मंदिरों के पास सुरक्षा बढ़ाई, ड्रोन से ट्रैफिक नियंत्रण
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: डीसीपी ट्रैफिक सेंट्रल के. रमेश ने बताया, "सेंट्रल रेंज में 14 मंदिर हैं। मंदिरों के आसपास हमारे पुलिसकर्मी रहेंगे। हम ड्रोन का इस्तेमाल भी कर रहे हैं जिससे ट्रैफिक से निपटने और पुलिसबल की तैनाती में मदद मिलती है।"0
0
Report
Advertisement
