455001
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पहुंचे रावतपुरा के चातुर्मास में
Dewas, Madhya Pradesh:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने देवास में चल रहे संत शिरोमणि गुरुदेव रावतपुरा सरकार के चातुर्मास अनुष्ठान में भाग लिया और गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में मंत्री और आमजन भी शामिल हो रहे हैं। शर्मा ने इसे अपने लिए सौभाग्य बताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सआदतगज ट्रिपल मर्डर का वायरल वीडियो: देखें अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:सआदतगज ट्रिपल मर्डर का वायरल लाइव वीडियो कृपया इस वीडियो को चलते समय अच्छे से मोज़ेक ब्लर जरूर कर लें。0
0
Report
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार
Balrampur, Uttar Pradesh:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार प्रजापति को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। उन पर विद्यार्थियों को विवादित कथावाचक आसाराम से जुड़ी पुस्तकें बांटने और उसे पढ़कर परीक्षा देने का अनुचित दबाव बनाने का गंभीर आरोप है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) नरेंद्र निरापुरे ने जांच बैठाई, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।Balrampur: School In-Charge Principal Removed for Distributing Asaram's Book and Pressuring Students0
0
Report
पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, सुरक्षा एजेंसियों की कार्यवाही
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। 29 अक्टूबर को चतरो गांव के अंतर्गत जोकाई नाला और सतकटिया के पहाड़ी एवं जंगली इलाकों में चलाए गए अभियान के दौरान 494 जिलेटिन स्टिक, 16 कमर्शियल डेटोनेटर और करीब 1800 मीटर कॉर्डेक्स वायर समेत कई सामान मिले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और CRPF 154वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि पारसनाथ के पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने किसी विध्वंसक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से विस्फोटक सामग्री और हथियार छिपाकर रखे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए संयुक्त टीम गठित की गई। इसके बाद CRPF 154वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट भट्टाचार्य उपाध्याय भाष्कर और खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में CRPF, जैप और जिला पुलिस बल की टीम ने कानीडीह, चतरो, जोकाई नाला तथा सतकटिया के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। 29 अक्टूबर की सुबह से दोपहर तक चली छापेमारी के दौरान उक्त सामग्री बरामद की गई। अभियान के दौरान EMULDYNE कंपनी की 494 जिलेटिन स्टिक, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 16 कमर्शियल डेटोनेटर और कॉर्डेक्स वायर के नौ बंडल बरामद किए गए। प्रत्येक बंडल में लगभग 200 मीटर वायर होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा काले रंग के राइफल की सीलिंग के दो पीस, एक क्षतिग्रस्त स्पीकर और दो क्षतिग्रस्त वायरलेस सेट भी मिले। इनमें एक मोटोरोला और दूसरा TALKABOUT कंपनी का है। अभियान में शामिल अधिकारी: सर्च ऑपरेशन में CRPF 154वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट भट्टाचार्य उपाध्याय भाष्कर, इंस्पेक्टर निमाईचंद महतो, खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, हरलाडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार तथा खुखरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक नीलमचन्द्र एक्का शामिल रहे। इनके साथ CRPF 154वीं बटालियन, जैप और जिला पुलिस बल के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। पारसनाथ के पहाड़ी और जंगली क्षेत्र से विस्फोटक सामग्री की बरामदगी को सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में 21 मुकदमों के आरोपी को गिरफ्तार, चोरी की अपाचे बाइक बरामद
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में 21 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की अपाचे बाइक बरामद; बेचने की फिराक में था बलरामपुर के कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी समीर उर्फ छोटू उर्फ बासुरी पुत्र मोबिन निवासी करमहना, थाना गौरा चौराहा के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी और चोरी के माल की बरामदगी से संबंधित मामले शामिल हैं। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की सफेद अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर तहसील सदर बलरामपुर के पास से आरोपी को पकड़ा गया। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ई-चालान ऐप के माध्यम से चेसिस नंबर की जांच की गई तो बाइक का पंजीकरण नंबर UP43BC6522 सामने आया। वाहन मालिक नीरज गुप्ता निवासी बाबागंज, थाना धानेपुर, जिला गोंडा के बारे में जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला कि इस मोटरसाइकिल की चोरी के संबंध में धानेपुर थाने में मुकदमा संख्या 368/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत पहले से केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बाइक बाबागंज क्षेत्र से चोरी करने और उसे बेचने की फिराक में होने की बात बताई। वह मोटरसाइकिल के स्वामित्व से जुड़े वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। लखनऊ से बलरामपुर तक दर्ज हैं मुकदमे पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आपराधिक इतिहास के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 से 2026 तक लखनऊ, बलरामपुर और गोंडा के विभिन्न थानों में कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लखनऊ के कैसरबाग, चौक, वजीरगंज, मड़ियांव और महानगर सहित अन्य थाने शामिल हैं। बलरामपुर के गौरा चौराहा, कोतवाली नगर और तुलसीपुर थानों में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। कोतवाली देहात पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 427/2026, धारा 317(2)/317(4) बीएनएस दर्ज किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में की गई।0
0
Report
आज़म खान व अब्दुल्लाह आज़म की जमानत से मुरादाबाद में मुस्लिम समुदाय में उत्साह
Moradabad, Uttar Pradesh:आज़म खान और अब्दुल्लाह आज़म के ज़मानत के बाद मुरादाबाद में जश्न, मुरादाबाद में सपा के मुस्लिम कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, मुस्लिम समाज में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाने के साथ ही लोगों को मिठाई बाँट बनाया जश्न, जमकर हुई आज़म खान और अब्दुल्लाह आज़म के लिए हुई नारेबाजी, जश्न करने वालों ने देश की न्यायपालिका के प्रति जताया आभार。0
0
Report
यूपी भर्ती नियमों में बदलाव: हिंसक प्रदर्शन में शामिल युवाओं को नौकरी नहीं मिलेगी
Unnao, Uttar Pradesh:यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है..भर्तियों में वेरिफिकेशन के नियम में बदलाव किया गया है. अब हिंसक प्रदर्शन का हिस्सा बनने वाले युवाओं को नौकरी नहीं मिल सकेगी. ये सख्ती यूपी के तमाम विभागों, निगमों और स्थानीय निकायों की भर्ती में लागू होगी. जिनको नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज की ओर जारी किया गया है.0
0
Report
Advertisement
रोडवेज सेवाओं के हड़ताल की चेतावनी: 5-6 नवंबर को राज्यभर ठप
Chandigarh, Chandigarh:रोडवेज कर्मचारी मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो दिनांक 5 एवं 6 नवंबर 2026 को पूरे राज्य में रोडवेज सेवाएं ठप रखी जाएंगी कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में निजी परमिटों पर प्रतिबंध लगाना, ऑपरेटरों के वेतनमान में संशोधन करना, वर्ष 2008 से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे ऑपरेटरों को पदोन्नति देना तथा वर्ष 2016 में भर्ती हुए चालकों को उनकी नियुक्ति तिथि से नियमित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों द्वारा चालकों, परिचालकों एवं वर्कशॉप कर्मचारियों के नए पदों पर भर्ती करने, लंबित बोनस का भुगतान करने तथा पदोन्नति से संबंधित अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग भी की जा रही है।0
0
Report
रायला के चौथ माता मंदिर में करवा चौथ पर आस्था का सैलाब
Jaipur, Rajasthan:चौथ माता मंदिर में करवा चौथ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 100 से अधिक गांवों की महिलाएं पहुंचीं पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मंदिर परिसर में दिनभर रही रौनक भीलवाड़ा जिले के रायला कस्बे के चौथ माता मंदिर प्रांगण में करवा चौथ के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना लेकर सुबह से ही महिलाओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल से सराबोर हो गया। करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने चौथ मातेश्वरी के दर्शन कर माला, धूप और दीप अर्पित किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की कामना की। परंपरा के अनुसार कई महिलाएं निर्जला व्रत रखकर इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाती हैं. रायला सहित आसपास के 100 से अधिक गांवों से महिलाएं करवा चौथ की पूजा करने चौथ माता मंदिर पहुंचीं। कोई ट्रैक्टर में, कोई निजी वाहन, बस तो कोई मोटरसाइकिल से मंदिर पहुंची। सुबह से लेकर दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महिलाओं ने चौथ मातेश्वरी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। मेला मैदान में भी रही चहल-पहल करवा चौथ के अवसर पर मंदिर परिसर के साथ मेला मैदान में भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक उत्साह से पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बना रहा है। महिलाओं की आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाज और चौथ माता के प्रति श्रद्धा ने पर्व की रौनक बढ़ा दी। मेले में सुरक्षा के लिए रायला थाना से महिला कांस्टेबल तैनात है इसी को देखते हुए कस्बे में मिठाइयों की दुकान पर प्रसाद की दुकान पर भीड़ नजर आ रही है और रायला बापू नगरचौराहा पर रोड पर भीड़ होने से ट्रैफिक लगा हुआ है सुरक्षा की दृष्टि से रायला थाना का जप्त तैनात है0
0
Report
दिल्ली: CM Rekha Gupta के आवास पर करवा चौथ उत्सव की झलकियाँ
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Karwa Chauth Celebration at CM Rekha Gupta's Residence/visuals0
0
Report
Advertisement
दुमका में बकाया वेतन के विरोध में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Dumka, Jharkhand:दुमका में पिछले 8 से 12 महीनों से बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने श्रम आयुक्त कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के सभी 10 प्रखंडों से पहुंचे एएनएम, जीएनएम, सफाईकर्मी, लैब टेक्नीशियन समेत सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। वहीं, कर्मियों के समर्थन में बीजेपी के नेता भी प्रदर्शन में पहुंचे। पूर्व सांसद सुनील सोरेन और गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और श्रम मंत्री संजय यादव पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। दुमका जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सदर अस्पताल और फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। कर्मियों का आरोप है कि उनसे नियमित रूप से काम लिया जा रहा है, लेकिन पिछले 8 से 12 महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, कर्मियों ने आउटसोर्सिंग कंपनियों पर निर्धारित मानदेय से भी कम भुगतान करने और वेतन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। कर्मियों के मुताबिक, जिनका वेतन 30 हजार रुपये निर्धारित है, उन्हें महज 12 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, 14 हजार रुपये वेतन वाले कर्मियों को केवल 6 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। आरोप है कि कम राशि मिलने के बावजूद वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं होता। इससे स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी संघ ने बकाया वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे अस्थाई हड़ताल पर जाने और रांची में सरकार का घेराव करने को मजबूर होंगे। वहीं, प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे बीजेपी के पूर्व सांसद सुनील सोरेन और गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने आउटसोर्सिंग कंपनियों पर स्थानीय मूलवासी और आदिवासी कर्मियों के शोषण का आरोप लगाया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मियों को पूजा-त्योहार के समय भी आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से इस्तीफे की मांग किया वही श्रम अधिकारी ने कहा कि मामला सामने आया है और इस मामले में सिविल सर्जन को सूचित किया गया है इसके साथ ही अनियमितता मामले में दुमका जिले में कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग कंपनियों को नोटिश कर बुलाया जाएगा। वरहाल महीनों से बकाया वेतन की मांग कर रहे इन स्वास्थ्य कर्मियों को उनका हक कब मिलता है और सरकार तथा संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनियां इस मामले में क्या कदम उठाती हैं।0
0
Report
धनबाद में थैलेसीमिया मरीज को समय पर रक्त नहीं मिलने से व्यवस्था पर सवाल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में थैलेसीमिया के मरीजों को हर महीने आसानी से और निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के दावे के बीच एक मरीज की परेशानी ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। धनसार नई दिल्ली निवासी थैलेसीसिया पीड़ित जितेंद्र साव पिछले दस दिनों से A+ ब्लड के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। विडंबना यह है कि टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जितेंद्र को खुद टोटो चलाते हुए अस्पतालों में रक्त की तलाश करनी पड़ रही है। थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीजों को नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ सकती है। जितेंद्र साव को भी हर महीने ब्लड चढ़ाया जाता है। लेकिन इस बार एक माह दस दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें रक्त नहीं मिल पाया है। पिछले दस दिनों से वह A+ ब्लड की व्यवस्था करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक इंतजाम नहीं हो सका है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि धनबाद में दर्जनों सामाजिक संस्थाएं समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करती हैं। इन शिविरों में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंक में जमा कराया जाता है। इसके बावजूद यदि थैलेसीमिया जैसे गंभीर रोग से पीड़ित मरीज को भी समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, तो यह व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। जितेंद्र साव की परेशानी केवल एक मरीज की समस्या नहीं, बल्कि उन सभी जरूरतमंद मरीजों की चिंता को सामने लाती है, जिन्हें समय पर रक्त नहीं मिलने से गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और संबद्ध ब्लड बैंकों को मामले का संज्ञान लेकर A+ ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत है, ताकि जितेंद्र को समय पर रक्त मिल सके और उन्हें इलाज के लिए दर-दर भटकना न पड़े।0
0
Report
बोकारो में जेटेट-2026 के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए डीसी-एसपी ने सुरक्षा चाक चौबंद की
Bokaro Steel City, Jharkhand: बोकारो में जेटेट परीक्षा-2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त को लेकर डीसी,एसपी ने की बैठक जहां प्रश्नपत्र की सुरक्षा, सघन जांच एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर विशेष जोर. बताते चले कि बोकारो के 72 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में शामिल होंगे 46,181 परीक्षार्थी. आगामी 01 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर गुरुवार को शिबू सोरेन स्मृति भवन सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया。 उपायुक्त कहा कि परीक्षा का निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। परीक्षा में गड़बड़ी करने, प्रश्नपत्र लीक कराने अथवा फर्जी प्रश्नपत्र के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पूर्व में परीक्षा का सफल आयोजन होने के बावजूद किसी भी स्तर पर लापरवाही या आत्मसंतुष्टि नहीं होनी चाहिए。 उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य एवं परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना को नजरअंदाज नहीं करें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन किया जाए。 पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने कहा कि परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक होने अथवा परीक्षा से संबंधित भ्रामक सूचनाएं प्रसारित किए जाने की आशंका रहती है। इस पर साइबर सेल एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम विशेष निगरानी रखेगी। भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी。 उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच एवं स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाने दें। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एवं अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। प्रश्नपत्रों को निर्धारित समय पर पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित तरीके से संबंधित केंद्रों तक पहुंचाया जाए। सभी वाहन निर्धारित मार्ग पर चलेंगे तथा जीपीएस के माध्यम से उनकी निगरानी की जाएगी。 एसपी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के भीतर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।0
0
Report
Advertisement
पदयात्रा के साथ लोकतंत्र बचाओ अभियान: हजारीबाग में भाजपा का आह्वान
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग, भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ अभियान के तहत हजारीबाग स्थित परीसदन भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद से कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देश में भ्रम और अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं。 उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ईवीएम को लेकर आरोप लगाती रही, फिर फर्जी मतदाता सूची का मुद्दा उठाया और अब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है。 मतदाता सूची पुनरीक्षण जरूरी मरांडी ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का उद्देश्य मृत, स्थानांतरित, दोहरे और अपात्र मतदाताओं के नामों की जांच कर सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाना है। इस प्रक्रिया में बूथ लेवल अधिकारी के साथ-साथ सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी सहयोग करते हैं。 उन्होंने कहा कि यदि किसी योग्य मतदाता का नाम छूट गया है, तो संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नियमनुसार लिखित दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करनी चाहिए। केवल प्रेस वार्ता और सार्वजनिक बयानबाजी के माध्यम से जनता को भ्रमित करना उचित नहीं है。 लोकतंत्र विरोधी ताकतों से सावधान रहने की अपील भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता का विश्वास हासिल करने के बजाय आंदोलन और भ्रामक प्रचार के माध्यम से देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली किसी भी राजनीतिक पार्टी को जनता के बीच जाकर चुनाव लड़ना चाहिए और जनादेश प्राप्त करना चाहिए。 उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से लोकतंत्र, संविधान, शांति और विकास विरोधी ताकतों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति और अराजकता फैलाने के प्रयासों को उजागर करेंगे。 4 नवंबर को पदयात्रा श्बाबूलाल मरांडी ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ अभियान के तहत हजारीबाग में 4 नवंबर को पदयात्रा आयोजित की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। बाइट बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
बानसूर शाहपुर पंचायत के नामांकन खारिज के विरोध में ग्रामीण धरना
Jaipur, Rajasthan:खबर जिला - KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा - बानसूर जिला रिपोर्टर - Amit Yadav इन्फॉर्मर - Amit yadav लोकेशन - बानसूर इंट्रो:– बानसूर (कोटपूतली– बहरोड).....बानसूर के ग्राम पंचायत शाहपुर में सरपंच प्रत्याशी का नामांकन खारिज करने की कोशिश के चलते ग्रामीण धरने पर बैठे। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार बानसूर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत शाहपुर में सरपंच प्रत्याशी प्रदीप यादव का प्रसाशन की ओर से नामांकन खारिज करने का प्रयास करने की कोशिश की गई। जिसको लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे। इस दौरान मौके पर रिटर्निंग अधिकारी नवनीत कुमार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली गई। जानकारी के अनुसार सरपंच प्रत्याशी प्रदीप यादव और सरपंच प्रत्याशी संदीप यादव का आपराधिक रिकॉर्ड सेम होने के चलते नामांकन खारिज किया गया। जिसको लेकर काफी देर तक ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों व समर्थको के द्वारा काफी देर विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी प्रशासन ने चुनाव आयोग के नियम कायदो का हवाला देते हुये कहा किसी का भी अपराधिक रिकॉर्ड के चलते पर्चा दाखिल नहीं किया जा सकता जो भी पर्चा केंसिल करने की कार्रवाई हुई है नियम अनुसार की गई है.....0
0
Report
रामनगर में एआरटीओ ने ओवरलोड और जुगाड़वाहनों के खिलाफ अभियान, 8 सीज, 20 से अधिक चालान
Ramanagara, Karnataka:सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने रामनगर में विशेष अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सीमेंट, सरिया सहित अन्य सामान लेकर चलने वाले ओवरलोड वाहनों के साथ ही अवैध रूप से तैयार किए गए जुगाड़ वाहनों को भी निशाने पर लिया गया. कार्रवाई में आठ वाहनों को सीज किया गया, जबकि 20 से अधिक वाहनों के चालान किए गए. उन्होंने बताया कि ऐसी गाड़ियाँ अक्सर सीमेंट, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री लेकर चलती हैं, जिससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ता है. जुगाड़ वाहनों के कारण ई-कार्ट, डिलीवरी वैन और छोटे मालवाहक टेंपो संचालकों को नुकसान होता है, क्योंकि ये अवैध वाहन नियमों के अनुसार नहीं चलते. व्यापारियों से वैध और नियमानुसार संचालित वाहनों के इस्तेमाल की अपील की गई है ताकि सड़क सुरक्षा का उल्लंघन रोका जा सके.0
0
Report
Advertisement
